AAJ KA RASHIFAL 28 July 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 जुलाई मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः19 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः11 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः49 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
बिजनेस के साथ-साथ बिजनेसमैन के सोशल कार्यों को देखते हुए उन्हें समाजिक कार्यों में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
बिजनेस रिलेटेड न्यू इंर्फोमेशन मिलेगी जिससे, वर्तमान में चल रहे बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें, सिचुएशन आपके फेवर में है।
काम के लिहाज से आप बढ़िया परफार्मेंस दे सकेंगे, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा, आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के वर्क को लेकर ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है, लगातार काम करने से मेंटली डिस्टर्ब हो सकते है इसलिए रेस्ट करते हुए काम करना बेहतर होगा।
स्टूडेंट्स स्टडी में अपना बेहतर देंगे, आप एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
काफी दिनों के बाद फैमिली के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें किसी से बहस हो सकती है।
बिजनेस में कोई भी मीटिंग या मार्केटिंग संबंधी कामों में इंर्पोटेंट डिसीजन बिना सोचे समझे न लें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि इसके बेहतर रिजल्ट नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां न के बराबर बनेगी, पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
बिजनेसमैन को मानसिक संतोष की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए हनुमान जी की उपासना करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिस में किसी कार्य को लेकर प्रेषर रहेगा जिससे खान-पान पर ध्यान नहीं देने के कारण सेहत का पाया गड़बड़ा सकती है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, मन में उल्टे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे, दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है।
आपको कामकाज में असफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।टेक्नोलॉजी के युग में बिजनेसमैन को फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
बिजनेस में लाभ को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सबकुछ बढ़िया ही रहने वाला है।
न्यू बिजनेसमैन को संयम से काम लेना होगा, कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर एंड जूनियर की एक्टिविटी पर नजर भी रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
एंप्लॉयड पर्सन के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आप शॉर्टकट अपनाने का रास्ता छोड़ दें क्योंकि मेहनत करने पर ही फल मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच की सलाह अनुसार प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ेे जो उनके लिए भविष्य को संवारेगी।
फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा।
बिजनेस में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
बिजनेसमैन बिजनेस की बागदौड़ फैमिली के किसी मेंबर को सौंप सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को एडजस्टमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि वर्कप्लेस की परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है।
वर्कस्पेस पर मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है, मन बेचैन रहेगा।
आपके वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से स्टूडेंट्स के आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा।
किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा, अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा, किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
बिजनेस में वृद्धि होगी, भागदौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन उससे आपको बिजनेस में मुनाफा भी प्राप्त होगा, किसी यात्रा की प्लानिंग भी बन सकती है।
बिजनेसमैन कोई नया काम शुरू करने के लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस एक्सटेंड को लेकर काफी एक्टिव दिखाई देंगे।
आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं, जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन क्रोध पर कंट्रोल रखें अन्यथा रिजल्ट आपके विरूद्ध होंगे जो आपके लिए अच्छी बात नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम बनने के योग बन रहे हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे।
नौकरीपेशा लोगों को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन क्षणिक रूप से उल्टा असर देने वाला हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में मार्केट से रुकी हुई पेमेंट न मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति डाउन जा सकती है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन के सितारे पक्ष में नहीं चल रहे हैं, नकारात्मक विचारों का त्याग करें, प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन बदलते मौसम को ध्यान में रखें तनाव न ले और जॉब के बीच खानपान का ध्यान रखें।
वर्कलोड ज्यादा होने से आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई से संबंधों में मजबूती आएगी।
न्यू बिजनेसमैन को अभी कुछ समय के लिए थोड़ा अलर्ट रहना होगा क्योंकि जोश में होश खो सकते है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे जिन्हें उन्हें अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आप और फैमिली मेंबर दोनों ही कोई इंपॉर्टेंट डिसीजन अकेले न ले तो बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दोस्ताना संबंध रखें, ज्यादा रोक-टोक की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल कुछ कमजोर नजर आएगा, कोवर्कर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद भी परेशानियों का कारण बन सकता है।
ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, किसी अपने की याद आएगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के रिनोवेशन व डेकोरेशन में समस्या आ सकती है।
बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड सभी कार्य चलते रहेंगे, साथ ही मार्केट से आपको सहयोग भी मिलता रहेगा।
कारोबार का विस्तार होगा, राजनेता की भेट से आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने की उम्मीद है।
बिजनेसमैन ज्यादा मुनाफे की लालसा में लोकल प्रॉडक्ट की सप्लाई न करें, अन्यथा जमा जमाएं बिजनेस का बंटाधार कर देंगे।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा जिससे उनके कार्य बनते रहेंगे, सीनियर और बॉस का विष्वास आप बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा।
आपके पारिवारिक जीवन में कुछ शांति बनी रहेगी, लवर की भावनाओं का सम्मान करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
न्यू बिजनेसमैन के लिए समय ठीक है, उन्हें आत्मचिंतन से लाभ होगा और फैमिली का फूल सपोर्ट मिलेगा।
आप इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और आप अपना सारा ध्यान अपने बिजनेस पर लगाएं।
विष्कुम्भ योग बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर इंपोर्टेंट रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है।
ऑफिस में कोवर्कर के मामले में दखल न दें, सकारात्मक और आसान दिन बिताएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन इंपोर्ट-एक्सपोर्ट रिलेटेड डिसिजन पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें, जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा, विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकते है।
बिजनेसमैन ठगी का शिकार हो सकते है उन्हें कोई बड़े लाभ दिखा कर कोई ठग सकता है इसलिए उन्हें सचेत रहते हुए जोखिम भरे निवेशों से बचना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर हालात सामान्य नहीं रहेंगे, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।
ऑफिस में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें।
लाइफ पार्टनर से प्रेम और तालमेब बढ़ेगा जिससे मैरिड लाइफ में आ रही परेशानियां कम होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में शॉर्टकट अपनाना भारी भी पड़ सकता है, आपके प्रयास और सूझबूझ से बिजनेस के अधिकतर काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे।
दोपहर बाद बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है।
विष्कुम्भ योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी रहेगी, काम में मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के अगर कोई प्रोजेक्ट ड्यू है, तो वह अपने कार्यों में क्वालिटी इम्प्रूवमेंट लाए अन्यथा आपको आगे वह प्रोजेक्ट प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन आप उलझनों को स्वयं तक न रखें इसे भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें जिससे बेहतर सुझाव मिल सके।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे।
मैरिड लाइफ सुखमय रहेगी, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
बड़े बिजनेसमैन के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा, उनसे आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी, आपको नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील संभवतया हो सकती है।
आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती हैं, नए काम संबंधी प्लानिंग बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि पर्सनल वर्क की वजह से आप अपने वर्क पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
पूरा परिवार आपके आस पास होगा, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
न्यू जनरेषन का फ्रेंड सर्किल बढ़ सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कोई फॉर्म भर रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment