AAJ KA RASHIFAL 1 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 फरवरी रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः58 के तक रवि पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार हो सकता है।
बिजनेस में तुरंत डिसीजन लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
आप किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है, समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे, प्रेम संबंध में भी खटाई की सिचुएशन बनेगी।
स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा।
न्यू जनरेशन दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्ती में दरार आ सकती है।
जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा, प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।
प्रीति, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से सडनली कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
टीचर द्वारा दी गई सलाह से स्टूडेंट्स सफलता के कदम चुमेंगे।
बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है।
न्यू जनरेशन आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
इस संडे पर अगर आप घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का करने के लिए आप अपने फ्रेंड के साथ समय बिताए।
हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स जो इस दिशा में प्रयासरत भी हैं उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।
आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन में बुरे विचार आ सकते है।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी।
करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने का प्रयास करें।
बिजनेस में मीटिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में रिलेटिव से विवाद हो सकता है, लव मैटर का फैमिली में पता चल सकता है।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करें।
न्यू जनरेशन की प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
बात करें सेहत की तो आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम जनरेट करने की प्लानिंग करें।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
न्यू जनरेशन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है।
संडे पर किसी अन्य व्यक्ति की वजह से लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधान रहें, लेकिन फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी।
लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं।
स्टूडेंट्स अपने मन को शांत रखें जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका स्टडी में मन लगेगा।
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 बजे के मध्य करें।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को अपनी टीम और नेटवर्क को बढ़ाना होगा।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है, लव लाइफ में हल्की नोकझोंक हो सकती है।
किसी कार्य को लेकर न्यू जनरेशन की ट्रैवलिंग हो सकती है।
बात करें सेहत की तो बदलते मौसम का ध्यान रखें सेहत नरम हो सकती है।
स्टूडेंट्स को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे मन में प्रमोशन की आशा जाग सकती है। संडे पर दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा।
सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें।
धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है जो उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं, मन से भय दूर होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में दूसरों को बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है आपको अपने बुद्धि-विवेक से विचार करना होगा।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की राह में कठिनाईयां आएंगी।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बॉस के द्वारा जो कार्य दिया जाएगा उसे वो समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।
मांसपेशियों में खिंचाव से आप परेशान रहेंगे।
न्यू जनरेशन का कॉन्फिडेंस डाउन हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
आप दिमाग और शरीर को ऊर्जा देने वाला भोजन लें, जैसे ओट्स, फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध आदि।
विभाग में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
ऑफिस में कोवर्कर के सहयोग से आपके कार्यों में गति आएगी।
परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन आपकी कोई बात प्रियजन को कष्ट दे सकती है।
स्टूडेंट्स को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे स्टडी में आ रही परेशानियां दूर होगी।
इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले बिजनेसमैन को अन्य देशों से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए।
प्रीति, आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से फॉरेन बिजनेसमैन को फायदा हो सकता है।
न्यू जनरेशन क्षणिक क्रोध से बचें क्योंकि क्षणिक क्रोध रोग का कारण है, क्रोध करके आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
न्यू जनरेशन को टारगेट अचीव करने में किसी खास या रिलेटिव का भी सहयोग प्राप्त होगा।
प्रीति, आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से आपको कोई धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा प्रेमी के साथ बात करते समय संयम बरतें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा, सफलता भी मिलेगी।
ऑफिस के किसी स्टाफ के किसी कार्यक्रम में जाने का इन्विटेशन मिल सकता है।
इस संडे पर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
जो कारोबारी पार्टनरशिप फर्म में काम कर रहे हैं, उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा,
प्रीति, आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
आपको अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment