AAJ KA RASHIFAL 7 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 फरवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, शूल योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः22 तक तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेसमैन के पूर्व में किया गया बचत या निवेश बिजनेस में इस समय काम आ सकता है, आपकी वर्तमान जरूरत को पूरा करेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है, साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन लेना आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा।
शूल योग के बनने से नौकरी में मनचाहे काम की जिम्मेदारी मिलने से सुकून और शांति महसूस करेंगे।
ऑफिस की किसी मीटिंग में आपकी परफॉर्मेंस प्रगति का द्वार खोल सकती है, इसलिए अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें और उसे बेहतर करते रहें।
काम के सिलसिले में सोच और कार्यकुशलता उनको आगे रखेगी, दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
ग्रह नक्षत्र स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के पक्ष में होने से उनकी किस्मत उनकों अन्य के मुकाबले अपने क्षेत्र में ज्यादा सक्षम बनाएं रखेगी।
बात करें सेहत की तो आपको पुराने दर्द से राहत मिलेगी।
लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा, इससे आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे, दाम्पत्य जीवन में खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से सम्भलकर रहे।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, अपनी वाणी से किसी को दुखी नहीं करना है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
शूल योग के बनने से बिजनेस के लिए मार्केट का माहौल अनुकूल बना रहेगा जो आपकी इनकम को बढ़ाएगा।
व्यवसाय में उचित रणनीति बनाकर काम करने से बिजनेस के काम चलते रहेंगे, आपको अच्छे क्लाइंट मिलेंगे जिससे बिजनेस को नई ऊंचाई मिलेगी।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दाम्पत्य जीवन जीने वालों को भी खुशनुमा माहौल मिलेगा, आपको धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा, आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से कुछ सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
बिजनेस में रुके हुए कार्य पूर्णता की और बढ़ेंगे, अच्छे ऑर्डर मिलने से आपकी चिंता दूर होगी।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस के काम समय पर पूरे होते जाएंगे जिससे उनका कार्य के प्रति मनोबल बढ़ेगा।
नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी, आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
घर परिवार को समय देंगे, परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सुखद परिणाम वाला रहेगा।
आप द्वारा की गई सेवा से परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा जिससे आपकी कुछ परेशानियां कम होगी।
न्यू जनरेशन के किसी बेहतर कार्य के लिए समाज और गवर्नमेंट के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
व्यवसाय में स्थिति ज्यादा सुधरती नहीं दिखेगी, इसलिए कोई भी डिसीजन बहुत सोच समझ कर ले, बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्य स्थगित ही रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं, परंतु उन्हें समय पर पूरा करना भी जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
यदि आप जॉब स्विच करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो इस काम के लिए अभी रुकना चाहिए अच्छे समय का इंतजार करें जब तक जहां है वहीं जमें रहें।
मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के पूरे दिन सुस्त रहने की संभावना है।
आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बनेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
बिजनेसमैन को व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है, वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ कार्य करने से बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी।
न्यू जनरेशन के फ्रेंड सर्किल में बढ़ोतरी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश न करें।
वर्कप्लेस पर पर बॉस के साथ मीटिंग हो सकती है, इस मीटिंग के बाद आपकी कुछ जिम्मेदारी बढ़ सकती है, अपने काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले कॉम्पिटिटर के लिए दिन शुभ है, मन लगाकर स्टडी करें यदि कोई एग्जाम है तो सफलता मिलने के चांसेज बन सकते है।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
बिजनेस के लिए लोन लेने के इच्छुक बिजनेसमैन अप्लाई करने के साथ ही दस्तावेज भी पूरे रखें जिससे लोन पास होने की प्रबल संभावना है।
शूल योग के बनने से पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे है, तो आपको सफलता मिल सकती हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए टीचर की सीख काम आएगी।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियली टै्रवलिंग हो सकती है।
वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा, आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
स्वास्थ्य के लिहाज से आप अच्छा और उत्साहित महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व बेचेन रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को दोपहर बाद वर्कप्लेस पर काम करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आप जॉब चेंज करने की दिशा में आगे बढ़ सकते है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में व्यवस्था बनी रहेगी, रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है, अनुभवी व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।
शूल योग के बनने से बिजनेसमैन को मनचाहे रिजल्ट प्राप्त होने से सुकून और शांति महसूस करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है, बिजनेस को गति देने में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
डेली एक्टिविटी को पूरा करने के लिए आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
लाइफ पार्टनर आपके प्यार को समझेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
बिजनेसमैन के बिजनेस में कुछ चुनौतियां बनी रहेगी, हालांकि प्रयासों द्वारा समस्या के हल भी मिलते जाएंगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस में नई डील करने में सजगता का ध्यान रखन होगा, कहीं आपके साथ धोखाधड़ी न हो जाएं इसकी संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है।
अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखें।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, बुरी संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं, सावधान रहे।
आपको अपनी संतान की गलतियों से दुःख होगा, आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में अजीब सी पशोपेश में रहेंगे।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पेट खराब होने की संभावना है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
मैन्युफैक्चरिंग रिलेटेड बिजनेस फायदेमंद स्थिति में रहेंगे, व्यावसायिक नजरिये से समय अनुकूल है।
शूल योग के बनने से बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
फोन कॉल या ईमेल के जरिये आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर आपके कार्य की बॉस द्वारा सराहना की जाएगी।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें।
मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत और ज्यादा करनी होगी।
न्यू जनरेशन आपका पैसा किसी चीज पर बर्बाद हो सकता है।
बहुत अधिक काम आपको शारीरिक दर्द और तकलीफ दे सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस रिलेटेड इंपोर्टेंट डिसीजन लेने के लिए समय अच्छा है, लेकिन पेपर वर्क ध्यानपूर्वक करें।
बिजनेसमैन बिजनेस में कुछ नया कार्य स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो तुरंत उस पर अमल करें आपके लिए शुभ समय रहेगा दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है, प्रगति होगी, ट्रांसफर की भी उम्मीद है।
एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड ज्यादा हो सकता है।
सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हैं, अच्छा है इससे मन को संतुष्टि मिलती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में आगे की और बढ़ेंगे, मन खुश रहेगा।
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत के मामले मे दिन कमजोर रहेगा।
आप पर घरेलु कार्य का लोड बढ़ सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, आप अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
यह समय प्रमोशन प्राप्त करने का है और यह तभी मिलेगा जब बॉस खुश रहें इसलिए उनके प्रसन्न रखें, साथ ही आप धैर्य रखें उचित समय का इंतजार करें।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस में निवेश के लिए समय अनुकूल है, ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है।
इस समय बिजनेसमैन को मार्केटिंग टीम को स्ट्रांग बनाने पर अधिक ध्यान देना जरूरी है उससे ही आप अपने बिजनेस को मजबूत कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी पूरी एकाग्रता से जुटे रहेंगे।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा, अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, आपकी संतान आपका समर्थन करेगी।
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से कहासुनी हो सकती है।
बिजनेसमैन मे किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, कई व्यावसायिक मामलों में कोई नया निर्णय लेते समय दिक्कतें आएंगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको सफलता तब ही मिलेगी, जब आपका पार्टनर के साथ बॉन्डिंग शानदार रहेगी।
न्यू जनरेशन को अनजान लोगों से विवाद आपको मुश्किलों में डाल सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखें और विवादों में न पड़ें।
वर्कप्लेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
आपकी ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
आपकी वाणी आज बहुत कठोर हो सकती है।
आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कोई दोस्त धोखा दे सकता है।
चेस्ट में दर्द आदि की समस्या को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है, दिक्कत अधिक होने पर दिखा लें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5

Comments
Post a Comment