AAJ KA RASHIFAL 4 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 फरवरी बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः13 के तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस में बिक्री अपेक्षाकृत कम होगी, लेकिन आप दूसरा रास्ता निकालने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में बेहतर लाभ हाथ लगेगा, कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे लेकिन आपसी सामंजस्य को लेकर दिक्कतें भी बनी ही रहेगी।
इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि न लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है।
एंप्लॉयड पर्सन को दोपहर बाद ऑफिस में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिसकी उन्हें आशा ही नहीं थी।
विवाह योग्य वर के लिए सुकन्या मिल सकती है, कुण्डली मिलान के बाद ही आगे बात बढ़ाएं, तो आपके व आपकी फैमिली के सही रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे।
न्यू जनरेशन को सोशल मीडिया पर नई फ्रेंड रिक्वेस्ट आ सकती है, लेकिन आप रिसर्च करने के बाद ही आगे बढ़े तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपके पिता डायबिटीज की परेशानी से परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ऑफिस की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इस समय बाहरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने वर्कप्लेस पर ही समय लगाएं।
कॉम्पिटिशन के चलते बिजनेसमैन को थोड़ी परेशानी हो सकती है, उन्हें अपना नेटवर्क बढ़ाते हुए अपने टारगेट को अचिव करना होगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें अन्यथा आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आपको चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा।
आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं, यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
अतिगंड योग के बनने से आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में गति आएगी।
बिजनेस में अदर एक्टिविटी भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी, ओल्ड कॉन्टेक्ट को दोबारा स्ट्रांग करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है।
आर्टस एण्ड डांस के फील्ड से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है, यह अवसर ही उन्हें करियर का ब्रेक दे सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सीनियर के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
वर्कस्पेस पर कई दिनों से लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में आप सक्षम होंगे।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है।
पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी और शादी या जन्मोत्सव मनाया जा सकता है, आपको अपने जीवन साथी का सम्मान करना चाहिए, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन रूटिन एक्टिविटी को निपटाने में व्यस्त रहेंगे।
सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
पार्टनरशिप बिजनेस में फालतू और राजनीतिक विवादों से दूर रहें और सारा ध्यान अपने बिजनेस पर ही फोकस करें कि आप किस तरह कस्टमर को अट्रैक्ट करें।
बिजनेसमैन की व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें, आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।
वर्कस्पेस पर पूर्व में किए गए कार्य और कार्य के प्रति आपकी लगन का परिणाम आपको मिलने वाला है आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन के लिए किए गए प्रयासों में गति आएगी।
लाइफ पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा, परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।
सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा पाएंगे, अन्य कारोबार भी मध्यम गति से चलते रहेंगे, एक्टिविटी में पॉजिटिव चेंजेस आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत महसूस होगी।
ऑफिशियली टै्रवलिंग से किसी अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए आपको तैयारी रखनी चाहिए।
संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है, आपकी कुछ समस्याएं हल हो जाएगी, फैमिली मेंबर के साथ व्यवहार करते समय आप उत्तेजित रहेंगे, आप उन्हें अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करेंगे।
न्यू जनरेशन को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
अच्छा रिजल्ट प्राप्त करना हैं, तो आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है, किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, फोन द्वारा आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी, शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे वो टेंशन में रहेंगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर ओवर कॉन्फिडेंस में नही रहें गलतियों का कारण हो सकता है, इसलिए कांफिडेंस में तो रहिए किंतु ओवर कॉन्फिडेंस से दूरी बनाए रखें।
फैमिली में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें और घर परिवार के अंदर एक अच्छी बॉन्डिंग बनाएं, आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन मस्कुलर पेन के चलते अपनी प्रैक्टिस से दूर रहेंगे जिससे वो डिप्रेशन में रहेंगे।
न्यू जनरेशन को बेड एक्टिविटी से स्वयं को दूर रखना होगा वरना आप स्वयं ही अपना फ्यूचर बर्बाद करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेस रिलेटेड कॉन्टैक्ट सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
हैंडमेड आइटम का बिजनेस करने वाले अपने बिजनेस को ऑनलाइन करेंगे जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली मीटिंग में लीड करने के लिए कहा जा सकता है, जिसमें वो अपनी बेहतरीन पर्फोमन्स से सभी को चकित कर देंगे।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और इसी से आपको पहचान मिलेगी, आपके बॉस आपकी कुछ ऑनलाइन मदद करेंगे, ऑफिस में प्रगति होगी।
घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ प्यार और गर्मजोशी के कुछ प्यारे पल बिताएंगे।
न्यू जनरेशन की समाज में किसी कार्य को लेकर यश और इज्जत बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पूर्ण एकाग्रता से अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ेंगे।
आप अपने स्वास्थ्य के लिए मेहनत कर सकेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोकझोंक हो सकती है।
बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी को सीक्रेट रखें, इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे।
अतिगंड योग के बनने से जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है।
ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती हैं आपके कार्य डीले हो सकते है।
एंप्लॉयड के काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ती रहेगी।
घर के रख रखाव या नवीकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं, आपके घरेलू आनंद में किसी गड़बड़ी के संकेत हैं, अपने परिवार के सदस्यों से बात करते समय आपको बहुत ध्यान रखना चाहिए।
स्टूडेंट्स यदि किसी मुद्दे के बारे में आप डिसीजन नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें, किसी बात को लेकर मानसिक बेचैनी रहेगी, ऐसे में उन्हें अपने टिचर से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
न्यू जनरेशन को टारगेट अचीव करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करने के लिए कदम उठाएंगे।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत और विनम्रता आपके लिए सफलता की कुंजी है।
बॉस व सीनियर्स के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका लाभ उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट् में प्राप्त होगा, कयासों के लिए समय ठीक नही है।
आपको पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है, जिसके पीछे आपकी अय्याश लाइफ स्टाइल रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फोकस अपने-अपने फील्ड से भटक सकता है जो उनके लिए अच्छा नहीं है।
बात करें सेहत की तो सेहत के मामले में दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन के बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, उन्हें एकाउंट रिलेटेड एंट्रियों में गड़बड़ी दिखाई देगी।
मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
बदलते मौसम का ध्यान रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
एंप्लॉयड पर्सन के काम की अधिकता रहेगी, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी।
वर्कस्पेस पर आलस्य को लेकर सतर्कता बरतें, इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना उनके लिए नुकसान देह होगा साथ ही जल्दबाजी के कार्यों से बचें जल्दबाजी में किए गए कार्यों से परेशानी में फंस सकते है।
न्यू जनरेशन अपनी रूटिन एक्टिविटी को अच्छे से नहीं कर सकेंगे।
मैरिड पर्सन की लाइफ में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
फेस्टिवल सिजन के आने से पहले बिजनेसमैन अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, उन्हें कस्टमर को अटै्रक्ट करने के लिए प्रचार प्रसार का ज्यादा उपयोग नहीं करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को एमएनसी कंपनियों से ऑफर मिल सकता है, विदेश जाने की तैयारी अभी से स्टार्ट कर दे अन्य कंट्री से भी ऑफर आ सकता है।
जॉब में वर्कलोड की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।
संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
कही बाहर घूमने और खरीदारी का मूड बनेगा, आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फ्रेंड्स और टिचर से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
ठंडा-गर्म खानपान से आपको दांत दर्द होने की संभावना है इसलिए सावधान रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके सामने प्रॉब्लम तो क्रिएट होगी, लेकिन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को कंपलीट करने में आप सक्षम हो पाएंगे।
बिजनेस में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अब सोच विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द भी हो सकता है।
नई नौकरी के लिए आपको मेल मिल सकता है, सभी कार्य आसानी से बनते नजर आ रहे हैं।
वर्कप्लेस पर सडनली विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे।
न्यू जनरेशन जरूरतमंद लोगों को भोजन दान कर सकते हैं, आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।
फैमिली में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा, प्रेम जीवन में आप एक दूसरे को अट्रैक्ट करेंगे।
कॉम्पिटिशन के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपको शरीर में दर्द होने की संभावना है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment