AAJ KA RASHIFAL 23 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 फरवरी सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः10 तक फाल्गुन शुक्ल षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः34 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः12 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
डे स्टार्टिंग आंखें खुलते ही किसी अपने का मैसेज या कॉल आएगा जिससे सुबह बहुत अच्छी होगी, मन में खुशी का अनुभव होगा और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।
नए बिजनसमैन के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इसे महत्वपूर्ण काम में खर्च करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
अप्स-डाउन की सिचुएशन आने पर भी आपके बिजनेस पर कोई असर नहीं दिखेगा, बिजनेस में हार्ड वर्क के साथ स्र्माट वर्क करते हुए अच्छा खासा मुनाफा पाएंगे।
आपके बेहतर कार्यों की पीठ पीछे प्रशंसा होगी, जो विरोधियों के लिए जले पर नमक का काम करेगी।
वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा, कुछ नए कार्य आपको सौंपे जा सकते है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
मैरिड लाइफ में प्यार बढ़ने से दिन आपके लिए यादगार रहेगा, आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
आपके लिए दिन अच्छा होगा यदि आप अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखते हैं।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम रुकावट आएगी।
डेटा को स्टोर करते रहें, बिजनेसमैन डेटा का बैकअप लेते चलें, क्योंकि डाटा लॉस हो सकता है।
बिजनेस में किसी नासमझ फैसले के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा, मशीनरी संबंधी कामों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिल सकता है।
आपको अपने कार्यों को समय पर करना होगा अन्यथा आप बॉस की डांट का शिकार हो सकते है।
अभी वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें एंप्लॉयड पर्सन किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की कोशिश न करें।
फैमिली के साथ मौका मिलने पर जरूर ही वक्त बिताएं, ऐसा करके आप सदस्यों की नाराजगी को दूर कर सकेंगे, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन के ट्रैक पर बहस जैसी स्थितियां बन सकती है।
स्वास्थ्य संबंधित छोटी-छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेना होगा, जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।
इवनिंग टाइम पिता जी या किसी बड़े सदस्य के साथ बैठकर बातचीत करने से बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, उनका अनुभव आपके जीवन के कई सवालों का जवाब दे देगा, यह संवाद बहुत कीमती होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए बहुत अच्छी रहेगी, ऑफिस पहुंचते ही कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे पूरे दिन का मूड बन जाएगा, यह खबर आपके आत्मविशवाश को कई गुना बढ़ा देगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी की ओर से अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है, इससे वह और भी जोश से काम करेंगे, कार्यों में लगे हैं, उन्हें सफलता हाथ लगेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज दोनों पार्टनर की सोच एक दिशा में होगी जिससे बड़े फैसले जल्दी और सही तरीके से लिए जाएंगे, यह तालमेल बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकता है।
बिजनेस की ग्राॅथ को बढ़ाने के लिए नए युवाओं को रिक्रुट करें, उनको भी अपने प्रदर्शन का अच्छा मौका प्राप्त होगा, हो सकता है, इस प्रदर्शन के बाद उन्हें और भी कहीं और से अच्छे अवसर प्राप्त हो जाएं।
फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं, कभी-कभी इस तरह के प्रोग्राम करने चाहिए, ताकि फैमिली को आप दूर नहीं लगे, आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करेंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए आज मैथ्स या लॉजिकल रीजनिंग के सवाल आसानी से सॉल्व होंगे, दिमाग तेज चलेगा और कम समय में ज्यादा प्रश्न हल कर पाएंगे, इस शार्पनेस का पूरा फायदा उठाएं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
ब्रह्म योग के बनने से साझेदारी के बिजनेस के दृष्टिकोण से समय अनुकूल बना हुआ है।
ट्रांसपोर्ट बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा, मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।
जॉब में आज एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी जिसमें आपकी भूमिका अहम होगी, शुरू में नर्वस लगेगा लेकिन जैसे-जैसे काम में उतरेंगे कॉन्फिडेंस खुद-ब-खुद आ जाएगा, यह प्रोजेक्ट आपकी ग्रोथ के लिए माइलस्टोन साबित होगा।
कार्य के प्रति ईमानदारी और लगन रखें एंप्लॉयड पर्सन को जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का न्योता मिल सकता है, पूरे रस के साथ भाग लीजिए।
सामाजिक संस्था से जुड़े लोग अपने किसी उपयोगी प्रोजेक्ट के लिए डोनेशन को इकठ्ठा करने में सफल हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने दिमाग को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटी करते रहना चाहिए, यह उनके लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट है।
रिश्तों में आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करने और एक-दूसरे के काम में हाथ बटाने से बॉन्ड बहुत मजबूत होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
ब्रह्म योग के बनने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के जल्दी ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे परंतु आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है।
इन्वेंटरी मैनेजमेंट में आज सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित रहेगा, माल सही तरीके से व्यवस्थित होगा और जरूरत की चीज आसानी से मिल जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस कैंटीन में किसी दूसरे डिपार्टमेंट के व्यक्ति से बात होगी जो एक नए अपॉर्चुनिटी का दरवाजा खोल सकती है, कनेक्शन बनाए रखें।
वर्कप्लेस पर आप अपनी वर्किंग स्टाइल से विरोधियों पर वर्क के मामले में भारी पड़ेंगे।
प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ शापिंग की प्लानिंग बन सकती है, पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे।
किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साइन या कोई शुभ कार्य कर रहे हैं, तो प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आपकी समाज में लाभ और प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सडनली ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनसमैन खर्च और लेनदेन को लिखाना और लिखे हुए को वापस टेली करते रहना चाहिए, क्योंकि कुछ गड़बड़ अथवा चूक होने की आशंका है।
बिजनेस में किसी भी नए कार्य को स्टार्ट करने से पहले उससे रिलेटेड रिसर्च कम्प्लिट कर ले, हालांकि कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी, आप निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहिए, आज कोई आपको किसी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगा, शामिल न हों वरना बाद में आप ही फंसेंगे।
नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी, आप किसी को पैसे उधार न दें।
घर और ऑफिस दोनों को मेंटेन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
नींद पूरी रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो दिन भर आलस्य रहता है, योग और प्राणायाम करना समय की मांग है।
गृहस्थ जीवन में संबंधित समस्याओं में भी वृद्धि हो सकती है, छोटे बच्चों का ध्यान रखें, क्योंकि उछल कूद में वह खुद को चोट पहुंचा सकते हैं, उनके साथ ही रहें दिन खराब हो सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
बिजनेस अच्छा चलेगा, कुछ नए निवेशक भी सामने आ सकते हैं, जिनके जुड़ने से कारोबार की ग्रोथ और भी तेज होगी।
व्यापार को बढ़ाने का समय है, अपना पूरा फोकस इसी पर बनाए रखें तो सफलता मिलना स्वाभाविक है।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के माध्यम से नई जॉब ओपनिंग की जानकारी मिलेगी, फौरन अप्लाई करें क्योंकि यह मौका आपके प्रोफाइल से मैच कर रहा है, देर करने पर मौका हाथ से निकल जाएगा।
ऑफिस में कोकर्वर आपकी सलाह मानेंगे, दोपहर बाद ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा जिसकी वजह से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं।
प्रेम जीवन संबंधों में आ रहे तनाव दूर होंगे, ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, बधाई देने की तैयारियों अभी से शुरू कर दीजिए।
रिजल्ट की प्रतीक्षा करने वाले कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को शुभ समाचार प्राप्त होगा, इस समाचार से युवाओं की प्रसन्नता चरम पर होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
आपको अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी मानसिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन को आज किसी पुराने कस्टमर से अनएक्सपेक्टेड कॉल आएगा जो बड़ा ऑर्डर देना चाहेगा, यह बिजनेस के लिए बहुत अच्छा मौका है तुरंत डील क्लोज करें।
अपने स्टॉक को चेक कर लें और कोई ग्राहक खाली नहीं लौटना चाहिए।
ब्रह्म योग के बनने से बिजनेस में आपको कई नए ऑफर मिल सकते है, जिससे मेहनत के अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे।
ऑफिस में आज लंच टाइम में किसी कलीग से पर्सनल बात शेयर करने से बचें, आज का दिन ऐसा है कि बातें इधर की उधर हो सकती हैं, प्रोफेशनल बाउंड्री बनाए रखना बहुत जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन ने न्यू जॉब के लिए कहीं पर अप्लाई किया है, तो उन्हें रिटर्न कॉल का सकता है।
अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे, प्रेम जीवन में रोमांस एंड रोमांच में दिन बीतेगा।
यह आपके स्वास्थ्य की चिंताओं और प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा दिन होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
इवनिंग टाइम किसी नई रेसिपी ट्राई करने से मूड बहुत अच्छा हो जाएगा, किचन में एक्सपेरिमेंट करने से क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलेगा और फैमिली भी खुश होगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेसमैन को आज शॉप या ऑफिस की साफ-सफाई करवा लें, व्यवस्थित जगह पर काम करने से मन शांत रहता है और कस्टमर पर भी अच्छा इंप्रेशन पड़ता है, स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सोशल मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, सिर्फ समय का उचित सदुपयोग करने की जरूरत है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी सेलिब्रेशन या पार्टी का मौका मिलेगा, कलीग्स के साथ मिलकर टाइम स्पेंड करने से ऑफिस के माहौल में ताजगी आएगी और टीम बॉन्डिंग बेहतर होगी।
वर्कस्पेस पर सभी स्थितियां अभी पूरी तरह से आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए अलर्ट रहते हुए अपने कार्य को करें।
आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे।
घर को सुसज्जित करना चाहिए, डेकोरेशन का सामान और फर्नीचर खरीदने का यही सही समय है, आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें, आपको अपना आत्मविश्वास उच्च बनाए रखना होगा।
हेल्थ में आज साइनस की समस्या पूरी तरह ठीक होगी, नाक खुल जाएगी और सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी, यह राहत नींद और दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज अकाउंट्स चेक करने पर कुछ गड़बड़ नजर आएगी, छोटी-छोटी रकम का हिसाब नहीं मिलेगा जो चिंता का विषय होगा, तुरंत अकाउंटेंट से बात करें और रिकॉड्र्स मैच कराएं।
बिजनेस में तरक्की में रुकावट की स्थिति रहेगी, हालांकि बिजनेसमैन मेहनत और परिश्रम द्वारा आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे।
कार्य की व्यस्तता के चलते आप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे कुछ समय निकालकर अपने बच्चों की संगत पर भी ध्यान देना चाहिए।
जॉब पर्सन के लिए आज डेटा एनालिसिस या रिपोर्टिंग का काम ज्यादा रहेगा, एक छोटी सी गलती पूरी रिपोर्ट को खराब कर सकती है इसलिए हर फिगर दो बार चेक करें, सावधानी ही आपकी ताकत है।
आपको चिंता एंड बुरी संगत से दूरी बनाए रखनी होगी, तब ही वो सफल हो पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आलस्य के कारण अपने फील्ड में असफल रहेंगे।
सेहत दुरुस्त रखनी है तो मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा, यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
इवनिंग टाइम दोस्तों के साथ चाय-पकौड़ों की महफिल जमेगी, हंसी-मजाक और ठहाकों से माहौल बहुत खुशनुमा होगा, यह मस्ती भरा समय दिनभर की सारी टेंशन भूला देगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
कारोबार को बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, कभी-कभी बिजनेस टूर बिजनेस के लिए फायदेमंद रहते हैं।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आपको अपनी सूझबूझ और मेहनत के उचित परिणाम मिलने वाले हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ट्रेनिंग या वर्कशॉप अटेंड करने का मौका मिलेगा, नई स्किल सीखने से करियर में बहुत फायदा होगा, इस अवसर को हाथ से न जाने दें।
वर्कस्पेस पर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और आलस्य से खासकर दूरी बनाते हुए कड़ी मेहनत कर टारगेट अचीव करें।
घरेलु समान पर पैसे अधिक खर्च होने के कारण आप भ्रमित और पीड़ित रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स गंभीर विषयों को पढ़ने की स्टार्टिंग आज ही से कर दें, साथ ही प्रातः काल जल्दी उठें और सूर्य देव की नित्य उपासना करें।
आपको सामाजिक कार्यों से मुंह नहीं फेरना है, आपको उसमें भाग लेना है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पुण्य कर्म करने से लाभ होगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए सुबह मंदिर जाने से मन शांत होगा और पूरे दिन की प्लानिंग साफ नजर आएगी ।
बिजनेस में कोई पुराना उधार वसूल होने से कैश फ्लो में सुधार होगा, जिस पैसे की उम्मीद छोड़ चुके थे वो आज वापस आ सकता है, यह रकम बिजनेस में पुनः निवेश करें।
ब्रह्म योग के बनने से प्रमोशन की संभावना बन सकती है, आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
आज का दिन जॉब पर्सन के लिए शानदार रहेगा, किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी जो आपके करियर को नई दिशा देगी, सीनियर्स का भरोसा आप पर बढ़ रहा है।
फैमिली में किसी का जन्मदिन हो तो उन्हें बधाई देना न भूले, संभव हो तो उनके पसंद का कोई गिफ्ट भी दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अनावश्यक बातों में अपना अमूल्य समय वेस्ट करेंगे।
सेहत से जुड़ी समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं।
इवनिंग टाइम खुले आसमान के नीचे बैठकर तारे देखने से मन को बहुत सुकून मिलेगा, प्रकृति के करीब रहना आपके लिए बहुत हीलिंग है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment