AAJ KA RASHIFAL 13 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

13 फरवरी शुक्रवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 02ः26 तक फाल्गुन कृष्ण पक्ष विजया एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः13 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, वज्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
सुबह जल्दी उठें और सूर्य नमस्कार करें, पूरे दिन शक्ति बनी रहेगी, दोपहर के भोजन में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं, पेट भी हल्का रहेगा और काम में मन भी लगेगा।
बुधादित्य, वज्र, वाशि और सुनफा योग के बनने से व्यापार में बहुत अच्छा मुनाफा होगा, कस्टमर बहुत आएंगे और बिक्री जोरदार रहेगी, ऑल्ड कस्टमर से बड़ा आर्डर मिल सकता है।
अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपस में बहुत अच्छी समझ बनेगी, न्यू प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने की सोच रहे हैं तो दिन बेहतरीन है।
आपकी किस्मत चमकने वाली है बॉस आपके नए विचारों से बहुत प्रभावित होंगे और किसी बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी की बात कर सकते हैं।
इंक्रीमेंट एंड प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज अच्छी खबर मिल सकती है, कोवर्कर आपका भरपूर साथ देंगे और काम में मदद करेंगे।
डे आपके लिए ये दिन बेहद रोमांटिक बनने वाला है, लव लाइफ में गहराई आएगी, जिसे आप चाहते हैं उससे दिल की बात कहने का सबसे अच्छा दिन है।
मैरिड लाइफ में आपके मध्य प्यार और समझदारी बढ़ेगी, साथी आपके लिए कुछ खास योजना बना सकता है, परिवार में किसी खुशी की खबर आ सकती है।
सेहत बिल्कुल दुरुस्त रहेगी और शक्ति का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, कोई पुरानी छोटी समस्या भी आज ठीक होती दिखेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
डे स्टार्टिंग जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें, धीरज रखें और सोच-समझकर काम करें।
पार्टनर की वजह से गंभीर आर्थिक हानि हो सकती है कोई बड़ा ऑडर सडनली ही कैंसिल हो सकता है जिससे भारी नुकसान होगा।
नकदी की समस्या गंभीर हो सकती है, बैंक से लोन मिलना लेट हो सकता है, किसी प्रतिद्वंद्वी ने आपके खिलाफ कोई चाल चली है जो आज सामने आ सकती है, सामान में भी कुछ खराबी आ सकती है।
दिन बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है, बॉस आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं किसी काम में देरी या गलती की वजह से, साथी कर्मचारी आपके विरुद्ध बातें कर सकते हैं।
इंपोर्टेंट मीटिंग में आपके प्रॉजेक्ट में गलतियां निकालेंगे जिससे सब के सामने आपकी बेइज्जती हो सकती होगी काम का बोझ इतना ज्यादा होगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।
लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है, लवर को शक हो सकता है किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर, गलतफहमी इतनी बढ़ सकती है कि संबंध टूटने तक की नौबत आ जाए।
मैरिड लाइफ में आप दोनों के मध्य कड़वाहट रहेगी, फैमिली में भी तनाव का माहौल रहेगा, पेरेंट्स से किसी बड़े फैसले को लेकर मतभेद हो सकता है।
सेहत को लेकर बहुत सावधानी बरतनी होगी, सिर दर्द, शरीर दर्द या तनाव की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं, पाचन बढ़िया रहेगा, शाम को थोड़ा टहलने जरूर जाएं, मन भी ताजा होगा और नींद भी अच्छी आएगी।
मेटल बिजनेस में आज धन की बरसात होगी, शाम तक किसी बड़े भुगतान के आने के पूरे आसार हैं जिसका आप इंतजार कर रहे थे।
किसी बड़े निवेशक की नजर आपके बिजनेस पर पड़ सकती है और वो पैसा लगाने को तैयार हो सकते है।
आपकी पहचान एक भरोसेमंद और काबिल एंप्लॉयड के रूप में बनेगी, सीनियर आपको किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग में शामिल कर सकते हैं।
अन एंप्लॉयड पर्सन अगर न्यू जॉब की तलाश कर रहे है तो आज किसी अच्छी कंपनी से फोन आ सकता है।
आज प्रेम के मामले में आप बादलों पर होंगे, साथी आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है, अगर दूर रहते हैं तो अचानक मिलने का मौका बन सकता है।
परिवार में भी सुख-शांति रहेगी, किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं जो बहुत खुशी देगा।
सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी और आप शक्तिशाली महसूस करेंगे, त्वचा भी चमकदार रहेगी और समग्र रूप आकर्षक लगेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।  
डे स्टार्टिंग ध्यान या योग करें तो और भी अच्छा महसूस करेंगे।
अगर आप भोजनालय, खानपान, डेयरी उत्पाद, कपड़ा या घर सजावट का काम करते हैं तो शानदार मुनाफा होगा।
जमीन-जायदाद में निवेश का अच्छा अवसर आएगा, पुराना अप्रत्याशित भुगतान आपको आज प्राप्त हो सकता है, पार्टनरशिप में विश्वास बढ़ेगा।
आपके कोमल कौशल और भावनात्मक समझ की वजह से पहचान बनेगी, हार्ड सिचुएशन को आप समझदारी से संभालेंगे जिससे सीनियर एंड बॉस आपसे प्रभावित होंगे।
दफ्तर की राजनीति से दूर रहें, आपका काम खुद बोलेगा, सभी को आपका काम पसंद आएगा लेकिन विरोधियों को मन ही मन परेशान करेंगा।
आपके लिए दिन बेहद विशेष रहेगा लव बर्डस के मध्य गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनेगा।
मैरिड लाइफ में रोमांस और समझदारी दोनों बढ़ेंगे, मां के साथ अच्छा वक्त बिताएं, उनका आशीर्वाद मिलेगा।
मानसिक सेहत बहुत अच्छी रहेगी और भीतरी शांति महसूस होगी। भावनात्मक संतुलन बिल्कुल ठीक रहेगा।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।    
डे स्टार्टिंग सूर्य नमस्कार अवश्य करें, पूरे दिन तेज बने रहेंगे, शाम को अपनी उपलब्धियों को याद करें और खुद को शाबाशी दें, आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
अगर आप सरकारी ठेके, प्रशासनिक सेवाएं या मनोरंजन उद्योग से हैं तो धमाकेदार सफलता मिलेगी, नेतृत्व और अधिकार के साथ बड़े फैसले लेंगे जो बहुत फायदेमंद होंगे।
ब्रांड की कीमत बढ़ेगी और मार्केट में आपकी इमेज स्ट्रांग होगी, कॉम्पिटिटिर को पीछे छोड़, न्यू ब्रांच ऑपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 बजे के मध्य करें तो आपके लिए एकदम सही समय रहेगा।
टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे और मिलकर काम करेंगे, किसी पर भी एक्स्ट्रा लोड नहीं आएगा, सभी टास्क्स आसानी से डिस्ट्रीब्यूट होंगे और गलतियों का डर नहीं रहेगा।
आज आप सभी के मध्य सितारा बनेंगे, कस्टमर के साथ बैठक में धमाल मचा देंगे शीर्ष प्रबंधन की नजर आप पर रहेगी।
प्रेम में आज शाही व्यवहार मिलने वाला है, साथी आपको किसी महंगे उपहार से चौंका देगा, सबके सामने भी आपकी तारीफ करेगा, अगर प्रस्ताव देना है तो भव्य तरीके से दें, सफलता पक्की है।
विवाहित जोड़ों के लिए भी दिन रोमांटिक रहेगा, फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा, पिता के साथ आपका जुड़ाव मजबूत होगा।
स्वास्थ्यः शक्ति का स्तर आसमान छुएगा और जीवटता से भरपूर महसूस करेंगे। हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यायाम या कसरत में भी बढ़िया प्रदर्शन देंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला सेहत खराब हो सकती है।  
डे स्टार्टिंग कोई नेगेटिव खबर सुनें तो घबराएं नहीं, शांत रहें और समाधान सोचें।
आर्ट्स स्टूडेंट्स को आज करियर पाथ को लेकर बहुत गहरा कन्फ्यूजन और डिप्रेशन होगा, सब कहेंगे कि आर्ट्स में कोई स्कोप नहीं है।
किसी बड़े सौदे में धोखा हो सकता है जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा, पार्टनरशिप में विश्वासघात हो सकता है या किसी महत्वपूर्ण मामले में झूठ बोल सकता है।
बैंक रिलेटेड कार्यों में खाते में टेक्निकल फाल्ट आने से पेमेंट अटक जाएंगे जो आपके लिए परेशानी क्रिएट करेगा।
नौकरी में आज सबसे बुरा दिन हो सकता है।
किसी इम्पोंर्टेंट प्रॉजेक्ट में आपसे में बड़ी गलती हो जाएगी जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी बॉस एंड सीनियर आपको सबके सामने डांट-फटकार लगाएंगे।
आपकी लीडरशिप पर क्वेश्चन मार्क लगाया जा सकता है, आपके डिसीजन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, टीम मेंबर ही कार्य में लापरवाही करेंगे।
प्रेम संबंधों में आपको सबसे बड़ा झटका लग सकता है, साथी ने किसी और के साथ संबंध शुरू कर दिया है जिसका आज पता चल सकता है।
मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर कपल के बीच तलाक की बात तक आ सकती है, परिवार में भी बहुत गंभीर झगड़ा होगा।
सेहत बहुत खराब रहेगी, अस्पताल जाना पड़ सकता है, मानसिक तनाव इतना होगा कि घबराहट का दौरा पड़ सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
 
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।  
डे स्टार्टिंग सुबह हल्का नाश्ता करें शरीर में संतुलन बना रहेगा, दोपहर में थोड़ी देर आराम करें, शाम तक ताजगी बनी रहेगी।
आज संतुलन और सामंजस्य के साथ सब कुछ सुचारू चलेगा, साझेदारी व्यापार में आपसी समझ बढ़िया रहेगी।
अगर आप कानूनी सेवाएं, फैशन डिजाइनिंग, कार्यक्रम प्रबंधन, घर सजावट या सौंदर्य प्रसाधन का व्यापार करते हैं तो शानदार मुनाफा होगा।
आज आपके कूटनीतिक कौशल और लोगों के प्रबंधन की वजह से सराहना मिलेगी, किसी मतभेद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे कोवर्कर आपके आपके संतुलित तरीके को महत्व देंगे।
कस्टमर हैंडल करने में भी उत्कृष्टता दिखाएंगे टीम तालमेल बेहतरीन रहेगा आपका काम सराहा जाएगा, वेतन वृद्धि की चर्चा अनुकूल रहेगी।
डे आपके लिए सबसे रोमांटिक और यादगार बनेगा, प्रेमी युगल के बीच एकदम सही तालमेल रहेगा, कोई चौंकाने वाला उपहार या रोमांटिक इशारा दिल जीत लेगा।
सेहत और तंदुरुस्ती दोनों संतुलित रहेंगे, त्वचा चमकदार रहेगी और समग्र रूप आकर्षक लगेगा, मानसिक शांति भी बनी रहेगी।
विवाह का प्रस्ताव भी हो सकता है, विवाहित जोड़ों के बीच भी प्यार और सम्मान दोनों बढ़ेंगे, परिवार में भी सामंजस्य रहेगा। सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।    
डे स्टार्टिंग गहरी सांस लेने का अभ्यास करें, मन शांत और केंद्रित रहेगा, रात को सोने से पहले दिन भर की अच्छी बातों को याद करें, सकारात्मकता बढ़ेगी।
आज गहन शोध और रणनीतिक प्लानिंग का फल मिलेगा, जिससे आप अपने बिजनेस को ऊपर लाने में सफल होंगे।
अगर आप लंबे समय के इनवेस्टमेंट की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करें तो सफल होगी।
किसी जटिल समस्या का समाधान आपके द्वारा निकाला जाएगा जिससे आप सभी के गले पर लटकी तलवार को दूर करेंगे साथ ही पर्दे के पीछे के काम में भी पहचान मिलेगी।
कॉन्फिडेंस वापस आएगा और आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे, यह पॉजिटिव चेंज आपकी वर्किंग स्टाइल के साथ वर्किंग लाइफ को भी सुधारेगा।
प्रेम में आज तीव्रता और जुनून चरम पर होगा, गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनेगा साथी के साथ, आत्मा के स्तर पर बंधन महसूस होगा।
परिवार में भी किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी समझ काम आएगी, मैरिड लाइफ में काफी दिनों के बाद साथ समय बिताएंगे।
सेहत के मामले में सहनशक्ति और सहनशीलता बेहतरीन रहेगी, किसी पुरानी समस्या में भी सुधार दिखेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित रहेगा।
डे स्टार्टिंग कुछ नया सीखने की कोशिश करें, चाहे कोई भाषा हो या कौशल, दिमाग तेज रहेगा।
बुधादित्य, वज्र, वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस विस्तार और वृद्धि के शानदार अवसर आएंगे, विदेशी संपर्कों से बड़ा सौदा पक्का हो सकता है।
न्यू मार्केट सर्चिंग का एकदम सही समय है, बिजनेस आउटलेट ऑपन करने की प्लानिंग बन सकती है, किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी देखेंगे।
आप आज दूरदर्शिता और बड़ी सोच की वजह से आगे बढ़ेंगे, किसी इंपोर्टेंट मीटिंग में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
लव लाइफ में स्वतंत्रता और रोमांच का एकदम सही मिश्रण रहेगा, साथी के साथ कोई रोमांचक योजना बना सकते हैं, दूर रहने वाले रिश्ते में हैं तो अच्छी खबर मिलेगी।
मैरिड कपल के लिए भी नया उत्साह आएगा रिश्ते में, फैमिली में भी अच्छा वातावरण रहेगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
शक्ति और उत्साह ऊंचे स्तर पर रहेंगे, बाहरी गतिविधियों का आनंद लेंगे पाचन अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।  
आज बहुत भारी नुकसान होने के आसार हैं, किसी बड़ी प्लानिंग में पूरी तरह असफलता हो सकती है इन्वेस्टर अपना पैसा वापस मांग सकते हैं।
किसी डिलर ने गलत माल भेजा है जो आज पता चलेगा, कानूनी नोटिस भी आ सकता है, कर से जुड़ी समस्या गंभीर हो सकती है।
मैनेजमेंट कोई ठोस एक्शन नहीं ले रहा और आप बीच में फंसे हुए हैं, यह स्थिति आपको इमोशनली ड्रेन कर रही है आप स्वयं को असहाय महसूस करेंगे।
साथियों ने आपके खिलाफ सामूहिक शिकायत की है, काम का बोझ इतना होगा कि संभाल नहीं पाएंगे, वेतन में भी देरी हो सकती है।
प्रेम संबंध में आज सबसे बड़ा धक्का लग सकता है, साथी ने संबंध तोड़ने का अंतिम फैसला ले लिया है।
ससुराल वालों से भी बहुत गंभीर झगड़ा होगा, जायदाद विवाद न्यायालय तक पहुंच सकता है।
परिवार में किसी सदस्य की गंभीर सेहत की आपात स्थिति आ सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।    
डे स्टार्टिंग कुछ समय तकनीक से दूर रहें और प्रकृति में समय बिताएं, मन ताजा रहेगा, शाम को किसी सामाजिक कार्य में योगदान दें, आत्म संतुष्टि मिलेगी।
आज अलग तरह की सोच से शानदार सफलता मिलेगी, नए व्यापार के विचार को पैसा मिल सकता है, किसी चर्चित अभियान से ब्रांड की प्रॉडक्टिविटी बढ़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मौका आएगा, सामूहिक उद्यमों में भी मुनाफा होगा, आधुनिक निवेश में भी लाभ होगा, नई युग के व्यापार के तरीकों को आजमाएं तो सफल होंगे।
विवाहित जोड़ों के लिए भी नया उत्साह आएगा, परिवार में भी प्रगतिशील सोच को समर्थन मिलेगा।
नवीनता और रचनात्मकता की वजह से आप ऑफिस में सुर्खियों में आएंगे, तकनीकी परियोजनाओं में नेतृत्व की भूमिका मिलेगी, दूर से काम करने के अवसर भी आ सकते हैं।
सामाजिक कार्यों से जुड़े काम में भी भागीदारी बढ़ेगी, पदोन्नति या विशेष काम की संभावना है, स्वतंत्र काम के अवसर भी दस्तक देंगे।
प्रेम में आज बौद्धिक जुड़ाव और मित्रता आधारित प्यार खिलेगा, लव पार्टनर के साथ अनोखे और अलग तरह के उत्सव की योजना बना सकते हैं।
तंत्रिका तंत्र भी स्वस्थ रहेगा, वैकल्पिक उपचार के तरीकों को आजमाएं तो फायदा होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।  
डे स्टार्टिंग ध्यान या प्रार्थना करें, पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहेगी।
टेक्नॉलोजी का सही यूज कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे किसी धर्मार्थ काम से भी आय हो सकती है।
कैश फ्लो बहुत मजबूत रहेगा, बिजनेस के खर्चों को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि कुछ बचत भी हो जाएगी।
मार्केट से आप किसी छिपे हुए अवसर को खोजेंगे जो कंपनी और आपके लिए सोने की खान साबित होगी।
टीम को सही मार्गदर्शन देंगे, आपके कार्य की संतुष्टि चरम पर होगी साथ ही प्रतिद्वंद्वी कमजोर पड़ेंगे।
आप ऑफिस की सिक्रेट प्रॉजेक्ट में शामिल हो सकते हैं, बॉस आपकी वर्किंग स्टाइल और समर्पण को महत्व देंगे, पदोन्नति की संभावना मजबूत है, शक्ति और अधिकार बढ़ेगा।
प्रेम में आज सबसे रोमांटिक और सपनों जैसा अनुभव होगा, आत्मा का जुड़ाव महसूस होगा साथी के साथ।
विवाहित जोड़ों के बीच भी गहरी भावनात्मक बंधन होगा, फैमिली में भी प्यार और सामंजस्य रहेगा।
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, आध्यात्मिक उपचार के तरीके बहुत फायदा देंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

Comments