AAJ KA RASHIFAL 16 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 फरवरी सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः35 तक फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः48 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, लक्ष्मी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
ई-कॉमर्स बिजनेस में आज प्रोडक्ट रिटर्न रेट बहुत कम रहेगा, क्वालिटी कंट्रोल में सुधार के कारण कस्टमर्स पूरी तरह संतुष्ट होंगे।
वरियान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जरूरी काम समय पर पूरा होने से खुश रहेंगे, मानसिक शांति मिलेगी।
इनकम में बढ़ोतरी होगी परंतु साथ ही बिजनेस में खर्चे बने रहने से सेविंग नहीं हो पाएगी।
फ्रेश ग्रेजुएट्स को आज जॉब सर्च में बहुत अच्छी खबर मिल सकती है, एक अच्छी कंपनी से पॉजिटिव रिस्पॉन्स आएगा और इंटरव्यू का मौका मिलेगा।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर भी कार्यभार रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आने वाले अपने कार्यों को अरेंज करने में जुट जाएंगे।
आपका किताबें या अच्छी चीजें पढ़ने में वक्त बीतेगा, खुद के विकास के लिए स्वार्थी होना जरूरी है।
आपका घर परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा, प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।
आपको नियमित रूप से मेडिकल चेकअप आदि अवश्य करवाएं।
कला, संगीत, वाणिज्य, गृह विज्ञान में बहुत अच्छा प्रदर्शन होगा, याद करने की शक्ति तेज रहेगी, ग्रुप डिस्कशन करते रहें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
दिन खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय उत्तम चल रहा है, इसलिए अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करें।
वरियान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से नई मशीनरी व नई तकनीक आदि का प्रयोग संबंधी कार्यप्रणाली पर साझेदार से विचार-विमर्श होगा।
कस्टमर प्रोडक्ट को देखकर तुरंत खरीदने का निर्णय लेंगे, यह सुधार आपकी ऑनलाइन सेल्स को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, पॉजिटिव रिव्यूज भी बढ़ेंगे।
कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा का उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं।
डे स्टार्टिंग कुछ दिक्कतें भी रह सकती हैं, परंतु आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।
जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है, इसके लिए अपना खान पान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
भोजन, डेयरी, घरेलू सामान या जमीन का काम करते हैं तो कस्टमर से शिकायत आ सकती है, कोई ओल्ड कस्टमर भुगतान में देरी कर सकता है जिससे सामने वाली पार्टी को माल का भुगतान करने में देरी होगी।
बिजनेसमैन के इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्च होने का योग भी बना हुआ है।
व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
ऑफिस में भितरघाती आपके लिए रुकावट व अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में नही आएं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी काबिलियत और कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें।
आपको अपनी फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देना होगा गलत संगत आपको भी बिगाड़ सकती है आपका करियर बर्बाद हो सकता है।
परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर प्रैक्टिस के समय अलर्ट रहना होगा।
अत्यधिक भागदौड़ तथा मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, थकान और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
वरियान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर काम शुरू हो सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आपके किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आज किसी परियोजना को समय पर पूरा करने से सराहना मिलेगी, वेतन वृद्धि या बोनस की बात चल सकती है।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से भी काम करना पड़ सकता है।
बेहतर मैनेजमेंट के चलते सफलता का रास्ता खुल सकता है, जिसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा।
आपका अनुशासित व्यवहार घर परिवार में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा, परंतु प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी, परंतु फिर भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को फैमिली के साथ-साथ अपने फील्ड पर भी ध्यान देना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को चुकाने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में विस्तार की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आप सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
किसी अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात होने पर आपके कई व्यावसायिक कार्य हल हो जाएंगे।
दफ्तर की राजनीति से दूर रहें, आप अपने कार्य से सभी का मुंह बंद करने में सफल होंगे, आपका काम खुद बोलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों की मौज मस्ती व मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
आपको कहीं से गिफ्ट में कीमती चीज मिल सकती हैं, जिसकी आपकी सोच भी नहीं सकते है।
पति-पत्नी मिलकर घर की चल रही किसी समस्या का हल निकालेंगे, प्रेम संबंधों में उजागर होने का खतरा बना हुआ है, सावधान रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहें, थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता को संतान से सुख मिलेगा।
बैंक में लोन के लिए अप्लाई की गई फाइल अप्रूवल होने से लोन की मंजूरी मिल सकती है।
बिजनेस विस्तार संबंधी कोई योजना पिछले काफी समय से लंबित थी, वह पूरा होने का समय आ गया है।
माहौल और व्यवस्था अनुशासित बनी रहेगी, कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है।
रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो आपका काम सबको पसंद आएगा, बड़े अधिकारियों की नजर आप पर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोवर्कर का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
आपको अपने आसपास की गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, इससे जान पहचान और संपर्क दायरा बढ़ेगा।
घर परिवार में आपसी सौहार्द व प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा, प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
कब्ज व वायु विकार जैसी परेशानी रह सकती हैं, अपना खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें, घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
आज किसी जरूरी बैठक में आपकी बात नहीं सुनी जाएगी, घर और काम के बीच संतुलन बिगड़ेगा, नौकरी छोड़ने के विचार आएंगे लेकिन कोई फैसला न लें, अपने आप को संभालें, यह समय भी गुजर जाएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी आपको ही ध्यान देना होग।
मार्केट के कार्य डीले हो सकते है लेकिन आप अपनी ऊर्जा और साहस के दम पर कई जरूरी काम निपटाने में सक्षम रहेंगे।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देनी चाहिए अन्यथा रिजल्ट आपके विपरीत आ सकता है।
स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
कोई पारिवारिक अथवा कोर्ट संबंधी मसला चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें, किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन फेवर में नहीं रहेगा, आपको किसी अनहोनी का सामना करना पड़ेगा।
आप समाजिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाएं रखे और करियर पर ध्यान दें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
ऑर्डर्स की डिलीवरी समय पर होगी और क्लाइंट्स बहुत खुश होंगे, आपकी प्रतिष्ठा मार्केट में और मजबूत होगी, इस सफलता से आने वाले दिनों में और भी बड़े ऑर्डर्स मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
व्यापार में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए फैसलों में शुरुआत में दिक्कतें व परेशानियां आएंगी लेकिन बाद में उनकी ही वजह से अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा।
आप वर्कप्लेस पर किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें।
आंतरिक व्यवस्था उचित रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है।
आपके आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।
आप फ्री समय में घर की साफ-सफाई तथा अन्य कार्यों को करें।
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगे, परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा, प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।
वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी प्रकार के चोट लगने या दुर्घटना होने जैसी आशंका बन रही है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
अगर आप शिक्षा, प्रकाशन, यात्रा, आयात-निर्यात, धार्मिक सामान या परामर्श का व्यापार करते हैं आपको आज के दिन शानदार सफलता मिलेगी।
किसी भी व्यावसायिक पार्टी के साथ डील कर रहे है, तो आप सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए हितकर रहेगा।
वरियान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से नेटवर्किंग व सेल्स में काम करने वाले लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मार्केटिंग प्रोफेशनल्स का आज बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने से कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ेगा।
कोशिश करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं, आप अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे।
मार्केटिंग संबंधी कार्य में विशेष रूप से सफलता मिलेगी इसलिए प्रयासरत रहे।
परिवार के लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि इन बातों से दूर ही रहे।
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा, एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं।
बच्चे भी आपकी क्षमता व काबिलियत को लेकर फक्र महसूस करेंगे।
किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का आज दिन बहुत अच्छा रहेगा, सिलेबस कवर होने की गति भी तेज होगी और आपको लगेगा कि आप सही दिशा में जा रहे हैं, यह प्रगति आपको एग्जाम के लिए तैयार महसूस कराएगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
रिटर्न की शिकायतें नहीं के बराबर होंगी और प्रॉफिट मार्जिन काफी बढ़ जाएगा, पॉजिटिव फीडबैक से आपकी सेलर रेटिंग भी ऊपर जाएगी, यह सब आपके बिजनेस को लॉन्ग टर्म में फायदा देगा।
व्यवसाय से संबंधित हिसाब किताब और फाइलें व्यवस्थित रखें।
बिजनेस विस्तार संबंधी किसी भी योजना पर एक बार पुनर्विचार करने की अति आवश्यकता है।
वर्कप्लेस पर इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, सीनियर को जवाब देना भारी पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रयासों के चलते कंपनी को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
आपके लिए ज्ञानवर्धक समय रहेगा, सांसारिक कार्यों को आप बहुत ही प्रभावशाली व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करेंगे।
विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रता बनी रहेगी।
विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवन साथी व परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल बना रहेगा, तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बनेंगे।
सेहत के मामले में तनाव व अवसाद जैसी स्थिति रह सकती हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
रिटेल बिजनेस में कस्टमर कम आने से प्रॉफिट का मार्जिन डाउन रहेगा, शाम होते-होते आप स्वयं को तनाव से घीरे पाएंगे।
फाइनेंस संबंधित गतिविधियों तथा पेपर्स आदि का कोई काम करते समय लापरवाही और आलस ना करें, नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है।
पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है, लापरवाही व उदारता व्यापार के लिए घातक रहेगी।
किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले बहुत अधिक सोच-विचार अथवा किसी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है।
कार्यप्रणाली घर से होने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेगी जिससे आप अपने कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे।
परिवार में व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, इसकी वजह से मन मस्तिष्क में कुछ तनाव रह सकता है।
आप प्रिय जनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करें, सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों का हल निकाल देगा।
गर्म-सर्द होने की वजह से खांसी, जुकाम व एलर्जी जैसी समस्या आ सकती है, दवाइयों की अपेक्षा प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें,तो उचित रहेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
प्रोडक्शन तेजी से बढ़ेगा और कस्टमर सर्विस बहुत बेहतर हो जाएगी, ऑटोमेशन से काम की स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ेंगी, यह अपग्रेड आपके बिजनेस को इंडस्ट्री में अग्रणी बना देगा।
किसी कर्मचारी की चिकनी चुपड़ी बातों पर भरोसा ना करके बिजनेसमैन बिजनेस में स्वयं ही सब डिसीजन लें तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
परिश्रम व मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा सभी कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम रहेंगे।
रुकावटें आएगी लेकिन अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखें और अपनी साहस और हिम्मत नहीं छोड़ें, धैर्य पूवर्क कार्य करते रहें।
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, किसी मित्र के अचानक मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप अवश्य करवाएं, कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है, और अच्छे चिकित्सक का परामर्श लें।
आपकी ईमानदारी और व्यवहार से किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे काफी सुकून रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment