AAJ KA RASHIFAL 25 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 फरवरी बुधवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
 आज पूरे दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः39 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 12ः55 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।        
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा जिससे आप काफी हद तक सफल भी होंगे।
कमीशन अच्छा आएगा जिससे बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर आसानी से निकल जाएगा और सेविंग्स भी होगी।
अपने प्रिय जनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा।
पेंडिंग असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे, आपका पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई इंपॉर्टेंट वर्क कंप्लीट होगा।
लाइफ पार्टनर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा, लेकिन प्रेम संबंधों में नोक झोक हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
बदलते मौसम का ध्यान रखें, सेहत कुछ गड़बड़ा सकती है।
इवनिंग में ग्रैटिट्यूड डायरी लिखने से सकारात्मक सोच बहुत मजबूत बनी रहेगी, अच्छी चीजों को याद करने से नेगेटिविटी पूरी तरह दूर होगी और मन में खुशी भर जाएगी, यह आदत आपके जीवन को खूबसूरत बनाएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।          
भय और डर को छोड़कर बिजनेसमैन आत्मविश्वास से काम लें तो उन्हें सफलता मिलेगी।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा, स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से सिचुएशन में सुधार होगा।
एंप्लॉयड पर्सन जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें, किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
नौकरी में आज आपकी जांच-पड़ताल और विश्लेषण की योग्यताएं चमकेंगी।
जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा, दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
सेहत के मामले हल्का फीवर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
इवनिंग टाइम घर में किसी शुभ समाचार की चर्चा होगी जिससे पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाएगा, सबके चेहरे पर मुस्कान आएगी और दिनभर की थकान दूर हो जाएगी, यह खुशी परिवार को और करीब लाएगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।      
बिजनेस में दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं, आपको संभलकर रहना होगा, ऐसी स्थिति और कोई बात आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ पैसों के हिसाब-किताब को लेकर छोटी सी बहस हो सकती है, बात को बढ़ने से पहले ही शांति से सुलझाएं वरना रिश्ते में दरार आ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज बॉस की तरफ से अचानक कोई नया टास्क मिलेगा जिसकी डेडलाइन बहुत टाइट होगी, प्रेशर में काम करना मुश्किल होगा लेकिन अगर फोकस बनाए रखेंगे तो समय पर पूरा कर लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेग लव लाइफ में धोखें का सामना करना पड़ेगा।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।          
काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ट्रांसफर या प्रमोशन के चांसेज बन सकते है, साथ ही सरकारी मामलों में आपको राहत भी मिलेगी।
न्यू बिजनेसमैन धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे, आपका उदार और सहज स्वभाव ही मार्केट में आपकी सफलता का कारण बनेगा।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होगी, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है, लेकिन मानसिक स्वरूप से कोई भी बात तकलीफ दायक नहीं होगी।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
पेट दर्द बीच-बीच में तकलीफ देता रहेगा।
धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
बिजनेस में कोई नया कार्य स्टार्ट करने जा रहे तो अभी होलाष्टक चल रहा है आप 3 मार्च से नए कार्य स्टार्ट कर सकते है।
बिजनेस में ऑनलाइन ऑर्डर्स बढ़ेंगे जिससे अच्छी सेल होगी, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का फायदा आज दिखेगा, डिजिटल प्रेजेंस बनाए रखें।
डे स्टार्टिंग सुखद रहेगा, वर्कस्पेस पर सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।
आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर एंप्लॉयड पर्सन को इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
मैरिड लाइफ में आज पार्टनर के साथ किसी बात पर सहमति बनेगी जो पहले नहीं बन पा रही थी, एक-दूसरे की बात सुनने से रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा, पुरानी बीमारियों से राहत महसूस होगी।
इवनिंग टाइम अपनी बालकनी या छत पर बैठकर शांत समय बिताने से दिनभर का स्ट्रेस दूर होगा, खुली हवा में गहरी सांस लेने से मन बहुत हल्का हो जाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में आप द्वारा लिए गए डिसीजन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे साथ ही आप साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे।
मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय तेजी पकड़ेगा जिससे मुनाफा अच्छा होगा।
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन का दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते।
अपने कार्य में लाइफ पार्टनर का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे।
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
 
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
सुबह उठकर 10 मिनट मेडिटेशन करने से मन बहुत शांत रहेगा, पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और किसी भी परेशानी को शांत दिमाग से सुलझा पाएंगे।
आप बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित काम करके ही आप अपनी लाइन पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के द्वारा बिना बताए कोई बड़ा फैसला ले लेने से नाराजगी होगी, आपको लगेगा कि आपकी राय की कोई कीमत नहीं है, इस बात को सीधे और शांति से पार्टनर के सामने रखें।
वर्कस्पेस पर फ्रेंड्स सें कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
फाइनेंशियल कंडीशन वीक होने से एंप्लॉयड पर्सन चिंतित रहेंगे।
किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी, घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में स्वयं को सेट नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे, जिससे उनका माइंड डिस्टर्ब रहेगा।
प्रेम संबंधों की बात घर तक पहुंच सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ संबंधों मजबूती आएगी।      
बिजनेस में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे।
वर्कस्पेस पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है, आपके अधुरे कार्य पूर्ण की ओर बढ़ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के मार्केट में संपर्क बढ़ेंगे, जोकि लाभदायक साबित होंगे, ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए आज कोई नई अचीवमेंट मिलने की संभावना है, कोच या टीचर की सलाह मानने से बहुत फायदा होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
 
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।            
बिजनेस मीटिंग में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा, भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा।
मीडिया एण्ड टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस में लाभ होगा, आप अपना नेटवर्क बढ़ाए, आप कुछ बड़ा बिजेनस मार्केटिंग फंडा अप्लाई करना चाहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में नई पॉलिसी लागू होने से काम करने का तरीका बदलेगा, शुरू में असुविधा होगी लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाएगी और लॉन्ग टर्म में यह फायदेमंद होगा।
वर्कप्लेस पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
स्टूडेंट्स के चारों ओर के टेंशन के माहौल में स्टडी करना आसान नहीं होगा।
वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।    
बिजनेस से रिलेटेड व्यावसायिक प्लानिंग धरातल पर लाने का विचार कर रहे हैं, तो अभी होलाष्टक चल रहा है आप 3 मार्च को कार्य करेंगे तो आपके लिए लाभदायक रहेगा।
नए र्स्टाटअप में किसी पार्टनर का जुड़ना ठीक रह सकता है, व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों मैं मुनाफा दायक स्थिति बन रही हैं।
इंश्योरेंस कंपनियों में जॉब करने वाली वर्किंग वुमन संपर्कों को तलाशें और उनसे बात करें, तभी टारगेट पूरे हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आप में सभी परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है।
घर में उचित समय न दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी, कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है।
ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाएं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर लें।
पार्टनरशिप बिजनेस मे डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान नहीं देने से बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
अगर ठीक से प्रबंधन नहीं किया तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, ऑफिस के काम योजना के साथ करने होंगे।
वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है, लव लाइफ में आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने लक्ष्य पर कन्सन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे।  
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
 
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।      
आज सुबह उठकर बालकनी में खड़े होकर गहरी सांस लेने से मन में शांति आएगी, ताजी हवा शरीर में नई ऊर्जा भरेगी और दिन की शुरुआत बहुत पॉजिटिव होगी।
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस लक्ष्य को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे संबंधित निर्णय लेकर बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं।
बिजनेसमैन के लिए आज लोकल मार्केट में अच्छी सेल होगी, कस्टमर आवाजाही बढ़ेगी और दिनभर बिजी रहेंगे, इस मौके पर स्पेशल ऑफर लगाने से और ज्यादा फायदा होगा।
ऑफिस में आज किसी पुरानी गलती की वजह से बॉस सवाल करेंगे, स्थिति असहज होगी लेकिन ईमानदारी से जवाब दें और गलती स्वीकार करें, ईमानदारी बॉस को इंप्रेस करेगी और मामला शांत हो जाएगा।
जॉब पर्सन के लिए आज किसी टेक्निकल प्रॉब्लम को सॉल्व करने में आपकी यूनीक अप्रोच काम आएगी, जो समस्या बाकी लोगों को परेशान कर रही थी उसे आप चुटकियों में सुलझा लेंगे, टीम में आपकी वैल्यू बढ़ेगी।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कठिन अध्ययन और तैयारी की जरूरत रहेगी यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
कमर दर्द और कमर में जकड़न अधिक रहेगी।    
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5

Comments