AAJ KA RASHIFAL 22 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

22 फरवरी रविवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
 आज सुबह 11ः10 तक फाल्गुन शुक्ल पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः55 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।          
बिग या स्माल किसी भी लेवल पर, आपकी न्यू बिजनेस वेंचर लांच होने की उम्मीद पूरी हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज दोनों पार्टनर मिलकर नई ब्रांचिंग या एक्सपेंशन पर चर्चा करेंगे, प्लानिंग अच्छी होगी और अगर सही तरीके से आगे बढ़ें तो बिजनेस में बड़ी ग्रोथ हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम में मशगुल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद कुछ अनचाही प्राॅब्लम्स आपको फेस करनी पड़ सकती है, पर आपका काॅनफिडेंस से काम करना उन प्राॅब्लम्स पर हावी रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट कंप्लीट करने में कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
परिवार की खुशहाली जिन्दगी का फर्स्ट टारगेट है, तो फैमिली में लव एंड यूनिटी पर फोकस करें।
स्टूडेंट्स को आज लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने से बहुत फायदा होगा, शांत माहौल में एकाग्रता बनी रहेगी और सिलेबस का अच्छा-खासा हिस्सा कवर हो जाएगा।
आप घर के कार्य में व्यस्त रहेंगे।
सेहत के मामले में संडे के दिन खान-पान पर कंट्रोल रखें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।    
कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना एंप्लॉयड पर्सन के लिए बहुत सही रहेगा।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सही मायने में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय सिर्फ आपके लिए ही अनुकूल नहीं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में नहीं है।
ब्रांडिंग पर ध्यान न देने से कॉम्पिटिटिव मार्केट में अपनी मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड छवि बना देंगे।
बड़े-बुजुर्गों से आपको डांट पड़ सकती है।  
काॅन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छे रिजल्ट की गांरटी के लिए रेगुलर एक स्टडी टाइम टेबल फाॅलो करें।
घर में किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यनिष्ठ बनाने का प्रयास करें।          
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन को आज नया कस्टमर बेस बनाने का मौका मिलेगा, किसी रेफरल के जरिए अच्छे क्लाइंट्स से जुड़ाव होगा जो लॉन्ग टर्म बिजनेस देंगे, यह कनेक्शन बहुत वैल्यूएबल साबित होगा।
बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
सितारे आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, जिससे घर के कार्य में उनसे कोई गलती हो सकती है।
फैमिली में किसी धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सबकी भागीदारी से घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
वर्कस्पेस पर अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
लव लाइफ में लवर के से आपको कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ ऑब्सटेकल आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
इवनिंग टाइम हल्का संगीत सुनते हुए पेंटिंग या लिखने से मन को असीम शांति मिलेगी, यह रचनात्मक समय आपके लिए बहुत हीलिंग होगा और तनाव पूरी तरह दूर हो जाएगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।
डे स्टार्टिंग मन में एक नई उम्मीद जागेगी कि आज कुछ अच्छा होने वाला है, यह सकारात्मक भावना पूरे दिन आपकी एनर्जी को ऊंचा बनाए रखेगी और हर काम में मन लगेगा।
नौकरी में आप किसी की सहायता करके सुकुन महसूस करेंगे।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से इस समय आपके करियर को नई दिशा देगा।
कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी, हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे।
बिजनेसमैन को आज जीएसटी या टैक्स रिटर्न फाइलिंग को लेकर कोई नोटिस मिल सकता है, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और अकाउंटेंट से तुरंत संपर्क करें, नजरअंदाज करने पर पेनल्टी लग सकती है।
सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण बिजनेसमैन सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
पारिवारिक रूप से समय अनुकूल लग रहा है, दैनिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाइफ लाइन सिद्ध होगा।
विदेष में पढ़ने और करियर मेकिंग की आपकी चाह को पंख मिल सकते हैं, हौसला बुलंद रखियेगा।
दांतों के दर्द से आपको राहत महसूस होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।            
व्यवसाय संबंधी कोई नई गतिविधि स्टार्ट करना चाहते हैं, तो प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की अनुपस्थिति से सारा बोझ आप पर आ जाएगा, अकेले सब संभालना मुश्किल होगा और गलती होने का डर भी बना रहेगा, अगर जरूरी हो तो किसी ट्रस्टेड स्टाफ मेंबर की मदद लें।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज फ्रीलांस या पार्ट-टाइम काम का ऑफर मिल सकता है, पैसा कम होगा लेकिन अनुभव बहुत अच्छा मिलेगा और यह आगे बड़ी ओपनिंग का रास्ता खोल सकता है।
वर्कस्पेस पर आपके संबंध सभी के साथ बढ़िया रहेंगे और ये काम को और बेहतर बनाने में भी अच्छी भूमिका अदा करेंगे।
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से परिवार के पुराने संकट और बाधाएँ खत्म होना स्टार्ट हो सकते है।
घर में सुखद शाम गुजरने के संकेत मिल रहे हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपना ध्यान भटकाए बिना केवल अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
बड़ों की सेहत में सुधार आएगा जिससे आपकी चिंता में भी कमी आएगी।
इवनिंग टाइम घर में मां के हाथ का बना हुआ खाना खाने से मन तृप्त होगा, फैमिली के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाने से जुड़ाव और गहरा होगा, यह पल दिनभर की सारी थकान मिटा देंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें।        
टारगेट ऑडियंस की कमी के चलते बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी, सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे, इसलिए धैर्य और संयम रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर किसी नए इन्वेस्टमेंट की बात करेगा लेकिन उसके फिगर्स और प्लानिंग कमजोर होगी, बिना ठोस रिसर्च के पैसा लगाना रिस्की होगा, पहले पूरी जानकारी लें फिर फैसला करें।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न ना हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपको क्रिटिसाइज करेंगे।
मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन का नेटवर्क कमजोर रहेगा जिससे वो अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वे थोड़ा नीरस महसूस कर रहे हैं, परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी को कंटिन्यू रखना होगा।
आप किसी मामले में उलझने की कोशिश न करें समझदार से सलाह अवश्य लेंवे।
सेहत को लेकर खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ रुकावट आ सकती है।
आज सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करने से शरीर और मन दोनों में ताजगी रहेगी, सूर्य देव शुभ फल देते हैं और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
बिजनेस में आज बैंक लोन या फाइनेंस को लेकर कोई अपडेट आ सकता है, पेपरवर्क में कोई कमी निकालने से प्रोसेस में देरी होगी, सब डॉक्यूमेंट्स दोबारा चेक करें और बैंक से फॉलो अप करें।
बिजनेसमैन के लिए मार्केटिंग पर कन्संटेªषन जरूरी है, यह आपके लिए सुनहरा मौका रहेगा।
आप काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, ध्यान रखें योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है।
हायर ऑफिशियली के साथ कंपनी ग्रोथ के आइडिया शेयर करेंगे करेंगे जिससे आपकी अप्रोच बढे़गी।
नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे, आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का आज विशेष सहयोग मिलेगा, आपकी किसी परेशानी को पार्टनर बिना कहे समझ जाएंगे और सपोर्ट करेंगे, यह भावनात्मक साथ आपको बहुत ताकत देगा।
प्लेयर किसी मेच में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, फिर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
सेहत में कुछ गिरावट आ सकती हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।          
बिजनेसमैन को अधिक फायदा रह सकता है, यह सब उनकी टीम का अथक प्रयास से ही हुआ है।
व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे।
इस समय नौकरी तथा व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर सभी पर अपने बढ़िया इम्प्रैशन के लिए जो भी कदम बढ़ाएंगे, सही रहेगा।
अपनी संतान के कारण आपके घर में खुशी का वातावरण बनेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेम जीवन सुखद रहने से दिल खुश रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का आज करंट अफेयर्स पढ़ने में बहुत मन लगेगा, न्यूजपेपर और ऑनलाइन सोर्सेज से अच्छी जानकारी मिलेगी जो एग्जाम में बहुत काम आएगी।
तबीयत में दांतों में ठंडा-गरम लगने की समस्या रहेगी, चाय या ठंडा पानी पीने पर तेज सेंसिटिविटी होगी, डेंटिस्ट से चेकअप करा लें और सेंसिटिव टूथपेस्ट यूज करें।
इवनिंग टाइम कोई पुराना दोस्त अचानक मैसेज करेगा जिससे बहुत खुशी होगी, बातचीत में कॉलेज या स्कूल के दिनों की यादें ताजा होंगी और मन एकदम फ्रेश हो जाएगा, ये दोस्ती के पल बेशकीमती हैं।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
 
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से माता-पिता को सुख मिलेगा।    
बिजनेसमैन के लिए रविवार का दिन शुभ है, आज किसी नए प्रोडक्ट या सर्विस को लॉन्च करने का प्लान बना सकते हैं, सफलता मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है।
पार्टनरषिप बिजनेस मे कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा, परंतु अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा, नए संपर्क भी बनेंगे।
जॉब में आज किसी क्लाइंट से डायरेक्ट बात करने का मौका मिलेगा, आपकी कम्युनिकेशन स्किल इंप्रेस करेगी और क्लाइंट खुश होगा, बॉस को भी आपकी इस स्किल पर गर्व होगा।
सीनियर एंड कोवर्कर के सहयोग से नौकरीपेशा अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
दिन आपके मन से निराशा के बादल हटा देने वाला सिद्ध हो रहा है, प्रेम संबंधों में आपसी विनम्रता प्रेम को और अधिक बढ़ाएगी, बड़े भाई का सहयोग आपके लिए किसी खास मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।
आपके सकारात्मक और सुकूनदायक दिन बीतने की संभावना लग रही है।
जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
तबीयत में पेट में ऐंठन और गैस की समस्या रहेगी, जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत छोड़ें और खाने को अच्छे से चबाकर खाएं, रात को देर से खाना खाने से भी बचें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।        
आपकी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएंगी।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी रहेगा, ग्रह आपके धैर्य की परीक्षा लेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में एक्सपेंडिचर में तेजी बनी रहेगी, दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।
फैमिली के लोगों को ध्यान देना होगा उनकी संगती गलत लोगों के साथ हो सकती है।
परिवार वालों का साथ मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में परेषानियों से दो-चार हाथ होना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर एड करें।
आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से बहस हो सकती है।      
शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से युवाओं को अपने करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, इसलिए अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें।  
बिजनेसमैन सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से व्यस्त रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट वॉच कर कुछ नए ऑफर लाएंगे।
एंप्लाॅयड पर्सन को सावधानी रखने की जरूरत है, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
अन एंप्लॉयड पर्सन प्रोफाइल अपडेट करने और नए कनेक्शन बनाने का बेस्ट दिन है, किसी एचआर से जुड़ने पर जल्द ही कॉल आने की संभावना है।
गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी, लेकिन आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में मन लगेगा।
आपको घर पर आए नए मेहमानों की सेवा का अवसर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
सेहत को लेकर मौसम परिवर्तन का ध्यान रखें।
इवनिंग टाइम माता जी के पैर दबाने या उनकी छोटी सी सेवा करने से बहुत सुकून मिलेगा, उनका आशीर्वाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
 
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।      
बिजनेसमैन के लिये धन लाभ के आसार हैं आपको ऑनलाइन मार्केटिंग को और निखारने की कवायद आपको या आपके प्रोडक्ट को भविष्य में मार्केट का राजा बना सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज एक बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है जो दोनों पार्टनर को बहुत खुश करेगा, यह ऑर्डर बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकता है बस डिलीवरी टाइमलाइन का ध्यान रखें।
शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से आपको बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं।
जॉब में आज आपके काम की प्रशंसा होगी, टीम मीटिंग में बॉस आपका नाम लेकर तारीफ करेंगे जिससे कलीग्स भी इंप्रेस होंगे, यह पब्लिक रिकग्निशन आपके करियर के लिए बहुत अच्छा है।
वर्कस्पेस पर काम करते-करते समय के गुजरने का पता आपको नहीं चलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पूरी लगन से अपने कार्य में लगे रहेंगे।
आपके विवाह की बातें चल सकती है।
फैमिली में आपके सारे काम सहज रूप से बनते चले जाएंगे और परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, दाम्पत्य जीवन में शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।  
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments