AAJ KA RASHIFAL 2 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 फरवरी सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः48 के तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः48 के बाद सिंह राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
फुटकर व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन तनाव न पालें, आप थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि उनकी लिस्ट लंबी होने वाली है, जरूरी खर्चे तो करने ही होंगे।
ऑफिस में जिम्मेदारी निभाते रहिए इससे परेशान होने की जरूरत नहीं, ये जिम्मेदारियां लाभ एकत्र कर रही हैं, समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसमें देरी करने से बचें।
दान-पुण्य या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
समाज में मान-सम्मान मिलेगा, आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है, यही मित्र बुरे वक्त के सच्चे साथी होते हैं, बना कर रखिए।
दिन घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे।
सेहत के मामले में मानसिक तनाव का असर अपनी सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा।
बिजनेस में आप किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
व्यवसाय में कर्मचारी का सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है, आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है।
ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन की संभावना बन सकती है।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में सक्सेस होने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
परिवार की महिलाओं को आप सम्मान दें और उन्हें उनके मनपसंद उपहार देकर प्रसन्न करने का काम भी करें, लवर को अपने दिल की बात खुलकर बताएं।
भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें, चोट या दुर्घटना से हानि संभव है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेकशील रहेगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस में ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगे।
कार्यस्थल में यदि आप अपने प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा।
सौभाग्य योग बनने से वर्तमान समय उपलब्धियों वाला रहेगा, इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे।
अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 शुभ, दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करें।
आपने बहुत दिनों से अपने पड़ोसियों के साथ समय नहीं बिताया है, बैठिए हालचाल लीजिए औह हंसी मजाक कीजिए।
जुकाम खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लीगली अवेयर रहे।
बिजनेस में ध्यान रखें कि गुस्सा करना परिस्थितियों को बिगाड़ भी सकता है, बनते कामों में अड़चन आएगी।
वर्कस्पेस पर आपको किसी के साथ उलझनें में हानि ही होगी आपके लिए सलाह है कि आप व्यर्थ के विवाद से दूरियां बनाकर रखें, दौड़धूप अधिक होगी, धैर्य रखें।
सामाजिक रूप से छवि बिगाड़ने के लिए एक गलती ही काफी होती है, इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर ही करें।
करियर में अपने आप को काफी पीछे पाएंगे और निराश रहेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, बुद्धि से समस्याएं दूर होगी।
घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना ले, बल्कि धैर्य पूर्वक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाए, अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे, पुरानी व्याधि उठ सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यनिष्ठ बनने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस किसी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी के कार्यों से बचें।
सौभाग्य योग के बनने से व्यवसाय में आ रही कानूनी अड़चन दूर होने से आपका व्यापार गति पकडे़गा, धन लाभ के आसार बनेंगे।
दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, प्रेमी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे।
न्यू जनरेशन को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, कहीं कोई आयोजन है तो उसमें सक्रिय भागीदारी करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स करियर बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आज पिता की सलाह बहुत काम आएगी।
नींद में बेचैनी महसूस होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
सौभाग्य योग के बनने से पूर्व में की गई व्यावसायिक यात्रा से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
वर्कस्पेस पर थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
न्यू जनरेशन को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें सेहत की तो पार्टी का भोजन आपका हाजमा बिगाड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव रहेगा।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, दिन परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा।
बिजनेस में पार्टनरशिप संबंधी कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे, सीनियर की गाइडेंस से आपके वर्क कंप्लीट होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें, अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।
न्यू जनरेशन के जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, परंतु वह अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
बात करें सेहत की तो आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में रुकावट आएगी।
बिजनेस मीटिंग में दूसरों को नीचा दिखाने के चक्कर में आपके हाथ से कुछ लाभदायक मौके निकल भी सकते हैं, ध्यान रखें कि समय एक सा नहीं होता है।
नौकरी करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती है, आप जो भी काम करते हैं उसका डेटा संभालकर रखे।
बात करें सेहत की तो आपके लिए भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है, निराशावादी विचारों से मन अशांत रहेगा।
घर के वृद्धजनों की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं, प्रेमी के किसी अन्य अफेयर के बारे में पता चल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का पढ़ने में मन नहीं लगेगा।
सेहत के मामले में अलर्ट रहें।
न्यू जनरेशन अपनी प्लानिंग एंड एक्टिविटी को किसी के साथ भी शेयर ना करें अन्यथा वो अधुरी रह सकती है, या उसमें समस्या आ सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा।
बिजनेस में दूर दृष्टि रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है।
आपके सहकर्मी आपसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर श्रेष्ठ दिखना चाहिए।
पार्टनर और परिवार के साथ जुड़े रहने की कोशिश जारी रखनी होगी, बुजुर्गों को सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा।
न्यू जनरेशन पर पारिवारिक जिम्मेदारी डाली जा सकती है, अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हुए शांत रहना चाहिए, ऐसा करने से स्थिति ठीक रहेगी।
स्टूडेंट्स शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
बात करें सेहत की तो सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव दूर होगा।
बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल आपको प्राप्त होगा, अटके हुए सरकारी कार्यों को पूर्ण करने के लिए रूपरेखा तैयार कर सकते है।
करियर से संबंधित बातों में ठहराव महसूस हो रहा है, वह दूर होकर काम को गति प्राप्त होने लगेगी।
न्यू जनरेशन को गुरु अथवा गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा, ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें।
बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा, प्रेमी के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को टीम भावना से काम करना चाहिए।
स्टूडेंट्, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है, ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
सौभाग्य योग का साथ मिलने से युवा वर्ग पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने शिक्षक के पास जाएँ।
घरेलू संपत्ति से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, घरेलू संपत्ति है तो उसके कागजात को सहेज कर रख लेना चाहिए।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है, जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है और आपका दिन खराब कर सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment