AAJ KA RASHIFAL 24 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 फरवरी मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः07 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से लाभ होगा।
डे स्टार्टिंग आज सुबह अपने लक्ष्यों को लिखने और उन्हें दोबारा पढ़ने से दिन की दिशा बिल्कुल साफ होगी, क्या-क्या करना है यह पता चलने से काम व्यवस्थित तरीके से होंगे, कोई भी अफरा-तफरी नहीं होगी और आप फोकस्ड रहेंगे, यह अनुशासन आपकी सफलता की गारंटी देगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से सोशल मीडिया पर बिजनेसमैन को शानदार रीच मिलेगी, क्लाइंट्स भी परिणामों से बहुत खुश होंगे और आपकी सराहना करेंगे।
किसी बड़े ब्रांड के साथ सहयोग का मौका मिल सकता है, ठेके पर हस्ताक्षर के लिए एकदम सही दिन है। विदेशी ग्राहकों से भी अच्छा जवाब मिलेगा।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति एकादश भाव होने से नौकरी में आज आपकी सहानुभूति और रचनात्मक समस्या समाधान की कीमत होगी, वर्कप्लेस पर सडनली ही आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सभी लोग आपकी सलाह मानेंगे, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशियल मीडिया पर व्यस्त रहकर अपना किमती समय बर्बाद करेंगे।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
लव लाइफ में आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
मार्केट में अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है, निश्चित ही बिजनेसमैन को सफलता मिलेगी।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति दशम भाव होने से ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें, दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक आपको दूसरों से आगे रखेगा, ऑफिस में कोवर्कर के सपोर्ट से आप अपने कार्यों को कंप्लीट कर पाएंगे।
चन्द्रमा उच्च राशि वृषभ में होने से आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप अपना दिल खो बैठेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए अच्छा होगा कि वे अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखें।
वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है, आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
बिजनेस में आज कस्टमर से पेमेंट को लेकर बहस हो सकती है, कस्टमर डिस्काउंट की डिमांड करेगा जो आपके प्रॉफिट मार्जिन को कम कर देगी, शांति से बातचीत करें और बीच का रास्ता निकालें।
बिजनेस में यात्रा से संबंधित सोच-विचार करके आगे बढ़ें, कॉर्पोरेट मीटिंग में दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें, वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम से ब्रेक लेने की कोशिश करें, एंप्लॉयड पर्सन अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें।
जॉब में आज किसी इंपॉर्टेंट डेडलाइन को मिस करने का खतरा है, काम बहुत ज्यादा है और समय बहुत कम, आप प्रेशर में गलतियां कर सकते हैं, एक-एक करके काम निपटाएं और पैनिक न करें।
प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको इस संकट से निपटने की ज़रूरत है।
कुछ रिश्तों में अहंकार को लेकर समस्याएँ होंगी, वहीं परिवार का सहयोग भी इसे अगले स्तर तक ले जाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
कंधों में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त करेंगे।
चन्द्रमा उच्च राशि वृषभ में होने से न्यू जॉब की तलाश करने वालों की तलाश पूर्ण हो सकती है।
लवर से काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसका फलीभूत होने का समय आ गया है।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं।
फॉरेन बिजनेसमैन को कहीं से कुछ राहत मिल सकती है, बिजनेसमैन को समय के साथ-साथ स्वयं को अपडेट रखना होगा,
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
डे एंडिंग हल्का म्यूजिक सुनते हुए सो जाने से नींद बहुत अच्छी आएगी, शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा और अगला दिन ताजगी भरा होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में कुछ चेंज करना चाहेंगे।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति सप्तम भाव होने से बिजनेसमैन के मार्केट में सकारात्मक स्थितियां बनेंगी और व्यापार में उन्नति भी होगी।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
कार्यक्षेत्र में कोवर्कर की हेल्प से हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के कार्यां में प्रगति आएगी।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है, अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
आफ्टरनून टाइम किसी पुराने दोस्त का फोन आएगा जिससे बहुत अच्छा लगेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी और मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा, यह बातचीत दिनभर के तनाव को दूर कर देगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टीव रहेगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा उच्च राशि वृषभ में होने से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, ऑफिशियल टूर की संभावना बन सकती है।
बात करें प्रेम संबंधों की तो कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स का आज प्रैक्टिकल एग्जाम या लैब वर्क में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, हाथों से काम करने में आज एकाग्रता बनी रहेगी जिससे रिजल्ट बेहतर आएगा।
सिर दर्द की तकलीफ ठीक होने में वक्त लग सकता है।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
व्यवसाय में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर आएंगे।
फैमिली में बच्चों के एडमिशन या पढ़ाई को लेकर चिंता सताएगी, बच्चों के भविष्य को लेकर सही फैसला लेने के लिए शांत मन से विचार करें और जल्दबाजी न करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन के गोदाम या शॉप में स्टॉक मैनेजमेंट की समस्या आएगी, पुराना माल पड़ा रहेगा और नया माल रखने की जगह नहीं होगी, आज क्लीयरेंस सेल या डिस्काउंट ऑफर लगाकर पुराना स्टॉक निकालने का प्लान बनाएं।
बिजनेस में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है, आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे।
जॉब पर्सन के लिए आज ईमेल और डॉक्यूमेंटेशन का काम ज्यादा रहेगा, बार-बार रिवीजन करना पड़ेगा क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां निकलती रहेंगी, धैर्य से काम लें और जल्दबाजी में सबमिट न करें।
काम से संबंधित टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, कामकाज के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन से खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
लव लाइफ में लव पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें, वर्ना पार्टनर का विश्वास धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को वांछित परिणाम प्राप्त होने में देरी हो सकती है।
आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत देते हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
डे स्टार्टिंग माता जी के हाथ का बना नाश्ता करने से दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी, घर का खाना शरीर और मन दोनों को ऊर्जा देगा और आप ताजगी महसूस करेंगे।
बिजनेस में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा।
इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी, फॉरेन बिजनेसमैन सही समय पर सही फैसला लेने से सफलता पाएंगे।
ऑफिस में संवेदनशील मामलों पर बॉस आपको कुछ कहेंगे जो आपको बहस लग सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
प्रेम जीवन में प्रेम की लहर रहेगी।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से स्टूडेंट्स के लिए आज ग्रुप स्टडी फायदेमंद रहेगी, दोस्तों के साथ बैठकर पढ़ने से जो टॉपिक अकेले समझ नहीं आ रहे थे वो आसानी से क्लियर हो जाएंगे, यह तरीका आपकी तैयारी को बहुत मजबूत बनाएगा।
छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति चतुर्थ भाव होने से कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
बिजनेस विस्तार के लिए अगर आप किसी नए कार्य की स्टार्टिंग कर रहे है, तो अभी नहीं करता क्योंकि आज से होलाष्टक लग गया है।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति तृतीय भाव होने से आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे।
लवर की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है, किसी नए प्रॉडक्ट् को लेकर ऑफिशियली टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं।
युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे, और सफल भी होंगे।
चन्द्रमा उच्च राशि वृषभ में होने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने ड्रीम पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आएगी।
जॉब पर्सन को आज सैलरी स्लिप में कोई डिडक्शन या गलती दिखेगी, एचआर से बात करने पर मामला सुलझ जाएगा लेकिन यह प्रक्रिया टाइम लेगी, पेशेंस रखें और फॉलोअप करते रहें।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति द्वितीय भाव होने से वर्कप्लेस पर आपके काम को सराहना मिल सकती है, आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे।
लवर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
बिजनेस में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें, बिजनेस संबंधित समस्याओं में कमी आएगी और नए कार्य में सफलता मिलेगी।
चन्द्रमा उच्च राशि वृषभ में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी।
पारिवारिक जीवन में कुछ खटास की स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं।
तबीयत में आज आंखों में जलन और पानी आने की समस्या होगी, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा देर तक देखने से आंखें थक जाएंगी, बीच-बीच में 20-20-20 रूल फॉलो करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में माँ की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर कोई मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है, साथ ही टर्नओवर में भी परेशानी आपके कदम पीछे कर सकती है।
आज सबसे बुरा दिन साबित हो सकता है, बड़ी परियोजना में आपकी गलती की वजह से कंपनी को भारी नुकसान होगा।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के प्रयास निष्फल रहेंगे, वर्कप्लेस पर सीनियर के द्वारा वर्कलोड बढ़ाया जा सकता है।
लव लाइफ में शंका का माहौल बन सकता है।
आर्ट्स स्टूडेंट्स को आज करियर पाथ को लेकर बहुत गहरा कन्फ्यूजन और डिप्रेशन होगा, सब कह रहे हैं कि आर्ट्स में कोई स्कोप नहीं है।
पारिवारिक माहौल में सुख-शांति का कमी दिखेगी, आप धार्मिक गतिविधियों में भाग ले, लेकिन बहस और चर्चा से दूर रहें।
स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या आपके सामने आ सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
डे स्टार्टिंग मन में किसी पुरानी गलती का पछतावा उभरेगा जिससे सुबह का मूड खराब होगा, नकारात्मक विचार बार-बार आएंगे लेकिन ध्यान रखें कि बीता हुआ समय वापस नहीं आता, आगे की प्लानिंग पर फोकस करें।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
लवर की कोई बात आपके दिल में जगह बना सकती है।
दूसरी बात, पदोन्नति या विशेष सम्मान की प्रबल संभावना है, नेतृत्व की स्थिति के लिए विचार किए जा सकते हैं।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फिल्ड पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सूर्य,बुध,शुक्र,मंगल,राहु की युति द्वादश भाव होने से तनाव और नकारात्मक विचारों का सर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment