AAJ KA RASHIFAL 10 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 फरवरी मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः27 तक फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः55 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, मन में उल्टे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे, दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
सांझेदारी के बिजनेस में कोई भी मीटिंग या मार्केटिंग संबंधी कामों में महत्वपूर्ण निर्णय पार्टनर के बिना न लें तो अच्छा है, क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं।
व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां न के बराबर बनेगी, पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
न्यू जनरेशन पर कार्य का प्रेशर रहेगा जिससे खान-पान पर ध्यान नहीं देने के कारण सेहत का पाया गड़बड़ा सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
जॉब पर्सन को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम बनने के योग बन रहे हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन क्षणिक रूप से उल्टा असर देने वाला हो सकता है।
सेहत की बात करे तो बढ़ते वजन का ध्यान रखें, व्यायाम करते रहें।
बिजनेस में वृद्धि होगी, भागदौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन उससे आपको बिजनेस में मुनाफा भी प्राप्त होगा, किसी यात्रा की प्लानिंग भी बन सकती है।
बिजनेसमैन कोई नया काम शुरू करने के लिए दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं, जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
आप आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे।
साझेदारी के व्यवसाय में आप और पार्टनर दोनों ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ले।
कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें, ज्यादा रोक-टोक की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है।
ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
सेहत में बदलाव लाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें।
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, किसी अपने की याद आएगी।
आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा।
आप ऊँ श्री रामाय नमः मंत्र की एक माला का जाप करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से माता-पिता को सुख मिलेगा।
वर्कस्पेस पर मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है, मन बेचैन रहेगा।
जॉब पर्सन के वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा, अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा, किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा।
न्यू जनरेशन पर परिवार की बागडोर आ सकती है।
आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट से रुकी हुई पेमेंट न मिलने से आपकी आर्थिक डाउन जा सकती है।
वर्कलोड ज्यादा होने से आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
न्यू जनरेशन के सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं, नकारात्मक विचारों का त्याग करें, प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स नेक्स्ट एग्जाम को लेकर तनाव न ले और स्टडी के बीच खानपान का ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी।
बात करें सेहत की तो स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
ध्रुव योग के बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
बिजनेसमैन इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और आप अपना सारा ध्यान अपने बिजनेस पर लगाएं।
जॉब पर्सन को वर्कप्लेस पर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
ऑफिस में कोवर्कर के मामले में दखल न दें, सकारात्मक और आसान दिन बिताएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपके लिए समय ठीक है, उन्हें आत्मचिंतन से लाभ होगा।
परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा, प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
जॉब पर्सन को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने वर्क पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
उत्तम व्यावसायिक लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा, उनसे आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी, आपको नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील संभवतया हो सकती है।
पूरा परिवार आपके आस पास होगा, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
आपके फ्रेंड सर्किल में बढ़ोतरी हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कोई फॉर्म भर रहे हैं, तो दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन न ठीक होने का अहसास होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी, वर्तमान में चल रहे बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में है।
सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा, आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
जॉब पर्सन काम के लिहाज से आप बढ़िया परफार्मेंस दे सकेंगे, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
न्यू जनरेशन के सोशल कार्यों को देखते हुए उन्हें समाजिक कार्यों में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
स्टूडेंट्स स्टडी में अपना बेहतर देंगे, आप एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड डिसीजन पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें, जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा, विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकते है।
जॉब पर्सन के लिए हालात सामान्य नहीं रहेंगे, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।
ऑफिस में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा।
जीवनसाथी से प्रेम और तालमेब बढ़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड सभी कार्य चलते रहेंगे, साथ ही मार्केट से आपको सहयोग भी मिलता रहेगा।
कारोबार का विस्तार होगा, राजनेता की भेट से आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने की उम्मीद है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
न्यू जनरेशन का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे उनके कार्य आगे बढ़ेंगे।
आपके पारिवारिक जीवन में कुछ शांति बनी रहेगी, लवर की भावनाओं का सम्मान करें।
पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके या पार्टनर को गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है।
ध्रुव योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी रहेगी, काम में मन लगेगा।
वर्कप्लेस पर जूनियर एंड सीनियर के सपोर्ट से वर्किंग वुमन आगे बढ़ेंगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे।
आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं।
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक नॉलेज बढेगा।
टेक्नोलॉजी के युग में बिजनेसमैन को फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
बिजनेस में लाभ को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सबकुछ बढ़िया ही रहने वाला है।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर एंड जूनियर की एक्टिविटी पर नजर भी रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
ऑफिस के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
न्यू जनरेशन को संयम से काम लेना होगा, कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच की सलाह अनुसार प्रैक्ट्सि करते हुए आगे बढ़े।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment