AAJ KA RASHIFAL 14 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 फरवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः02 तक फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः16 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 12ः42 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म में रूचि बढेगी।
डे स्टार्टिंग सूर्योदय से पहले उठें और थोड़ा टहलें, नाश्ता पौष्टिक करें।
आज न्यू स्टार्टिंग करने का बेहतरीन समय है, आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, सडनली ही किसी अनोन से संपर्क बनेगा जो लंबे समय तक फायदा देगा।
पार्टनरशिप में भी आपसी समझ बेहतर होगी, आप और पार्टनर के सहयोग से पुराने के साथ नए कार्यों में भी तेजी आएगी।
बॉस और सीनियर आपको कोई प्रॉजेक्ट देंगे जिसे आप अपनी जी जान लगाकर बेहतर प्रेजेंट करेंगे, जिससे बॉस के आप विश्वास के पात्र बनेंगे।
जॉब पर्सन किसी बड़ी बैठक में अपने विचार जरूर रखें, आपकी सोच को सराहा जाएगा कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
सुबह व्यायाम करें तो पूरे दिन चुस्ती बनी रहेगी, शरीर में ताकत और स्फूर्ति महसूस होगी, सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
फैमिली में आज खुशी का माहौल रहेगा, लाइफ पार्टनर के साथ किसी खास बात पर सहमति बनेगी, बच्चों के साथ समय बिताएं, वे आपकी कोई बात मानेंगे।
वेलेंटाइन डे पर लवर के साथ मन की बात हो सकती है।
हार्ड सब्जेक्ट पर आपकी पकड़ शानदार रहेगी, जिससे आप क्वेश्चन का आंसर फट से निकाल लेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने ददियाल में किसी से बहस हो सकती है।
सुबह उठने में कठिनाई होगी, नाश्ता करने का मन नहीं करेगा, दिन भर बेचैनी रहेगी।
आज आपको बहुत सावधानी रखने की जरूरत है, किसी विश्वासपात्र व्यक्ति की गलती से आपको बोहत बड़ा नुकसान हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर से मतभेद होने जैसी सिचुएशन बन सकती है, बात किसी बड़े डिसीजन तक जा सकती है।
कोवर्कर की गलती की वजह से आपको बॉस से दो चार बात सुननी पड़ेगी, कोवर्कर आपका साथ नहीं देंगे आप अकेले पड़ जाएंगे सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल हो सकती है।
आप ऑफिस और घर के काम के मध्य संतुलन नहीं बना पाएंगे, जिससे आपका ध्यान अपने वर्क पर नहीं होगा।
पेट में भारीपन या अपच की समस्या हो सकती है, सिर दर्द भी परेशान कर सकता है सेहत खराब रहेगी।
लाइफ पार्टनर और मां से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है फैमिली में तनाव का माहौल रहेगा।
लव लाइफ में आपकी छुपी बातें सामने आने से ब्रेकअप हो सकता है।
एग्जाम को लेकर आपके अंदर चिंता बढ़ेगी, पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगेगा, शिक्षक से डांट पड़ सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की मीटिंग होगी।
डे स्टार्टिंग नाश्ते में दूध या दही जरूर लें, रात को हल्का भोजन लें और परिवार के साथ समय बिताएं।
ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की सेल में बढ़ोतरी होगी, वुमन कस्टमर कोई बड़ा ऑर्डर दे सकती है, जिससे आपको अर्जेंट में ऑर्डर को तैयार करना पड़ेगा।
सुबह पूजा पाठ कर बिजनेस का श्री गणेश करें, कस्टमर के साथ व्यवहार में सुधार लाएं, दोपहर में माल की क्वालिटी चेक करें, शाम को नेक्स्ट डे की प्लानिंग बनानी चाहिए।
मार्केट में किसी भरोसेमंदी से पहचान बनेगी, ऑफिस में आपको किसी खास काम की रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है।
फिक्स जॉब की तलाश कर रहे एंप्लॉयड पर्सन के हाथ सफलता लग सकती है, आपके कार्यों की सभी सराहना करेंगे।
गले की खराश से राहत मिलेगी, मीठा खाने का मन करेगा लेकिन संयम रखें, हल्का व्यायाम करें, शरीर लचीला रहेगा।
परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा, माता से मीठी बातचीत होगी, आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
टीचर की बात ध्यान से सुनें, उनसे आपको इंपोर्टेंट इंर्फोमेशन मिलेगी, याद करने की शक्ति तेज होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
डे स्टार्टिंग डेली रुटिन से फ्री होकर कोई अच्छी किताब पढ़ें या समाचार सुनें।
ऑनलाइन बिजनेस में भी तेजी आएगी, आपकी किसी न्यू मार्केट में एंट्री हो सकती है, जो आपके बिजनेस को एक नई दिशा देगी।
फाइनल प्रोडक्ट की क्वालिटी भी बेहतरीन रहेगी और कस्टमर्स खुश होंगे, यह स्थिरता आपको बिजनेस प्लानिंग में सहायता देगी और आप कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ पाएंगे।
वेलेंटाइन डे पर लवर से अपने मन की बात कहने में आपका फ्रेंड आपका साथ देगा।
लेखन या प्रस्तुति का काम है तो बहुत सराहा जाएगा, आपको सीनियर-जूनियर से नए कौशल सीखने का मौका मिलेगा।
कोवर्कर से वार्तालाप से आपके कार्यों में तेजी आएगी, आपका खोया हुआ कॉन्फिडेंस जगेगा, शाम तक आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक थकान हो सकती है आप गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
लाइफ पार्टनर से भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है, घर का माहौल शांत रहेगा कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है।
ऑनलाइन क्लासेस से आपको अच्छा खासा सीखने को मिलेगा, ग्रुप स्टडी करने से आप एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
डे स्टार्टिंग उठकर सूर्य नमस्कार करें उसके बाद आप अपने डे की प्लानिंग करें।
किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात आपके बिजनेस की ब्रांड बढ़ाएगा, आप सफलता के पथ पर चलेंगे।
पैरलल बिजनेस के साथ न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 बजे के मध्य करें।
ऑफिस में आपकी लिडरशिप सबके सामने आएगी, आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के सलेक्ट किया जा सकता है।
अगर आप गवर्नमेंट एंप्लॉय है, तो आपको ट्रांसफर रिलेटेड गुड न्यूज मिल सकती है, जिसके लिए आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।
सेहत बहुत बढ़िया रहेगी, व्यायाम करें तो शरीर और चमकेगा आत्मविश्वास से चेहरे पर तेज दिखेगा।
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से रिलेटिव का आना-जाना बना रहेगा, आप उनकी सेवा में व्यस्त रहेंगे।
आप में आज नेतृत्व के गुण उभरेंगे, कक्षा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी के मामले में रुकावट आ सकती है।
डे स्टार्टिंग बुरे सपने से आपकी नींद खुलेगी, दिन भर गलतियां होती रहेंगी।
माल इधर-उधर बिखरा रहेगा बिजनेसमैन को काम करने में बहुत असुविधा होगी क्योंकि जरूरत की चीज ढूंढने में ही काफी समय बर्बाद होगा, यह अव्यवस्था आपकी उत्पादकता को प्रभावित करेगी और कस्टमर को सेवा देने में भी देरी होगी।
डे स्टार्टिंग से ही आप परेशान रहेंगे, कागजी कार्रवाई में कमी निकल सकती है, कस्टमर कम आएंगे, शाम के समय आपको किसी प्रकार का कोई नोटिस मिल सकता है।
जॉब में आज सबसे बुरा दिन हो सकता है, टेक्नीकल फॉल्ट का ठिकरा भी आपके सर पर फोड़ा जाएगा।
किसी जरूरी काम में आपसे बड़ी गलती हो सकती है, आपके निलंबन की बात ऑफिस में चल सकती है।
वर्कलोड और किसी जरूरी काम के चलते आप लवर के साथ वेलेनटाइन के साथ दिन नहीं बिता पाएंगे।
सेहत खराब रहेगी, आपको शरीर में कमजोरी महसूस होगी, घबराहट और बेचैनी रहेंगी।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी को लेकर घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा, रिश्तेदार बीच-बचाव में सुलह करने आ सकते है।
आप पर एग्जाम में चीटिंग का केस चल सकता है, जिसको लेकर आपके टीचर आप पर गुस्सा होंगे, शिकायत आपके पेरेंट्स तक जा सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने छोटो का ध्यान रखें।
डे स्टार्टिंग लोगों से विनम्रता से बातें करें, शाम को कोई सुंदर जगह की सैर करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में काफी दिनों से हो विवाद आज किसी सलाहकार की सलाह से शांत हो सकता है।
आपकी सर्विस को देखकर कस्टमर आपके बिजनेस की तरफ अट्रैक्ट होंगे, कस्टमर के द्वारा आपके बिजनेस का प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।
आप किसी कोवर्कर के इंक्रिमेंट और सैलरी को बढ़ाने में सहायक साबित हो सकते है, वो आपका गुणगान गाता नहीं थकेगा।
सुबह सभी जरूरी ईमेल और संदेशों का जवाब देने में लगे रहेंगे, दोपहर से पहले महत्वपूर्ण बैठक होगी।
आप बैलेंस्ड डाइट, योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करे जिससे आप अपनी सेहत को बेहतर बना पाएंगे।
परिवार में प्यार और सामंजस्य का माहौल रहेगा, आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनर बनकर आप सभी के दिलों में छा जाएंगे विद्यालय में आपके ही चर्चे होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
डे स्टार्टिंग ध्यान करके दिन की शुरुआत करें आप दिन भर स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे, रात को गहरी नींद आएगी।
मार्केट में आपके हाथ कॉम्पिटिटर की कमजोरी पकड़ में आ सकती है, सडनली ही आपको रहस्यमई लाभ प्राप्त हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में डे स्टार्टिंग से आप पार्टनर के साथ किसी प्लानिंग को सफल बनाने में जुट जाएंगे डे एंडिंग उस प्लानिंग को फाइनल करने की प्लानिंग बन सकती है।
ऑफिस के जटिल मामलों को सॉल्व करने में आप महारत हासिल करेंगे, साथ ही उसे कॉन्फिडेंशियल रखने में भी सफल होंगे जिससे बॉस आपके कार्य के कायल हो जाएंगे।
आप कॉन्फिडेंस से अपने वर्क की शुरुआत करेंगे, आप सीनियर एंड जूनियर के मध्य की कड़ी बनेंगे, जिससे वर्क में आ रही प्रॉब्लम दूर होगी।
किसी पुरानी बीमारी में सुधार दिखेगा, सहनशक्ति बहुत अच्छी होगी, सेहत मजबूत रहेगी।
परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा, पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे जीवनसाथी आपकी सफलता पर खुश होंगे, बच्चे आपको आदर्श मानेंगे।
आपके ज्ञान और कौशल को देखते हुए शिक्षक आपको आदर्श छात्र मानेंगे, खेल में भी आप महारत हासिल करेंगे।
लवर आज के दिन फूले नहीं समाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से एंथूज़ियास्टिक रहेगे।
डे स्टार्टिंग पूजा-पाठ करें, नाश्ते में सात्विक भोजन लें, दिन में ज्ञानवर्धक बातें करें, शाम को किसी धार्मिक स्थल जाएं।
आज शिक्षा, धर्म, प्रकाशन, परामर्श, यात्रा, आयात-निर्यात का काम करते हैं तो जबरदस्त सफलता मिलेगी।
विदेशी पार्टी से आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, किसी गुरु या बुजुर्ग की सलाह से व्यापार में वृद्धि होगी।
ऑफिस में आपका ज्ञान और अनुभव काम आएगा, किसी को मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा, सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।
आपको सडनली बॉस के साथ किसी बिजनेस मीटिंग को लेकर टै्रवलिंग करनी पड़ेगी, आपकी प्रेजेंटेशन कंपनी को फायदा पहुंचा सकती है।
सेहत बहुत अच्छी रहेगी जिससे आप बाहरी गतिविधियों का आनंद लेंगे, मन भी प्रसन्न रहेगा।
पिता या गुरु का आशीर्वाद मिलेगा, परिवार में धार्मिक और ज्ञानवर्धक चर्चा होगी, जीवनसाथी के साथ दार्शनिक बातें करेंगे।
आप पर शिक्षक की विशेष कृपा रहेगी आपको उच्च शिक्षा के लिए अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, छात्रवृत्ति मिल सकती है, छात्रों के लिए आज सबसे अच्छा दिन है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
आज भारी नुकसान हो सकता है, किसी बड़ी परियोजना में विफलता मिलेगी।
निवेशक पैसा वापस मांग सकते हैं। बैंक से कर्ज की किस्त नहीं भर पाएंगे। कानूनी कार्रवाई की धमकी मिल सकती है। खनन, निर्माण, लोहा, जमीन का काम करते हैं तो गंभीर समस्या आएगी।
डे स्टार्टिंग से ही समस्याएं स्टार्ट हो जाएगी कर्मचारी काम नहीं करेंगे, दोपहर तक तनाव चरम पर होगा, बहुत कठिन दिन है, धैर्य रखें।
आज किसी कस्टमर की गंभीर शिकायत की बात आपकी जॉब तक आ सकती है काम का बोझ इतना होगा कि संभाल नहीं पाएंगे, बहुत सावधान रहें।
जिन्होंने न्यू जॉब के लिए अप्लाई किया था उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि जहां आपने जॉब के लिए अप्लाई किया था वहां से आपको सहीं जवाब नहीं मिलेगा।
रक्तचाप की समस्या हो सकती है, अस्पताल जाना पड़ सकता है, मानसिक अवसाद भी हो सकता है।
मैरिड लाइफ में बहुत गंभीर संकट आएगा, बात डिवोर्स तक जा सकती है, घर का माहौल बहुत भारी रहेगा।
आज आपकी लव लाइफ की किसी तीसरे पर्सन की एंट्री हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन बुरा जाने वाला रहेगा, एग्जाम में असफलता आपके हाथ लगेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
डे स्टार्टिंग नई चीजें सीखने की प्लानिंग बनेगी और आप सीखेंगे भी, शाम को किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
आज तकनीक, सोशल मीडिया, नवीन उत्पाद, मानवीय सेवा, ज्योतिष या नेटवर्किंग का काम करते हैं तो जबरदस्त सफलता मिलेगी।
आप बिजनेस को लेकर नए विचारों पर काम करें, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे, दोपहर को किसी समूह की बैठक में भाग लें, शाम को भविष्य की तकनीक पर शोध करें।
आपके टेक्निकल कार्यों को बेहतरीन तरीके से लीड करेंगे, जिसके चलते आपको दूर से काम करने की सुविधा मिल सकती है।
आपको आज इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है, जो आपकी कंपनी और आपके लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक चंचलता तेज रहेगी, शरीर में नई ऊर्जा महसूस होगी।
लाइफ पार्टनर के साथ बौद्धिक चर्चा होगी, मित्रों से अच्छा समय बिताएं, बच्चों को साथ समय बिताएं उन्हें नई तकनीक सिखाएं।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सडनली ही मौका मिल सकता है, आप बैग पैक रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
सुबह ध्यान या प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें, लोगों के प्रति दयालु रहें।
आज संचार, शिक्षा, प्रकाशन, यात्रा, दूरसंचार या विज्ञापन का काम करते हैं तो जबरदस्त सफलता मिलेगी।
किसी मित्र या भाई के साथ साझेदारी शुरू करने जा रहे है, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
लवर की तरफ से आज वैलेंटाइन डे पर आपको कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।
आज दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा, बड़े अधिकारी आपकी समझदारी को सराहेंगे, लेकिन दूसरी तरफ विरोधियों को यह नहीं पचेगा।
ऑफिस में आज किसी की मदद करने से विशेष पहचान मिलेगी, आपको भी आंतरिक संतुष्टि मिलेगी।
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
परिवार में आध्यात्मिक और प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा, बच्चों को अच्छे संस्कार देने का मन होगा, माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, घर में शांति और सुख रहेगा।
स्टूडेंट्स और स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में फैमिली का नाम रोशन करेंगे, समाज के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment