AAJ KA RASHIFAL 26 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 फरवरी गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः11 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, गजकेसरी योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है, जो लोग कैश फ्लो की समस्या से जूझ रहे थे, आज उनके पेमेंट्स आने शुरू हो सकते हैं, बृहस्पति की कृपा से आज पुराने बकाया वसूल होने के योग बन रहे हैं, तो अपने क्लाइंट्स को रिमाइंडर जरूर भेजिए।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे, पार्टनरशिप में आपको कुछ ज्यादा मुनाफा हाथ लगेगा।
वर्कस्पेस पर आपकी सतर्कता के कारण चारों ओर कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे, जिसे देखकर अन्य सहकर्मियों का आत्मविश्वास जागृत होगा और वे प्रोत्साहित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज सैलरी के अलावा कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट या अलाउंस मिलने की खबर मिल सकती है, यह अतिरिक्त आय आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को बेहतर बनाएगी।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे, परिवार में बुजुर्गो के साथ आप अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए आज कोई ऑनलाइन वेबिनार या वर्कशॉप अटेंड करने का मौका मिलेगा, यह एक्स्ट्रा नॉलेज आपकी तैयारी को एक कदम आगे ले जाएगी।
आपके लिए दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
सेहत की बात करें तो योग-प्राणायाम से सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस की प्रॉब्लम आ सकती है।
गजकेसरी, प्रीति योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में खास लोगों के बीच किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी, इससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
व्यापार के लिए आपने किसी से उधार ले रखा है तो अब उसका भुगतान समय पर करने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी, इस समय वर्तमान व्यवसाय पर बहुत मेहनत की जरूरत है।
आप अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
जॉब में आज आपका दिन शानदार रहने वाला है, ऑफिस में जो प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात चल रही थी, उसमें आज अच्छी खबर मिल सकती है, सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और आपकी मेहनत को रिकॉग्नाइज किया जाएगा।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या का हल मिल जाने से डिप्रेशन कम होगा।
स्टूडेंट्स का आज वाइवा या ओरल टेस्ट में नंबर अच्छे आएंगे, आपकी बोलने की क्षमता और कॉन्फिडेंस एग्जामिनर को इंप्रेस करेगा, यह सक्सेज आगे की तैयारी का मोटिवेशन बनेगी।
पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता पूर्ण तरीके से पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।
बिजनेसमैन के लिए आज डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान देने का सही समय है, वेबसाइट अपडेट करें या नई सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च करें, ऑनलाइन प्रेजेंस बढ़ाने से नए कस्टमर जुड़ेंगे।
व्यावसायिक कार्य को लेकर किसी के साथ भी बातचीत अथवा मीटिंग करते समय पहले उसके बारे में रूपरेखा बना लें, इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में आसानी होगी, लेकिन ये समय सहज बने रहने का है।
जॉब पर्सन को आज ऑफिस में बहुत अच्छा माहौल मिलेगा, कलीग्स का सहयोग रहेगा और काम आसानी से पूरा हो जाएगा, ऐसे दिन बहुत कम आते हैं इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं।
नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को अधिक सावधानी से करें।
आप अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
स्टूडेंट्स का आज कोई साइंस प्रोजेक्ट या एक्सपेरिमेंट करने में बहुत मन लगेगा, हाथों से काम करने में मजा आएगा और रिजल्ट भी शानदार होगा, क्रिएटिव एप्रोच से टीचर भी इंप्रेस होंगे।
सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क काम में रुकावट ला सकते है।
डे स्टार्टिंग पार्टनरशिप बिजनेस में बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे, काम में रुकावट आने से मन दुखी होगा।
व्यापारियों को आज सावधान रहने की जरूरत है, जिएसटी फाइलिंग या टैक्स से जुड़ा कोई नोटिस आ सकता है, पेनल्टी लगने का खतरा है, तो अपने अकाउंटेंट से आज ही बात करिए और सारे डॉक्यूमेंट्स चेक करवाइए।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में इंटरनेट स्लो होने या सिस्टम हैंग होने से काम में बाधा आएगी, टेक्निकल ग्लिच से बहुत फ्रस्ट्रेशन होगा और डेडलाइन मिस होने का खतरा बनेगा, आईटी टीम से तुरंत कंप्लेंट करें।
एंप्लॉयड पर्सन के कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, ऐसा लगेगा कि आपकी भावनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा रहा है, लेकिन यहां सिर्फ आपका भ्रम ही है, अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर रखें।
आपके परिवार वाले आपका साथ देंगे, खर्चों में तेजी बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा।
बदलते मौसम का ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी रिस्पांसिबिलिटी क्या है उस पर ध्यान दें।
बिजनेस करने वालों की इनकम तो अच्छी रहने से जरूरत की चीजों पर खर्चे भी ज्यादा होंगे।
बिजनेसमैन को आज एक नई मार्केट या एरिया में अपना बिजनेस एक्सपैंड करने की अच्छी पॉसिबिलिटी दिखेगी, सर्वे करें और अगर फीजिबल लगे तो आगे बढ़ें, यह कदम बिजनेस ग्रोथ के लिए गेम चेंजर हो सकता है।
गजकेसरी, प्रीति योग के बनने से वर्कस्पेस पर किसी मीटिंग में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे, इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है।
अपने करियर में जो नकारात्मकता महसूस हो रही है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्न शुरू करें।
रिलेशनशिप से संबंधित बातों में स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपको अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करने पर ध्यान देना है, घरेलू मोर्चे पर खर्चे ज्यादा हो सकते है।
स्टूडेंट्स के लिए आज प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में बहुत अच्छा रहेगा, लैब या प्रोजेक्ट वर्क में मन लगेगा और रिजल्ट भी बेहतर आएगा, थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर फोकस रखें।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी लेकिन घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
आज सुबह उठते ही टू-डू लिस्ट बनाने से पूरा दिन ऑर्गनाइज रहेगा, हर काम समय पर होगा और शाम को संतोष का अनुभव होगा कि सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, यह छोटी आदत बड़ा फर्क लाती है।
वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को आप पहचानते हैं, आपके अंदर इच्छा-शक्ति की कमी नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा और उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी परिवार के साथ व्यतीत होगा, बच्चों की भी परेशानियों को समझने और सुलझाने का प्रयास करें।
किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य सुधार संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
गजकेसरी, प्रीति योग के बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हाथ लगेगा, अपने सिंचित धन को सही तरीके से निवेश करना चाहते है, तो 3 मार्च के बाद करें।
बिजनेसमैन को आज किसी बड़े सप्लायर से बात करने का मौका मिलेगा, अगर अच्छे से नेगोशिएट करेंगे तो बल्क ऑर्डर पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा जो आपके प्रॉफिट मार्जिन को बढ़ाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए आज कोई इंटर-स्कूल या इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन की तैयारी शुरू होगी, कोच की बात ध्यान से सुनें और प्रैक्टिस में पूरी मेहनत लगाएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से स्पिरिचुअलिटी की तरफ झुकाव रहेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए गुरुवार का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है, कोई नया प्रोडक्ट, नई सर्विस या नई ब्रांच खोलने के बारे में प्लानिंग करें, गुरु की कृपा से सफलता निश्चित है।
पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान दें, इस समय आपका पुरा ध्यान आपके बिजनेस पर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई क्रिएटिव आइडिया सूझेगी जो कंपनी के किसी प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव ला सकती है, बॉस से शेयर करें तो अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की पूरी संभावना है।
वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी से हुए मनमुटाव को दूर करते हुए सुलह हो सकती है।
आपको रिलेटिव के यहां से किसी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स का आज म्यूजिक, डांस या आर्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन होगा, आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी और किसी कॉम्पिटिशन के लिए सिलेक्शन भी हो सकता है।
पैरों में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
गजकेसरी, प्रीति योग के बनने से जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी, प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें, इसकी वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके स्वभाव में इगो और जल्दबाजी जैसी स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से किसी के साथ मनमुटाव भी संभव है, घाटा हाथ लगेगा, आप कुछ विचलित हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस की तरफ से प्राइवेट मीटिंग का कॉल आएगा, घबराएं नहीं यह कोई नेगेटिव बात नहीं होगी बल्कि कोई स्पेशल रिस्पॉन्सिबिलिटी देने की बात हो सकती है।
वर्कस्पेस पर चली आ रही समस्यां के चलते आप कुछ डिप्रेशन में रहेंगे।
परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे, आपको अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
आप कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस में हर एक काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी।
काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए खुद को साबित करने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में न रहें।
गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी, आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकता हैं, तो वो कोई और आप स्वयं ही है।
शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे।
आप लव लाइफ के चक्कर में पड़ सकते है जिससे आप अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
कार्यस्थल पर आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी जिसे हल करने में आपको ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
गजकेसरी, प्रीति योग के बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में किए गए प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
व्यापार में दिन काफी फायदेमंद रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई बड़ी डील या आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें।
अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका प्रयास रहेगा, किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं।
आपको अपनी पढ़ाई और करियर के लिए ध्यान केंद्रित करना होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, किसी भी गतिविधि में ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय संबंधी राजकीय मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है, इस समय निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है।
नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी बात में सतर्कता न रखने की वजह से आपको अपेक्षा के अनुसार प्रगति नजर नहीं आ रही है, इस कारण मन पर नाराजगी रह सकती है।
फैमिली में किसी धार्मिक अनुष्ठान या सत्यनारायण कथा का आयोजन होने से घर में पवित्र और सकारात्मक वातावरण बनेगा, सभी सदस्यों की भागीदारी से परिवार में प्रेम और एकता बढ़ेगी।
आज आप अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है।
सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
स्टूडेंट्स के लिए आज फिलॉसफी, इतिहास या सोशल साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में मन बहुत लगेगा, गहराई से पढ़ने और समझने का मूड रहेगा, यह दिन नॉलेज बढ़ाने के लिए बेस्ट है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में पेंडिंग फाइलों का बोझ सताएगा जो काम पहले से अटके हुए हैं वो आज भी आगे नहीं बढ़ेंगे जिससे मन में बैचेनी और फ्रस्ट्रेशन बढ़ेगा, आपको लगेगा कि कितनी भी मेहनत करो काम खत्म ही नहीं हो रहा।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय व्यवसाय संबंधी धन का कोई भी लेनदेन न करें, आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है।
बिजनेसमैन को आज ट्रांसपोर्ट में देरी से माल समय पर नहीं पहुंचेगा जिससे कस्टमर को इंतजार कराना पड़ेगा, कुछ कस्टमर नाराज होकर ऑर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं, यह सिचुएशन आपकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़ा करेगी।
आपको किसी मित्र की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे जिससे उसमें कुछ गलतियां हो सकती है।
कार्यस्थल पर विरोधी हावी होने से दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, आपको शांति धारण करनी होगी।
परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सजग हो जाए अन्यथा परिणाम विपरित प्राप्त होगा, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा बार-बार रिवीजन करें जिससे परिणाम आपके पक्ष में आ सके।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment