AAJ KA RASHIFAL 11 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 फरवरी बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः59 तक फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः53 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, व्याघात योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
डे स्टार्टिंग पूर्व में किए गए गलत डिसीजन की याद आने से आपका मन उदास रहेगा इसी भावनात्मक बोझ के चलते आपका काम में मन नहीं लगेगा।
जॉब की तलाश में निराशा हाथ लगेगी क्योंकि इंटरनल और रेफरल से ही जॉब मिलेगी, हताशा, निराशा से आत्मविश्वास डगमगाएगा, आपको लगेगा कि मेहनत और योग्यता का कोई मूल्य नहीं है।
मार्केट की एक्टिविटी धीमी रहने से कस्टमर कम आएंगे, जो आएंगे वो परचेजिंग नहीं करेंगे, सेल अप-डाउन और टर्नओवर कम रहेगा।
नए अवसर नहीं मिलने से वृद्धि रुकेगी आपको चिंता सताएगी कि आगे कैसे चलेगा यह सिचुएशन आपके मन में बिजनेस के भविष्य को लेकर संदेह पैदा करेगी।
विटामिन डी की कमी के चलते हड्डियां कमजोर महसूस होगी शरीर में भारीपन और सुस्ती का अनुभव होगा और छोटे-छोटे काम भी बड़े लगेंगे।
एग्जाम सेंटर में बाहरी शोर के कारण एकाग्रता भटकेगी, गलतियां होगी, प्रदर्शन उम्मीद से कम रहेगा, एग्जाम बाद निराशा और पछतावा होगा।
इवनिंग टाइम परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, साथ टाइम स्पेंड करने से दिनभर की थकान भी दूर हो जाएगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।
सुबह की हल्की धूप सेहत के लिए फायदेमंद होती है मन में सकारात्मकता भरती है, यह छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है।
प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से परेशानी होगी, आपने जो काम किया है उस पर न तो कोई सकारात्मक टिप्पणी मिलेगी और न ही कोई सुधार और सुझाव मिलेगा।
सीनियर या टीम लीडर के छुट्टी पर होने से आप कसमकस में रहेंगे कि क्या करना, क्या नही करना बिना मार्गदर्शन के आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
आफ्टरनून मार्केट में किसी पार्टी से अच्छी बातचीत होगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, यह सकारात्मक संवाद आपके दिन में ताजगी लाएगा आपका आत्मविश्वास चमकेगा।
विज्ञापन पर काफी पैसा खर्च होने के बाद भी रिजल्ट निराशाजनक रहेंगे, जिससे आपको लगेगा आपके पैसे बर्बाद हो गए।
मार्केटिंग स्ट्रेटजी की प्रभावशीलता पर सवाल उठेंगे और आपको न्यू प्लानिंग बनानी पड़ेगी और पुरानी प्लानिंग पर ठंडे बस्ते में डालना पड़ेगा।
छोटी-छोटी बात पर भड़क जाएंगे जिससे आपकी बीपी बढ़ेगी असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
अटेंडेंस कम होने से उनके एग्जाम में बैठना अधरझूल में रहेगा, यह स्थिति उनके भविष्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
डे ऐंडिंग म्यूजिक या कॉमेडी मूवी देखकर आप स्वयं को रिचार्ज करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
डे स्टार्टिंग लक्ष्यों में स्पष्टता आएगी जिससे काम बहुत व्यवस्थित तरीके से होंगे जो पूरे दिन को पॉजिटिव वे देगी।
लक्ष्य पर दोबारा विचार करने से आप समझ पाएंगे कि आपको किस ओर जाना है और क्या प्राथमिकताएं हैं।
न्यू टेक्नोलॉजी यूज करेंगे जिससे प्रॉडक्शन में बढ़ोतरी होगी कस्टमर सर्विस बढ़ेगी, आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा वर्कलोड कम होगा, कार्य को लेकर की गई दूरदर्शिता काम आएगी।
फोन साइलेंट रखने से काम पर पूरा ध्यान लगेगा, यह छोटी सी आदत आपकी उत्पादकता को बढ़ा सकती है।
रिश्तों में समर्पण की भावना आने से दरारे दूर होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी।
सेहत के मामले में तनाव की स्थितियां दूर होने से नींद की समस्या दूर होगी, जिससे दैनिक गतिविधियों में सुधार आएगा।
स्टूडेंट्स के नोट्स अस्त-व्यस्त रहेंगे और कुछ भी ढूंढना मुश्किल होगा, दोबारा बनाने में समय बर्बाद होगा, यह अव्यवस्था उनकी पढ़ाई में बाधा बनेगी।
शाम को डायरी में दिनभर की गई अच्छी चीजें नोट करें उन्हें याद करने से मन में खुशी आएगी और आप नेगेटिविटी से दूर रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
सुबह जल्दी उठने से दिन शांत और सकारात्मक तरीके से बीतेगा, पक्षियों की चहचहाहट और सुबह की ठंडी हवा आपके मूड को अच्छा बनाए रखेगी।
बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, आप पर खुश नजर आएंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
कस्टमर की शिकायतें सॉल्व होने से कस्टमर अधिक आएंगे जिससे आपकी बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
रिलेशन में अहंकार दूर होने से गंभीर रूप ले रही सिचुएशन दूर होगी, अनसुलझे मुद्दे दूर होंगे।
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली की वजह से बार-बार बीमार पड़ना आपकी रुटिन एंड वर्क दोनों को प्रभावित करेगा।
क्लास में क्वेश्चन का आंसर देना और क्वेश्चन पूछना शिक्षक और अन्य स्टूडेंट्स का ध्यान आपकी और आकर्षित करेगा।
फैमिली के साथ बैठकर बातचीत करने से आपसी समझ बढ़ेगी और प्यार का एहसास होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
पारिवारिक तनाव की वजह से विचलित रहेगा, मन कहीं और भटकता रहेगा और पढ़े हुए शब्द बस आंखों के सामने से गुजर जाएंगे।
रिश्तों में एक तरफा प्रयास की समस्या गंभीर रूप से सामने आएगी, यह स्थिति रिश्ते में दूरी पैदा करेगी आप सोचेंगे कि क्या यह रिश्ता आगे बढ़ाने लायक है या नहीं।
सडनली किराए में बढ़ोतरी होने से बिजनेसमैन की चिंता बढ़ेगी, अप्रत्याशित वित्तीय बोझ बिजनेस की प्रॉग्रेस को धीमा करेगा जिससे आप तनाव में रहेंगे।
इंटरव्यू देने के बाद कॉल न मेल दिन बेचैनी में गुजरेगा, आप सोचेंगे कि कहां चुक हुई, आगे बढ़ने में भी दिक्कत होगी क्योंकि आप इसी सोच में उलझे रहेंगे।
काम में एकाग्रता बनाए रखना एंप्लॉयड पर्सन के लिए मुश्किल होगा उनका शरीर साथ नहीं देगा, यह आपकी डेली एक्टिविटी को प्रभावित करेगी।
सेहत के मामले में छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है।
इवनिंग टाइम सडनली बेस्ट फ्रेंड से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताजा होने से मन हल्का होगा आप दिनभर की परेशानियां भूल जाएंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
अपनी डेस्क एंड ऑफिस को व्यवस्थित रखें, इस व्यवस्था से आपकी सोच स्पष्ट होगी और पूरा दिन सकारात्मक रहेगा।
काम और मीटिंग के बीच में छोटे ब्रेक से तनाव दूर होगा आपका माइंड भी फ्रेस होगा, यह छोटे ब्रेक आपके प्रॉडक्शन को भी बढ़ाएंगे।
गला बहुत दर्द करेगा और लगातार खराश बनी रहेगी, यह संक्रमण आपकी दैनिक गतिविधियों और संवाद दोनों को प्रभावित करेगा।
देर से असाइनमेंट जमा करने की वजह से टीचर नाराज होंगे अंक कटेंगे, यह लापरवाही उनके कुल अंकों को प्रभावित करेगी।
मैरिड लाइफ में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें एक-दूसरे के कार्यों में हाथ बटाए, जिससे रिश्ते में खालीपन के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।
इवनिंग टाइम अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने से मन को बहुत शांति मिलेगी, यह समय आपके लिए बहुत रिलैक्सिंग होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश सोच-समझकर करें।
आप आभार और धन्यवाद की भावना रखते हैं तो छोटी-छोटी चीजों के लिए शुक्रगुजार होने से मन में खुशी का अनुभव होगा और दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी।
लक्ष्य इतने ऊंचे और असंभव तय होंगे कि उन्हें पूरा करना लगभग नामुमकिन होगा, चाहे आप कितनी भी मेहनत कर लें, लक्ष्य तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।
वर्क को लेकर दबाव बना रहेगा दिन तनाव में गुजरेगा, यह स्थिति आत्मविश्वास और काम के प्रति जुनून दोनों को नुकसान पहुंचाएगी।
दिन शानदार रहेगा, पार्टी के द्वारा पेमेंट क्लियर करने से पैसों को लेकर माल की सोर्टेज में कमी आएगी, और बिजनेस पुनः पटरी पर लौट आएगा।
रिश्तों में तनाव और परेशानियों से निपटने के लिए उठाए गए कदम सही साबित होंगे।
साइनस की समस्या बहुत परेशान करेगी, यह समस्या आपकी नींद और दैनिक गतिविधियों दोनों को प्रभावित करेगी।
लेट नाइट ऑनलाइन गेम की लत नुकसान पहुंचाएगी क्लास में झपकी आती रहेगी, यह लत उनके भविष्य के लिए खतरनाक है।
सुबह-शाम अनुलोम-विलोम करने से तनाव दूर होगा मन शांत रहेगा, यह अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक कौशल से काम बनेगे।
सडनली इंटरनेट और अन्य सेवाओं का बिल काफी बढ़ जाएगा, अप्रत्याशित खर्च से बिजनेस में अन्य जगहों से कटौती करनी पड़ेगी।
कोई पुराना कानूनी मामला सुलझ जाएगा या किसी प्रिय व्यक्ति से संपर्क होगा जो आपके बिजनेस को बेहतर बना देगा।
आपको जवाबदेह तो दी जाएगी लेकिन निर्णय लेने की शक्ति नहीं दी जाएगी, आप फंसा हुआ महसूस करेंगे, काम करने का मन नहीं करेगा क्योंकि आपको लगेगा कि मेहनत का कोई फायदा नहीं है।
दोपहर बाद ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुशी देगी।
एलर्जी पूरे दिन आपको असहज रखेगी और काम में भी बाधा डालेगी।
टीचर एंड सीनियर की सलाह से दिन अच्छा रहेगा।
नौकरी, व्यापार या बच्चों के भविष्य को लेकर रात को नींद नहीं आएगी, चिंता पूरे परिवार के माहौल को प्रभावित करेगी और सभी तनाव में रहेंगे।
सुबह पार्क में टहलना बैठना आपको ताजगी देगा, प्राकृतिक वातावरण में रहने से मन शांत होगा और सकारात्मक विचार आएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से आज पक्षपात से रहेंगे परेशान।
लाइफ पार्टनर की अनुपस्थिति से रिश्ते में खटास आएगी और धीरे-धीरे मन में नाराजगी जगह बनाने लगेगी।
वेतन का जो प्रस्ताव कंपनी देगी वह बहुत कम होगा जिसे स्वीकार करना आपकी मजबूरी बनेगी क्योंकि दूसरा कोई विकल्प आपके पास नहीं होगा।
आपको कार्य की समीक्षा पक्षपाती लगेगी, बॉस के करीबी को अच्छी रेटिंग मिलेगी चाहे काम कैसा भी हो, मेहनत और समर्पण को नजरअंदाज किया जाएगा, यह पक्षपात आपकी प्रगति में बाधा बनेगा और आप सोचने लगेंगे कि क्या इस जगह काम करना सही है या नहीं।
मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने से कस्टमर दूसरी जगह जाने लगे हैं, यह सिचुएशन सेल एंड प्रॉफिट को सीधे प्रभावित करेगी और आपको नई स्ट्रेटजी बनाने की जरूरत महसूस होगी।
पार्टनरशिप एंड कोलैबोरेशन गड़बड़ाएगा जिसका सिधा असर आपके बिजनेस में दिखेगा, आप ब्रांडस एंड इंफ्लुएंसर्स के साथ जुड़कर अपनी पहुंच को बढ़ाएं।
दूसरों की सफलता देखकर मन में जलन और असुरक्षा की भावना पैदा होगी, यह नेगेटिविटी स्टडी एंड पर्फोमेन्स को डाउन करेगी।
इवनिंग टाइम कुछ रचनात्मक काम करे जैसे कि लेखन या संगीत सुने तनाव दूर होगा मन को बहुत शांति मिलेगी, आपका मूड फ्रेश होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपको प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
डे स्टार्टिंग पॉजिटिविटी थोट्स से करें आपको कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, मन में पॉजिटिविटी आएगी यह सरल अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।
दिन आपके पक्ष में रहेगा, पार्टनर आपकी बातों में सहमति जताएगा, जिससे बिजनेस चलाने में परेशानी नहीं आएगी।
मशिनरी एंड सब्सक्रिप्शन की लागत ज्यादा होने से बजट पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा, यह टेक्नीकल एक्सपेंडिचर आपकी फायनेंशियल प्लानिंग को बिगाड़ देगा।
आपकी अपियरिंग कम होगी और इम्पोटेंट डिसीजन में आपको शामिल नहीं किया जाएगा, जिसका कुछ असर आपके प्रमोशन की संभावनाओं को प्रभावित करेग।
फेवरेबल टाइम आने तक इंतजार करें उसके बाद जॉब से रिलेटेड डिसीजन लेवें।
खट्टी डकारें आएंगी और गला भी जलेगा, यह एसिडिटी आपके खान-पान पर सवाल खड़े करेगी।
रिविजन न करने की आदत बहुत नुकसान देगी एग्जाम में सब भूल जाएंगे, रिविजन की आदत डालना बहुत जरूरी है।
इवनिंग टाइम फैमिली के साथ बैठकर भोजन करने से रिलेशन स्ट्रांग होंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या उस पर काम करें।
डे स्टार्टिंग सुबह ताजी हवा में सांस लेने से मन और शरीर दोनों को ताजगी मिलेगी, मूड भी अच्छा होगा यह सरल अभ्यास आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा।
आपकी टीम लीडिंग पर सवाल खड़े किए जा सकते है जिससे आप बहुत निराशा होंगे, टीम को किसी दूसरे को लिड करने से आप पीछे रह जाएंगे।
डेटा चोरी होने का जोखिम रहेगा, कस्टमर की पर्सनल इंर्फोमेशन खतरे में पड़ने से आपकी इमेज भी डाउन हो सकती है, यह सुरक्षा खतरा आपके व्यापार के लिए बहुत गंभीर है।
पेट में दर्द और बेचैनी बनी रहेगी, पाचन की समस्या आपकी दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करेगी।
दोपहर में छोटी झपकी लेने से ऊर्जा वापस आएगी, इससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा और आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे, यह पावर नैप आपकी बाकी दिन की उत्पादकता को बढ़ाएगी।
याददाश्त की समस्या परेशान करेगी जिससे आपका आत्मविश्वास गिर जाएगा और डर बढ़ेगा, याददाश्त सुधारने के लिए मेडिटेशन, डाइट और नींद दोनों पर ध्यान देना होगा।
इवनिंग टाइम पेंटिंग, राइटिंग से आपको आनंद मिलेगा और तनाव दूर होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से भाग्य चमकेगा।
सुबह हल्का नाश्ता करने से पेट हल्का रहेगा और आप एक्टिव रहेंगे, यह अच्छी आदत आपकी सेहत को बेहतर बनाएगी।
सिस्टम क्रैश होने से वो क्लाइंट का वर्क समय पर कंपलीट नहीं कर पाएंगे, जिससे क्लाइंट से दो-चार बात सुननी पड़ सकती है, बैकअप न होने की स्थिति में यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।
आफ्टरनून कुछ समय अपने चेंबर में मौन बैठकर ध्यान करें यह अभ्यास आपको आंतरिक शांति देगा और तनाव दूर करेगा, यह समय आपके लिए रिचार्ज करने का अच्छा मौका होगा।
दिनभर की थकान के बाद इवनिंग टाइम थोड़़ा स्वयं को समय दें जैसे कि कोई पसंदीदा चीज खरीदना या कोई शौक पूरा करने से खुशी मिलेगी।
आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे कि क्या करना, क्या नहीं करना गलत डिसीजन से आपके कार्य पर अंगुली उठ सकती है, यह कमी आपकी करियर वृद्धि में बाधा बनेगी।
रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सॉल्व करने में सफल होंगे।
पेट में दर्द भी हो सकता है, यह समस्या आपके खान-पान और पानी की कमी का संकेत है।
फोकस की कमी के कारण भटकता रहेगा जिसकी वजह से एकाग्रता की कमी उनकी पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित करेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment