AAJ KA RASHIFAL 9 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 फरवरी सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ खुशी भरे पल बिताऐगे।
आपकी ईमानदारी और आपकी कार्य के प्रति कमर्ठ और ऑफिस के प्रति समर्पण देखकर प्रमोशन के आसार बन सकते है।
काम के मोर्चे पर वास्तव में जॉब पर्सन के लिए दिन कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
बिजनेस में कुछ नया कार्य करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य कार्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में अच्छा-खास मुनाफा हाथ लग सकता है, अपने पार्टनर के साथ पूरी ट्रांसपिरेंशी बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें।
परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
न्यू जनरेशन को बड़े-बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्टस पर्सन अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस को प्रसन्न करने के लिए ऑफिस के रूल्स का ठीक से पालन करना होगा।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।
आपको किसी कार्य में सफलता मिल सकती है।
हायर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स विदेश में रहने वाले दोस्तों से गपशप करने में मशगूल रहेंगे।
सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है।
आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, प्रेम जीवन में रोमांस भरपुर रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी, जिससे पुरानी भरपाई को पाटने में आप कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन को प्रचार-प्रसार का भी सहारा लेना चाहिए, क्योंकि जो दिखेगा वो ही बिकेगा।
न्यू जनरेशन को अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें, मन का भटकाव परेशान कर सकता है, लेकिन आपको डिस्टर्ब नहीं होना है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा, आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है।
व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगे खासकर के किड्स और न्यू जनरेशन के कपड़ों में उनकी अच्छी कमाई के आसार है।
ऑफिस में सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, इससे वह अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगे।
जॉब पर्सन को ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
बात करें सेहत की तो आपका डाइजेशन गड़बड़ा सकता है।
आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा, आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे।
किसी प्रकार के तनाव को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
बिजनेस में जब तक आप स्वयं निश्चित और संतुष्ट न हो जाएं, तब तक किसी नए प्रोजेक्ट की बात किसी से शेयर न करें।
व्यापारिक मामलों में आपका व्यवहार ही आपकी पहचान बनेगा, इसलिए इसे बनाए रखें और व्यवहार को हमेशा ठीक रखें।
कार्यस्थल पर आप दूसरों के कहने पर न आएं, बल्कि जो भी निर्णय लें सभी पहलुओं पर सोच-समझकर अपने विवेक का उपयोग करते हुए लें।
जॉब पर्सन को ऑफिस में अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है, विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
न्यू जनरेशन को वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखनी होगी अन्यथा वह किसी कानूनी पड़पंचे में फंस सकते है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे।
वर्कस्पेस पर बेहतर प्रदर्शन होगा, बॉस और सहकर्मियों सभी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।
जॉब पर्सन को ऑफिस में कॉवर्कर के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
बिजनेस में बहुत फायदा होने की संभावना है, हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे।
बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए तैयार रहना होगा, साथ ही पुरानी प्लानिंग भी सफल हो सकती है।
बच्चे आने वाले संडे की छुट्टी के लिए अभी से ही प्लानिंग बनाने लग जाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान ट्रैक पर किसी से बहस न करें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेस में आधुनिक टेक्नोलॉजी का पूर्ण उपयोग करें और साथ ही अपने को अपडेट करते रहे समय के साथ आगे बढ़ें।
वृद्धि योग के बनने से किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है, आलस बिल्कुल ना करें।
ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं जॉब पर्सन को दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने स्ट्रेस को दूर भगाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से काम में आत्मविश्वास बढेगा।
ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है, वर्कस्पेस पर आप काफी प्रगति करेंगे।
वर्कप्लेस पर बॉस द्वारा आपकी तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी, आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की नसों में खिंचाव होने की आशंका है, ऐसे में अपने उठने-बैठने के तरीके पर ध्यान दें और सही पोस्चर बनाए रखें।
वृद्धि योग के बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ पूंजी निवेश करना होगा और फिर इसके माध्यम से भविष्य की योजना बनानी होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं।
बात करें सेहत की तो खान-पान गड़बड़ा जाने से आप डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
सडनली बिजनेस में बेहतरीन स्थिति बनेगी, किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
न्यू जनरेशन को अपने आचरण पर ध्यान देना होगा।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी।
वर्कप्लेस पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
जॉब पर्सन घर और ऑफिस में तालमेल नहीं बना पाएंगे।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए जॉब पर्सन को कोवर्कर का साथ मिलेगा जिससे वो निश्चित समय से पूर्व कंप्लीट करने में आप सफल होंगे।
वृद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए खुद को तैयार रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को समय रहते खुद में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, अन्यथा जीवन की रेस में आप पीछे हो जाएंगे।
आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें, महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे आप कठोर डिसीजन आसानी ले पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
बिजनेसमैन किसी डील को फाइनल करने जा रहे है, तो उसके सभी बिंदु ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि बाद में किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
जॉब पर्सन को ऑफिस के किसी ऑफिशियल वर्क को लेकर अदर स्टेट की टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
जॉब पर्सन यदि दूसरी जॉब सर्च कर रहे है, तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सीनियर से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी, अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है।
बिजनेस में दिन ठीक रहेगा, पूर्व में किए गए कठोर परिश्रम का सुखद परिणाम अब मिल सकता है, परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है।
घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
लनर्स, स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का स्वयं के फील्ड में कॉन्सन्ट्रेट करना मुश्किल होगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
न्यू जनरेशन को अपनों की सलाह पर अधिक ध्यान देना चाहिए, वर्तमान समय में यह आपके लिए हितकर साबित होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकता है।
परिवार में किसी की बातों को सार्वजनिक नहीं करें, एक दूसरे के राज को राज ही रहने दें।
सेहत के मामले में महिलाओं को सजग रहना होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने-अपने फील्ड में भुगतना पड़ेगा।
अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें अन्यथा पार्टनरशिप बै्रक की ओर बढ़ सकती है।
न्यू जनरेशन को नकारात्मक परिस्थितियां आपको घेर सकती हैं, इसलिए आपको ऊर्जावान रहते हुए मुश्किलों से बाहर आना होगा।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है, स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदायक रहेगा।
वर्कस्पेस पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment