AAJ KA RASHIFAL 21 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 फरवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः01 तक फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः07 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुभ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः07 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं शाम 07ः07 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 01ः01 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी अड़चने आ सकती है।
आज लोकल मार्केट में नई दुकान खुलने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, कस्टमर बंट जाएंगे और सेल में गिरावट आ सकती है, आपको अपनी सर्विस क्वालिटी बढ़ाकर कस्टमर को रोकने की स्ट्रेटजी बनानी होगी।
आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए बिजनेसमैन को अधिक समय भी देना पड़ेगा।
इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अन एंप्लॉयड पर्सन को आज मॉक इंटरव्यू प्रैक्टिस करनी चाहिए, सवालों के जवाब तैयार करने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और असली इंटरव्यू में घबराहट कम होगी।
विकेंड पर वर्कस्पेस पर आपके काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेंगे, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके जीवनसाथी को चोट पहुंचा सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष के बनने से स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौज मस्ती में कीमती समय खो सकते हैं, ऐसे में पढ़ाई पर फोकस करें।
सेहत को लेकर दिन सामान्य नहीं रहेगा।
इवनिंग टाइम पुराने फोटो एल्बम देखने से बचपन की यादें ताजा होंगी, फैमिली के साथ बैठकर पुरानी बातें शेयर करने से माहौल बहुत प्यारा बनेगा, यह पल आपके दिल के बहुत करीब रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
जॉब में आज कोई इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन या मीटिंग होगी जिसमें आपका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहेगा, बॉस और टीम मेंबर्स आपकी तारीफ करेंगे जिससे आत्मविश्वाश बहुत बढ़ेगा, यह अच्छा प्रदर्शन आगे प्रमोशन में काम आएगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों के प्रति अधिक सचेत रहेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर हाई रहेगा।
कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।
शुभ योग के बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।
बिजनेसमैन के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग से अच्छे रिजल्ट आएंगे, ऑनलाइन प्रमोशन पर ध्यान दें क्योंकि आज पोस्ट की रीच बहुत अच्छी रहेगी, नए कस्टमर जुड़ेंगे और इंक्वायरी बढ़ेगी।
कारोबारियों के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है किंतु वे निराश न हों क्योंकि आने वाले दिनों में स्थितियां आपके लिए सामान्य हो जाएंगी।
किसी जटिल डिज़िज को लेकर आप तनाव में रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम बनेगे।
इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर नई आइडिया लेकर आएगा जो सुनने में अच्छा लगेगा लेकिन प्रैक्टिकल में रिस्की है, बिना पूरी रिसर्च के कोई भी कदम न उठाएं।
शुभ योग के बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी।
इस विकेंड किसी खास कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं, लेकिन आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत प्रोडक्टिव रहेगा, जो भी पढ़ेंगे वो याद रहेगा और कॉन्सेप्ट जल्दी क्लियर होंगे, इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
इवनिंग टाइम टेरेस पर बैठकर चाय पीने से मन को बहुत सुकून मिलेगा, ठंडी हवा और शांत माहौल दिनभर की थकान दूर कर देगा, यह छोटा सा ब्रेक आपके मूड को रिफ्रेश कर देगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में रुकावट आ सकती है।
स्टूडेंट्स का क्लास में टीचर द्वारा पूछे गए सवाल का सही जवाब देने से क्लास में अच्छा इंप्रेशन बनेगा, टीचर भी खुश होंगे और अन्य स्टूडेंट्स भी प्रभावित होंगे, यह आत्मविष्वास आगे और बढ़ेगा।
काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, बिजनेसमैन को इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा।
आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है जिससे टर्नओवर में अच्छी बढ़ोतरी होगी, कस्टमर का भरोसा आप पर बढ़ रहा है जो लॉन्ग टर्म में बिजनेस ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा संकेत है।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे, आपकी ऊर्जा और समय बहुत सही ढंग से खर्च होंगे।
संतान का कोई कार्य आपके मन को संतुष्टि देगा, आपको अपने जीवन से संबंधित सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।
पार्टनर के स्वभाव को जानने की कोशिश करें, महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी भाग लेंगी।
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
सप्लायर की तरफ से डिलीवरी में देरी होने से कस्टमर को ऑर्डर समय पर नहीं दे पाएंगे, कस्टमर नाराज होंगे और कुछ कस्टमर ऑर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं, यह सिचुएशन आपकी रेपुटेशन को नुकसान पहुंचाएगी।
बिजनेस में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी पर आपको उसके लिए पूर्ण समर्पित रहना होगा, आलस्य रूपी नकारात्मकता को पीछे धकेलना होगा।
आप पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें।
जॉब में बॉस की तरफ से अचानक फीडबैक मिलेगा जो सुनने में कड़वा लगेगा लेकिन अगर ध्यान से समझेंगे तो यह आपके काम को बेहतर बनाने में मदद करेगा, इसे पर्सनली न लें बल्कि सुधार का मौका समझें।
इस विकेंड पर ऑफिस में अपना काम पूरी समझदारी से करें, बॉस गलती पर क्लास भी ले सकते हैं।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष के बनने से घर में किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बच सकते हैं, कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है।
स्टूडेंट्स को अपने आलस्य को दूर करना होगा और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।
पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है, विवाहोत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले, और अपने परिवार पर ही ध्यान दें।
शुभ योग के बनने से व्यवसाय में कार्य प्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें।
अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज कोई पुराना कॉन्टैक्ट काम आ सकता है, किसी जानकार के माध्यम से नई ओपनिंग की जानकारी मिलेगी जिससे उम्मीद की एक नई किरण दिखेगी, तुरंत अप्लाई करें मौका हाथ से न जाने दें।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी।
आपके द्वारा दिए गए सुझाव को महत्व दिया जाएगा परिवार में भी आपका सम्मान बढ़ेगा जो प्रसन्नता देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए।
स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।
आज सुबह योग या मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और दिनभर थकान महसूस नहीं होगी, यह छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को एक्टिव बनाए रखेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर नई मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर काम करने से अच्छे रिजल्ट आएंगे, दोनों की सोच एक दिशा में होगी जिससे बिजनेस को नई ऊंचाई मिलेगी।
शुभ योग के बनने से बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी नई स्किल सीखने का मन करेगा, ऑनलाइन कोर्स या ट्यूटोरियल देखने से नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे जिसे आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
जोड़ों के दर्द से आपको आराम मिलेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छा स्टूडेंट्स बनकर कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
जॉब में सीनियर मैनेजमेंट के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, अगर अच्छे से प्रेजेंट करेंगे तो आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और आगे प्रमोशन की राह आसान होगी।
वर्कस्पेस पर आप किसी व्यक्ति से केवल व्यक्तित्व की वजह से आकर्षित हो रहे हैं, उनके स्वभाव और विचारों को भी जानने की कोशिश करें।
यदि विदेश से संबंधित कार्य फंसे हैं तो उनको सफलता मिलेगी।
सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर न होने दें, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
परिवार में आपकी बातों का सभी समर्थन करेंगे, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
काॅम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
बिजनेसमैन को आज किसी नए वेंडर से डीलिंग करने का मौका मिलेगा जो बहुत फायदेमंद साबित होगा, कम कीमत पर अच्छा माल मिलने से प्रॉफिट मार्जिन बढ़ेगा।
बिजनेस में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है। व्यापार से संबंधित की गई यात्रा सफलता दिलाएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
आज स्टाफ की लापरवाही से कस्टमर की शिकायत आएगी, आपको सिचुएशन को पर्सनली हैंडल करना पड़ेगा जिससे आपका कीमती समय बर्बाद होगा, स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत महसूस होगी।
बिजनेस में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं, जल्दबाजी में किए गए कार्यो के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कलीग की तरफ से जलन भरा व्यवहार मिलेगा, आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग पीठ पीछे बातें करेंगे, इनसे प्रभावित न हों और अपने काम पर फोकस बनाए रखें।
विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है, आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है, जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे, इस दिन आप कुछ कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।
रिलेशन में आज पार्टनर की किसी बात पर ओवररिएक्ट कर बैठेंगे जिससे माहौल खराब होगा, बाद में पछतावा होगा कि इतनी छोटी बात पर इतना गुस्सा करने की जरूरत नहीं थी, पहले सोचें फिर बोलें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष के बनने से आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता न मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज बढेगा।
व्यवसायी न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 2.30 से 3.30 बजे के मध्य करें, सुबह से दोपहर 1.01 तक भद्रा रहेगी इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
आप टेक्नोलॉजी के मामले में पूर्ण ज्ञान करने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस दिशा में अपने को अपडेट करना होगा।
ऑफिस में आज टीम मीटिंग में आपकी एक आइडिया को सबने सराहा जिससे बहुत अच्छा लगेगा, बॉस भी इंप्रेस होंगे और आपको नई प्रोजेक्ट में शामिल करने की बात करेंगे, यह मौका करियर के लिए गोल्डन है।
वर्कस्पेस पर आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
अपने जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन सतर्क रहें चोट लगने के योग बन रहे है।
स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है, आपको परहेजी खाना, खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे, बिजनेस रिलेटेड किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने जा रहे है, तो दोपहर 2.30 से 3.30 के मध्य करें।
बिजनेसमैन का दोपहर में कोई पुराना कस्टमर वापस आएगा और अच्छा ऑर्डर देगा, यह रिपीट बिजनेस आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में लंच ब्रेक में किसी सीनियर से कैजुअल बातचीत होगी जो आगे चलकर बहुत फायदेमंद साबित होगी, नेटवर्किंग का यह मौका न गंवाएं।
अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
वित्तीय मोर्चे पर बहुत अच्छा करेंगे, काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
इस विकेंड परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्टूडेंट्स रुटीन से हट कर कुछ नए कोर्स को करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रूके अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं।
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे, मोटापा आपकी सेहत के लिए समस्या बन सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
काम अधिक है तो ऑफिस में टारगेट को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें, मन न लगे तो परेशान न हों मनोरंजन का सहारा लें और कोई कॉमेडी मूवी देख कर मूड फ्रेश करें और अपने कार्य पर पुनः लग जाएं।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को किसी कलीग से अच्छी खबर मिलेगी जो काम से संबंधित होगी, इससे दिन का मूड बदल जाएगा और आपके उत्साह बढोतरी होगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्रॉफिटेबल रहेगा, पिछले कई दिनों से अटकी हुई पेमेंट आज क्लियर होगी जिससे कैश फ्लो की प्रॉब्लम दूर होगी, बिजनेस में फिर से रफ्तार आएगी और पेंडिंग ऑर्डर पूरे कर पाएंगे।
व्यापार के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे, एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे, निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment