AAJ KA RASHIFAL 28 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 फरवरी शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः44 तक फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः35 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर घर में विवाद हो सकता है।
व्यापारियों को आज ऐप क्रैश या सर्वर डाउनटाइम की प्रॉब्लम हो सकती है, वेबसाइट स्लो लोड होगी और कस्टमर बाउंस रेट बढ़ेगा, आइटी टीम को अलर्ट रखिए और बैकअप सर्वर रेडी रखिए।
नेगेटिव सिचुएशन बिजनेसमैन के लिए अशुभ संकेत लेकर आई है, बिजनसमैन को कस्टमर से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहतन करनी पड़ेगी।
सैलरी स्ट्रक्चर या सीटीसी ब्रेकअप को लेकर कन्फ्यूज़न हो सकता है, इन-हैंड और टोटल सैलरी में मिसमैच दिखेगा, एचआर से क्लियर बात करिए और सारे कंपोनेंट्स समझिए, जल्दबाज़ी में कोई पेपर साइन मत करिए।
नौकरीपेशा लोग जितना हो सके, विवादित मामलों से खुद को दूर रखना चाहिए।
आपके तीखे शब्दों से किसी का दिल दुख सकता है, जिससे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बढ़ेगी।
पॉलिटिशियन की वजह से पार्टी के लिए अड़चने खड़ी हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को कुछ मानसिक तनाव रहेगा।
आप ने जो नया काम लिया है उसे पूरी जिम्मेदारी से समय पर खत्म करने का प्रयास करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से बहस हो सकती है।
आज सुबह उठकर अपने गोल्स की लिस्ट बनाइए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों, प्लानिंग करके दिन शुरू करिए, नाश्ते में दही और फल खाइए, एनर्जी बनी रहेगी।
ट्रेड फेयर या इवेंट मार्केटिंग में पार्टिसिपेट करने का सोच रहे हैं, तो आज रजिस्ट्रेशन करिए, ब्रांड विज़िबिलिटी बहुत बढ़ेगी, नए क्लाइंट्स से कनेक्शन बनेगा, डेमो कन्वर्ज़न भी आज हाई रहेगा।
बिजनसमैन को व्यापारी वर्ग को सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए कारोबार चलाने का प्रयास करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारिक लाइसेंस रद्द भी हो सकता है।
आपको अपना कुछ समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिताना चाहिए, इससे आपके मन को शांति जरूर मिलेंगी।
सौभाग्य योग के बनने से नौकरीपेशा को विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, यदि आपने अप्लाई कर रखा है तो जल्दी ही आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
आज ऑफिस में नई लर्निंग बजट या ट्रेनिंग प्रोग्राम अनाउंस हो सकता है, इसका फायदा उठाइए, नई स्किल्स सीखिए, कॉन्फ्रेंस या वर्कशॉप अटेंड करने का मौका मिले तो ज़रूर जाइए, नेटवर्किंग होगी।
जो स्टूडेंट्स कम्युनिकेशन स्किल्स या इंग्लिश फ्लूएंसी पर काम कर रहे हैं, आज बहुत प्रोग्रेस होगी, मिरर प्रैक्टिस करिए, शीशे के सामने बोलिए, डिबेट या ग्रुप डिस्कशन में पार्टिसिपेट करिए, कॉन्फिडं स बढ़ेगा।
माता-पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करें, और उनकी सेवा करने का एक भी पल जाया न करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश करने की प्लानिंग करें।
आज शनिवार है तो काले या गहरे नीले कपड़े पहनिए, सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाइए, शनि देव को तिल और सरसों का तेल अर्पित करिए, दोष शांत होंगे।
व्यापारियों के लिए आज नेगोशिएशन में फायदा होगा, वेंडर्स से अच्छी डील क्लोज़ होगी, अर्ली पेमेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल की बात करिए, टर्म्स आपके फेवर में रहेंगे।
सौभाग्य योग से बिजनेस में यदि लाभ नहीं होता है तो बिजनसमैन स्वयं को हतोत्साहित न होने दें, अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा रखें समय अनुकूल होने पर व्यापार में लाभ जरूर होगा।
आज बोर्ड या सीनियर लीडरशिप के सामने प्रेजेंटेशन देने का मौका मिल सकता है, एग्ज़ीक्यूटिव कम्युनिकेशन स्किल्स आज लाजवाब रहेंगी, डेटा और नंबर्स के साथ बात रखिए, इम्प्रेस करेंगे।
नौकरी या कारोबार संबंधी दस्तावेज खासकर ओरिजिनल संभालकर रखें, इनकी जरूरत कभी भी अचानक से पड़ सकती है।
विकेंड पर बेस्ट फ्रेंड् के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, दोस्तों से मीटिंग करने के बाद कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं।
पारिवारिक सदस्यों से बात करते समय संयम बरतें, जो भी बातें हैं अपने दायरे में रहकर करे।
आपकी बातों को प्राथमिकता जरूर दी जाएगी।
किसी प्रकार का इंफेक्शन होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन प्रसन्नचित व शांत रहेगा।
करियर या ग्रोथ रुकने की जो चिंता थी, आज उसमें ब्रेकथ्रू आ सकता है, कोई नई ओपनिंग या इंटरनल ट्रांसफर का ऑप्शन सामने आएगा, बोल्ड मूव लीजिए, ग्रह आपके साथ हैं।
सौभाग्य योग के बनने से मीडिया रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को नौकरी के बेहतर अवसर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी तलाश को जारी रखें।
प्रोडक्ट डिफरेंटशिएशन पर आज फोकस करिए, मार्केट सैचुरेशन की समस्या है तो उसे क्लियर करिए, कॉम्पिटिटर्स से अलग क्या है आपके प्रोडक्ट में ये मैसेज कस्टमर तक पहुँचाइए।
लोन के लिए प्रयासरत बिजनसमैन को लोन मुहैया कराने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे, ऐसे अवसर को हाथ से न जाने दे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित बनाए रखें, तभी वह खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
विकेंड पर खरीदारी करते समय जरूरत के आधार पर सामानों का चयन करें, इससे खर्च का संतुलन बना रहेगा और सेविंग पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्च बढेगे।
कॉम्पिटिटर्स आज बहुत एग्रेसिव हो सकते हैं, आपका आइडिया या डिज़ाइन कॉपी होने का खतरा है, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन पर ध्यान दीजिए, ट्रेडमार्क या कॉपीराइट फाइल करवाइए।
नकारात्मक स्थितियों के साथ आपकी लापरवाही होने से व्यापार में बड़ा नुकसान कर करा सकती है, कारोबार से संबंधित कोई भी कार्य बहुत सजग होकर करें।
आज ऑफिस में फेवरिटिज़्म की समस्या बहुत खलेगी, प्रमोशन सिर्फ बॉस के चहेतों को मिल रहा है, मेरिट इग्नोर हो रही है, डीमोटिवेशन होगा, लेकिन रिएक्ट न करें, अपनी स्किल्स पर फोकस रखिए, वक्त ज़रूर बदलेगा।
वर्कस्पेस पर कामकाज में चूक हो सकती है, सतर्कता के लिए कामों की पूरी लिस्ट बनाकर उसे समय से पूरा करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को मेहनत से पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिसके चलते वह अपने करियर की सही राह को चुन सकेंगे।
परिवार संग मिलकर धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं, आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने का प्रयास करें।
पार्टी के द्वारा पॉलिटिशियन को किसी कार्य के लिए प्रेशर किया जा सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मधुरता आएगी।
व्यापारियों के लिए आज लॉयल्टी प्रोग्राम या रेफरल सिस्टम लॉन्च करने का बेस्ट दिन है, कस्टमर रिटेंशन के लिए रिवॉर्ड प्रोग्राम डिज़ाइन करिए, ऑर्गेनिक ग्रोथ बहुत बढ़ेगी, पुराने कस्टमर्स को स्पेशल ऑफर दीजिए।
सौभाग्य योग के बनने से बिजनसमैन को हर काम में सफलता हासिल होगी, इसके चलते आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।
वर्कप्लेस में आज कोई लॉन्ग-टर्म प्लानिंग का मौका मिलेगा, अगले क्वार्टर की स्ट्रैटेजी बनाने में आपकी राय ली जा सकती है, स्ट्रैटेजिक थिंकिंग दिखाइए, सीनियर्स इम्प्रेस होंगे।
ऑफिस के कार्यों में आपको आलस्य से दूरी बनाए रखनी होगी, अन्यथा वह महत्वपूर्ण काम में पीछे छूट सकते हैं या नुकसान भी उठा सकते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए आज सेल्फ-डिसिप्लिन बिल्ड करने का शानदार दिन है, शनि देव अनुशासन सिखाते हैं, तो आज एक स्टडी रूटीन बनाइए और उसे फॉलो करिए, हैबिट बिल्डिंग आज से शुरू करने पर लॉन्ग टर्म रिजल्ट मिलेंगे।
पारिवारिक रिश्तों में बेवजह की शंका को स्थान न दें, अन्यथा रिश्ते टूटने की कगार पर आ सकते हैं।
पुराने जोड़ों के दर्द से आपको आराम मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
लीगल डॉक्यूमेंटेशन का काम आज पूरा करिए, जिएसटी, फाइलिंग, लाइसेंस रिन्यूअल, या किसी भी पेंडिंग पेपरवर्क को आज निपटाइए, शनि देव कानून और व्यवस्था के ग्रह हैं, इनकी कृपा से पेपरवर्क स्मूथ होगा।
पार्टनरशिप बिजनस में निवेश बढ़ाने को लेकर प्लानिंग बना रहे है, तो बिजनेस पार्टनर के साथ बैठकर डिस्कशन करना उचित रहेगा।
जो लोग रिमोट वर्क में प्रोडक्टिविटी गिल्ट से परेशान थे, आज वो फीलिंग जाएगी, डिलीवरेबल्स टाइम पर पूरे होंगे, बॉस का अप्रीसिएशन ईमेल आ सकता है, अपने आप पर भरोसा रखिए।
सौभाग्य योग के बनने से नौकरी कर रहे लोगों के लिए उन्नति की प्रबल संभावनाएं बन रही है, ऐसे ही मेहनत और लगन के साथ अपना काम करते रहें।
स्टूडेंट्स को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य और फोकस न खोएं।
परिवार में कोई महत्वपूर्ण मुद्दे पर पिता की सलाह काफी हितकारी होगी, उनकी सलाह को न केवल सुने बल्कि माने भी।
आज जॉइंट्स और हड्डियों की हेल्थ पर ध्यान दीजिए, कैल्शियम और विटामिन डी इनटेक बढ़ाइए, दूध, पनीर, हरी सब्ज़ियाँ खाइए, अगर घुटने या कमर में दर्द है तो स्ट्रेचिंग करिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सुबह उठकर सूर्य को जल चढ़ाइए और उसके बाद शनि देव का ध्यान करिए, काले तिल को पानी में मिलाकर नहाइए, शनि दोष शांत होगा, नाश्ते में उड़द की दाल या काले चने खाइए।
व्यापारियों के लिए आज सेल्स टीम की परफॉर्मेंस ट्रैकिंग डिफाइन करने का बेस्ट दिन है, जो टारगेट्स अचीव नहीं हो रहे, उनकी रूट कॉज़ एनालिसिस करिए, आज के दिन सिस्टम बनाना बहुत फ्रूटफुल होगा।
पार्टनरशिप बिजनस की प्लानिंग बन सकती है, बिजनसमैन में कोई डील आपके हाथ लग सकती है।
कमीशन डिस्प्यूट या टेरिटरी कॉन्फ्लिक्ट अगर चल रहा है तो आज फेयर सॉल्यूशन निकलेगा, सेल्स एरिया डिवीज़न पर क्लियर गाइडलाइन्स बनाइए, इंटरनल कॉम्पिटिशन कम होगा।
सौभाग्य योग से कार्यस्थल पर आपके काम का प्रदर्शन आपकी क्षमता और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा।
आपके मन में नकारात्मक विचारों के प्रति आकर्षण पैदा होगा, ध्यान रहे किसी का अहित करने से बचकर रहें।
पॉलिटिशियन को जनता का सपोर्ट मिलेगा जिससे वो किसी कार्य के लिए आगे दबाव बनाने में सफल होंगे।
घर के बच्चों को ऐसे खेल खेलने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनके शरीर के साथ साथ दिमाग का विकास भी हो।
लाइफ पार्टनर के साथ शाम के समय डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामलो में रुकावट आएगी।
बिजनेस में इंटरनल थेफ्ट या फ्रॉड का पता चल सकता है, फेक एक्सपेंस क्लेम या स्टॉक में गड़बड़ी सामने आ सकती है, शनि देव न्याय के ग्रह हैं, गलत करने वालों को सज़ा ज़रूर मिलेगी, लेकिन आपको अलर्ट रहना होगा।
बिजनसमैन पैसे के लेनदेन को लेकर सजग रहें, लेनदेन में चूक होने से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
जो लोग लंबे वर्किंग आवर्स से परेशान हैं, आज और ज़्यादा ओवरलोड हो सकता है, पर्सनल लाइफ पूरी तरह खत्म हो रही है, गिल्ट और स्ट्रेस दोनों बढ़ रहे हैं, बाउंड्रीज़ सेट करिए, हर हाँ बोलने की ज़रूरत नहीं।
विकेंड पर ऑफिस के कार्य घर से ही करना पड़ सकता है, तो ऐसे समय को सकारात्मक दृष्टि से देखते हुए, कार्य को पूर्ण करें।
आपका आत्मबल उनके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा, इसी आत्मबल के आधार पर उन्हें आगे बढ़ते रहने की कोशिश करें।
परिवार में एक दूसरे का सम्मान करें और विनम्र भाव से पेश आएं, तभी सभी लोगों का मानसम्मान बढ़ेगा।
आज एग्ज़ाम में सिली मिस्टेक्स होने का खतरा है ओएमआर शीट गलत भरना, क्वेश्चन नंबर मिस करना ऐसी गलतियों से बचिए, टाइम मैनेजमेंट पर फोकस रखिए, लास्ट 10 मिनट में सारे आंसर्स रिचेक करिए।
आपकी गिरती सेहत का कारण बिगड़ी दिनचर्या हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट के लोचिग से लाभ होगा।
वर्कप्लेस में आज मेंटर से बहुत वैल्युएबल गाइडेंस मिलेगी, करियर पाथ को लेकर जो कन्फ्यूज़न था, वो आज क्लियर होगा, ग्रोथ पाथ अनक्लियर लग रहा था, आज दिशा मिलेगी।
नौकरी से जुड़े हैं उन्हें अब कार्य को लेकर सजग होना होगा, ऑफिशियल काम करने में किसी तरह की लापरवाही मत दिखाएं।
जिन लोगों का जीवनसाथी के साथ विवाद चल रहा था, आज उसमें राहत मिलेगी, पार्टनर की पहल से रिश्ते में आई दूरी कुछ कम होगी।
व्यापारियों के लिए आज एचआर पॉलिसी और एम्प्लॉयी मैनेजमेंट पर काम करने का शुभ दिन है, जो अप्रेज़ल सिस्टम अनफेयर लग रहा था, उसे रीडिज़ाइन करिए, ट्रांसपेरेंट प्रमोशन पॉलिसी बनाइए, टीम का मोरल बढ़ेगा।
सौभाग्य योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन बड़ा मुनाफा देने वाला हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा, छोटी-छोटी बातों पर अचानक क्रोध आ सकता है जो तनाव का कारण बनेगा।
बुजुर्गों की सेहत में सुधार आपकी सेहत में दिखेगा।
पॉलिटिशियन विरोधियों को मनाने में और उन्हें अपनी पार्टी में लाने में सफल होंगे।
आप ऊँ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।। का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
डेटा प्राइवेसी और कस्टमर कंसेंट का मामला अगर पेंडिंग है तो आज सॉल्व करिए, क्योंकि पॉलिसी, स्पैम लॉ वायलेशन इन पर ध्यान दीजिए, शनि देव नियमों का पालन पसंद करते हैं।
बिजनेसमैन को अनावश्यक गुस्से से बचने की जरूरत है, कस्टमर एंड एंप्लॉई पर अनावश्यक क्रोध व्यापार की उन्नति में बाधा बन सकता है।
जो लोग पीपल मैनेजमेंट में नए हैं, आज कॉन्फ्लिक्ट रिज़ॉल्यूशन का मौका मिलेगा, दो टीम मेम्बर्स के बीच का इश्यू सुलझा पाएँगे, फेयरनेस रखिए, दोनों की बात सुनिए, सही डिसीजन लीजिए।
सौभाग्य योग से नौकरी कर रहे लोगों की नौकरी में तबादले की संभावनाएं बन रही है, ऐसे में बॉस एंड सीनियर से बात करके अपेक्षित स्थान पर तबादला कराया जा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है इसलिए अपना सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ लक्ष्य पर बनाए रखें।
आज फैमिली में इंश्योरेंस या फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर बातचीत करिए, हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस अगर नहीं है तो आज प्लान करिए, फैमिली की सेफ्टी नेट बनाना ज़रूरी है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
आज सुबह पीपल के पेड़ को पानी चढ़ाइए और शनि देव से प्रार्थना करिए, काले तिल का दान करिए, नाश्ते में चने या सत्तू शामिल करिए, एनर्जी बनी रहेगी।
आज ऑफिस में कोई बड़ा अचीवमेंट सेलेब्रेट हो सकता है, टीम ने जो प्रोजेक्ट डिलीवर किया, उसकी तारीफ होगी, लीडरशिप को क्रेडिट मिलेगा, तो अपनी टीम को भी अप्रीसिएट करिए।
वर्कप्लेस पर पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बिताना होगा, कोशिश करें कि आपके आसपास का माहौल भी सकारात्मक रहे।
डॉक्यूमेंटेशन अपडेट करने का भी सही मौका है, प्रोसेसेज़ जो पुराने वर्ज़न पर चल रहे थे, उन्हें आज रिवाइज़ करिए, नॉलेज बेस बनाइए ताकि नया स्टाफ आसानी से सीख सके, बिजनेस स्केलेबल बनेगा।
सौभाग्य योग के बनने से बिजनसमैन के काम को नई रफ्तार मिलेगी, काम को रफ्तार मिलने पर पिछले सारे पेंडिंग काम झटपट होते चले जाएंगे।
स्टूडेंट्स को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, सेहत गड़बड़ होने पर पढ़ाई भी बाधित हो सकती है।
परिवार और रिश्ते आज पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग पर बातचीत बहुत प्रोडक्टिव रहेगी, रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की एजुकेशन फंड लॉन्ग टर्म गोल्स पर आज डिस्कस करिए, दोनों एक पेज पर आएंगे।
फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएं और अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य करें।
पॉलिटिशियन का अधिकतर ध्यान अपनी पार्टी की मीटिंग में हुए निर्णयों पर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment