AAJ KA RASHIFAL 6 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 फरवरी शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, धृति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है, जिसकी वजह से उनकी रेस्पोंसिबिलिटी भी बढ़ेंगी।
सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से वर्कस्पेस पर अपने साथी कर्मियों के साथ बातचीत करना अच्छा लगेगा, आपके कार्यों में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा, जोखिम भरे कामों में ज्यादा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।
बिजनसमैन आप अगर विदेशी कंपनी के माल को डील करते हैं, तो उनके टच में रहना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा, परिवार के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किसी काम में आप को आगे बढ़ाया जाएगा।
सेहत मजबूत रहेगी।
बुध,शुक्र,राहु की युति होने से आपको फैमिली की हेल्प मिलेगी, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी।
स्टूडेंट्स घर में ही अपनी अपनी स्ट्रीम में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
व्यावसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा, परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है।
बिजनेस में ऊर्जा, साहस और पूंजी के साथ अनुभव सबसे महत्वपूर्ण विषय है, कई बार पूंजी, साहस या मेहनत पीछे रह जाते हैं और अनुभवी आगे निकल जाते हैं।
धृति योग के बनने से वर्कस्पेस पर सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती होगी, हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा, उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है, और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी।
मैरिड लाइफ में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा।
सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से न्यू जनरेशन घर के किसी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने सपने सच करने के प्रयास में लग जाना चाहिए।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन में मामले में समस्या आएगी।
व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी लाभ-हानि संबंधी उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें अन्यथा बाद में कहीं पछताना नहीं पड़ें।
बिजनेस में घरेलू बात की वजह से मानसिक भटकाव की स्थिति में रहेगी, किंतु भ्रमित न हों, अन्यथा अपने व्यापार को प्रभावित करेंगे आप घर की बात घर तक ही रखें, तो आपके बिजनेस के लिए बेहतर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस पर काम पेंडिंग नहीं छोड़ना है, अन्यथा पिछड़ते जाएंगे, आपको अपने काम के तरीके में तेजी लानी होगी।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है।
आपको अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलना पड़ेगा।
पारिवारिक सदस्यों में आपसी मनमुटाव की संभावना दिख रही है, ऐसे में परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आपकी होगी।
बात करें सेहत की तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, किसी प्रकार का विकार आपके सामने आ सकता है।
प्रैक्ट्सि के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की किसी से झड़प हो सकती है आप वहीं पर अपनी गलती हो तो माफी मांग ले और सामने वाले की हो तो उसे माफ कर अपनी प्रैक्ट्सि पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप पराक्रमी रहेगे।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में रुचि लेंगे, अपनी छवि को मार्केट में चमकाने का मौका मिल सकता है उसे भुनाने में जुट जाएं।
पेरेंटल बिजनेस में फैमिली के द्वारा कोई बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी दी जा सकती है।
धृति योग के बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कार्यस्थल पर आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, आपके मन में सकारात्मक विचार आएँगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
बुध,शुक्र,राहु की युति होने से स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिल सकती है, अपनी अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके अपने टिचर और अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में कामयाब होंगे।
आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे, आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगी।
मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से बिजनेसमैन बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने कस्टमर को संतुष्ट करने के साथ ही स्टॉक को मेंटेन करना होगा।
बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
न्यू जनरेशन अपने फेवरेट फील्ड में ही करियर बनाएं तो बेहतर परफॉर्मेंस करने की सिचुएशन में रहेंगे।
ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को नेटवर्क का लाभ मिलेगा और बहुत ही आसानी से ऑफिस से मिले टारगेट को कंपलीट करेंगे।
पराक्रम योग से मैरिड लाइफ नॉर्मल रहेगी, फैमिली मेंबर का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच से नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी, दूसरों की अच्छी फिटनेस आपके मन में जलन पैदा कर सकती है, और स्वयं को उसके जैसा फिटनेस पाने के लिए प्रेरित करेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यावसायिक कार्य बन सकते हैं।
बिजनेसमैन को किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है, परंतु बहस जैसी स्थिति ना उत्पन्न होने दें।
बुध,शुक्र,राहु की युति होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स रिकॉर्ड बनाने के लिए बहाने न बनाकर भविष्य के लिए प्लान बनाएं।
सेहत के मामले में आप लक्की रहेंगे।
धृति योग के बनने से पॉलिटिकल के फील्ड से जुड़े लोगों को अपना प्रचार-प्रसार बढ़ाना होगा, आप द्वारा किए गए जनहित के कामों के बारे में लोगों को पता लगना चाहिए।
मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी, लाइफ पार्टनर की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी, प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
आप लेटेस्ट लाइफ स्टाइल के साथ सामंजस्य बैठाते हुए नजर आ सकते हैं, किसी शो रूम में आधुनिक डिजाइन के कपड़े खरीदेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस में अनएक्सपेक्टेड रूप से हो रहे एक्सपेंडिचर के कारण तनाव बढ़ सकता है, तनाव बढ़ाने की बजाय एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल करें।
बिजनेसमैन यदि बिजनेस एक्सपेंड के लिए इन्वेस्ट करने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी उन्हें रुकना चाहिए अभी समय आपके अनुकूल नहीं है।
ऑफिस की एक्टिविटी में मन मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे जिससे आपका ध्यान आपके कार्य की तरफ नहीं रहेगा जिसके चलते आपके कार्य में लेट लतिफी होगी।
अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
धृति योग के बनने से बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा, अच्छे ऑर्डर मिलने से चिंता दूर होगी।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
ऑफिस के काम समय पर पूरे होते जाएंगे जिससे आप स्वयं को कुछ हद तक हल्का महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी।
मैरिड लाइफ में थोड़ा तनाव बना रहेगा, घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा।
न्यू जनरेशन को सडनली ही कहीं से धन लाभ की सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।
बात करें सेहत की तो आपका आरोग्य बना रहेगा।
सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए टाइम टेबल बनाकर स्टडी में जुटेंगे जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुजुर्गों के आदर्शों पर चले।
बुध,शुक्र,राहु की युति होने से वर्कस्पेस पर कार्य करते समय आपको मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में पेपर तथा फसलों से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है।
व्यावसायिक गतिविधियों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करें, हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा।
एंसेस्ट्रल बिजनेस से जुड़े बिजनसमैन मार्केट में लोगों के साथ तालमेल और संपर्कों को मजबूत करते हुए लाभ कमा पाएंगे।
फैमिली के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम से मतलब रखते हुए लक्ष्य पर फोकस करें।
यदि आप किसी महत्वपूर्ण स्थान पर बात रखने जाते हैं, तो सोच समझ कर उतना ही बोले जितना जरूरी है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
धृति योग के बनने से बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे।
बिजनेसमैन कस्टमर के साथ मधुर वाणी में स्वयं ही बात करें एंप्लॉयई के भरोसे न रहें ताकि कस्टमर आपसे सीधा जुड़ाव महसूस करें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में दिल से नहीं दिमाग से काम करना होगा नहीं तो लोग इमोशनली आपका लाभ उठा सकते हैं।
सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से नौकरीपेशा व्यक्तियों का किसी टारगेट को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा, सीनियर अधिकारियों द्वारा भी आपको मदद मिल सकती है।
आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है, ध्यान परिवार की ओर रहेगा, किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में जाना पड़ सकता है, ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन सोच समझ कर कार्य करें नहीं तो गवर्नमेंट रूल्स के शिकंजे में आ सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बना कर रखना जरूरी है, छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती हैं।
ऑफिशियल कार्यों में एंप्लॉयड पर्सन को असफलता का सामना करना पड़ सकता है, दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा।
वर्कप्लेस पर विवाद में मतभेद भले ही हो जाए, किंतु मनभेद बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
फैमिली में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी, किसी विवाद के निपटाने क लिए आपको आगे आना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है।
रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं, खान-पान में संयम रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बुध,शुक्र,राहु की युति होने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन काफी दिनों के बाद अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
बिजनेसमैन को विदेशी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिल सकते है जिन्हें भूनाने में वो सफल भी हो सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेस में उचित रणनीति बनाकर काम करने से बिजनेस के काम चलते रहेंगे प्रॉफिट भी हाथ लगेगा।
ऑफिस में किसी कोवर्कर की वजह से वर्किंग वुमन को वर्क में दिक्कत भी आ सकती है।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
धृति योग के बनने से न्यू जनरेशन को मान सम्मान और यश की प्राप्ति होगी, कार्यों को इसी तरह समझदारी के साथ करते रहें और आगे बढ़ते रहेंगे।
घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment