AAJ KA RASHIFAL 12 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 फरवरी गुरुवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 12ः23 तक फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः42 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः42 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशली एक्टिव रहने सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा।
डे स्टार्टिंग जल्दी उठने से आपका मूड भी बेहतरीन रहेगा और दिनभर की एक्टिविटी में उत्साह बना रहेगा।
कैश फ्लो स्ट्रांग होने से आपके एक्सपेंडिचर आराम से निकलेंगे साथ ही कुछ सेविंग भी हो जाएगी, यह सफलता बिजेनसमैन के कॉन्फिडेंस को और बढ़ा देगी।
कस्टमर की भीड़ लगी रहेगी और बिक्री तेजी से होगी, दिन धमाकेदार रहेगा, ऑल्ड कस्टमर न केवल स्वयं परचेजिंग करेंगे साथ ही दूसरों को भी साथ लाएंगे।
दिन बहुत सुखद रहेगा, काम का बोझ संतुलित रहेगा और आप सभी टास्क्स को समय पर पूरा कर पाएंगे।
रिश्तों में आज बहुत अच्छा समय रहेगा, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझ बढ़ने से बॉन्ड और मजबूत होगा, यह खुशी आपके चेहरे पर चमक ला देगी।
जॉब सीकर्स को लंबे इंतजार के बाद किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है इंटरव्यू पर जाने से पहले दही में मिश्री मिलाकर मां के हाथ से एक चम्मच जरूर खाकर जाएं।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने से आप पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे, यह फिटनेस आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाएगी।
स्टडी में फोकस बेहतरीन रहेगा और जो टॉपिक्स पहले समझ नहीं आ रहे थे वे क्लियर हो जाएंगे, मॉक टेस्ट में स्कोर अच्छा आएगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ेगा।
हंसी-मजाक का माहौल बनेगा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, यह समय आपके लिए बहुत यादगार साबित होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
आपकी टीम की सारी मेहनत बेकार जा रही है और टाइम भी वेस्ट हो रहा है, यह स्थिति आपके मोरल को पूरी तरह तोड़ रही है।
क्रिएटिव एजेंसी में आज क्लाइंट की लगातार बदलती और कन्फ्यूजिंग डिमांड से बहुत गंभीर फ्रस्ट्रेशन होगा, हर बार फीडबैक पूरी तरह अलग होता है और प्रोजेक्ट कभी फाइनल नहीं हो रहा,
एचआर प्रोफेशनल्स को आज एंप्लॉयी कंप्लेंट्स से गंभीर सिरदर्द होगा, हर किसी की परेशानी सुननी पड़ रही है लेकिन सॉल्यूशन देने की पावर बहुत लिमिटेड है।
कंसल्टेंट्स को आज एक्सपर्ट सिंड्रोम और इंपोस्टर सिंड्रोम दोनों से गंभीर परेशानी होगी, लगातार परफेक्ट दिखने का प्रेशर बहुत भारी पड़ रहा है और आपको लग रहा है कि आप वास्तव में उतने योग्य नहीं हैं, यह आत्म-संदेह आपके काम को प्रभावित कर रहा है, क्लाइंट्स के सामने कॉन्फिडेंट दिखना मुश्किल हो रहा है।
आपकी मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ को बिगड़ रही है, कंट्रोल से बाहर होता जा रहा है।
पार्टनर के साथ बातचीत में भी पुराने दर्द की छाया दिखती है, यह इमोशनल बैगेज रिश्ते को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।
सेल्फ-डाउट बहुत बढ़ रहा है, अपने पैशन को फॉलो करना भी गलत लगने लगा है, यह दबाव स्टूडेंट्स को अपने सपनों से दूर कर रहा है, भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।
अकेले सब सोचने से बेहतर है कि किसी विश्वासपात्र से बात करें, थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
क्लाइंट का पेमेंट समय पर पूरा क्लियर होगा, इनवॉइस तुरंत सेटल हो जाएंगे, यह फाइनेंशियल स्टेबिलिटी आपको मानसिक शांति देगी और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे।
डिजिटल मार्केटर्स की पोस्ट्स वायरल हो सकती हैं आपके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ेंगे और ब्रांड की विजिबिलिटी में जबरदस्त इजाफा होगा, यह ग्रोथ आपके बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
टीमवर्क से सब कुछ स्मूथली चलेगा और आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे, यह सहयोग आपकी वर्क सैटिस्फैक्शन को बढ़ाएगा।
कॉर्पोरेट एंप्लॉयज का ऑफिस में दिन बहुत बेहतर जाएगा सीनियर एंड बॉस का संरक्षण मिलेगा।
गवर्नमेंट जॉब एस्पिरेंट्स को आज पढ़ाई में बहुत अच्छा कंसंट्रेशन मिलेगा, यह प्रगति आपको एग्जाम के करीब लाएगी।
हेल्थ में आज बहुत सुधार दिखेगा, फिटनेस लेवल बढ़ेगा और शरीर में स्टैमिना का अनुभव होगा, नियमित एक्सरसाइज और सही खान-पान से आप एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे, यह स्वास्थ्य सुधार आपके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा।
लाइफ पार्टनर को आपकी उपस्थिति और प्रयासों का पूरा महत्व महसूस होगा, छोटी-छोटी बातों में भी प्यार झलकेगा और नाराजगी दूर होगी।
इवनिंग टाइम म्यूजिक, डांस एंड क्रिएटिव काम करने से तनाव पूरी तरह दूर होगा और मन रिफ्रेश हो जाएगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले चुकाने की प्लानिंग करें।
आपकी सर्विस और फूड क्वालिटी की जबरदस्त तारीफ होगी, रिव्यूज़ बहुत पॉजिटिव आएंगे जो आपकी ऑनलाइन रेपुटेशन को बूस्ट करेंगे।
कन्वर्जन रेट अच्छी रहेगी जिससे आपकी बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी होगी, सोशल मीडिया पर आपकी पहुंच बढ़ेगी और नए कस्टमर्स जुड़ेंगे, यह सब आपके बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
फैमिली के साथ बिताया गया समय बहुत खूबसूरत होगा, यह हार्मनी आपके घर को स्वर्ग जैसा बना देगी।
आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा और रिक्रूटर आपकी प्रोफाइल से इम्प्रेस होंगे, यह अवसर आपके करियर की शुरुआत को शानदार बना सकता है, तैयारी अच्छे से करने पर सफलता निश्चित है।
आपकी स्ट्रेटेजी और कैंपेन को बहुत सराहा जाएगा, मीटिंग में आपके आइडियाज को पसंद किया जाएगा और आपको लगेगा कि मेहनत पूरी तरह रंग ला रही है, इस सफलता से आपकी प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी और प्रमोशन के चांसेज भी बढ़ेंगे।
सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, यह स्वास्थ्य सुधार आपको लंबे समय तक फिट रखेगा।
टीनएजर्स को आज क्लास में एक्टिव पार्टिसिपेशन करने से टीचर का विशेष ध्यान मिलेगा।
इवनिंग टाइम परिवार के साथ बैठकर दिनभर की बातें शेयर करने से आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा, यह साधारण सा पल बहुत खास और यादगार बन जाएगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है।
एडवरटाइजिंग बिजनेस का रिर्टन ऑन इन्वेस्टमेंट बहुत क्लियर और पॉजिटिव रहेगा, यह सफलता आपकी विश्वसनीयता को बढ़ाएगी और नए क्लाइंट्स भी आपके पास आएंगे।
रॉ मैटेरियल की कॉस्ट स्थिर रहेगी, सप्लायर्स रेट नहीं बढ़ाएंगे जिससे आपके प्रॉफिट मार्जिन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
नई जिम्मेदारी अब चुनौती नहीं बल्कि अवसर लगेगी, टीम का सहयोग आपकी सफलता को पक्का करेगा आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
जॉब सर्चर के लिए कोई रेफरल आपके लिए रास्ता खोल सकता है, आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा और आपको लगेगा कि मेहनत रंग ला रही है, यह अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है, इसलिए इंटरव्यू की तैयारी अच्छे से करें।
शरीर और मन दोनों शांत रहेंगे और स्वास्थ्य पूरी तरह संतुलित महसूस होगा, यह शारीरिक और मानसिक स्थिरता आपकी प्रोडक्टिविटी को काफी बढ़ा देगी। कॉलेज स्टूडेंट्स का आज दोस्तों के साथ बैलेंस अच्छा रहेगा, सोशलाइजिंग और पढ़ाई दोनों को समय दे पाएंगे।
परिवार में आज माहौल बहुत शांत और खुशनुमा रहेगा, छोटी-छोटी बातों पर भड़कना बंद हो जाएगा और आपका धैर्य सबको सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और घर में प्यार का वातावरण बनेगा, यह हार्मनी सभी के मन को सुकून देगी।
डे एंडिंग में पसंदीदा काम करें जिससे दिनभर का स्ट्रेस तरह दूर होगा, आप रिलैक्स फील करेंगे, यह समय आपके लिए बहुत एंजॉयबल होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से जमीन के पेपर में कुछ गड़बड़ हो सकती है।
दिन असंतुलन आपको बहुत निराशाजनक रहेगा आप फंसा हुआ महसूस करेंगे, जिम्मेदारी तो दी जा रही है लेकिन अधिकार नहीं, यह स्थिति आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर देगी और काम में रुचि भी कम हो जाएगी, फ्रस्ट्रेशन चरम पर होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज करियर प्लेटो का गंभीर एहसास होगा, सालों से सेम पोजीशन में फंसे होने का अहसास बहुत निराशाजनक होगा।
दिनभर बैठे रहने के बाद भी कोई बड़ी सेल नहीं होगी, यह स्थिति आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी और महीने के खर्चे निकालने की चिंता सताएगी, बिजनेस की दिशा पर सवाल उठने लगेंगे।
बार-बार फॉलो-अप करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा, यह स्थिति आपको इमोशनली और फाइनेंशियली दोनों तरह से तोड़ रही है, भविष्य में इस क्लाइंट से काम लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आंखें भी लाल और खुजली वाली हो गई हैं, नाक लगातार बह रही है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है, यह असहजता पूरे दिन आपको परेशान रखेगी और काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाएगा।
पढ़ने की कोशिश करने के बाद भी कुछ समझ नहीं आ रहा, टाइम वेस्ट हो रहा है और सिलेबस पीछे छूट रहा है, यह स्थिति एग्जाम के करीब आते हुए बहुत डराने वाली है।
फैमिली में आज नौकरी, व्यापार या बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत गहरी चिंताएं सताएगी, रात को नींद नहीं आएगी और दिन में भी यही सोच दिमाग में घूमती रहेगी,
अकेले सब सहने से बेहतर है कि आप अपनी समस्याओं को किसी के साथ बांटें।
सीने में जलन बहुत गंभीर रूप से परेशान करेगी, खट्टी डकार लगातार आ रही हैं और गला भी बुरी तरह जल रहा है,
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी रहने दिन अच्छा रहेगा।
मॉर्निंग में ग्रेटिट्यूड एक्सप्रेस करने से सकारात्मकता बहुत बढ़ेगी, छोटी-छोटी चीजों के लिए शुक्रगुजार होने से मन में खुशी और संतोष का अनुभव होगा, यह आदत आपके पूरे दिन को खूबसूरत बना देगी।
जॉब सिक्योरिटी मजबूत होगी, यह विविधता आपके बिजनेस को लॉन्ग टर्म में स्थिर बनाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज ऑफिस में टारगेट्स रियलिस्टिक और अचिवेबल रहेंगे, मेहनत करने पर आसानी से पूरा हो जाएंगें।
सेल्स टीम को आज बिलेबल आवर्स का प्रेशर नहीं रहेगा, हर मिनट ट्रैक नहीं किया जाएगा और आप फ्री फील करेंगे, प्राइवेसी का सम्मान होगा और काम में भी बेहतर फोकस लगेगा, यह ट्रस्ट आपकी प्रोडक्टिविटी को नेचुरली बढ़ाएगा।
आफ्टरनून में मार्केट में किसी पार्टी से बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत होगी, इस कन्वर्सेशन से मूड बहुत सुधर जाएगा और एनर्जी वापस आएगी।
न्यू क्लाइंट्स मिलेंगे जिससे एक ही क्लाइंट पर डिपेंडेंसी कम होगी, बिजनेस डाइवर्सिफाई होगा और रिस्क भी कम होगा, प्रोजेक्ट लॉस का डर नहीं रहेगा।
शरीर में ताजगी और एनर्जी का अनुभव होगा, स्वास्थ्य पूरी तरह संतुलित महसूस होगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी।
परिवार का साथ बहुत राहत देगा, सबकी सलाह से समाधान भी मिलेगा, यह सपोर्ट आपको इमोशनली मजबूत बनाएगा।
इवनिंग में गहरी सांस के व्यायाम या ध्यान करने से मन की पूरी शांति मिलेगी, तनाव बिल्कुल दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे, यह प्रैक्टिस आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति को लेकर विवाद हो सकता हैं।
रिटेल बिजनेस में आज ग्राहकों की संख्या बहुत कम रहेगी, दुकान में फुटफॉल लगभग न के बराबर होगी और बिक्री नाम मात्र की होगी।
कैश फ्लो टाइट हो जाएगा और आपको इमरजेंसी फंड की जरूरत पड़ सकती है, यह तनाव आपके काम पर भी असर डालेगा।
कॉरपोरेट जॉब में आज हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा लेकिन डिसीजन लेने की पावर बिल्कुल नहीं मिलेगी।
फ्रीलांसर्स को आज क्लाइंट द्वारा घोस्टिंग बहुत परेशान करेगी, काम पूरा करने के बाद भी क्लाइंट रिप्लाई नहीं कर रहा और पेमेंट पूरी तरह रिस्क में आ गई है।
एलर्जी बहुत गंभीर रूप से परेशान करेगी, धूल और पराग से बहुत तेज रिएक्शन हो रहा है और छींक लगातार आ रही हैं।
पढ़ाई में बहुत ज्यादा डिस्ट्रैक्शन होगा, मन किसी भी विषय पर नहीं लग रहा और सोशल मीडिया की नोटिफिकेशन लगातार ध्यान भटका रही हैं।
फायनेंशियल कंडिशन पर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने पर भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा, यह लगातार टेंशन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढने से दूरदर्शिता और सफलता साथ चलेंगे!
डे स्टार्टिंग अपने लक्ष्यों को दोबारा देखने और उन्हें रिवाइज करने से दिशा पूरी तरह साफ हो जाएगी।
टेक्नोलॉजी बिजनेस में आज नई टेक्नोलॉजी अपनाने से बिजनेस में आ रही सभी दिक्कतें पूरी तरह दूर हो जाएंगी।
ई-कॉमर्स में आज प्रोडक्ट फोटोग्राफी की क्वालिटी सुधारने से सेल्स में जबरदस्त बूस्ट आएगा, विजुअल्स आकर्षक होने से कन्वर्जन रेट काफी बढ़ जाएगा।
प्रेशर घटने से काम को शांति और बेहतर तरीके से करने का मौका मिलेगा, क्वालिटी में सुधार आएगा और आप डिटेल्स पर ध्यान दे पाएंगे।
आईटी प्रोफेशनल्स को ऑफिस में पूरी स्वतंत्रता मिलेगी, बॉस आपकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा दिखाएंगे और आपको अपने तरीके से काम करने की छूट देंगे, यह विश्वास आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देगा और आप बेहतरीन परिणाम देंगे।
शरीर और मन दोनों तरोताजा महसूस होंगे, एनर्जी लेवल हाई रहेगा, यह स्वास्थ्य सुधार आपके जीवन की गुणवत्ता को बहुत बेहतर बनाएगा।
नोट्स होने से रिवीजन करना बहुत आसान हो जाएगा और समय की बचत होगी, यह ऑर्गनाइजेशन आपकी स्टडी एफिशिएंसी को काफी बढ़ा देगा, एग्जाम की तैयारी भी स्मूथ होगी।
रिश्तों में आज सरेंडर की भावना आने से सभी दरारें पूरी तरह दूर हो जाएंगी, झुकना कमजोरी नहीं बल्कि रिश्ते को मजबूत करने का साधन है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की योजना बनाए।
फाइनेंशियल प्रेशर बहुत तनावपूर्ण होगा और आप सोचेंगे कि बिजनेस चलाना इतना महंगा कैसे हो गया, कैश फ्लो पूरी तरह डिस्टर्ब हो जाएगा।
फ्रीलांसर्स को आज क्लाइंट घोस्टिंग से गंभीर परेशानी होगी, काम पूरा करने के बाद क्लाइंट रिप्लाई ही नहीं कर रहा और पेमेंट पूरी तरह रिस्क में आ गई है।
मिड-लेवल मैनेजर्स को ऑफिस में बड़े अधिकारियों से बात करने का कोई मौका नहीं मिलेगा, विजिबिलिटी बहुत कम हो जाएग।
ग्रोथ कम्प्लीटली रुकी हुई लगेगी और भविष्य अंधकारमय दिखेगा, आसपास के लोग आगे बढ़ रहे हैं लेकिन आप वहीं के वहीं हैं, यह अनुभव आपके आत्मविश्वास को बुरी तरह तोड़ रहा है।
एसिडिटी खान-पान और लाइफस्टाइल पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, रात को सोना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि लेटने पर जलन और बढ़ जाती है, यह तकलीफ पूरे दिन परेशान रखेगी।
लापरवाही अब परीक्षा परिणाम को खतरे में डाल रही है, रिवीजन न करने की आदत बहुत भारी नुकसान देगी।
पार्टनर की भावनाओं को समझने से आपसी प्यार और बढ़ेगा, रिश्ते में गर्मजोशी लौट आएगी, यह समर्पण आपके बॉन्ड को और गहरा और सुंदर बनाएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सम्मान करें।
मॉर्निंग में सोशल मीडिया से दूर रहकर दिन की शुरुआत करने से मन बहुत शांत रहेगा।
डिजिटल एजेंसी में आज क्लाइंट एक्सपेक्टेशन को बहुत अच्छे से मैनेज कर पाएंगे, रियलिस्टिक डेडलाइन सेट होगी और टीम प्रेशर फ्री होकर काम करेगी, सभी टास्क्स समय पर पूरे होंगे और क्लाइंट बहुत खुश होंगे, यह सफलता आपकी रेपुटेशन को और मजबूत करेगी, नए प्रोजेक्ट्स भी मिलेंगे।
कई डील्स क्लोज होने की संभावना होगी और इन्वेस्टमेंट रिटर्न मिलेगा, मार्केट में आपकी प्रॉपर्टीज की डिमांड बढ़ेगी, यह सफलता आपके बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाएगी।
आईटी सेक्टर में आज टेक स्टैक लर्निंग बहुत आसान लगेगी, नई टेक्नोलॉजी को समझना और सीखना स्मूथ होगा।
फ्रेशर्स को आज रिज्यूमे राइटिंग में बहुत अच्छी मदद मिल सकती है, रिज्यूमें इम्प्रेसिव बन जाएगी और शॉर्टलिस्ट होने के चांसेज बढ़ जाएंगे।
ओवरऑल हेल्थ में सुधार आएगा और आप फ्रेश फील करेंगे, यह बदलाव लॉन्ग टर्म में बहुत फायदेमंद होगा।
टीनएजर्स को आज बॉडी इमेज इश्यूज से राहत मिलेगी, सेल्फ एक्सेप्टेंस बढ़ेगी और लुक्स को लेकर इनसिक्योरिटी कम होगी।
परिवार में आज जेनरेशन गैप के बावजूद बातचीत अच्छी होगी, माता-पिता आपकी सोच को समझने की कोशिश करेंगे और आपसी सम्मान बढ़ेगा।
इवनिंग में कोई नया स्किल सीखने की कोशिश करने से क्रिएटिविटी बहुत बढ़ेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
सब कुछ बहुत सुचारू रूप से चलेगा, सभी मशीनें परफेक्ट तरीके से काम करेंगी और प्रोडक्शन टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा।
आप और आपके पार्टनर के बीच विचारों का आदान-प्रदान बहुत सकारात्मक होगा, तालमेल बेहतर रहने से दोनों की राय मिलकर एक बेहतरीन रणनीति बनेगी जो बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।
प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होगा और क्लाइंट भी आपके काम से बहुत खुश होंगे, इससे कोवर्कर के मध्य आपकी प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी।
सेल्स प्रोफेशनल्स का आज दिन धमाकेदार रहेगा, क्लाइंट्स से मीटिंग बहुत सफल होगी और डील एक के बाद एक क्लोज होती रहेंगी।
आपकी पिच और प्रेजेंटेशन स्किल्स से सब मीटिंग में सब इम्प्रेस होंगे, इस सफलता से आपका मनोबल बहुत ऊंचा रहेगा और आगे के टारगेट्स भी आसान लगेंगे।
गर्दन और कंधों की अकड़न दूर हो जाएगी, हल्की स्ट्रेचिंग करने से दर्द में राहत मिलेगी।
माता-पिता आपकी मेहनत से खुश होंगे और प्रोत्साहन देंगे, टीचर्स भी आपके काम की तारीफ करेंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, यह सकारात्मकता पढ़ाई में रुचि को और बढ़ाएगी।
जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं पीले वस्त्र पहनें, विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं, केले के पेड़ की पूजा करें और “ऊँ बृं बृहस्पतये नमः“ मंत्र का जाप करें।
होमवर्क और असाइनमेंट्स पूरे करने में बहुत आनंद आएगा, जो काम पहले बोझ लगते थे वे आज आसानी से हो जाएंगे।
इवनिंग टाइम पुराने दोस्त से फोन पर बात जिससे आप दिनभर की छोटी-मोटी परेशानियां भूल जाएंगे और आप रिलैक्स महसूस करेंगे, यह कनेक्शन आपको इमोशनली सपोर्ट करेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment