AAJ KA RASHIFAL 27 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
27 फरवरी शुक्रवार, आमलकी एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः33 तक फाल्गुन शुक्ल पक्ष आमलकी एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः49 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, गजकेसरी योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 03ः52 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
बिजनेसमैन के लिए आज सीआरएम एंड कस्टमर डेटा मैनेजमेंट पर काम करने का बेस्ट दिन है, जो फॉलो-अप मिस हो रहे थे, लीड्स ट्रैक नहीं हो रही थीं, आज सिस्टम सेट करिए, श्री हरि विष्णु की कृपा से आज ऑर्गेनाइज़ होने का परफेक्ट दिन है।
गजकेसरी, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को टारगेट पूरे करने के लिए योग्य व्यक्ति का साथ मिलेगा, धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर आप व पार्टनर दोनों तालमेल बिठाकर कार्य करेंगे तो बहुत कुछ हासिल कर सकते है।
ऑफिस में नई ट्रेनिंग या लर्निंग अपॉर्चुनिटी मिल सकती है, जो टूल्स और प्रोसेसेज़ सीखने बाकी थे, आज उनमें क्लैरिटी आएगी, वर्कशॉप या सेमिनार अटेंड करने का मौका मिले तो ज़रूर जाइए।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, दिन समझदारी से बिताएं।
आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं, व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को अच्छे नतीजे मिलेंगे, समय कुछ अनुकूल रहेगा, आपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है।
बिजनेसमैन किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय धैर्यपूर्ण तरीके से करें, निश्चित ही आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे।
जो लोग फर्स्ट-टाइम मैनेजर बने हैं और टीम हैंडल करने में नर्वस हैं, आज कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा, लीडरशिप डिसीजन सही साबित होंगे, डेलिगेशन करना सीखिए, हर काम खुद मत करिए, टीम पर भरोसा रखिए।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आज जॉब चेंज का करने का मानस बना सकते है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे, घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
आपको अपने दिल पर काबू रखना होगा, अन्यथा वह किसी के चक्कर में पड़ सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
ऑफिस में आज अप्रेजल या परफॉर्मेंस रिव्यू से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिन लोगों को लग रहा था कि उनकी मेहनत नोटिस नहीं हो रही, आज रिकॉग्निशन मिलेगा, सैलरी हाइक की बात भी बन सकती है।
वर्कस्पेस पर लगन से अपने काम को अंजाम देंगे, कुछ मुद्दों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
गजकेसरी, आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से अचानक ही कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है, जिसकी वजह से अतिरिक्त आय की स्थिति भी बनेगी।
न्यू मार्केटिंग स्ट्रेटजी आपके बिजनेस को रास आएगी जिससे बिजनेस में नई उम्मीद प्राप्त होगी।
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रख सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बेहतर दिन साबित हो सकता है।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, कुछ लोगों को मांसपेशियों में कुछ दर्द परेशान कर सकता है।
सडनली घर में आपके विवाह की बात चल सकती है जिससे आपको अचंभित लगेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
व्यापारियों को आज नोटिस या ऑडिट से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है पीएफ एंड इएसआई डिडक्शन में कोई गलती निकल सकती है, लेबर लॉ वायलेशन का खतरा है, अपने सीए और एचआर से आज ही बात करिए, सारे रिकॉर्ड्स चेक करवाइए।
बिजनेस में दिन कुछ खास नहीं रहेगा, मार्केट में स्वयं के ही अनैतिक कार्यों के कारण आपको बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बीते दिनों हुई इनकम को लेकर पार्टनरशिप बिजनेस में प्रॉफिट को लेकर बहस हो सकती है।
ऑफिस में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन या पास्ट एम्प्लॉयर से जुड़ा कोई इश्यू आ सकता है, पुरानी कंपनी से नेगेटिव फीडबैक मिल सकती है, शांत रहिए, अपनी साइड क्लियर करिए, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखिए।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में सैलरी में कमी व जॉब के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
आप जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी अनुचित काम में रुचि ले सकते हैं।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, संघर्ष की संभावना रहेगी।
घरेलू परेशानियों के चलते आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है।
मन लगाकर अपने कार्य में जुट जाने से ही स्टूडेंट्स सफलता पा सकेंगे, जो मुश्किल लग रहा है।
सेहत में कोई स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपको प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
व्यापारियों के लिए आज प्राइसिंग स्ट्रैटेजी पर काम करने का बेस्ट दिन है, शुक्र ग्रह की कृपा से आज प्रोडक्ट की सही कीमत तय करने में क्लैरिटी आएगी, कस्टमर रिटेंशन भी बढ़ेगा, रिपीट ऑर्डर्स आने के योग बन रहे हैं।
व्यवसाय में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है, इसलिए पूरा ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें।
कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, खुद के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाए रखें, ये आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा, जब तक आपका विश्वास बढ़ता नहीं, तब तक आप किसी भी काम को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अन्य लोगों का साथ प्राप्त हो रहा है, फिर भी विश्वास की कमी के कारण आप दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा जो चाहेंगे उनमें से कुछ उन्हें प्राप्त हो सकता है।
आपका ध्यान सोशल मीडिया पर ज्यादा होने से वो अपने कार्यों को समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
अगर इन्वेंटरी मैनेजमेंट में दिक्कत चल रही थी, तो आज सब सेट हो जाएगा, ओवरस्टॉक या स्टॉक-आउट की प्रॉब्लम सॉल्व होगी, नया स्टॉक मैनेजमेंट सिस्टम इम्प्लीमेंट करने पर विचार करिए, बहुत फायदा होगा।
गजकेसरी, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस-इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी, इससे आपका मन खुश होगा।
आपके लिए दोपहर बाद कुछ कन्फ्यूजन की स्थितियां बनेगी जिससे आप निर्णय तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक आपको बेचैनी रहेगी, अपने निर्णय के परिणामों को जानने की कोशिश करें।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
आज ऑफिस में टॉक्सिक वर्कप्लेस कल्चर का सामना हो सकता है, बॉस चिल्ला सकता है, ब्लेम गेम चल सकती है, शांत रहिए, रिएक्ट मत करिए, अपने काम पर फोकस रखिए और किसी भी कॉन्फ्लिक्ट में मत पड़िए।
परिवार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी, भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं, शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
जो स्टूडेंट्स इंटर्नशिप या प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं, आज रिज्यूमे अपडेट करिए, सीवी इम्प्रेसिव बनाइए, कवर लेटर लिखिए, लिंक्डइन प्रोफाइल भी अपडेट करिए, रिक्रूटर्स आज नोटिस कर सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
व्यापारियों के लिए आज डिजिटल मार्केटिंग में शानदार रिज़ल्ट्स आएँगे, ईमेल कैंपेन और व्हाट्सएप मार्केटिंग से नई लीड्स जनरेट होगी, ऑनलाइन सेल्स बूस्ट होगी, वेबसाइट ट्रैफिक भी बढ़ेगा।
व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, टैक्स, लोन आदि संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होना संभव है।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
ऑफिस में आज मीटिंग बहुत प्रोडक्टिव रहेगी, जो प्रेजेंटेशन देनी है, वो इम्पैक्टफुल होगी, स्टेकहोल्डर्स से अच्छी बातचीत होगी, प्रोजेक्ट अप्रूवल मिल सकता है, अपना बेस्ट दीजिए, विज़िबिलिटी बढ़ेगी।
आप व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें यह समय अपने करियर की ग्रोथ की तरफ ध्यान देने का है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कॉनसन्ट्रेट कर अपने टीचर का मान बढ़ाएंगे।
जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है, इस समय पारिवारिक लोगों का मनोबल बनाए रखने और व्यवस्था को उचित बनाने में आपका सहयोग जरूरी है।
सेहत मे मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
व्यापारियों को आज सप्लायर की तरफ से दिक्कत आ सकती है, मटेरियल टाइम पर डिलीवर नहीं होगा, जिससे प्रोडक्शन रुक सकता है, बैकअप वेंडर तैयार रखिए और सप्लायर से पहले ही कन्फर्म कर लीजिए।
बिजनेस में आप मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप स्वयं पर नाराज होंगे आपका मन नहीं लगेगा, आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
जिन लोगों को फेवरिटिज़्म या बायस्ड मैनेजर की प्रॉब्लम है, आज फ्रस्ट्रेशन पीक पर हो सकता है, जूनियर को प्रमोट करके आपको स्किप कर दिया गया तो गुस्सा आएगा, लेकिन धैर्य रखिए, सही समय आएगा।
जॉब में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें, सुख में गिरावट आएगी।
वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है, जीवनसाथी पर किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है।
स्टूडेंट्स को आज पार्ट-टाइम जॉब और पढ़ाई के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल होगा, दोनों एक साथ मैनेज करने में थकान आएगी, प्रायोरिटी तय करिए एग्जाम नज़दीक है तो पढ़ाई पहले, बाकी बाद में।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं, सावधानी बरतें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
अगर कूपन एब्यूज़ या डिस्काउंट एडिक्शन से परेशान हैं, तो आज नई लॉयल्टी प्रोग्राम स्ट्रैटेजी बनाइए, कस्टमर को वैल्यू-बेस्ड ऑफर दीजिए, प्राइस वॉर से बचिए, ब्रांड पोज़िशनिंग पर फोकस करिए, यूएसपी क्लियर करिए।
बिजनेस में आप अपने आत्म विश्वास और कार्य कुशलता द्वारा स्थितियों को काफी हद तक बेहतर बनाने में सक्षम रहेंगे।
जो लोग करियर पिवट या इंडस्ट्री स्विच का सोच रहे हैं, आज रिसर्च करिए, नए डोमेन में ट्रांसफरेबल स्किल्स पहचानिए, ग्रह स्थिति बता रही है कि आज शुरू की गई प्लानिंग आगे सफल होगी।
कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन कुछ बाधाओं से पार पाना होगा।
भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद पारिवारिक सदस्य द्वारा हल हो जाएगा।
अपने कर्म के साथ स्पोर्ट्स पर्सन का ध्यान फिटनेस पर रहेगा, आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
काफी दिनों के बाद आज आपको आराम मिल सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
व्यापारियों के लिए आज कस्टमर फीडबैक बहुत पॉज़िटिव आएगा, आफ्टर-सेल्स सर्विस को और मज़बूत करिए, वॉरंटी क्लेम्स कम होंगे और कस्टमर लॉयल्टी बढ़ेगी, रिव्यूज मंगवाइए, ऑनलाइन रेटिंग बूस्ट होगी।
बिजनेस में सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे, आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है।
वर्कप्लेस में आज आपको मेंटरशिप देने का मौका मिलेगा, किसी जूनियर या नए एम्प्लॉई को गाइड करिए, इससे आपकी लीडरशिप इमेज बनेगी, ऑनबोर्डिंग में मदद करिए, मैनेजमेंट इम्प्रेस होगा।
वर्कस्पेस पर आपको शांति और विनम्रता से बात कर आप अपना व दूसरों के कार्य को आसानी से कर लेंगे।
किसी निकट संबंधी से चल रहे मतभेद दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड में मेहनत के साथ जुटे रहेंगे।
आपकी किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से वार्तालाप होगा और आपकी विचारधारा में भी उचित परिवर्तन आएगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है।
गजकेसरी, आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में सफलता मिलेगी।
कर्मचारियों और स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी, जिससे बिजनेसमैन अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे।
आज डीप वर्क के लिए टाइम मिलेगा, मीटिंग कम रहेंगी और फोकस्ड काम करने का अच्छा स्कोप है, नोटिफिकेशन्स म्यूट करके एक इम्पोर्टेंट टास्क पूरा करिए, क्वालिटी लाजवाब आएगी।
वेतनभोगी लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपके वर्किंग कल्चर में सुधार होगा, जिससे आप पॉजिटिव फील करेगे।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
जो स्टूडेंट्स प्रेजेंटेशन स्किल्स पर काम कर रहे हैं, आज प्रैक्टिस करिए, स्लाइड्स डिज़ाइन सीखिए, केनवा या पीपीटी पर काम करिए, अगर कॉलेज फेस्ट में कुछ प्रेज़ेंट करना है तो तैयारी शुरू करिए, बहुत अच्छा करेंगे।
आप थकान और कार्यभार की अधिकता की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी समस्या आ सकती है।
सेहत को लेकर अलर्ट हो जाएं अपनी नियमित जांच करवाएं।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
वेयरहाउस या ऑफिस का रेंट बढ़ने की नोटिस आ सकती है, फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ने से प्रॉफिट मार्जिन टाइट होगा, बजट रीप्लान करिए और यूटिलिटी बिल्स कम करने के तरीके खोजिए, कोई भी नया एग्रीमेंट साइन न करें।
बिजनेस में कोई भी निर्णय लेते समय उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार करना जरूरी है।
ऑफिस में आज माइक्रोमैनेजमेंट से बहुत इरिटेशन होगी, मैनेजर हर छोटी चीज़ कंट्रोल करेगा, क्रिएटिविटी मर जाएगी, सब्र रखिए, प्रोफेशनल रहिए, अपना काम क्वालिटी से करिए, धीरे-धीरे ट्रस्ट बनेगा।
ऑफिस में आपको अपने द्वारा की गई मेहनत के उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने प्रयास जारी रखें।
इस समय पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, मामला और बढ़ सकता है, बेहतर होगा कि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क ही न रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स गलत संगत में पड़ने से अपने-अपने फील्ड पर कॉनसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
वाहन संभलकर, लिमिट में और धीरे चलाएं।
आपके साथ कोई धोखा या छल हो सकता है, आपको अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment