AAJ KA RASHIFAL 17 February 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 फरवरी मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः31 तक फाल्गुन कृष्ण देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः16 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः06 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे सुबह 09ः06 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
आपको दिन की शुरुआत में अपने परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद लें।
आज जांच, शोध, सर्जरी, बीमा, खनन, सिक्रेट सर्विस एंड मेडिकल व्यापार करते हैं तो बड़ी सफलता मिलेगी।
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे बिजनेस बढ़िया चलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में भाग्य भी आपका बुलंद होगा, जिसकी वजह से कम मेहनत और ज्यादा लाभ के योग बनेंगे, महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे हो जाएंगे।
बेवजह के भोजन और उल्टा सीधा भोजन करने से समस्याएं हो सकती हैं।
कोच का साथ मिलने से आप अपनी टीम को बेहतर पॉइंट दिलाने में सफल होंगे।
स्पेशली आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे।
दोपहर बाद काम के सिलसिले में आप तेज गति से काम करने की कोशिश करेंगे।
आपकी धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, घरवाले आपको समझाएंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
आप सुबह देवी लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।
डे स्टार्टिंग आत्मविश्वास से दिन की शुरुआत करें, कर्मचारियों को प्रेरित करें कस्टमर से मिलें, डील फिक्स करें, शाम के समय भविष्य की योजनाएं बनाएं।
ग्रहों का गोचर पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लिए अनुकूल रहने वाला है, आपको तरक्की मिलेगी।
फुटकर बिजनसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने की ओर फोकस करना होगा, कोई नया प्लान बनाना होगा।
आपका किसी के साथ चल रहा मनमुटाव सुलझ सकता है जिससे आपका कार्य में मन लगेगा।
कार्य को लेकर की गई मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा जो आपके के प्रति जागरुक करेगा।
परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा।
आपकी कोई बात किसी को नाराज कर सकती है, खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन किसी पर भरोसा करें पर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाह होना उचित नहीं है, नियमित रूप से योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
आज आपको सुबह उठकर सबसे पहले धरती माँ को स्पर्श कर आभार व्यक्त करें।
आपके कार्य विरोधियों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है, आपको अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।
कोवर्कर के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी, यह काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा।
परिध योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में दिन कुछ नई खुशियां लेकर आएगा।
जिस प्रकार से आप स्वयं से अपेक्षा रखते हैं, बिजनेसमैन उसी प्रकार से मेहनत करने की तैयारी करें।
लवर के साथ डिनर में कोई नई डिश खाने की चर्चा हो सकती है, शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
सेहत बढ़िया रहेगी।
आपको विशेष सलाह दी जाती है कि घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। “जिंदगी में
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी मतभेद हो सकता है।
आज आपको सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष बनने से आज का दिन आपके लिए सबसे बुरा दिन साबित होगा बॉस एंड सीनियर आपके कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे आपको फटकार लग सकती है, जिससे विरोधी इंडायरेक्ट आपका मजाक उड़ाएंगे।
वर्कस्पेस पर प्रेम सौहार्द से काम करें, छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने का क्या औचित्य, मैं को बीच में न आने दें।
नौकरीपेशा लोग काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे।
युवा उद्यमी धन की बर्बादी न करें, क्योंकि धन की बर्बादी उन्हें आर्थिक तंगी की ओर ले जा सकती है। इनकम घटेगी और पैसा जाने के योग बनेंगे।
बिजनेस में समय बहुत ही सूझबूझ द्वारा निर्णय लेने का है, क्योंकि अपनी प्लानिंग को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी।
शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी कटु बातों से आपको दुखी करेगा और ससुराल के लोगों से भी मनमुटाव वाली बातचीत होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स फ्रेंड के साथ घूमने फिरने में व्यस्त रहकर अपना अमूल्य समय बर्बाद करेंगे।
ग्रह-नक्षत्र आपके फेवर में न होने से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
आज आप पार्टनर के लिए छोटी-छोटी चीजें प्लान करें।
काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं, काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
बिजनेस मीटिंग में आपको अपनी इच्छा शक्ति और कार्य क्षमता का अंदाजा मिलेगा, इस कारण अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो निर्णय और मेहनत करने की आवश्यकता है, उस पर काम करना तुरंत शुरू करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातों को अंजाम तक पहुंचाना संभव हो सकता है।
आपको बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स गर्मजोशी के साथ स्टडी करें और डिफेंस विभाग में जाने की तैयारी करने वालों को कठिन मेहनत करनी होगी, सबसे पहले आपको अपने मन से नकारात्मक विचारों का त्याग करना होगा।
परिध योग के बनने से पेरेंट्स से आपको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
आरोग्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, आप अपने खानपान का ध्यान रखें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
आज का दिन मेरे लिए शुभ है, मैं हर चुनौती का समाधान पा लूंगा यह सकारात्मक सोच रखें।
बिजनेस में कोई नया कार्य र्स्टाट करना चाहते हैं, तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और उसके बाद अगर आप उसे र्स्टाट करना चाहते हैं, तो दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
मार्केट में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का और अधिक विस्तार करें।
आज आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है, ज्यादा तनाव और कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी।
कोवर्कर के साथ वाद-विवाद में ना पड़े, इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती हैं जितना हो इससे दूर रहने में ही आपका फायदा है।
पति-पत्नी के बीच सामंजस्य सुखद बना रहेगा, किसी विपरीतलिंगी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
घर के कार्यां को लेकर अन्य दिनों के मुकाबले कार्य का ज्यादा प्रेशर रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर बेस्ट फ्रेंड्स के साथ प्रैक्टिस करते हुए वक्त बिताते हुए नजर आएंगे।
स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
आज रिलेशनशिप को संभालने के लिए आपका मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
परिध योग के बनने से बिजनेस में थोड़ी राहत महसूस होगी।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग की प्लानिंग बनेगी, ये यात्रा फायदेमंद रहेगी।
आपका कोई रुका हुआ कार्य सडनली ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी।
दोपहर बाद किसी कार्य को लेकर भाग दौड़ ज्यादा रहेगी जिससे आप का फोकस कार्य से भटक सकता है।
धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
किसी छिपी हुई जानकारी से फायदा होगा, प्रतियोगी की कमजोरी पकड़ में आएगी, रहस्यमय लाभ हो सकता है।
आपके द्वारा किया गया कोई महत्वपूर्ण काम तारीफे काबिल रहेगा, दिन का कुछ समय हास परिहास व मनोरंजन में भी व्यतीत होगा।
ग्रहों की चाल पक्ष में होने से सेहत बढ़िया रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी के मामले में समस्या आएगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहणदोष बनने से व्यापार में हानि होगी, रिर्टन ऑडर आपकी चिंता बढ़ाएगा।
रिटेल बिजनेसमैन का बिजनेस को लेकर की गई प्लानिंग और बजट पूरी तरह गड़बड़ा जाएगी, फैमिली की मदद मिलनी भी कम हो जाएगी।
कारोबार में निवेश के बारे में प्लान तैयार होगा लेकिन फाइनेंस की सही समय पर व्यवस्था न होने पर निवेश करने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
मां से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है, बच्चों की कोई बात चिंता बढ़ाएगी, घर का वातावरण भारी लगेगा, अकेलापन महसूस होगा।
कॉरपोरेट जॉब में आज हर चीज के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा लेकिन डिसीजन लेने की पावर बिल्कुल नहीं मिलेगी।
सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
नौकरी पेशा लोगों को काम में मन नहीं लगेगा कोई नया काम आपको नहीं मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सेहत के मामले में दिनमान कमजोर रहेगा।
आप कोई भी डिसीजन बहुत अधिक सोच समझकर और धैर्य पूर्ण तरीके से लेने का प्रयास करें, अपनी योजनाओं को हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें।
पारिवारिक कलह होने से आप टेंशन में रहेंगे जिसका असर आपकी सेहत पड़ेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
आज आपको घर से निकलने से पहले थोड़ा गुड़ खाना शुभ होता है।
आपकी एनर्जी के कारण चारों ओर कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे, जिसे देखकर अन्य सहकर्मियों का आत्मविश्वास जागृत होगा और वे प्रोत्साहित होंगे।
वर्क को लेकर कुछ डिसीजन स्वयं के लेवल पर लेने होंगे दूसरों के भरोसे कब तक रहेंगे, कभी तो आपको स्वयं डिसीजन लेना होगा।
व्यापार बेहतर चलेगा, आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्य न बन पाने पर क्रोध आ सकता है, जिस पर कंट्रोल करना होगा, यह व्यापार के लिए अच्छा नहीं होगा।
परिध योग के बनने से बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, दिन बढ़िया रहेगा।
शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन पक्ष में रहेगा, उन्हें कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है।
बात करें सेहत की तो योग-प्राणायाम से सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
आज आपको ईगो छोड़कर माफी मांगना या माफ करना रिश्ते को और भी गहरा करता है।
जॉब पर्सन को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
बिजनेस में आर्थिक स्थिति के लिए दिन शुभ रहेगा।
यंग उद्यमी को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ चुनौतियां महसूस होगी, इनका डटकर मुकाबला कीजिए सफलता आपके कदम चुमेंगी।
घर की किसी समस्या को लेकर पति पत्नी के बीच नोक-झोंक रह सकती हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी और डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं।
बात करें सेहत की तो ग्रह आपके पक्ष में होने से सेहत बेहतर रहेगी।
स्टूडेंट्स टिचर से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेकशील रहेगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नई ऊर्जा के साथ अपने-अपने फिल्ड में आगे बढ़ते जाएंगे।
परिवार में किसी सदस्य का बर्थ-डे या एनिवर्सी है तो आप उसे उत्साह और धूम-धड़ाके के साथ मनाने के लिए सभी को कहेगा।
बिजनेस में आप आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
परिध योग के बनने से पार्टनरशिप में किया गया व्यापार आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
वर्कप्लेस पर आपकी पुरानी मेहनत आपको काम में सफलता प्रदान करेगी।
काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बॉस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे।
परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, परिवार के लोगों में जो कटुता है, वह धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
आपके लिए सेहत पर ध्यान देने को मजबूर करेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क टूट सकते है।
आज आपको घर से निकलने से पहले दाहिना पांव बाहर निकालें।
बिजनेसमैन पैसों के लेनदेन को लेकर भी सजग रहें और नकदी के मामले में रकम अवश्य गिनें।
आयकर, लोन आदि से संबंधित फाइलें व्यवस्थित रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें, भाग्य के भरोसे न रहें।
नौकरीपेशा लोग अच्छे काम के लिए लगे रहेंगे पर आपकी तारीफ नहीं होगी जिससे आपका मोरल डाउन होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष बनने से आपकी कोई बात लवर को गुस्सा दिला सकती है, आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को एग्जाम के पेपर आउट व कैंसिल होने का डर सताएगा। जिससे वो अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment