AAJ KA RASHIFAL 1 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 मार्च रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः10 तक फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः34 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
बिजनेसमैन के द्वारा तैयार किए गए प्लान फैल हो सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेस में एक्सपेंडिचर बढ़ सकते है जिसके कारण पार्टनरशिप बिजनेस टूटने की कगार पर आ सकता है।
किसी एंप्लॉयड पर्सन के छोड़कर जाने से आपका वर्कलोड बढ़ सकता है।
वर्कस्पेस पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य न करें।
ऑफिस में कोवर्कर से किसी कार्य में मदद नहीं मिलेगी।
संडे के दिन आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपकी जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं।
अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है।
किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
नौकरी में अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
एंप्लॉयड पर्सन अपोजिट जेंडर के कारण किसी समस्या से बाहर निकल सकते है।
वर्कप्लेस पर सीनियर जूनियर के साथ हंसी मजाक का माहौल बनेगा।
नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है।
बात करें लव लाइफ की तो लवर की कुछ बातें आपको पागल कर सकती है।
स्टूडेंट्स को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है, किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहें हैं, तो होली के बाद ही करें तो बेहतर रहेगा क्योंकि अभी होलाष्टक चल रहा है।
बिजनेसमैन को सडनली ही कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपनी टेक टीम को अपग्रेड करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक-सम्पति के मामले सुलझेगे।
स्टूडेंट्स एंड अर्टिस्ट को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
बिजनेसमैन को कोर्ट संबंधित मामलों से निपटने के लिए संडे के दिन लॉयर से मीटिंग हो सकती है, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
सर्वार्थसिद्धि, शोभन योग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद दूर होंगे।
इस संडे पर लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा।
दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
सर्वार्थसिद्धि, शोभन योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनने को भी मिलेगा।
बिजनेसमैन को फेस्टिवल सिजन पर आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।
करियर से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें।
कस्टमर को हैंडल करने में आप सफल हांगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है।
अपोजिट जेंडर के द्वारा आपकी लव लाइफ पुनः पटरी पर आएगी, आपको उनका धन्यवाद करना चाहिए।
संडे पर दोस्तों से मदद मिल सकती है। रिलेशनशिप ठीक-ठाक बना रहेगा किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव नहीं रहेंगे।
आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है लेकिन आप दूर ही रहे।
स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दान पर कुछ व्यय हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से हानि होगी।
बिजनेस में किसी की भी प्लानिंग पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है।
इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
बिजनेसमैन के मार्केट में पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
वर्कप्लेस पर आपके कार्यों से सीनियर नाखुश हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे जिससे वो टेंशन में रहेंगे।
ऑफिस में एनिमी आप पर हावी हो सकते है, अलर्ट रहे, धैर्य से कार्य करें।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा।
लवर का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।
स्टूडेंट्स को अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
आपको एसिडिटी और अपच होने की संभावना है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा।
किसी नए बिजनेस की प्लानिंग बना रहे हैं या कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहें है, तो होली के बाद ही करें।
बिजनेसमैन नया बिजनेस करने से पूर्व उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर ले जिससे आप जो करने जा रहे उसमें आपको सफलता मिले।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
एंप्लॉयड पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उन्हें नई सफलता की ओर ले जाएगी।
यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपका शेयरिंग बढ़ सकता है।
वर्कप्लेस पर आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
आप विरोधियों को अपनी ओर करने में सफल होंगे।
सर्वार्थसिद्धि, शोभन योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
आपकी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आऐगी।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में सीनियर के साथ रिलेशन स्ट्रांग हो सकते है।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे।
वर्कप्लेस पर बॉस से किसी प्रॉजेक्ट् पर डिस्कस करते समय थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है।
स्टूडेंट्सव, आर्टिस्ट एंड स्पोट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में आसानी से आगे बढ़ेंगे और कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे, कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।
बिजनेस से संबंधित छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर होने से आपके कार्य जल्दी कंप्लीट होंगे।
पेरेंटल बिजनेस में फैमिली मेंबर की एंट्री आप पर आ रहे वर्कलोड कम करेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से बहस हो सकती है।
बिजनेस को ध्यान में रखते हुए मार्केट में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे।
बिजनेसमैन को मीटिंग के दौरान अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखनी होगी क्योंकि वह आपकी कर्मभूमी जैसी है।
एंप्लॉई की मांगे बढ़ने से आपके कार्य टाइमली कंपलीट न होने से पाने से लॉस का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं जिससे आप दिन भर तनाव में रहेंगे।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है।
शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा।
जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे, आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
संडे के दिन लव लाइफ में विश्वासघात हो सकता है।
स्टूडेंट्स के आलसी होने की संभावना है।
बात करें सेहत की तो दिन आपके लिए सही नहीं है आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
लवर के साथ हंसी-मजाक में दिन व्यतीत होगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
बिजनेस ट्रैवलिंग के दौरान प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा, उनके सानिध्य में आप भविष्य संबंधी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे।
पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी।
आपको जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
किसी प्रोजेक्ट में सीनियर फुल सपोर्ट मिलेगा।
ऑफिस की पार्टी में आपको एंकर बनना पड़ सकता है।
भाग्य पक्ष में होने से स्टूडेंट्स के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।
असंतुलित खान-पान से परहेज रखें, वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
सर्वार्थसिद्ध, शोभन योग के बनने से बिजनेस में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है।
आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।
फॉरेन बिजनेसमैन को विदेश नितियों के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
वर्कप्लेस पर बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी, सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
बॉस के द्वारा आपको कुछ नई रिसर्च के कार्य में लगाया जा सकता है।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा।
संडे पर किसी बात को लेकर लव लाइफ में तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
सेहत का ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
ग्रह स्थिति आपके अनुकूल होने से एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर फायदा हो सकता है।
ऑफिस में आपके कामकाज से सभी प्रसन्न होंगे।
बॉस एंड सीनियर के द्वारा आपको किसी प्रॉजेक्ट का हेड व कुछ न्यू रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
बिजनेस में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है।
हाल ही में जिन्होंने न्यू बिजनेस स्टार्ट किया है वह सफलता का स्वाद चखेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में जो आपने टारगेट रखा था आप उसके नजदीक पहुंच सकते है।
लव लाइफ में आप दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसले को ही मानें कभी-कभार दूसरों के फैसले गलत भी हो सकते है।
इस संडे आप परिवार में आ रही कुछ परेशानियां को खत्म करने में सफल होंगे।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट फालतू और बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment