AAJ KA RASHIFAL 12 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 मार्च गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन चैत्र कृष्ण नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में इन्वेस्ट करने का सही समय है, नया प्रोडक्ट लॉन्च प्लान कर रहे हैं, तो प्रोटोटाइप पर काम शुरू करिए, ग्रह कह रहे हैं कि आज शुरू किया गया प्रोजेक्ट सक्सेसफुल होगा।
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आज ऑफिस में नेटवर्किंग का बेस्ट दिन है, किसी सीनियर या इंडस्ट्री एक्सपर्ट से मिलने का मौका मिल सकता है, अपना बेस्ट इम्प्रेशन बनाइए, ये कनेक्शन आगे बहुत काम आएगा।
कार्यक्षेत्र में जटिल समस्याओं से आसानी से जूंझ लेंगे, दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
किसी परेशानी में आपके मित्र सहयोग देंगे जिससे आपका मन हल्का होगा।
पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी, माँ का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
बात करें सेहत की तो खान-पान में संयम रखें।
लवर के साथ मनमुटाव दूर होगा।
क्रिएटिव सब्जेक्ट्स जैसे आर्ट, म्यूजिक, या राइटिंग में बहुत शानदार परफॉर्मेंस रहेगी, अगर कोई कंपटीशन या इवेंट में पार्टिसिपेट कर रहे हैं, तो आत्मविश्वास से जाइए, जीतने के पूरे चांसेज हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मतभेद हो सकता है।
व्यापारियों को आज मार्केटप्लेस पेनल्टी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ी दिक्कत आ सकती है, एजेजोन या फिल्पकार्ट पर सेलर रेटिंग गिर सकती है, नेगेटिव रिव्यू बढ़ सकते हैं, ऐसे में कस्टमर कंप्लेंट्स पर फौरन रिस्पॉन्ड करिए।
बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में की गई टै्रवलिंग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर पदौन्नती में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, प्रमोशन या रोजगार संबंधी बाधा आ रही हो तो गुरुवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपड़े इत्यादि का दान करें।
ऑफिस में आज सर्विलांस कल्चर या प्रोडक्टिविटी ट्रैकिंग से इरिटेशन होगी, हर मूव मॉनिटर होने से प्राइवेसी फील खत्म होगी, कैमरा-ऑन मीटिंग और टाइम ट्रैकिंग टूल्स बर्डन लगेंगे, फोकस अपने काम पर रखिए।
कार्यक्षेत्र में जिनसे सीधा सरोकार नहीं होगा वो खबरें भी हैरान करेंगी।
आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा, जीवनसाथी के बीमार पड़ने की संभावना है, पारिवारिक कलह से दूरी बनाएं रखें, परिवार में अधिकतर मौन रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक्स को लेकर असमंजस में पाएंगे।
सेहत के मामले में मांसपेशियों का दर्द कष्ट दे सकता है।
बात करें लव लाइफ की तो आपको प्यार में धोखा मिल सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
ट्रेडमार्क या ब्रांड रजिस्ट्रेशन का काम अगर पेंडिंग है तो आज शुरू करिए, बिजनेस नेम सिक्योर करना ज़रूरी है वरना कोई और आपके ब्रांड का फायदा उठा सकता है, लीगल प्रोटेक्शन पर आज फोकस बहुत शुभ रहेगा।
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा, लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक व्यापार से संबंधित कई बातों में बदलाव लाना आवश्यक होगा।
आज ऑफिस में इनोवेटिव आइडिया शेयर करिए, ऑटोमेशन या प्रोसेस इम्प्रूवमेंट का कोई सजेशन दीजिए, मैनेजमेंट आज ओपन माइंड में है, आपकी बात सुनेगा, इम्प्लीमेंटेशन का मौका मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी, काम में मन लगा सकेंगे।
नौकरी के मोर्चे पर एक नए असाइनमेंट पर काम करना शुरू कर सकते हैं।
परिवार में आप अपने संपत्ति के डाक्यूमेंट्स को संजो कर रख सकते हैं, वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में कंसंट्रेट आसानी से कर पाएंगे।
किसी भी लोहे की वस्तु को बहुत सावधानी से काम लें।
आपको समय का पाबंद बनना होगा तब ही आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।
बात करें प्रेम जीवन की तो प्रेमी के द्वारा डिनर के लिए कहा जा सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
बिज़नेस इंश्योरेंस क्लेम अगर अटका हुआ था, तो आज पॉज़िटिव अपडेट मिलेगा, रिस्क एसेसमेंट पर भी काम करिए, फ्यूचर थ्रेट्स पहचानिए, डिज़ास्टर रिकवरी प्लान बनाइए, बिज़नेस सेफ रहेगा।
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
बिजनेसमैन के कोई सरकारी काम रुका है ,तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा मौका है।
नौकरी में आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।
वर्कस्पेस पर कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है,बढ़े हुए खर्च के बावजूद आप चिंतित नहीं होंगे।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा, छोटे भाई-बहन का उदासीन रवैया आपको परेशान करेगा, आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
जो स्टूडेंट्स एग्ज़ाम रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, आज अच्छी खबर मिलने के चांसेज़ हैं, मार्क्स एक्सपेक्टेशन से बेहतर आ सकते हैं, पैरेंट्स को रिज़ल्ट बताइए, खुशी मनाइए।
स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा लेकिन फिर भी आप सतर्क रहें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
पैकेजिंग कॉस्ट बहुत ज़्यादा लग रही थी, तो आज नया सप्लायर मिल सकता है, ईको-फ्रेंडली ऑप्शन्स पर नेगोशिएट करिए, कॉस्ट कम होगी और ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी, कस्टमर भी ग्रीन ब्रांड अप्रीशिएट करेंगे।
व्यापारियों को मुनाफा कमाने की स्थिति बनती दिख रही है, काम पर ध्यान दें।
सिद्धि योग के बनने से व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी।
लेकिन साथ ही नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है पर उन्नति की प्राप्ति भी होगी।
जो लोग किसी कारण वश वर्क-फ्रॉम-होम में प्रोडक्टिविटी गिल्टी फील कर रहे हैं, आज आत्मविश्वास वापस आएगा, अपने आउटपुट पर फोकस करिए, न कि घंटों पर, क्वालिटी काम करिए, बॉस नोटिस करेगा।
वर्कस्पेस पर दोपहर खत्म होने तक आपका कोई सामान्य काम आपको कुछ परेशान कर सकता है, अपशब्द और क्रोध पर काबू रखें।
जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत तंदुरुस्त बनी रहेंगी जिससे वो अपने फील्ड में ध्यान दे पाएंगे।
आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
आपको समय के अनुसार अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा समय के साथ चलना होगा।
लवर के साथ बिताए हुए समय को याद करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
सोशल मीडिया पर सडनली ही कोई नेगेटिव कमेंट या बैड रिव्यू वायरल हो सकता है, ऑनलाइन रेपुटेशन डैमेज का रिस्क है, शांत रहिए, प्रोफेशनली रिस्पॉन्ड करिए, डिलीट न करें, ट्रांसपेरेंसी दिखाइए अगर गलत वर्डिंग हो तो उसे तुरंत डिलीट करें।
सितारो का पक्ष में न होने का परिणाम यह रहेगा कि बिजनेस में नई योजनाएं तो बन सकती हैं, पर किसी कारण वश पार्टनर की सहमति नहीं मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा बाद में कहीं पछताना न पड़ जाएं।
ऊल-जुलूल विचार मन को अशांत कर सकते हैं, काम के अत्यधिक बोझ का सामना करना पड़ेगा, आपका मन पुनः ऑफिस से वर्क करने का करेगा।
नौकरीपेशा लोगों का काम भी बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
आज पार्टनर के साथ ट्रस्ट इश्यूज़ सरफेस हो सकते हैं, छोटी बातों पर शक बढ़ सकता है, फोन चेक करने की इच्छा होगी, कंट्रोल करिए, ओवरथिंकिंग से बचिए, खुलकर बात करिए, शक से रिश्ता खराब होता है।
आप प्यार के चक्कर में पड़कर फैमिली से विवाद कर सकते है।
स्टूडेंट्स को आज लोनलीनेस बहुत सताएगी, फ्रेंड्स कॉलेज में हैं, आप घर पर अकेले पढ़ रहे हैं ये आइसोलेशन मेंटली बहुत टफ होगा, किसी से बात करिए, ऑनलाइन स्टडी ग्रुप जॉइन करिए।
स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी, सेहत के मामले में खान-पान में संयम रखें।
बात करें प्रेम जीवन की तो लवर के द्वारा शॉपिंग में ज्यादा खर्चा हो सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
कम्युनिटी-ड्रिवन बिज़नेस मॉडल पर आज ब्रेनस्टॉर्म करिए, कस्टमर फोरम, फेसबुक ग्रुप, डिस्कॉर्ड कम्युनिटी ब्रांड एंबेसडर्स बनाइए जो फ्री में प्रमोट करें, कम्युनिटी = फ्री मार्केटिंग।
एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा कर सकेंगे।
सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
आज ऑफिस में क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग में एक्सेल करेंगे, कोई ऐसा इश्यू जो सब हार मान चुके हैं, आप सॉल्व कर पाएंगे, आउट-ऑफ-बॉक्स थिंकिंग आज शाइन करेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साह महसूस करेंगे।
आप और आपके जीवनसाथी किसी भी मामले पर आंख बंद करके नहीं बैठे हैं, यानी आप सजग हैं, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, यदि आपका लव पार्टनर बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे।
आज कोई ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट या हैकाथॉन में पार्टिसिपेट करने का प्लान बनाइए, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस रेज़्यूमे को स्ट्रॉन्ग बनाता है, कोडिंग कम्पटीशन या केस स्टडी चैलेंज में हिस्सा लीजिए।
सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
लवर के साथ डेट्स फिक्स हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
व्यापारियों के लिए आज सोशल मीडिया रीच और ऑर्गेनिक ग्रोथ बढ़ाने का बेस्ट दिन है, अल्गोरिदम फ्रेंडली कंटेंट बनाइए ट्रेंडिंग ऑडियो, कैरोसल पोस्ट, स्टोरी पोल्स, एंगेजमेंट बूस्ट होगा।
सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप में लेबर डीलरशिप के बिजनेस में किए गए काम से लाभ मिलेगा।
मार्केट में विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा जिससे बिजनेसमैन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
वर्कप्लेस में आज प्रोसेस ऑटोमेशन का आइडिया इम्प्लीमेंट हो सकता है, रिपीटिटिव टास्क्स ऑटोमेट करने का प्रपोज़ल बनाइए, मैनेजमेंट अप्रूव करेगा, एफिशिएंसी चैंपियन बनिए।
नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
वर्कस्पेस पर दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।
परिवार में सभी प्रकार की सुख शांति के संकेत हैं, आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे, उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।
आपको कोई कुछ आहत कर सकता है अलर्ट रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
अपनी माँ की भावनात्मकता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन प्रफुल्लित व शांत रहेगा।
व्यापारियों के लिए आज कॉस्ट ऑप्टिमाइज़ेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर काम करने का बेस्ट दिन है, हर एक्सपेंस रिव्यू करिए कौन-सा सब्सक्रिप्शन ज़रूरी नहीं, कहां लीकेज है, प्रॉफिट मार्जिन तुरंत इम्प्रूव होगा।
सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों को खुश रखने से आपके हाथ कोई बड़ा सरकारी टेंडर लग सकता है।
जो लोग वर्क वीज़ा या ऑनसाइट डिले से परेशान थे, आज कोई पॉज़िटिव अपडेट आ सकता है, पेपरवर्क मूव होगा, प्रोसेस आगे बढ़ेगा, पेशेंस रखिए, सही समय पर सही चीज़ होगी।
वर्कस्पेस पर सहयोग के साथ शुभ समाचार प्राप्त होगा, नौकरी में सीनियर्स से सकारात्मक खबर मिलेगी।
सरकारी कारिंदे किसी जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न होगा।
आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा, लव लाइफ में अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स घर से अपनी स्टडी पर ध्यान देंगे।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चे से दूरी बनाए।
बिजनेस में दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यावसायिक यात्रा में आपके हाथ निराश लगेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना नहीं है उसके लिए आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
आज ऑफिस में अचानक टर्मिनेशन या नोटिस का डर सता सकता है, कोई कलीग निकाला जा सकता है, माहौल टेंस रहेगा, अपनी परफॉर्मेंस डॉक्यूमेंट करते रहिए, हर अचीवमेंट ईमेल पर लिखिए।
वर्कस्पेस पर आपकी ऑथॉरीटीज कम होने से आपकी सहकर्मियों के मध्य पॉजिसन कम होगी, प्रॉब्ल्म्स और झगड़ों को सुलझाने में बिजी रहने की पॉसिबिलिटी है।
सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे, कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
पारिवारिक जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल घटेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की डेट्स सडनली डिक्लेयर होने से स्टूडेंट्स भयभीत होकर नहीं, साक्षी भाव से स्थितियों को आकलन करना चाहिए।
आज सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसे लक्षण दिख सकते हैं, मूड लो, एनर्जी कम, कुछ करने का मन नहीं, मौसम बदल रहा है, इसका असर हो सकता है, एक्सरसाइज़ करिए, सोशल कनेक्शन बनाए रखिए।
स्वास्थ्य को लेकर मेडिसिन समय-समय पर लेते रहें।
आप लव लाइफ के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद कर देंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों पूरा करें।
व्यापारियों के लिए आज लीड जनरेशन और सेल्स पाइपलाइन बिल्ड करने का बेस्ट दिन है, दिन की शुरुआत मज़बूत करिए कोल्ड कॉलिंग, ईमेल आउटरीच, सोशल मीडिया प्रॉस्पेक्टिंग, फ्रेश इनक्वायरीज़ आएंगी।
व्यवसाय में चल रही समस्या दूर होगी, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, पूरा दिन ऊर्जावान और चुस्त महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
वर्कप्लेस में आज ऑटोमेशन या प्रोसेस इम्प्रूवमेंट का काम आगे बढ़ेगा, रिपीटिटिव टास्क्स को ऑटोमेट करने का सॉल्यूशन मिलेगा, टाइम सेव होगा और क्रिएटिव काम पर फोकस बढ़ेगा।
वर्कस्पेस पर परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें।
आपका किसी कार्य को लेकर मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में आपको अपनी आक्रामकता के साथ-साथ पूरी पर्सनालिटी पर भी काबू पाने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स आज डिबेट या ग्रुप डिस्कशन में बहुत शाइन करेंगे, दोनों साइड्स प्रेज़ेंट करने की स्किल आज चमकेगी, प्रैक्टिस करिए, कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम के लिए ये बहुत काम आएगा।
सेहत बढ़िया रहने के योग हैं।
प्रेम जीवन की बाते घर पर पता चल सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेंगे।
व्यापारियों के लिए आज क्राइसिस कम्युनिकेशन या पी.आर. डैमेज कंट्रोल पर काम करने का अच्छा दिन है, अगर कोई नेगेटिव रिव्यू या बैड प्रेस आई है, तो आज उसे प्रोफेशनली हैंडल करिए, ट्रांसपेरेंट रिस्पॉन्स दीजिए।
बिजनेस में महत्वपूर्ण कार्यों पर धन व्यय होगा लेकिन ये धन भविष्य में आपके लिए बिजनेस में नए मार्ग खोलेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है, लेकिन दोपहर बाद व्यापार सामान्य रहेंगे।
जिन लोगों को वर्कप्लेस एकोमोडेशन या सपोर्ट चाहिए था, आज एच.आर. से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है, अपनी ज़रूरतें क्लियरली कम्युनिकेट करिए, सपोर्ट मिलेगा।
सिद्धि योग के बनने से नौकरी में उन्नति का कोई शुभ अवसर मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं, बच के रहें।
घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिता पाएंगे, आपको परिवार में सब के साथ विनम्रता से बात करनी चाहिए और कोई भी सलाह देने से बचना चाहिए, आप और आपका जीवनसाथी काफी व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए, जो कि वे कर सकेंगे।
सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
लवर की बातें आपके रातों की नींद उड़ा सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment