AAJ KA RASHIFAL 3 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 मार्च मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः08 तक फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः32 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
आप रेड या पिंक गुलाल से होली खेलें।
व्यापारिक ग्रोथ के लिए बिजनेस को न्यू प्लानिंग के साथ रिर्स्टाट करना होगा, तभी व्यापारिक उन्नति संभव होगी।
आपको स्टॉक सुनिश्चित करना होगा।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश में आज से ही जुट जाएं।
होली पर लव लाइफ में किसी का हस्तक्षेप लव लाइफ को पटरी पर लाएगा।
अगर आप पारिवारिक ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं, तो दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य का समय आपके लिए बेहतर रहेगा, जरूरी हो तो ही करें क्योंकि अतिथि घर पर आ सकते है।
आप अपने काम को लेकर ज्यादा केंद्रित रहेंगे और ऑफिस में अपनी स्थिति को कैसे बढ़िया बनाया जाए, इस पर ध्यान देंगे।
वर्कप्लेस पर आप सीनियर एंड जूनियर के मध्य संतुलन बनाने में आप सफल होंगे।
होली पर एंप्लॉयड पर्सन का न्यू स्टाफ से मेलमिलाप बढ़ेगा जिससे नए अवसर की जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है।
स्टूडेंट्स काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अन लक्की नं.9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
आप व्हाइट या ब्लू गुलाल से होली खेलें।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय सावधानी रखें चोट लगने की संभावना बन रही है।
बिजनेसमैन के बिजनेस में कुछ धन संबंधित परेशानियां आ सकती है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी, अन्यथा किसी भी तरह का आर्थिक आरोप लग सकता है।
मार्केटिंग एंड सेल्स टीम की बॉडिंग गड़बड़ा जाने से बिजनेस में लॉस का सामना करना पड़ेगा।
काम के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे और शाम के समय होली पर घर वालों के लिए कुछ लेकर ही जाएंगे।
अंहकार के कारण वर्कप्लेस पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को जूनियर को व्यक्तिगत कार्य सौंपने से पहले विचार जरूर कर लेना चाहिए, यह आपके संबंधों में दरार ला सकता है।
सितारों की चाल इशारा करती है कि आप अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, आपके बीच अच्छा रिश्ता रहेगा, प्यार भी रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
फैमिली में आप ऐसे वाद-विवाद में न पड़ें जिससे मनमुटाव की सिचुएशन बन जाएं।
आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं.5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद मिलेगी।
आप ग्रीन या येलो गुलाल से होली खेलें।
पेरेंटल बिजनेस को आप अपने दम पर आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया करने की प्लानिंग बना सकते है।
ग्रहों की चाल बिजनेसमैन के पक्ष में नजर आ रही है, इसलिए आपके पास पैसा आ सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस को लेकर नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।
अपने किसी सीनियर से ऑफिस से बाहर मिलने का प्लान बन सकता है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन कस्टमर को हैंडल करने में सफल होंगे।
आपको करियर संवारने के नए रास्ते खोजने होंगे, यदि जॉब में मन नहीं लग रहा है, तो समय बर्बाद न करें जॉब चेंज करें।
जमीन जायदाद से जुड़े किसी पेपर पर हस्ताक्षर दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य करना बेहतर रहेगा।
लव लाइफ में हो रही समस्या का समाधान होगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशनुमा रहेगा कोई खुश करने वाली खबर मिल सकती है।
सर्द होने की वजह से नजला जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं.8
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
आप सिल्वर या ब्लू गुलाल से होली खेलें।
छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी, थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।
बिजनेस में आप अपने दोस्तों से मिलकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगें दिन आपको खुशी देगा।
आप नए मार्केट सर्च करने में सफल होंगे।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को न्यू प्रॉडक्ट का मार्केट में डिसप्ले करने से बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे, जो आपके कॉन्फिडेंस को बढाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन प्रखर बुद्धि के चलते मुश्किल काम को भी कुछ ही समय में करने में सफल रहेंगे।
आपका अपनी वाणी का जादू बिखेरने में सफल होंगे।
चुनौतियों को स्वीकार करना एंप्लॉयड पर्सन के लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें।
आप परिवार बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
पूर्व प्रेमी के साथ पुराने मामलों को सुलझाने में आप सफल होंगे।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ पुरानी यादें ताजा करने के लिए घूमने फिरने में ज्यादा वक्त लगाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं.2
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
आप ऑरेंज या रेड गुलाल से होली खेलें।
बिजनेस में किसी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग कर रहे है तो दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को कोई पुराना ऑर्डर मिल सकता है साथ ही न्यू डील भी फाइनल हो सकती है।
उतार-चढ़ाव के मध्य आप अपने बिजनेस को स्टेबल रखने में सफल होंगे।
सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
पर्सनल एंड प्रॉफेशनल लाइफ को मेंटेन कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन भाग्य का भरोसा करेंगे और उससे लाभ भी होगा लेकिन कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम को लेकर ट्रैवलिंग की संभावना बनेगी।
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आप पूरी कोशिश करेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो होली के दिन आपको अपना लवर मिल सकता है।
पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अन लक्की नं.3
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
आप ग्रीन या येलो गुलाल से होली खेंले।
नौकरी चेंज करने का विचार त्याग दें, जो चल रही है उसे ही सही करने में जुट जाएं उचित समय समय का इंतजार करें।
फस्टिवल सिजन के चलते आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के प्रति डेडिकेटेड होना है, क्योंकि बिना समर्पण भाव के सफलता हासिल नहीं होगी।
बिजनेसमैन को किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि कोई भी आपके भोलेपन का फायदा उठा सकता है।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्ट करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य लें ले, अन्यथा पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से बिजनेसमैन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, लॉस का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रेशर आपके शरीर पर पड़ेगा।
रिश्ते में किसी दोस्त या रिश्तेदार के अवांछित हस्तक्षेप से बचना भी अच्छा है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान उनकी गलती के कारण कोच से फटकार लग सकती है।
ग्रहों की चाल आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है, इसलिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं.6
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
आप क्रीम या पिंक गुलाल से होली खेलें।
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा, आपको अच्छा धन प्राप्त करने का कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है।
व्यवसायी नए क्षेत्रों में व्यापार का विस्तार करने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे।
बिजनेसमैन की विनम्रता उन्हें अन्य से आगे रखेगी।
आसानी से अपेक्षित पैसा प्राप्त करना बिजनेसमैन के लिए संभव हो सकता है, फिलहाल समय आर्थिक कामों के लिए सकारात्मक नजर आएगा।
सुकर्मा योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
कुछ आईटी पेशेवर और मीडियाकर्मी, मामलों को अत्यंत तत्परता से निपटाएँगे।
वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में दिन मजबूत है, मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी सीनियर के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।
जिस प्रकार पार्टनर आपकी फीलिंग को समझने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आप भी उनकी फिलिंग का आदर करना सीखें।
होली के पावन अवसर पर आप अपने लवर की मुलाकात फैमिली में किसी मेंबर से करवा सकते है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशी के पल लेकर आएगा।
आपकी सेहत तो अच्छी नही रहेगी इससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
आप ऑरेंज या पिंक गुलाल से होली खेलें।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
होली के अवसर पर लव लाइफ में किसी को प्रपोज करने के अवसर प्राप्त हो सकते है।
बिजनेस में दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा लेकिन आपके लिए वह बोहत बड़ा प्रॉफिटेबल डे रहेगा।
बिजनेसमैन के हाथ मुनाफा लग सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ बैठकर किसी नई प्लानिंग पर चर्चा हो सकती है।
नौकरी पेशा लोगों के लिए भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा जबकि इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें।
जॉब चेंज करने के प्रयास में आपको सफलता हाथ लग सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के क्रोध का असर उनके काम पर भी दिखाई देगा, इसलिए कार्य क्षमता और व्यवस्था को बनाए रखने पर फोकस करें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
आप ऑरेंज गुलाल से होली खेलें।
बिजनेस में अपने एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा।
धन का आगमन होगा, और इससे भुगतान करने और सभी बकाया राशि चुकाने में मदद मिलेगी।
ऐसे बिजनेसमैन जो फाइनेंशियल सपोर्ट की तलाश में थे, तो आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपको फाइनेंशियल सपोर्ट करने के लिए तैयार होंगे।
घर और ऑफिस के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चले, दोनों जगह का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन यदि टीम को लीड कर रहे है, तो टीम के मध्य डिसिप्लिन बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
अपने काम से संबंधित नई बातों को सीखने के लिए कोवर्कर की मदद लेना आवश्यक होगा, उनके साथ के संबंधों को ठीक करने की कोशिश करें।
खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
सुकर्मा योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव लाइफ में किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति में तुरंत नकारात्मक निर्णय तक पहुंचना आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
पैरों में दर्द की वजह से स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे, जरूरत पड़ने पर दवा लें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
आप डार्क ब्लू या ब्लैक गुलाल से होली खेलें।
सेहत का ध्यान रखें, बाहर के खाने से परहेज करें।
बिजनेस करने वालों के लिए दिन कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं हैं।
ग्राहकी कम होने से बिजनेसमैन की फाइनेंशियल कंडीशन डाउन हो सकती है।
बिजनेसमैन को मार्केट में अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर ऑवरटाइम भी करना पड़ सकता है, जिसे लेकर वो परेशान हो सकते है।
आईटी, एनीमेशन और कॉपीराइटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को लक्ष्य हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः वे अपने पेशेवर जीवन में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन मानसिक तनाव से जूझते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है।
होली के दिन गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आप की मानहानि कर सकता है, विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
आप ब्लैक गुलाल से होली खेलें।
ग्रहों की चाल कहती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे।
होली के दिन नए पकवान खाने की इच्छा होगी, हो सकता है कि घरवालों के साथ कहीं बाहर बाहर खाना खाने जाएं।
बिजनेसमैन टैक्स संबंधी कोई मामला आने वाले दिनों में उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है।
बिजनेस के लिए नई हायर की गई टीम से बिजनेस को मुनाफा होगा।
आने वाले फेस्टिवल को देखते हुए व्यापारी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और सभी कर्मचारी अपना अपना काम मन लगाकर करें, इसके लिए आप उन्हें प्रेरित करें साथ ही कुछ कमीशन भी दें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियल ट्रैवलिंग बन सकती है।
आप सहकर्मियों के साथ छोटे-मोटे मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं।
वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा रहेगा, आपने जो मेहनत की थी, उसका फल मिल सकता है।
सुकर्मा योग के बनने से वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स फैमिली मेंबर से अपनी बातें खुलकर कहेंगे।
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन शाम के समय सेहत डगमगा सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5 , अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
आप ऑरेंज या येलो रंग से होली खेलें।
बिजनेस में ग्रह स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा, अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे।
पार्टनरशिप बिजनेस के लिए आपको नए ऑफर मिल सकते है।
बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे, किसी सलाहकार से गाइडेंस मिलेगा।
प्रबंधन की नज़रों में बने रहने के लिए नाखुश ग्राहकों से चतुराई से निपटें।
एंप्लॉयड पर्सन डे स्टार्टिंग उत्साह के साथ करें, अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहें, समय को बर्बाद न होने दें।
शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी एंड टारगेट को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते है साथ ही निंदा से घबराएंगे।
आपको घर के प्रति अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को समझते हुए, उसे निर्वहन करने के लिए अब अपने कंधे मजबूत कर लेने चाहिए।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं- 5, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment