AAJ KA RASHIFAL 30 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 मार्च सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः10 तक चैत्र शुक्ल द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः48 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शूल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
आपकी इनोवेटिव मार्केटिंग स्ट्रेटेजी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देगी और मार्केट शेयर बढ़ाएगी।
सरकार की नई व्यापार नीतियों से आपको टैक्स में छूट मिलेगी, जिससे नेट प्रॉफिट में इजाफा होगा।
पार्टनरशिप में किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर शुरू किया गया बिजनेस आज से मुनाफे की नई ऊंचाई छुएगा।
अगर आप न्यू बिजनेस ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे के मध्य करना अत्यंत फलदायी रहेगा।
लास्ट मंथ के परफॉर्मेंस को देखते हुए आज इंक्रीमेंट या प्रमोशन की घोषणा हो सकती है।
जूनियर कर्मचारी आपकी डेडलाइन को पूरा करने में पूरा सहयोग देंगे, जिससे आप तनावमुक्त रहेंगे।
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को विदेश यात्रा का प्रोजेक्ट मिल सकता है।
आज आप किसी ऐसी वर्कशॉप का हिस्सा बनेंगे जो आपके करियर को नई दिशा देगी।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज शादी का रिश्ता पक्का हो सकता है।
स्कॉलरशिप के लिए किया गया आवेदन स्वीकार होगा, नई भाषा सीखने में रुचि बढ़ेगी।
योग और प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य को और भी सुदृढ़ बनाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
आपके बिजनेस मॉडल की कॉपी करके कोई छोटा स्टार्टअप आपको कड़ी चुनौती दे सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से डिलीवरी पार्टनर की गलती से आपका कीमती माल गुम या डैमेज हो सकता है, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।
बिजनेस विस्तार की योजनाएं ठंडे बस्ते में जा सकती हैं क्योंकि बैंक से लोन मिलने में दिक्कत आएगी।
ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते कोवर्कर आपकी मेहनत का श्रेय खुद लेने की कोशिश करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का सडनली ऐसी जगह ट्रांसफर की खबर मिल सकती है जहाँ आप जाना नहीं चाहते।
आज सॉफ्टवेयर क्रैश या डेटा लॉस के कारण आपका पूरा दिन बर्बाद हो सकता है, आज आपको अपने काम के लिए कड़ी आलोचना सुननी पड़ सकती है, जिससे मनोबल गिरेगा।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, पुराने रिश्तेदारों से विवाद संभव है।
ऑनलाइन क्लास में डिस्टर्बेंस के कारण महत्वपूर्ण टॉपिक छूट सकता है, स्पोर्ट्स पर्सन को मैदान पर अपनी उत्तेजना पर काबू रखना होगा।
माइग्रेन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, ज्यादा नमक के सेवन से बचें और मेडिटेशन करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन मार्केट में होने वाले अप्स-डाउन को पहले ही भांप लेंगे, जिससे आप स्वयं को लोस से बचाने में सफल होंगे।
ट्रांसपोर्टेशन की नई डील से आपके वितरण की लागत काफी कम हो जाएगी।
आज आप जो भी टास्क हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले और परफेक्शन के साथ पूरा करेंगे।
अन्य प्रतिष्ठित कंपनी से आपको बेहतर पैकेज के साथ जॉब ऑफर मिल सकता है।
बेरोजगारों को आज रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे, किसी कारण वस वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सीनियर से विशेष सराहना मिलेगी।
वैवाहिक जीवन में रोमांस की वापसी होगी, बच्चे पढ़ाई में आपका नाम रोशन करेंगे, घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स जटिल समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे।
पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलेगी, हल्का व्यायाम और ध्यान आपके लिए संजीवनी का काम करेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
बिजनेसमैन अपने क्षेत्र में बेंचमार्क सेट करेंगे, न्यू बिजनेसमैन आपसे बिजनेस की एडवाइस लेने आएंगे।
शूल योग के बनने से आज अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल होने से बड़े विदेशी क्लाइंट्स मिलने के प्रबल योग हैं।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी जोड़ने से मुनाफे में तीन गुना वृद्धि होगी, साथ ही अगर आप कुछ न्यू मशीन परचेज करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम है।
मैनेजमेंट आपकी लीडरशिप स्किल्स की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करेगा।
लंबे समय से रुकी हुई सैलरी या बोनस आज आपके अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है।
आपको अपने तरीके से प्रोजेक्ट हैंडल करने की पूरी आजादी मिलेगी।
ऑफिस का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।
घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार होगी, बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने के रास्ते खुलेंगे, स्पोर्ट्स पर्सन अपनी पुरानी चोट से उबरकर शानदार वापसी करेंगे।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए त्वचा में चमक और स्फूर्ति रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और फलों का सेवन करें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
आपकी कूटनीतिक सोच आज मार्केट में चल रहे प्राइस वॉर को खत्म करने में सफल होगी। विरोधी भी आपकी नीतियों का लोहा मानेंगे।
सरकार की नई एक्सपोर्ट पॉलिसी से बिजनेस को बड़ा फायदा मिलने वाला है न्यू मार्केट में आपकी पैठ बनेगी।
यदि आप किसी कानूनी फर्म या कंसल्टेंसी में हैं, तो आज एक बड़ी पार्टनरशिप आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकती है।
ऑफिस में चल रही गुटबाजी आज आपके निष्पक्ष व्यवहार के कारण शांत होगी, बॉस आपको एक नई टीम लीड करने का मौका दे सकते हैं।
आपकी बोलने की कला आज क्लाइंट्स को प्रभावित करेगी, जिससे पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल जाएगी।
आज आप काम और परिवार के बीच सही संतुलन बना पाएंगे, जिससे मानसिक तनाव शून्य रहेगा।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज किसी पुराने परिचित के जरिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्टूडेंट्स को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, नया हुनर सीखने के लिए दिन श्रेष्ठ है।
बदलते मौसम को देखते हुए आज का दिन डिटॉक्स ड्रिंक और फलों के सेवन के लिए उत्तम है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
आज मार्केट में आपके पुराने प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी बिजनेस सीक्रेसी को लीक करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपकी साख पर आंच आएगी।
अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर नए टैक्स नियमों के कारण आपके एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का मार्जिन सडनली कम हो सकता है, जो बजट बिगाड़ देगा।
पार्टनर के साथ वित्तीय पारदर्शिता की कमी के कारण कानूनी विवाद की स्थिति बन सकती है; आज नए एग्रीमेंट पर साइन न करें।
ऑफिस में आपकी पीठ पीछे की गई बातें आपके प्रमोशन की राह में रोड़ा अटका सकती हैं, नई तकनीक के अचानक लागू होने से आप खुद को रेस में पिछड़ता हुआ महसूस करेंगे।
आज काम का बोझ इतना अधिक रहेगा कि आपको ओवरटाइम करने के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे।
विदेश में काम कर रहे लोगों को वीजा या वर्क परमिट से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से अन मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन गलतफहमियों वाला रहेगा, दोस्तों से आर्थिक लेन-देन रिश्तों में खटास लाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की भारी कमी रहेगी, जिससे याद किया हुआ भूल सकते हैं।
न्यू-जनरेशन आज डिजिटल आई स्ट्रेन और सर्वाइकल पेन से परेशान रह सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशी की खबर मिलेगी।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का है, टैक्स संबंधी पुरानी उलझनें आज सुलझ जाएंगी, जिससे कैश फ्लो बेहतर होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी बड़े वेंचर कैपिटल के साथ मीटिंग सफल रहेगी, नए स्टार्टअप के लिए फंडिंग मिलने के प्रबल योग हैं।
बिजनेसमैन अगर आप किसी बड़े कार्य, निवेश या टेंडर को भरने जा रहे हैं तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
आज आप ऑफिस में एक मार्गदर्शक की भूमिका में होंगे, आपकी सलाह से कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है।
कंपनी आपको उच्च शिक्षा या विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने का प्रस्ताव दे सकती है।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आवेदन करने के लिए सबसे उपयुक्त है।
घर में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला है।
लिवर और पाचन तंत्र का ध्यान रखें, सात्विक भोजन और हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
वेयरहाउसिंग और डेटा सुरक्षा में किया गया निवेश आज आपको बड़े नुकसान से बचाएगा, ऑपरेशंस स्मूद रहेंगे।
शूल योग के बनने से आपके गुप्त शत्रुओं की चालें आज उन्हीं पर भारी पड़ेंगी, आपकी रिसर्च और मार्केट एनालिसिस विरोधियों को चारों खाने चित कर देगी।
सडनली ही बिजनेसमैन को आज एक बड़ी डील से अप्रत्याशित मुनाफा होने के योग बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज उनके काम के लिए मेडल या विशेष पुरस्कार मिल सकता है, आपके जूनियर आपके प्रति वफादार रहेंगे और चुनौतीपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।
काफी समय से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट आज आपकी बुद्धिमानी से सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
मैनेजमेंट आपको किसी क्राइसिस मैनेजमेंट टीम का हिस्सा बना सकता है, जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी; पार्टनर आपके प्रति अधिक समर्पित महसूस करेगा।
प्लेयर की स्टैमिना में सुधार होगा।
सेहत के मामले में शारीरिक शक्ति चरम पर रहेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
आपका अनुशासित रवैया आज बिजनेस में बड़ी व्यवस्था लाने में मदद करेगा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन बढ़ेगा।
सप्लाई चेन की बाधाएं आज दूर होंगी, कम लागत में माल की डिलीवरी सुनिश्चित होगी।
शेयर मार्केट या सोने में किया गया पुराना निवेश आज भारी मुनाफा दे सकता है।
आज आपको ऑफिस में कोई बड़ा प्रशासनिक पद या विशेष अधिकार मिल सकते हैं, जॉब में स्थिरता महसूस करेंगे और भविष्य के प्रति असुरक्षा का भाव खत्म होगा।
लंबे समय से चली आ रही मेहनत का फल आज आपको ’एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ के रूप में मिल सकता है।
सीनियर अधिकारी आपकी कार्यकुशलता पर भरोसा करेंगे और आपको मुश्किल प्रोजेक्ट्स सौंपेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में परिपक्वता आएगी, बच्चे आज आपकी आज्ञा का पालन करेंगे, माता-पिता के साथ समय बिताने से शांति मिलेगी।
स्टूडेंट्स के टेक्निकल स्किल्स सीखने में तेजी आएगी, प्लेयर को कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मैच में मिलेगा।
घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी, कैल्शियम युक्त आहार लें और हल्की सैर करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
आज आपके क्लाइंट्स आपकी सर्विस से असंतुष्ट होकर प्रतिस्पर्धियों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे रेवेन्यू में गिरावट आएगी।
कस्टम ड्यूटी में अचानक बदलाव आपके कच्चे माल की लागत को 15 परसेंट तक बढ़ा सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से पारिवारिक बिजनेस में बड़े भाई या पिता के साथ वैचारिक मतभेद व्यापारिक निर्णय लेने में देरी कराएंगे।
ईमेल या प्रेजेंटेशन में हुई एक छोटी सी गलती सीनियर मैनेजमेंट के सामने आपकी छवि खराब कर सकती है, आपकी पोजीशन खतरे में पड़ सकती है।
काम के दबाव के कारण निजी जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा, जिससे मानसिक चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।
लोकर वर्कर की हड़ताल आपके प्रोजेक्ट की टाइमलाइन को पूरी तरह ध्वस्त कर सकती है।
ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है, शब्द सोच-समझकर बोलें, पुराने दोस्तों से आज धोखा मिलने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज असफलता का डर सताएगा।
जंक फूड के कारण पेट में इन्फेक्शन या भारीपन रह सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
बिजनेस में आज भारी मांग देखी जाएगी, आपके चैरिटी से जुड़े कार्यों से आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, जिससे परोक्ष रूप से व्यापार बढ़ेगा।
विदेशी संस्थाओं के साथ शिक्षा या सेवा क्षेत्र में किया गया एमओयू आज फाइनल होगा, आप सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 बजे का समय मंदिर दर्शन के बाद निवेश के लिए उत्तम है।
ऑफिस में तनाव कम रहेगा और आप अपनी पूरी क्षमता से काम कर पाएंगे, जिससे आपकी न्यू स्ट्रेटजी आपको अन्य से आगे रखेगी।
आपके सीनियर आज आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे और आपकी निजी समस्याओं को समझेंगे।
आपको किसी ऐसी जगह से काम करने का मौका मिल सकता है जहाँ आप प्रकृति के करीब हों।
बच्चों के साथ किसी पार्क या वाटर बॉडी के पास जाने का योग है।
खिलाड़ियों को अपनी एकाग्रता के कारण मैच में जीत मिलेगी।
आज आप खुद को बहुत शांत महसूस करेंगे, पैरों की मालिश और गुनगुने पानी से नहाना आपको सुकून देगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन की ’आउट ऑफ द बॉक्स’ सोच आज बिजनेस को एक नया आयाम देगी, डिजिटल मार्केटिंग से सेल्स में उछाल आएगा।
आज किसी हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने से आपको भविष्य के लिए बड़े इन्वेस्टर मिल सकते हैं, साथ ही सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के बीच नई तकनीक का ऑर्डर देना या ऐप लॉन्च करना शुभ रहेगा।
समाज कल्याण से जुड़े आपके व्यापारिक प्रयासों को सरकारी मान्यता मिल सकती है।
आपको ऑफिस में लीक से हटकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, डेटा साइंस या एआई से जुड़ी कोई नई स्किल आज आप आसानी से सीख लेंगे।
कोवर्कर के साथ मिलकर किया गया कोई सेशन बहुत सफल रहेगा, विदेश स्थित क्लाइंट से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।
पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, अविवाहितों के लिए कोई आधुनिक सोच वाला रिश्ता आ सकता है।
स्पोर्ट्स अपनी यूनिक स्टाइल से सबका ध्यान खींचेंगे।
मानसिक रूप से बहुत सक्रिय महसूस करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5

Comments
Post a Comment