AAJ KA RASHIFAL 27 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

27 मार्च शुक्रवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 10ः07 तक चैत्र शुक्ल नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः24 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः36 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।  
बिजनेमसैन के आज मार्केट में ’डिमांड-सप्लाई’ का गणित बिगड़ सकता है, आपके पास स्टॉक होगा पर खरीदार की चुप्पी आपको परेशान करेगी।
नई लॉजिस्टिक पॉलिसी या फ्यूल की कीमतों में बदलाव आपके प्रॉफिट को 5-8 परसेंट तक कम कर सकता है।
आज साझेदार के साथ पैसों के हिसाब को लेकर ’कड़वाहट’ आ सकती है, कोई भी नया इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए गलत साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ’ईमानदारी’ ही आपकी दुश्मन बन सकती है, कलीग्स आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर बॉस के सामने पेश करेंगे।
ग्रह का प्रभाव आपको चिड़चिड़ा बनाएगा, जिससे डेडलाइन मिस होने का डर है, साथ ही अगर आपने न्यू जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है, तो उसके रिजल्ट के लिए वेट एंड वॉच करना होगा।
घर की दक्षिण दिशा में रखा भारी सामान आज पिता के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कंसंट्रेशन की कमी चलते याद किया हुआ भूल सकते हैं, स्पोर्ट्स पर्सन मांसपेशियों में खिंचाव से बचें।
हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है, नमक का सेवन कम करें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 8
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
किसी पुराने क्लाइंट के जरिए ऐसा बड़ा ऑर्डर मिलेगा जो पूरे साल का टारगेट पूरा कर देगा।
ऑफिस में जूनियर स्टाफ आपको एक ’आइडियल’ की तरह देखेगा, ऑफिस का माहौल पिकनिक जैसा रहेगा।
नई फ्रेंचाइजी या शोरूम खोलने के लिए आज साइन किया गया एग्रीमेंट भविष्य का ’सोना’ साबित होगा आपके लिए शुभ समय रहेगा।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के आज मार्केट से ऐसा पैसा वापस आएगा जिसे आप भूल चुके थे, आपकी वर्किंग कैपिटल में ’सुपर बूस्ट’ लगेगा।
घर में किसी मांगलिक उत्सव या नन्हे मेहमान के आने की चर्चा होगी, लव पार्टनर के साथ ’सोल-मैट’ वाली फीलिंग आएगी।
स्टूडेंट्स को कोई बड़ा अवॉर्ड मिल सकता है, खिलाड़ी अपनी स्टैमिना से सबको हैरान करेंगे।
मानसिक शांति रहेगी, पुरानी किसी बीमारी से आज ’परमानेंट’ छुटकारा मिल सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन की ’सिक्स्थ सेंस’ निवेश के सही मौके पहचान लेगी, जिस स्टॉक में आपने लंबे समय से भरोसा जताया था, वहां से अचानक मुनाफे की लहर आएगी।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद आपके लॉजिस्टिक संपर्क आपको सुरक्षित रास्ता दिलाने में सफल रहेंगे।
सरकार की नई नीति के तहत आपको सीमा शुल्क में बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं, टैक्स रिफंड का अटका हुआ पैसा आज वापस आने से लिक्विडिटी की समस्या खत्म हो जाएगी। मुनाफे का मार्जिन बढ़ेगा।
ऑफिस में आज आपकी एडवाइस एंड प्लानिंग को विशेष महत्व दिया जाएगा, सीनियर मैनेजमेंट आपकी सलाह पर बड़े फैसले लेगा।
न्यू टेक्नोलॉजी पर आपकी पकड़ आपको टीम में सबसे अलग बना देगी, पुराने किसी अटके हुए प्रोजेक्ट को सुलझाने के लिए आपको विशेष सम्मान मिल सकता है।
यदि आप जॉब स्विच करने का सोच रहे हैं, तो आज किसी नामी कंपनी से बुलावा आ सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, अविवाहितों के लिए विवाह का सम्मानजनक प्रस्ताव आ सकता है।
स्टूडेंट्स को आज अपने विषय में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, स्पोर्ट्स पर्सन आज अपनी पुरानी चोट से उबरकर शानदार वापसी करेंगे।
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, योग और ध्यान एकाग्रता बढ़ाएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 7
 
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।  
आज आपकी ब्रांड वैल्यू मार्केट में तेजी से फैलेगी और बड़े निवेशक आपकी योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए कतार में खड़े होंगे।
अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आपकी कंपनी के प्रोडक्ट उभरेंगे, कूटनीतिक समझौतों का फायदा आपको नए विदेशी गलियारे दिलाने में मदद करेगा, जिससे व्यापार विस्तार आसान होगा।
मार्केट में आपकी कार्यशैली आपके पोर्टफोलियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, कस्टमर का अटूट विश्वास आज आपकी सेल में भारी इजाफा करेगा।
कार्यक्षेत्र में आज आपकी धाक जमेगी और आपके विरोधी भी आपकी कार्यक्षमता का लोहा मानेंगे।
नई नौकरी के प्रस्तावों में आपको अपनी शर्तों पर काम करने का मौका मिल सकता है, वर्क-लाइफ बैलेंस आज बेहतरीन बना रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मैनेजमेंट किसी बड़े डिपार्टमेंट की रेस्पोंसिबिलिटी सौंप सकता है, जिससे आपकी सैलरी में भारी बढ़ोतरी के रास्ते खुलेंगे, आपके डिसीजन लेने की क्षमता आज कंपनी को बड़े नुकसान से बचा लेगी।
विवाहितों के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और साथ बिताया समय यादगार रहेगा, अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा।
योग और ध्यान से आप मानसिक रूप से काफी शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
ग्रह आपके फेवर में नहीं रहेंगे जिससे, जिस स्टॉक में आप तेजी की उम्मीद कर रहे थे, वहां से सडनली डिमांड गायब होने की संभावना है।
बिजनेस में सप्लाई चेन में व्यवधान के कारण प्रोडक्शन लाइन थमने से आपके पुराने एग्रीमेंट टूटने की कगार पर पहुँच जाएंगे, यह अनिश्चितता आपके भविष्य के निवेश को जोखिम में डाल सकती है।
इंपोर्ट ड्यूटी में सडनली वृद्धि आपको सीधा प्रभावित करेगी, यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ आपके नेट प्रॉफिट को गहरी चोट पहुँचा सकता है, साथ ही पुराने टैरिफ विवाद दोबारा उभरने से कानूनी दांव-पेंच में फंसने के संकेत हैं।
ऑफिस की गॉसिप से आज पूरी तरह दूरी बनाएं, आपकी किसी पुरानी बात को आज तोड़-मरोड के पेश करने से आपकी छवि धूमिल होगी।
आज आपका मन काम में कम और भविष्य की चिंताओं में ज्यादा रहेगा, बॉस के सामने अपनी प्रेजेंटेशन देने से पहले दो बार क्रॉस-चेक जरूर करें।
डे एंडिंग सडनली कोई पेंडिंग टास्क या ’अर्जेंट फाइल’ आपके सर पर आ सकती है, इसके कारण आपको देर रात तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है और आपके निजी पारिवारिक कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे।
मैरिड पर्सन के मध्य ’ईगो’की लड़ाई होने के संकेत हैं, जिससे घर का माहौल अशांत रहेगा, अन मैरिड के लिए आज का दिन प्रेम प्रस्तावों के मामले में निराशाजनक रह सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए, पैर या टखने में चोट लगने का भय है।
सीने में जलन और बेचैनी हो सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 9
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।  
वॉर के चलते मार्केट में अप्स-डाउन के मध्य बिजनेस को एक कुशल नाविक की तरह संतुलन में रखेंगे, आपकी ’पब्लिक रिलेशन’ स्किल्स आज आपको ऐसे क्लाइंट्स दिलाएंगी जो लंबे समय तक आपके साथ जुड़ेंगे।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों या ऑनलाइन मीटिंग्स के जरिए आज आपके हाथ कोई विदेशी फ्रेंचाइजी या बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क लग सकता है।
बैंकिंग और टैक्स विभाग से आज आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका पुराना अटका हुआ फंड क्लियर हो जाएगा।
आपका फ्रेंडली नेचर ऑफिस के तनावपूर्ण माहौल को हल्का कर देगा, जिससे टीम की उत्पादकता बढ़ेगी।
आज आपकी प्रेजेंटेशन का ’विजुअल और कंटेंट’ इतना प्रभावशाली होगा कि क्लाइंट्स बिना किसी सवाल के डील साइन कर देंगे।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से आपको आज किसी नई ब्रांच या नई टीम का नेतृत्व करने का प्रस्ताव मिल सकता है, ऑफिस की राजनीति से ऊपर उठकर आपकी एक निष्पक्ष छवि बनेगी।
घर के वायव्य कोण को साफ रखना आज खुशियों के द्वार खोलेगा, लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा और आप पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
खेल के मैदान पर आज आपकी ’टीम स्पिरिट’ टीम को बड़ी जीत दिलाएगी।
आज आपकी त्वचा और आँखों में विशेष चमक रहेगी। आप मानसिक रूप से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे।
लक्की कलर, पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।  
बिजनेसमैन का सेंटिमेंट ’बड़ी सोच’के साथ मेल खाएगा और आप लॉन्ग-टर्म निवेश में बड़ी बाजी मारेंगे, मार्केट में आपकी छवि एक दूरदर्शी व्यापारी के रूप में उभरेगी।
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार आपके व्यापार का विस्तार होने के प्रबल योग हैं, विदेशी कंपनियों के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने से आपका टर्नओवर दोगुना हो सकता है।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से सरकार की नई ’एक्सपोर्ट प्रमोशन’ स्कीम के तहत आपको भारी टैक्स छूट मिलने वाली है, सीमा शुल्क में कमी आने से आपके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में और भी प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।
बॉस आपकी ’डिप्लोमेसी’ और टीम को साथ लेकर चलने की कला के कायल हो जाएंगे, किसी विवादित प्रोजेक्ट को सुलझाने का क्रेडिट आज आपको मिलेगा।
यदि आप फ्रीलांसिंग का सोच रहे हैं, तो आज आपको पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट मिल सकता है।
किसी बड़ी कॉन्फ्रेंस में एंकर के रूप में बुलाया जा सकता है, आपकी नेटवर्किंग आज आपको करियर के उस मुकाम पर ले जाएगी जहां से आप बड़े पदों के लिए सीधे संपर्क कर सकेंगे।
परिवार के साथ किसी धार्मिक या दार्शनिक यात्रा की योजना सफल होगी।
फॉरेन में स्टडी का सपना देख रहे छात्रों को आज वीजा या एडमिशन की खुशखबरी मिल सकती है।
लिवर और पाचन क्रिया आज बहुत अच्छी रहेगी, आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.3, अन लक्की नं.6
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन की रिसर्च ही उन्हें मार्केट में चल रहे उथल-पुथल से दूर रखेगी, मार्केट में आपकी साख एक ’भरोसेमंद सलाहकार’ के रूप में स्थापित होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे नए व्यापारिक गलियारे आपकी सप्लाई चेन को और भी मजबूत और तेज बना देंगे।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट से विशेष सब्सिडी या टैरिफ में बड़ी छूट मिल सकती है, इससे आपकी नई मशीनरी लगाने या फैक्ट्री विस्तार की लागत काफी कम हो जाएगी।
ऑफिस में आज आपकी वर्किंग स्टाइल बॉस का ध्यान आपकी तरफ कर सकती है, खासकर कठिन कार्यों को व्यवस्थित तरीके से निपटाने की आपकी कला सबको प्रभावित करेगी।
आज आपको किसी ऐसी ट्रेनिंग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा जो आपकी मार्केट वैल्यू बढ़ा देगी।
कोवर्कर आपकी मदद और गाइडेंस के लिए आपके पास आएंगे, जिससे ऑफिस में आपकी छवि अलग बनेगी।
घर की उत्तर दीवार पर हरियाली का चित्र लगाना आज मानसिक शांति और समृद्धि लाएगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी जो रिश्तों को मजबूती देगी। अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी पुराने परिचित से दिल की बात साझा करने के लिए श्रेष्ठ है।
स्टूडेंट्स को आज किसी जटिल समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा, प्लेयर की तकनीक में आज कोच की मदद से बड़ा सुधार होगा।
पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और आप खुद को काफी हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 3
 
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामले में रुकावट आएगी।
मार्केट की स्थिरता आपके पक्ष में नहीं रहेगी, छोटे ट्रेडर्स आज अपनी पोजीशन से हाथ धो सकते हैं।
फॉरेन मार्केट में अस्थिरता आपके एक्सपोर्ट ऑर्डर्स को अधर में लटका सकती है, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आपके ट्रांसपोर्टेशन के खर्च को बढ़ा देगा।
कस्टमर का भरोसा कम होने से आपकी सेल में सडनली बड़ी गिरावट आ सकती है, साथ ही अनियोजित खर्चों के कारण आज बजट बिगड़ सकता है, कैश-फ्लो की कमी आज आपके दैनिक कार्यों को बाधित करेगी।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ संवाद की कमी आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में देरी का कारण बनेगी।
सीनियर के साथ किसी नीति पर असहमति आपकी नौकरी के लिए खतरा पैदा कर सकती है, आज अपनी राय को थोपने की कोशिश न करें।
एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जाने की कोशिश करेगा, ऑफिस में आपकी ईमानदारी को आज ’कमजोरी’ समझा जा सकता है।
लइफ पार्टनर के साथ पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं, रिश्तेदारों का हस्तक्षेप आपके व्यक्तिगत जीवन में कड़वाहट पैदा कर सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को याद रखने में कठिनाई होगी।
गले में संक्रमण या टॉन्सिल की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है, ठंडी चीजों से परहेज रखें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
 
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।  
टेक और स्टार्टअप बिजनेसमैन को आज कोई बड़ी फंडिंग या एंजेल इन्वेस्टर मिल सकता है, आपकी नई सोच बाजार में ट्रेंड सेट करेगी।
कूटनीतिक संबंधों का फायदा आज आपको बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर्स के रूप में मिलेगा, वैश्विक स्तर पर आपकी साख बढ़ेगी।
’डिजिटल इंडिया’ मुहिम के तहत आपको टैरिफ में विशेष छूट मिलने की संभावना है, बिजनेस को ऑटोमेट करने के लिए किया गया निवेश आज सफल रहेगा।
ऑफिस में आज आपको अपने तरीके से काम करने की आजादी मिलेगी, मैनेजमेंट आपको किसी ’फ्यूचरिस्टिक प्रोजेक्ट’ का इंचार्ज बना सकता है।
आपकी सोशल मीडिया प्रेजेंस आज आपको करियर के नए और अनछुए अवसर प्रदान करेगी, साथ ही आपकी ’यूनिक अप्रोच’ के लिए विशेष बोनस मिल सकता है।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से लव लाइफ में दोस्ती और रोमांस का बेहतरीन तालमेल रहेगा, रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
स्टूडेंट्स को आज कोई विशेष प्रोजेक्ट मिल सकता है, स्पोर्ट्स पर्सन को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।
बात करें सेहत की तो मानसिक रूप से आप बहुत हल्का और स्वतंत्र महसूस करेंगे, स्फूर्ति बनी रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 8
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
आज आपका वर्षों का बिजनेस को लेकर अनुभव आपको गलत लोगो से बचाएगी जिससे आप घाटे वाले सौदों से बच जाएंगे।
इंटरनेशनल अप्स-डाउन के चलते आपकी सर्विस एंड प्रॉडक्ट की क्वालिटी डिमांड फॉरेन सडनली बढ़ जाएगी, विदेशी क्लाइंट्स आपके साथ काम करने के लिए खुद पहल करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में वर्क साइलेंट वर्क रहेगा लेकिन आपके रिजल्ट्स ’शोर’ मचाएंगे।
आपकी इमेजिनेशन पावर सीनियर और बॉस से आपकी मीटिंग फिक्स कर सकते है, मैनेजमेंट आपको ’क्रिएटिव हेड’ का पद ऑफर कर सकता है।
माता के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा, लव लाइफ में रूहानी जुड़ाव महसूस करेंगे, घर में आध्यात्मिक शांति का वास होगा।
आर्टिस्ट को समाज को संदेश देने वाला मंच मिलेगा, स्पोर्ट्स पर्सन को कोच से जीत का गुरुमंत्र मिलेगा।
नींद बहुत गहरी और सुकून वाली आएगी, जिससे थकान मिटेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
 
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
मुश्किल समय में भी बिजनेसमैन की ’जीरो-एरर’ पॉलिसी क्लाइंट्स को आपकी ओर अट्रैक्ट करेगी, विदेशी पार्टनर के साथ आपकी डीलिंग्स आज सफल रहेंगी।
सरकार की नई पॉलिसी के तहत आपको टैरिफ में बड़ी छूट मिलने के योग हैं, अटका हुआ फंड वापस मिलने से आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।
अतिगंड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन की रणनीतिक सोच मार्केट की अस्थिरता पर भारी पड़ेगी, मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों के लिए आज बड़ी डील क्लोज करने का दिन है।  
ऑफिस में मैनेजमेंट एंप्लॉयड पर्सन को किसी बड़ी पॉलिसी को रि-डिजाइन करने की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
लास्ट मंथ में किए गए हार्ड वर्क के चलते सुखद परिणाम आज वेतन वृद्धि के रूप में सामने आएगा, बॉस आपकी ’डेडिकेशन’ की सार्वजनिक प्रशंसा करेंगे।
कंपनी को बड़े वित्तीय नुकसान से बचाने में आपका अहम रोल रहेगा।
पारिवारिक उत्तरदायित्वों को निभाने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कैम्पस प्लेसमेंट में आज स्टूडेंट्स को आज प्रतिष्ठित कंपनी में इंटर्नशिप मिल सकती है।
घुटनों और जोड़ों के दर्द में आज काफी सुधार महसूस होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3

Comments