AAJ KA RASHIFAL 24 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्री गणेशाय नमः।।
24 मार्च मंगलवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 04ः08 तक चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः05 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश सावधानीपूर्वक करें।
नए टैरिफ नियमों से आपको फायदा होगा और बड़ा ऑर्डर मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए नए शोरूम या ब्रांच खोलने के लिए शुभ समय है दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के मध्य मार्केट में आपकी ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की पुरानी फाइलें आज क्लियर हो सकती हैं, बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है।
अन एंप्लॉयड पर्सन को किसी बड़ी कंपनी से कॉल आ सकता है, आज दिया गया इंटरव्यू आपको सफलता दिलाएगा।
ऑफिस का माहौल बहुत सहयोगात्मक रहेगा, जूनियर आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
घर में किसी धार्मिक उत्सव की योजना बनेगी, लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
स्टूडेंट्स को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, स्पोर्ट्स पर्सन कोई मेडल या ट्रॉफी जीत सकते हैं।
पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा और खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन बैचेन व दुखी रहेगा।
गवर्नमेंट टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आपके बिजनेस की वेल्यू मार्केट में रातों-रात बढ़ जाएगी।
बिजनेसमैन की नई सेल्स स्ट्रेटजी विरोधियों को पस्त कर देगी, मार्केट शेयर में आपकी हिस्सेदारी आज बढ़ती हुई दिखेगी।
ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का लीडर बनाया जा सकता है, आपकी मैनेजमेंट स्किल्स की चर्चा बोर्ड मीटिंग में होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को नई और बड़ी कंपनी से बेहतर पैकेज का ऑफर मिल सकता है।
न्यू जॉब की स्टार्टिंग करने वालों के लिए वर्क एनवायरनमेंट बहुत सपोर्टिव रहेगा, पहले ही दिन अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे।
संतान की ओर से गर्व करने वाला समाचार मिलेगा, लव पार्टनर के साथ विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
कलाकारों को आज कोई बड़ा प्लेटफॉर्म या अवार्ड मिल सकता है, खिलाड़ी अपनी फुर्ती से सबको चौंका देंगे।
आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, पुरानी थकान दूर होगी और आप खुद को ’सुपरमैन’ जैसा महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते आपके पुराने क्लाइंट्स किसी और बिजनेसमैन की तरफ डाइवर्ट हो सकते है।
नए इंपोर्ट टैरिफ और टैक्स नियमों के कारण माल की लागत बढ़ सकती है, जिससे आपको लोस का सामना करना पड़ेगा।
पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता की कमी विवाद पैदा कर सकती है, निवेश के बड़े डिसीजन आज टाल देना ही समझदारी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन एक तो वर्क प्रेशर और दूसरा ऑफिस की पॉलिटिक्स के चलते अपने कार्य को समय पर कंपलीट नहीं कर पाएंगे।
न्यू जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू में आपकी तैयारी कम पड़ने की संभावना है।
कोवर्कर के साथ तालमेल बिगड़ने से प्रोजेक्ट की डेडलाइन मिस हो सकती है, जिससे बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
खान-पान में लापरवाही आज आपको भारी पड़ने वाली है।
लक्की कलर डार्क ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेस में नई मशीनों या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आपके प्रोडक्शन को 2 गुना बढ़ा देगा, लागत में कमी आएगी।
पुराने क्लाइंट्स से बड़े ऑर्डर वापस मिल सकते है, आपकी सर्विस क्वालिटी की वजह से मार्केट में माउथ पब्लिसिटी होगी।
नए नियमों का सही विश्लेषण करने से आप टैक्स बचा पाएंगे, जिससे नेट प्रॉफिट मार्जिन में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
ऑफिस की तरफ से किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने का मौका मिलेगा, जो आपके करियर ग्राफ को ऊपर ले जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन पर आज काम का बोझ कम रहेगा, जिससे आप पेंडिंग टास्क भी निपटा लेंगे और परिवार को भी समय दे पाएंगे।
मामा पक्ष से कोई कीमती उपहार मिल सकता है, अनमैरिड लोगों के लिए अच्छे घर से रिश्ता आने के योग हैं।
लाइब्रेरी या ग्रुप स्टडी में समय बीतेगा, आर्टिस्ट्स को अपनी पुरानी पेंटिंग या कलाकृति का अच्छा दाम मिलेगा।
स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा, योग से दिन की शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
पार्टनर के साथ मिलकर लिया गया कोई रिस्की डिसीजन आज आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है।
प्रीति, आयुष्मान योग के बनने से बिजनेस की सेल पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
फॉरेन कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, एक्सपोर्ट बिजनेस में टैरिफ छूट का पूरा लाभ उठा पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के काम की काफी सराहना होगी, आपको फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं।
आपके विरोधी खुद ही शांत हो जाएंगे, मैनेजमेंट आपकी बातों को गंभीरता से सुनेगा आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से राहत मिलेगी।
सैलरी स्ट्रक्चर में सुधार की बात चल सकती है, इंश्योरेंस और मेडिकल बेनेफिट्स बढ़ सकते हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या शॉपिंग का प्लान बनेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट पर फोकस करेंगे।
यूरिन संबंधी पुरानी समस्याओं में आराम मिलेगा, भरपूर पानी पिएं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।
शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के साथ वापस मिल सकता है।
बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है, एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी से भी व्यापार विस्तार में मदद मिलेगी।
किसी पुराने दोस्त के जरिए बड़ा क्लाइंट हाथ लगेगा, जिससे आपका टर्नओवर तेजी से बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी में कोई विशेष पावर या अथॉरिटी दी जा सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा।
अगर आप जॉब चेंज करना चाहते है, तो आज का दिन ऑफर लेटर साइन करने के लिए बेस्ट है।
घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, लव लाइफ में रोमांस और गहराई आएगी।
रिसर्च स्टूडेंट्स को कोई नई खोज में सफलता मिलेगी, खिलाड़ी अपनी पुरानी चोट से उबर जाएंगे।
मानसिक शांति रहेगी, जिम या वर्कआउट शुरू करने के लिए ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
ऑल्ड स्टॉक सेल न होने के कारण पेमेंट रूकेगा, मार्केट में साख को बचाने के लिए डिस्काउंट देना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आज बड़ा निवेश करना जोखिम भरा होगा, सरकारी नियमों में बदलाव आपके एक्सपोर्ट बिजनेस को प्रभावित कर सकता है।
बिजनेसमैन की क्लाइंट्स के साथ बातचीत के दौरान कड़वाहट आ सकती है, जिससे एक चलता-फिराता कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ से निकल सकता है।
ऑफिस में आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए संघर्ष करना होगा, काम का श्रेय कोई और ले जाने की कोशिश करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को छंटनी या रोल चेंज का डर सता सकता है, शांत रहकर अपना काम करते रहें।
नई तकनीक को न सीख पाने के कारण स्वयं को जूनियर स्टाफ से पीछे महसूस करेंगे, स्किल गैप को कवर करना आपकी पहली प्रायॉरिटी रहनी चाहिए, खुद को अपडेट करने की जरूरत है।
लाइफ पार्टनर के साथ छोटी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है, अविवाहितों के लिए आए रिश्ते आज बातचीत में अटक सकते हैं।
खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।
गर्दन या कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है, भारी सामान उठाने से बचें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेस्ट है, आपके द्वारा लिया गया डिसीजन फ्यूचर सेफ करेगा।
प्रीति, आयुष्मान योग के बनने से बिजनेसमैन को सडनली ही कोई बुकिंग मिल सकती है, मुनाफा उम्मीद से ज्यादा होगा।
आपकी सलाह से कंपनी का कोई डूबता हुआ प्रोजेक्ट बच जाएगा, जिसके लिए आपको विशेष रिवॉर्ड मिल सकता है।
गवर्नमेंट एंप्लॉयड पर्सन गवर्नमेंट या किसी सामाजिक संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
वर्क कल्चर के चलते आप ऑफिस में सबके चहेते बने रहेंगे, आपकी पॉजिटिविटी से पूरा टीम वर्क सुधरेगा।
पिलग्रिम्स ट्रैवलिंग पर जाने की प्लानिंग बनेगी, दादा-दादी का स्वास्थ्य बेहतर होगा।
हायर स्टडीज के लिए बैंक लोन आसानी से मंजूर हो जाएगा, खिलाड़ी कोच की नई ट्रिक से जीत हासिल करेंगे।
पैरों के दर्द में आराम मिलेगा, सात्विक भोजन से पाचन तंत्र मजबूत होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की डिमांड बोहत रहेगी जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी आपका स्टॉक खाली हो जाएगा।
बिजनेसमैन के ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते काम करने के तरीके में बदलाव से वेस्टेज कम होगा और नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
नया ऑफिस या गोदाम खरीदने के लिए बैंक से लोन की प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की जॉब प्रोफाइल में स्थिरता आएगी, जो लोग जॉब सिक्योरिटी को लेकर परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी।
आपकी मेहनत का फल आज बॉस की मीटिंग में सबके सामने तारीफ के रूप में मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की मैनेजमेंट, रिसोर्स एलोकेशन और सूझबूझ से कंपनी का खर्चा कम होगा।
लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे।
स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का अच्छा मौका मिलेगा।
घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी, रात को हल्का भोजन करना सेहत के लिए रामबाण होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेसमैन का प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।
नया स्टार्टअप शुरू करने या पुराने बिजनेस में एआई एंड टेक को जोड़ने से आपकी मार्केट में नई पहचान बनेगी।
प्रीति, आयुष्मान योग के बनने से एनजीओ या सोशल वर्क से जुड़े बिजनेस को बड़ी डोनेशन या ग्रांट मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को इंक्रीमेंट या बोनस की खबर मिल सकती है, जो लोग ट्रांसफर चाह रहे थे, उन्हें मनचाही जगह मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन टीम को लीड करते हुए एक कठिन डेडलाइन को अचीव कर लेंगे।
लिंकडइन या प्रोफेशनल साइट्स के जरिए किसी बड़े मेंटर से मुलाकात होगी।
पुराने मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होगा, अनमैरिड पर्सन को सोशल मीडिया के जरिए कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है।
स्टूडेंट्स को विदेशी प्रोजेक्ट मिलेगा, खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे।
मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म होगा, मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ेगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन की मार्केटिंग स्ट्रेटजी, सोशल मीडिया कैंपेन फेल होने से बिजनेस की इनकम डाउन होगी, आज विज्ञापन पर खर्च करना बेकार साबित होगा।
माल की आवाजाही में टैरिफ और टोल की वजह से एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ेगा, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की हड़ताल या छुट्टी के कारण मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम रुक सकता है, जिससे बड़ा घाटा संभव है।
सीनियर के साथ तालमेल की कमी आपके प्रमोशन में बाधा बन सकती है, आज चुप रहना ही बेहतर है।
एक साथ कई काम हाथ में लेने से एंप्लॉयड पर्सन कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, मल्टीटास्किंग से बचें।
भाई-बहनों के साथ जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है, लव पार्टनर आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और मन में नकारात्मक विचार आएंगे, खिलाड़ियों को कोच से डांट पड़ सकती है।
नींद पूरी न होने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 4, अन लक्की नं.1
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की जरूरत पड़ने पर मदद करें।
मार्केट डिमांड के अनुसार प्रोडक्ट बदलने से आपकी सेल्स 30 परसेंट बढ़ जाएगी, कस्टमर का भरोसा आप पर बढ़ेगा।
लाइफ पार्टनर के नाम से किया गया निवेश आज बिजनेसमेन को बड़ा रिटर्न देगा, बिजनेस में प्रॉफिट के अवसर बनेंगे।
ऑफिस में आपको अपनी मर्जी से काम करने की आजादी मिलेगी, जिससे आप बेहतरीन रिजल्ट दे पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को जूनियर अपना आदर्श मानेंगे, ऑफिस में आपका एक अलग और सम्मानजनक औरा बनेगा।
घर में सुख-शांति का वास होगा, माता के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
म्यूजिक फील्ड वालों को बड़ा मंच मिलेगा।
पुरानी एलर्जी से छुटकारा मिलेगा, योग और प्राणायाम से चेहरे पर चमक आएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment