AAJ KA RASHIFAL 14 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

14 मार्च शनिवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 08ः11 तक चैत्र कृष्ण दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः33 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है।      
बिजनेस से अच्छा-खासा धन प्राप्त होने की संभावना है, साथ ही कुछ नई प्लानिंग पर आपका खर्च अधिक रहेगा।
वरियान योग बनने से आपका व्यक्तित्व आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
पदोन्नति होने के योग हैं, यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
सकारात्मक पर्सन से मुलाकात मार्केटिंग पर्सन में एक नया उत्साह भरेगा।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
विकेंड पर स्पोर्ट्स पर्सन को कोच एंड पेरेंट्स से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
फैमिली रेस्पोंसिबिल्टी को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते है।
सेहत के मामले में हल्का फीवर आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक नॉलेज बढेगा।                
वरियान योग बनने से बिजनेस में सितारों का साथ मिलने से बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है।
बिजनेस में आपको बार-बार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं जिसका असर आपके कार्य पर दिखेगा, आप अपना कार्य समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।  
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आ रही प्रॉब्लम को सुलझाने में सफल होंगे।
जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
लवर के साथ बिताए समय को याद करेंगे।
सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
व्यापार में आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल न होने से कारोबार के लिए की जाने वाले यात्रा किसी कारणवश कैंसिल हो सकती है।
कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, सबसे खराब संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं, सावधान रहे।
घरेलू झगड़े का असर एंप्लॉयड पर्सन की कार्यशैली पर दिखेगा।
आपको अपनी संतान की गलतियों से दुख होगा।
आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे, विकेंड पर काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है।
आप प्यार-व्यार के चक्कर में किसी कर्ज ले सकते है, जो आपके लिए सही नहीं रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स पशोपेश में रहेंगे कि क्या करें क्या न करें, आप अपना समय बर्बाद न कर अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पेट खराब होने की संभावना है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।          
वरियान योग बनने से मार्केट में आ रही रुकावट दूर होने से बिजनेस में तरक्की होगी, परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में फेस्टिव सीजन के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है पार्टनरशिप गहरी हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
एंप्लॉयड पसर्न को वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में टीमअप बनाके रखना होगा तब ही आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट कर पाएंगे।
आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी।
आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए।
अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
एग्जाम को देखते हुए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में नई प्लानिंग बनाने के बारे में परिवार के साथ विचार-विमर्श हो सकता है, अगर धरातल पर ला रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वरियान योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
ऑफिस मीटिंग में आपका प्रोजेक्ट सिलेक्ट होने से आपकी खुशी छुपे नहीं छुपाई जाएगी।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, आपके छोटे भाई बहन आपकी तरफ ही बने रहेंगे, घर से काम में चीजें सुगमता से आगे बढ़ेंगी, जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की काफी दिनों बाद तारीफ होगी जिससे स्टडी के प्रति उनका विश्वास जगेगा।
पॉलिटिशियन को भाग्य का साथ मिलेगा पार्टी में उनका कद बढ़ेगा।
सेहत में सुधार आएगा।
लवर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स पढ़ाई से अलग कुछ नया करेगे।
आपका बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन डिसिजन लेते समय बिना किसी जानकारी या सोच विचार करने के बाद ही डिसिजन लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वरियान योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
वर्कस्पेस पर पूर्व में किए गए बेहतर कार्यां के कारण आप आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे, आपका खर्च कम रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए टीम लीडर बनाया जा सकता है।
जीवनसाथी आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है, वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में यंग जनरेशन अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की कामयाबी में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है।
बात करें सेहत की तो अपच, अम्लता और संबंधित मुद्दों के साथ कुछ संघर्ष करने की संभावना है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।            
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, खर्चों में बढ़ोतरी आपकी चिंता में बढ़ोतरी करेगी उन पर कंट्रोल करना आपकी पहली प्रायोरिटी रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी मतभेद की संभावना बन सकती है आपको धैर्य धारण करना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
आप अपने बच्चे को लेकर चिंतित रहेंगे, आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।
लवर आपकी तुलना किसी और से करके आपके दिल को दुखा सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
फ्रेंड सर्किल के कार्यां के चलते आप किसी परेशानी में फंस सकते है।
वीकेंड पर आप अपनी सेहत को लेकर अलर्ट हो जाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम में वृद्धि होगी।
बिजनेस में सफलता हाथ लगेगी, धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं, आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
वरियान योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के कार्य आगे से आगे बनते चलेंगे।
जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, लंबी टेलीफोनिक बातचीत जैसी बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का आत्मविश्वास टॉप लेवल पर रहेगा।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
आपको किसी कार्य में फैमिली का फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे आपको लगेगा कि अब इस कार्य को तो चुटकियों में निपटा लुंगा।
बात करें प्रेम जीवन की तो पुराना प्रेम आपकी लाइफ में आ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
 
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करने से काम सफलता मिलेगी।          
वरियान योग के बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपना मार्ग बनाने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके अथक प्रयासों से पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं साथ ही नई प्लानिंग पर काम हो पाएगा।
नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं, लेकिन दोपहर बाद कामकाज समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और काम में भी मन नहीं लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान दे पाएंगे जो उनके बेहतर भविष्य के लिए सही साबित होगी।
आज आप ज्यादा भावुक हो जाएंगे और फ्रेंड के मध्य अपनी लव लाइफ की बातें करेंगे।
सेहत को लेकर आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
लवर के साथ मूवी देखने या घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस विस्तार के लिए यह समय कुछ खास नहीं है, लेकिन फिर भी आप बिजनेस के लिए कच्चा चिठ्ठा तैयार कर सकते है, बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी।
बिजनेस के लिए ली गई प्रॉपर्टी के कागजात आपके हाथ आ सकते है, जिससे आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।
वर्कप्लेस पर एंल्पलॉयड पर्सन का आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट से अच्छे रिस्पांस मिलेंगे।
अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
लवर से काफी दिनों के बाद बातचीत हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है।
सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
बेहतर सेहत के लिए योग-प्राणायाम सहारा लें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।        
ग्रह स्थितियां विपरीत होने से बिजनेस के किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा, न ही आपका कोई कार्य सफल हो पाएगा जिससे आप हताश हो जाएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में सडनली ही धन हानि होने की संभावना बनेगी, जो आपको परेशानी में डालेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें क्योंकि समय आपके पक्ष में नहीं है।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है।
आपकी वाणी आज बहुत कठोर हो सकती है, आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियाँ आएंगी, परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर को कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है, आपको सावधानी बरतनी चाहिए।  
स्वास्थ्य संबंधी समस्या से उदास रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि वो फालतु में मार्केट में न घुमें आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
 
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडे भाई से संबंधों में सुधार आएगा।
वरियान योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनेंगे, लेकिन आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है, आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को उनके प्रोजेक्ट में दोस्तों से मदद मिल सकती है जिससे वो उसे समय पर कंप्लीट कर पाएंगे।
आपके दान देने पर धन खर्च होने की संभावना बनेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए विकेंड का यह एक सकारात्मक दिन रहेगा।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
पॉलिटिक्स की डिबेट को देखकर आपका झुकाव पॉलिटिक्स की तरफ हो सकता है।
लवर के साथ बदलते मौसम को लेकर शॉपिंग हो सकती है जिसमे ज्यादा एक्सपेंडिचर होने की संभावना बनेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments