AAJ KA RASHIFAL 23 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्री गणेशाय नमः।।

23 मार्च सोमवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज शाम 06ः39 तक चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः50 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा अलसुबह 04ः14 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।              
आपकी न्यू मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बिजनेस में बड़ा उछाल लाएगी, इन्वेस्टर आपके साथ जुड़ने के लिए आपसे बातचित कर सकते है।
टैक्स संबंधी जटिलताएं आज आसानी से हल हो जाएंगी, बड़े उद्योगपतियों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बड़ा सौदा करने जा रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करना आपके लिए अति शुभ है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई सुखद सूचना मिल सकती है, करियर में स्थिरता आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्किंग स्टाइल आज सातवें आसमान पर होगी, जिससे आप कठिन से कठिन टास्क को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
पिता के मार्गदर्शन से आपकी कोई बड़ी समस्या हल होगी, लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होने से रिश्ता और मजबूत होगा।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में रिकॉर्ड प्रदर्शन करेंगे, कलाकारों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
फिटनेस के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, आप नया एक्सरसाइज रूटीन शुरू करेंगे जो आपको ऊर्जावान रखेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।                
पार्टनरशिप बिजनेस में तिसरे अन्य पार्टनर के साथ जुड़ने से बिजनेस का तेजी से विस्तार होगा।
टैरिफ में खासकर आपके फील्ड में कुछ कम होने से बिजनेसमैन को अच्छा-खासा मुनाफा होगा, मार्केट में आपकी क्रेडिट रेटिंग सुधरेगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा, लेकिन साथ ही अलर्ट भी रहे कॉम्पिटिटर आपके प्रॉडक्ट की कॉपी करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स सबको प्रभावित करेगी।
ऑफिस में कोवर्कर का व्यवहार बहुत ही सहयोगी रहेगा, उनके ही सपोर्ट से आपका टी.ए., डी.ए. क्लियर हो सकते है।
करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज का दिन प्लानिंग के लिए श्रेष्ठ है, सीनियर्स का हाथ आपके ऊपर रहेगा।
घर में सुख-शांति बनी रहेगी, अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है।
स्टूडेंट्स को आज कोई बेहतरीन इंटर्नशिप मिल सकती है, प्लेयर का स्टैमिना बढ़ेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।          
मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण आपके कुछ पुराने क्लाइंट्स पार्टी चेंज कर सकते हैं, आपको मार्केटिंग में नई जान फूंकने की जरूरत है।
टैरिफ एंड टैक्स नियमों के कारण माल की लागत बढ़ सकती है, जिससे आज आपका नेट प्रॉफिट उम्मीद से कम रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस के कामों में ट्रांसपिरेंशी की कमी विवाद पैदा कर सकती है, निवेश के बड़े फैसले आज टाल देना ही समझदारी होगी।
विक स्टार्टिंग का वर्क प्रेशर आपको मानसिक रूप से थका सकता है, ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके करियर की गति धीमी करेगी।
न्यू जॉब के लिए किग गए प्रयास आज विफल हो सकते हैं, तकनीकी इंटरव्यू में आपकी तैयारी कम पड़ने की संभावना है।
कोवर्कर के साथ तालमेल बिगड़ने से प्रोजेक्ट की डेडलाइन मिस हो सकती है, जिससे बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं।
स्टूडेंट्स कंसंट्रेशन की कमी के कारण स्टडी में पिछड़ सकते हैं।
भारी तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, खान-पान में लापरवाही आज आपको भारी पड़ने वाली है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की 1, अन लक्की नं. 4
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।        
बिजनेस में कैश फ्लो बना रहेगा, जिससे आप समय पर अपने वेंडर्स का भुगतान कर पाएंगे।
विष्कुम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को नए रूट स्टार्ट करने से प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ेगा।
शेयर मार्केट में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
कानून और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को आज बड़ी जीत मिल सकती है, आपकी सलाह को मैनेजमेंट बहुत गंभीरता से लेगा।
न्यू जॉब जॉइन करने वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, आपको मनपसंद प्रोजेक्ट और टीम मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन का उनके फील्ड में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी वाणी आज दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेगी।
बड़ों के आशीर्वाद से बिगड़े हुए पारिवारिक रिश्ते सुधर जाएंगे, धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
फॉरेन में स्टडी की इच्छा रखने वाले छात्रों को आज सफलता मिलेगी।
बेहतर डाइट से आपकी ऊर्जा का स्तर पूरे दिन ऊंचा रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्र रच सकता है।
डेटा एनालिसिस और मार्केट रिसर्च के दम पर आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, बिजनेसमैन के हाथ बड़ा प्रॉफिट लगेगा।
टैरिफ दरों में स्थिरता रहने से आपकी प्लानिंग सफल होगी, बैंक से जुड़ा कोई पुराना लोन आज क्लियर हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ट्रांसफर के योग बनेंगे, आपकी ईमानदारी आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की वजह से कंपनी को आज नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है, साथ ही आपके इनकम के सोर्स जनरेट होंगे।
ऑफिस मीटिंग में आपकी प्लानिंग एंड आपकी एडवाइस को प्रायॉरिटी दी जाएगी, जिससे आपके करियर की ग्रोथ तेज होगी।
भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना आपके रिश्ते में नई जान फूंकेगी।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में नई तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।
योग और प्राणायाम से पुरानी जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन को हिडन एनिमी पर जीत मिलेगी साथ ही मार्केट में अपनी नई पहचान बनाएंगे, बिजनेस में बड़ा लाभ होगा।
कस्टम और टैरिफ से जुड़ी पुरानी फाइलें आज क्लियर हो जाएंगी, आपकी व्यावसायिक दूरदर्शिता आपको बड़े मुनाफे में ले जाएगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को आज गवर्नमेंट टेंडर मिल सकते हैं, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके विशेष कार्य को देखते हुए विशेष सम्मान मिलेगा, आपकी रिसर्च की प्रशंसा होगी।
ऑफिस में चली आ रही गुटबाजी आज खत्म होगी और आपके पक्ष में माहौल बनेगा, साथ ही आपके समय पर कंपलीट होंगे।
जो लोग अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा इन्वेस्टर मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल गहरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
रिसर्च कर रहे विद्यार्थियों को आज महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
शारीरिक रूप से आप बहुत शक्तिशाली महसूस करेंगे, पुराने रोगों के उपचार में सफलता मिलेगी और इम्यूनिटी बढ़ेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 5
 
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन को कॉम्पिटिटर की चालों के कारण भारी लोस हो सकता है, जिससे वित्तीय संतुलन बिगड़ने की आशंका है।
गवर्नमेंट स्ट्रक्चर के कारण कच्चा माल महंगा होगा, स्टॉक मैनेजमेंट में आज काफी गड़बड़ियां हो सकती हैं।
उधारी पर सामान देना आज आपके कैश फ्लो को रोक सकता है, बिजनेस विस्तार की योजनाएं आज कागजों तक ही सीमित रहेंगी।
वर्कप्लेस पर आपके खिलाफ कोई साजिश रची जा सकती है, अपनी गुप्त बातें किसी के साथ साझा न करें वरना नुकसान होगा।
जॉब सर्चर युवाओं को आज इंटरव्यू में कठिन सवालों का सामना करना पड़ेगा, आत्मविश्वास में कमी खलेगी।
काम का बोझ आपको चिड़चिड़ा बना सकता है, जिससे ऑफिस का माहौल खराब होगा।
पुराने पारिवारिक विवाद दोबारा उभरने से घर की शांति भंग होगी, प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप कलेश कराएगा।
छात्र आज आलस्य के कारण पढ़ाई का कीमती समय बर्बाद करेंगे।
गले और इन्फेक्शन की समस्या परेशान कर सकती है।
लक्की कलर, पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 1
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
व्यापारियों को आज विदेशी ऑर्डर मिल सकते हैं, पुरानी पेमेंट क्लियर होने के 100 परसेंट चांसेस बनेंगे।
अंतरराष्ट्रीय टैरिफ दरों में कमी से आपका एक्सपोर्ट बढ़ेगा, नए निवेशकों के आने से विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में भारी उछाल आएगा, बाजार में आपकी साख बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज बड़ी सफलता मिल सकती है, ऑफिस में आपकी सौम्यता सबको आकर्षित करेगी।
वर्कप्लेस पर आपका ज्ञान आपको सही डिसीजन लेने में मदद करेगा, आप दूसरों की समस्याएं सुलझाने में माहिर रहेंगे।
घर में शांति और सुख का माहौल रहेगा, माता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ बड़ा काम आज पूरा हो जाएगा।
स्टूडेंट्स को आज नया मंच मिलेगा, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन रिकॉर्ड बनाने वाला है।
मानसिक शांति मिलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा, हर्बल टी और प्राकृतिक चिकित्सा से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
 
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।  
बिजनेस में आज बड़ी वृद्धि होगी, आपकी स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग के चलते मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की ही बात होगी।
नए सरकारी टैरिफ आपके पक्ष में आने से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत मिलेगी, मशीनों में निवेश उत्पादन बढ़ाएगा।
बिजनेसमैन अगर किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने जा रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 का समय आपके लिए सही है, साथ ही कानूनी बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाएंगी।
मैनेजमेंट स्किल्स और धैर्य के कारण एंप्लॉयड पर्सन को बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी मिलेगी, ऑफिस के अनुशासन में आपकी मुख्य भूमिका होगी।
विदेश से बड़ा पैकेज ऑफर हो सकता है, आपकी पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी आपकी अलग ही पहचान बनेगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा, उन पर विक स्टार्टिंग होने के बावजूद भी वर्कलोड नहीं रहेगा।
संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद आज सुलझ जाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन का फॉर्म आज बेहतरीन रहेगा।
जोड़ दर्द की समस्याओं में सुधार होगा, सुबह की सैर आपको मानसिक रूप से शांत बनाए रखेगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 7
 
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।  
इनोवेशन और स्टार्टअप्स के लिए आज का दिन बड़ा निवेश लाने वाला है, आपकी दूरगामी सोच बाजार में क्रांति लेकर आएगी।
टैरिफ में आए बदलाव से व्यापारियों को मुनाफा होगा, ऑनलाइन मार्केटिंग से बिक्री कई गुना बढ़ेगी।
सामाजिक कार्यों से जुड़कर किया गया व्यापार आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, स्टॉक मैनेजमेंट में सुधार लाभदायक रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए अपनी फील्ड विजिट्स के दौरान नए कॉन्टेक्ट्स बनाना आसान होगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी स्वतंत्र विचारधारा को पहचान मिलेगी, आपकी सलाह से कंपनी के बड़े नुकसान टल सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए न्यू टेक्नोलॉजी सीखने के लिए दिन शुभ है, आपको किसी सेमिनार में बोलने का मौका मिलेगा।
मित्रों के साथ गेट-टुगेदर से मन प्रसन्न रहेगा, लव लाइफ में पार्टनर के साथ मानसिक तालमेल शानदार रहेगा।
स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
नर्वस सिस्टम और पैरों के दर्द में आराम मिलेगा, मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ेगी और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 6
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।  
मार्केट की अनिश्चितता आपके व्यापारिक निर्णयों को गलत साबित कर सकती है, सट्टे और जोखिम भरे निवेश से आज कोसों दूर रहें।
आयातित माल पर बढ़े हुए टैरिफ की वजह से लागत मूल्य बढ़ेगा, जिससे कस्टमर के साथ डील करने में मुश्किल आएगी।
प्रतिस्पर्धी कंपनियां आपके क्लाइंट्स को लुभाने के लिए अनैतिक तरीके अपना सकती हैं, अपनी प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखें।
फ्रीलांसिंग एंप्लॉयड पर्सन को पेमेंट मिलने में देरी होगी, जिससे मानसिक तनाव और बढ़ेगा।
बॉस के साथ किसी बात पर बहस आपकी इमेज खराब कर सकती है, ऑफिस में अपनी वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण रखें।
कोवर्कर की ईर्ष्या आपके काम में रुकावट पैदा करेगी, तकनीकी खराबी की वजह से ऑफिस के काम अटक सकते हैं।
रिश्तेदारों के साथ धन को लेकर अनबन हो सकती है।
प्लेयर का प्रदर्शन आज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा।
आँखों में जलन या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त नींद लें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 4
 
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन की व्यापारिक सूझबूझ मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत करेगी, कॉम्पिटिटर को पछाड़कर आप बड़ी लीड हासिल करेंगे।
नए सरकारी टैरिफ में मिलने वाली राहत आपके बिजनेस की लागत कम करेगी, जिससे नेट प्रॉफिट बढ़ेगा।
विक स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए रिकॉर्ड बिक्री वाला रहेगा, नए ऑर्डर मिलने की पूरी संभावना है।
ऑफिस में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी, मैनेजमेंट आपको किसी बड़े मिशन के लिए चुन सकता है।
बेरोजगारों को आज किसी प्रतिष्ठित संस्थान से अच्छी सैलरी वाला ऑफर मिल सकता है, आपका इंटरव्यू बहुत सफल रहेगा।
वर्कप्लेस पर अनुकूल वातावरण रहने से आप समय से पहले अपने टारगेट पूरे करेंगे, सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
फैमिली में किसी मांगलिक कार्य की प्लानिंग बनने से उत्साह रहेगा।
स्टूडेंट्स हार्ड सब्जेक्ट पर अपनी पकड़ बनाएंगे।
आज आप खुद को बहुत स्फूर्तिवान महसूस करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7 

Comments