AAJ KA RASHIFAL 22 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 मार्च रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः17 तक चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः43 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
ज्योतिष और वास्तु घर की पश्चिम दिशा में अंधेरा न रखें।
वाशि योग के बनने से बिजनेस में आज बड़ी सफलता मिलेगी, कंपटीशन में भी आपकी जीत निश्चित है।
सरकारी टैरिफ और पॉलिसी में आए बदलाव आपके व्यापारिक मुनाफे को बढ़ाएंगे, मशीनरी में निवेश फायदेमंद रहेगा।
बड़े कॉरपोरेट क्लाइंट्स के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी, जिससे आपके बिजनेस को भविष्य की सुरक्षा मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की मैनेजमेंट के कार्यों में पकड़ और मजबूत होगी, आपको किसी बड़ी टीम को गाइड करने का मौका मिल सकता है।
रविवार को भी आप अपने करियर की नई स्किल्स सीखने में बताएंगे, जो आपको प्रोफेशनल जगत में एक कदम आगे रखेगा।
लाइफ पार्टनर के साथ घर की जिम्मेदारियों को साझा करेंगे, परिवार में आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन का अनुशासन उन्हें जीत दिलाएगा।
हड्डियों और दांतों से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा, ताजी हवा और सुबह की धूप आपकी सेहत में सुधार लाएगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 8, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
ज्योतिष और वास्तु घर के ड्राइंग रूम में उगते सूर्य की तस्वीर लगाएं, रविवार को लाल वस्त्र पहनना भाग्यशाली रहेगा।
विदेशी व्यापार पर लगे नए टैरिफ आपके मुनाफे को कम कर देंगे, जिससे आज कैश फ्लो बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी।
मार्केट में न्यू टेक्नोलॉजी आपके पुराने ढर्रे के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती है, बदलाव न करना भारी पड़ेगा।
कॉम्पिटिटर की आक्रामक मार्केटिंग के कारण आपके ग्राहक टूट सकते हैं, आज विज्ञापन पर खर्च बढ़ेगा लेकिन रिटर्न कम मिलेगा।
रविवार होने के बावजूद पेंडिंग काम का दबाव आपको मानसिक रूप से थका देगा, ऑफिस की राजनीति आज आपके पक्ष में नहीं है।
न्यू जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू के नतीजे निराशाजनक रह सकते हैं, अपनी स्किल्स को अपडेट करने की सख्त जरूरत है।
कोवर्कर के साथ तालमेल की कमी के कारण प्रोजेक्ट में देरी होगी, आज सीनियर की डांट सुननी पड़ सकती है।
घर में पुरानी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है, लव पार्टनर की उपेक्षा आपको दुखी कर सकती है।
कंसंट्रेशन की कमी के कारण स्टूडेंट्स का स्टडी में मन नहीं लगेगा।
भारी भोजन के कारण पेट में इन्फेक्शन और अपच की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं 1, अन लक्की नं 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मजबुती आएगी।
इनोवेशन और नई तकनीक का इस्तेमाल आपको मार्केट लीडर बना देगा, बिजनेसमैन को बिजनेस में आज बंपर मुनाफा होगा।
टैरिफ में आई स्थिरता से आपकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी, नए निवेशकों के आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से आप कंपटीटर को कड़ी टक्कर देंगे, कस्टमर का फीडबैक बहुत सकारात्मक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, आपकी तार्किक शक्ति की प्रशंसा होगी।
सुनफा योग के बनने से ऑफिस में आपको कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
रविवार को आप अपनी हॉबी को करियर बनाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे भविष्य में आय के नए स्रोत खुलेंगे।
फ्रेंड के साथ गेट-टुगेदर से मन खुश रहेगा, लव लाइफ में पार्टनर के साथ नई योजनाएं बनाएंगे।
स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी, आर्टिस्ट के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का और शांत महसूस करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 9, अन लक्की नं 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
ज्योतिष और वास्तुः घर की पूर्व दिशा में भारी सामान न रखें, रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाना आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
आपका ब्रांड आज बाजार में नई ऊंचाइयों को छुएगा, प्रतिद्वंद्वी आपकी नकल करेंगे लेकिन आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे।
सरकारी टैरिफ में आए बदलाव का सीधा फायदा आपके बिजनेस को मिलेगा, आपको अपने सेक्टर में बड़ा मुनाफा होगा।
नए मार्केट में कदम रखने जा रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए बहुत शुभ है, आपकी लीडरशिप में टीम शानदार रिजल्ट देगी।
ऑफिस में आपकी धाक जमेगी और जूनियर्स आपसे सलाह लेने आएंगे, आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है।
आप आज अपनी कार्यक्षमता से असंभव लगने वाले काम को भी संभव कर देंगे, रविवार को भी आप कुछ नया और प्रोडक्टिव करेंगे।
पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके जीवन में नई रोशनी लाएगा, लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बहुत गहरा होगा।
स्टूडेंट्स स्टडी में अव्वल रहेंगे, प्लेयर को किसी प्रतिष्ठित क्लब या टीम से ऑफर दिया जा सकता है।
आज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़िया रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 7, अनलक्की नं 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
ज्योतिष और वास्तु घर के ईशान कोण में गंगाजल रखें, बुध की कृपा पाने के लिए पक्षियों को बाजरा डालें।
वाशि योग के बनने से डेटा और लॉजिक के दम पर आप कंपटीशन में अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे, बिजनेस में आज बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है।
नए टैरिफ नियमों को समझने की आपकी क्षमता आपको टैक्स बचाने में मदद करेगी, जिससे बिजनेस में अच्छी बचत होगी।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन कस्टमर से भरा रहेगा, मैनेजमेंट आपके मुनाफे को बढ़ा देगा।
आपकी ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स की वजह से बॉस आपसे बहुत खुश रहेंगे, ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है, करियर में ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे।
रविवार का उपयोग आप अपनी भविष्य की प्लानिंग और नए कोर्स सीखने में करेंगे, जो आपको दूसरों से आगे रखेगा।
भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ घर की सजावट में समय बिताएंगे जिससे रिश्ते बेहतर होंगे।
स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से हार्ड सब्जेक्ट को सॉल्व कर लेंगे।
पाचन तंत्र मजबूत होगा और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे, संतुलित आहार और मॉर्निंग वॉक आपकी सेहत सुधार देगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं 3, अनलक्की नं 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
ज्योतिष और वास्तु घर के उत्तर-पूर्व में पीला फूल लगाएं, ईशान कोण में जल का पात्र रखें।
पार्टनरशिप में पारदर्शिता की कमी के कारण बड़ा वित्तीय नुकसान होने के संकेत हैं, आज कोई भी नया एग्रीमेंट साइन न करें।
नए सरकारी टैरिफ और नियमों के कारण ट्रांसर्पोटेशन का एक्सपेंडिचर बढ़ जाएगा, छोटे व्यापारियों के लिए आज बजट संभालना मुश्किल होगा।
मार्केट में कंपटीशन के चलते आज आपको अपनी सर्विस की क्वालिटी गिरानी पड़ सकती है, जिसका सिधा असर आपकी गुडविल पर असर पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं, जिससे आपका मनोबल गिरेगा और आप करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है, हाथ आया अवसर निकल सकता है।
रविवार की छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे क्योंकि बॉस का अचानक कॉल आपको काम पर वापस बुला सकता है।
बच्चों की पढ़ाई को लेकर लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है, प्रेम संबंधों में अविश्वास की भावना पैदा होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को टीम सिलेक्शन में निराशा हाथ लग सकती है।
आज माइग्रेन या सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं 3, अनलक्की नं 1
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा।
ज्योतिष और वास्तु घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाएं, चंद्रमा की मजबूती के लिए माता का आशीर्वाद लें।
टैरिफ दरों में मिलने वाली छूट आपके मुनाफे के मार्जिन को बढ़ा देगी, बिजनेस में भारी लाभ होगा।
आपके पुराने क्लाइंट्स वापस लौटेंगे और बिजनेस में स्थिरता आएगी, सूझबूझ से किया गया निवेश आज फलदायी रहेगा।
मार्केट आपकी स्ट्रेटजी सफल होंगी और आप कंपटीटर को पीछे छोड़ देंगे, नई डील्स के लिए आज का दिन बहुत लकी है, आपके लिए शुभ समय रहेगा सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य का।
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी जो विरोधियों के मन में जलन पैदा करेगी, आपको अलर्ट रहना होगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा पूर्व में दिए गए इंटरव्यू में सेलेक्ट होने पर कंपनी का कॉल आ सकता है, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल दिखाएगी।
रविवार का पूरा आनंद लेंगे और परिवार के साथ समय बिताने से आप मानसिक रूप से फ्रेश महसूस करेंगे।
आर्टिस्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी प्रसिद्धि मिलेगी, स्पोर्ट्स पर्सन अपने बेहतरीन फॉर्म में रहेंगे।
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं 4, अन लक्की नं 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
ज्योतिष और वास्तुः घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा न रहने दें, शुक्र की मजबूती के लिए इत्र का प्रयोग अवश्य करें।
मार्केट में आज आपके प्रॉडक्ट की भारी मांग रहेगी, मार्केट में आपका सर्विस एंड क्वालिटी सबको प्रभावित करेगा।
अंतरराष्ट्रीय टैरिफ में रियायत मिलने से आपका बिजनेसमैन को कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
बिजनेसमैन को आज के दिन कोई बड़ी डील मिल सकती है, आपकी आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी।
ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, ऑफिशियली मीटिंग में आपकी सलाह कंपनी के लिए वरदान साबित होगी।
जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है, करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।
रविवार का दिन आपके लिए आत्म-चिंतन का रहेगा, जिससे आप भविष्य के लिए नई और बेहतर रणनीति बना पाएंगे।
घर में किसी धार्मिक आयोजन से मन शांत रहेगा, लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है, प्लेयर का स्टैमिना बढ़ेगा।
लिवर और पेट की पुरानी समस्याओं में सुधार होगा, योग और ध्यान से आप आध्यात्मिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
लक्की कलर लाइट ब्लू, लककी नं 2, अन लक्की नं 9
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
ज्योतिष और वास्तु घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का पिरामिड रखें, मंगल मंत्र का जाप करें।
आपके साहसिक फैसले बिजनेस को नई दिशा देंगे, बिजनेसमैन को अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा।
कस्टम और टैरिफ की समस्याओं का समाधान आज मिल जाएगा, पुराने रुके हुए भुगतान आज वापस मिल सकते हैं।
मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी और आप बड़े टेंडर्स हासिल करने में सफल रहेंगे, टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके कार्य के लिए गवर्नमेंट के द्वारा सम्मानित करने के लिए लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
सुनफा योग के बनने से ऑफिस में आपके खिलाफ हो रही साजिशें आज नाकाम होंगी, आपकी कार्यक्षमता को देख मैनेजमेंट आपका ओहदा बढ़ा सकता है।
करियर में बदलाव की प्लानिंग सफल होगी, जो लोग खुद का काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें आज इन्वेस्टर मिलेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ रिलेशन में प्रगाढ़ता आएगी, संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिलने के योग हैं।
प्लेयर को आज किसी बड़े कोच का सानिध्य मिलेगा, जो उनकी लाइफ बदल देगी।
शरीर में भरपूर ऊर्जा रहेगी, पुराने दर्द से छुटकारा मिलेगा और आप शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ज्योतिष और वास्तु घर के उत्तर-पूर्व में छोटा सा जल कुंड या फव्वारा लगाएं, लाल फूलों से घर सजाएं।
ऑनलाइन मार्केट से मिल रही चुनौती आपके ऑफलाइन बिजनेस को धीमा कर देगी, आज कस्टमर की आवक उम्मीद से बहुत कम रहेगी।
टैरिफ में बढ़ोत्तरी से आपकी डील अटक सकती है, मार्केट में आपकी पेमेंट फंसने से आर्थिक तंगी महसूस होगी।
स्टॉक मार्केट या सट्टे में किया गया निवेश आज बड़ा झटका दे सकता है, कॉम्पिटिटर आपकी कमियों का फायदा उठाने की ताक में हैं।
ऑफिस में आपकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जिससे आप काफी असहज महसूस करेंगे और नौकरी छोड़ने का विचार करेंगे।
फ्रीलांसर्स के प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट हो सकते हैं, नई स्किल्स सीखने में समय और पैसा दोनों बर्बाद होने की संभावना है।
रविवार को भी काम का बोझ रहने से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे घर में कलह की स्थिति बनेगी।
भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है, लव लाइफ में पुरानी गलतफहमियां फिर से सिर उठाएंगी।
स्टूडेंट्स आज सोशल मीडिया के कारण स्टडी से ध्यान भटक सकता हैं, स्पोर्ट्स पर्सन का प्रदर्शन आज औसत दर्जे का रहेगा।
जोड़ों के दर्द और नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
ज्योतिष और वास्तु घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में नीले रंग का शो-पीस रखें, मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मार्केट में आज आपकी ही चर्चा होगी, आपके द्वारा बिना कॉम्पिटिशन के किए गए कार्य की सभी सराहना करेंगे।
टैरिफ दरों में कमी आने से आपकी लागत कम होगी, जिससे बाजार में आप प्रतिस्पर्धी कीमतों पर माल बेच पाएंगे।
नई पार्टनरशिप के लिए आज का दिन फलदायी है, आपके व्यवहार से नए निवेशक आकर्षित होंगे और बिजनेस का विस्तार होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स सबको लुभा लेगी।
ऑफिस में आपकी सैलरी बढ़ने की बातचीत शुरू हो सकती है, जिससे कोवर्कर सपोर्ट कम अदंर ही अंदर विरोध करेंगे।
आप आज वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छे से बनाकर रखेंगे, जिससे आपको और आपके परिवार को मानसिक शांति मिलेगी।
घर में उत्सव का माहौल रहेगा और कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है, लव पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
म्यूजिशियन एंड आर्टिस्ट को आज कोई बड़ा मंच मिल सकता है, स्पोर्ट्स पर्सन की फिटनेस में जबरदस्त सुधार होगा।
मानसिक शांति के कारण आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, त्वचा और बालों की चमक बढ़ेगी बीलते मौसम को देखते हुए पर्याप्त पानी पिएं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगे।
ज्योतिष और वास्तुः सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल न रखें, बुध को मजबूत करने के लिए घर में हरे पौधे लगाएं।
सोशल मीडिया एंड माउथ पब्लिसिटी के चलते बिजनेसमैन को आज जबरदस्त लाभ होगा, आपकी गुडविल बढ़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय टैरिफ में नरमी आपके बिजनेस के लिए वरदान साबित होगी, आज कोई बड़ा एग्रीमेंट हो सकता है।
बिजनेसमैन को उनके बेहतरी कार्य के चलते आज अंतरराष्ट्रीय मंच या ऑर्डर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी कमर कस लेनी चाहिए आज उनको नई रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है जिसकी वो चाह कर रहे थे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा, क्लाइंट्स की भीड़ लगेगी।
रविवार का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा, आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर करियर के बड़े फैसले लेंगे।
घर में शांति और सुख का वातावरण बना रहेगा, माता-पिता का आशीर्वाद आपके सभी बिगड़े काम बना देगा।
वाशि योग के बनने से आर्टिस्ट की आर्ट को काफी लोग पसंद करेंगे, स्पोर्ट्स पर्सन आज स्वयं का दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
मानसिक शांति मिलने से आप खुद को बहुत स्वस्थ महसूस करेंगे, ध्यान और योग से आपके चेहरे पर चमक आएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 5, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment