AAJ KA RASHIFAL 11 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 मार्च बुधवार, शीतलाष्टमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, वज्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा रात्रि 10 बजे के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर की जटिल समस्याओं में उलझे हुए रहेगे।
पेमेंट गेटवे या बैंक स्टेटमेंट में आज दिक्कत आ सकती है, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अटक सकती हैं, जिससे कैश फ्लो डिस्टर्ब होगा, बैकअप पेमेंट ऑप्शन तैयार रखिए और बैंक से पहले ही कॉन्टैक्ट करिए।
बिजनेस में आपके किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के आसार लग रहे हैं, जो आपके बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा।
बिजनेस में कुछ परेशानियां तो आपके सामने आएगी लेकिन आप अपने बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।
आज ऑफिस में पॉलिटिक्स का माहौल रहेगा, कलीग्स के साथ गलतफहमी हो सकती है, बैकबिटिंग से दूर रहें, अपने काम पर फोकस रखें और किसी की बातों में मत आइए, ऑफिस गॉसिप से जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा।
वर्कस्पेस पर आपका काम सामान्य से भी कम गति से चल सकेगा।
सेल्स मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आलस्य को लेकर परेशान रहेंगे।
परिवार के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए नहीं टालें अन्यथा आपके लिए भविष्य में कोई जटिल समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कॉम्पिपिटिटिव स्टूडेंट्स को फिजिकल प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी।
बात करे सेहत की तो आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
अगर आप नया बिजनेस एक्सपैंशन प्लान कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है, नई ब्रांच या नई पार्टनरशिप को लेकर जो भी बातचीत चल रही थी, उसमें आज सकारात्मक जवाब मिल सकता है, ग्रह स्थिति कह रही है कि आज बोल्ड डिसीजन लेने से फायदा होगा।
बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लोन एप्रुवल की फाइल फाइनल स्टेज से आगे बढ़ेगी।
जो व्यापारी विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ कर कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों के माल को डील करते हैं, उन्हें लाभ होगा।
वज्र योग के बनने से जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्यां का हल सहज ही प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स के लिए आज पढ़ाई में फोकस लाजवाब रहेगा, जो सब्जेक्ट कठिन लग रहा था, आज उसमें क्लैरिटी आएगी, अगर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन रिवीजन के लिए बेस्ट है, नोट्स बनाइए, बहुत फायदा होगा।
फैमिली में सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी
सेहत को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में जो कॉम्पिटीशन से परेशानी चल रही थी, उसमें आज राहत मिलेगी, आज कोई ऐसी स्ट्रैटेजी दिमाग में आएगी जो कॉम्पिटिटर्स से आपको अलग खड़ा कर देगी, ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहिए।
कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर है, उनके माल की खूब बिक्री होने की संभावना है।
वज्र योग के बनने से कानूनी अड़चने दूर होने से आप व्यापार विस्तार के बारे में प्लानिंग बना सकते है।
वर्कप्लेस पर आज आपका परफॉर्मेंस लाजवाब रहेगा, जो टास्क पेंडिंग थे, वो आज एक-एक करके क्लियर होंगे, बॉस का एप्रीसिएशन मिलेगा और टीम में आपकी इमेज और मजबूत होगी, कॉन्फिडेंस हाई रखिए।
लेकिन आपको वर्कस्पेस पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, आपका व्यवहार किसी के हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
आप घरेलू कार्य में दिनभर व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन करियर बनाने के लिए अपने-अपने फील्ड में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में आप शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
व्यापारियों के लिए आज सेल्स में बम्पर ग्रोथ के योग हैं, जो प्रोडक्ट्स स्लो मूवमेंट में थे, उनकी डिमांड आज अचानक बढ़ सकती है, इन्वेंटरी चेक करवाइए और ऑर्डर्स टाइम पर डिलीवर करवाइए, कस्टमर सैटिस्फैक्शन पर फोकस रखिए।
बिजनेस में प्रति आपकी सजगता ऑनलाइन बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी, लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप लेन-देन में सावधानी रखें वापस आने में काफी समय लग सकता है।
वर्कप्लेस में आज लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा, कोई इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट या टास्क सीधे आपको असाइन हो सकता है, इसे अच्छे से हैंडल करिए, ये आपकी प्रमोशन की राह खोल सकता है।
वज्र योग के बनने से जॉब में मान-सम्मान मिलेगा।
वर्कप्लेस पर आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा, संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग बनाने में लगे रहेंगे।
सेहत की बात करें तो आरोग्य बना रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
व्यापारियों को आज बहुत सावधान रहना है, कस्टमर कंप्लेंट्स बढ़ सकती हैं, रिफंड रिक्वेस्ट और रिटर्न रेट हाई रह सकता है, प्रोडक्ट क्वालिटी पर फोकस करिए और कस्टमर सपोर्ट टीम को अलर्ट रखिए।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों को अन्य दिनों के मुकाबलें आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
बिजनेस में अधिक समय देने के बावजूद चाही गई सफलता नहीं मिल सकेगी।
ऑफिस में आज वर्कलोड बहुत ज्यादा रहेगा, सिंगल पर्सन पर तीन लोगों का काम आ सकता है, बर्नआउट का खतरा है, तो प्रायोरिटी सेट करिए, हर काम एक साथ मत पकड़िए, वरना क्वालिटी गिरेगी और सीनियर्स नाराज हो सकते हैं।
नौकरी में काम करते है कुछ अनचाही गलतियां आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, धन की कमी हो सकती है।
सैलरी आने पर या मुनाफा होने पर कुछ न कुछ दान पुण्य अवश्य किया करें, इससे आय में बरकत होती है।
वैवाहिक जीवन के शांत समंदर में ज्वार भाटा अवश्यम्भावी है, धैर्य से काम लें।
स्टूडेंट्स को आज फोकस में बहुत दिक्कत आ सकती है, सोशल मीडिया और फोन बहुत डिस्ट्रैक्ट करेगा, मोबाइल को दूर रखिए और टाइमर लगाकर पढ़ाई करिए, प्रोक्रैस्टिनेशन से बचिए, वरना सिलेबस और पाइल-अप हो जाएगा।
कमजोर हाजमा स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
फ्रेंचाइजी या डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज बातचीत शुरू करिए, ग्रहों की स्थिति बता रही है कि स्केलेबिलिटी के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है, नए मार्केट में एंट्री का प्लान बनाइए, सफलता मिलेगी।
बिजनेस में आत्मविश्वास से काम लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे जिसको भुनाने में आप सफल होंगे।
जिन लोगों को सैलरी नेगोशिएशन करनी है या इंक्रीमेंट की बात उठानी है, आज सही समय है, कम्युनिकेशन स्किल्स आज बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी, तो अपनी बात कॉन्फिडेंटली रखिए, पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा।
परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए अपनी स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
प्रेमी की किसी इच्छा को पूरा करने में पूरा दिन लग जाएगा।
सेहत में सुधार आएगा।
आपको किसी कार्यक्रम में कोई पसंद आ सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन सावधानीपूर्वक करें।
व्यापारियों के लिए आज ब्रांड बिल्डिंग के लिए बेस्ट दिन है, सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट वायरल हो सकता है, डिजिटल मार्केटिंग पर जो पैसा लगाया था, उसका रिजल्ट आज दिखेगा, ब्रांड अवेयरनेस बहुत बढ़ेगी।
बिजनेस में कार्यशैली अन्य बिजनेसमैन को कॉर्पोरेट मीटिंग में अट्रैक्ट करने के साथ प्रेरित भी करेगी।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा।
नौकरी में यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
वज्र योग के बनने से अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे, जो आपके लिए भविष्य में शुभ फलदायक रहेगी।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, जल्दबाजी से हानि संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है।
सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढने से अटके हुए काम जल्द पुरे होगे।
अगर कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट अटका हुआ था, तो आज फाइनल हो सकता है, क्लाइंट मीटिंग में आज बहुत कॉन्फिडेंस से बात रखिए, ग्रह कह रहे हैं कि डील क्लोज होगी और प्रॉफिट मार्जिन भी अच्छा रहेगा।
बिजनेस में कुछ नए नियम आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आप निश्चिंत होकर उन पर अमल करेंगे।
वज्र योग के बनने से बिजनेस में साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम से काम रखें, ऑफिस में हो रही राजनीति से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा रहेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन के रोजगार में वृद्धि होगी उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल सकता है।
परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। “स्वय को सदैव शांत रखना व्यक्ति का सबसे एहम गुण माना जाता है।” पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें कहीं एग्जाम के समय पर उन्हें ढुंढने में समय न बर्बाद करना पड़ें।
माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस में पार्टनर के साथ कोई डिसप्यूट सामने आ सकता है, डिसीजन मेकिंग में स्लो रहिए, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, कोफाउंडर या बिजनेस पार्टनर के साथ विजन क्लैरिटी पर बात करिए, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।
बिजनेस में मार्केट में किसी से वाद-विवाद हो सकता है, किसी बात को ज्यादा लंबी खिचना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, धैर्य धारण करें।
गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्ट में किसी अफसर के द्वारा किसी प्रकार की प्रॉब्लम क्रिएट की जा सकती है।
जॉब में आज किसी सीक्रेट प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी जो कंपनी में बड़ा बदलाव ला सकती है, यह इंफॉर्मेशन किसी से शेयर न करें और चुपचाप अपनी तैयारी करें।
वर्कस्पेस पर आपसे सभी वरिष्ठ जनों की अपेक्षाएं अधिक रहेगी और संभवतया आप उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएं।
नौकरी के लिहाज से दिन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा।
परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है, कुछ न कुछ अड़चन पेश आती रहेगी, जिससे आप काफी निराश हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपनी निपुणता सिद्ध नहीं कर पाएंगे जिससे वो तनाव में रहेंगे।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में नहीं रहेंगे सेहत को लेकर सतर्क रहें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी जो आपके आत्मवश्विस को बढ़ाएगी।
वज्र योग के बनने से मार्केट में फंसा पैसा कुछ हद तक प्राप्त करने में कामयाब होंगे, व्यवसाय में आंशिक वृद्धि होगी।
जिन लोगों को ऑफिस में प्रेजेंटेशन देनी है या क्लाइंट मीटिंग है, आज का दिन आपका है, बोलने की कला आज चरम पर होगी, जो बात रखेंगे वो इम्प्रेस करेगी, स्टेज फियर या प्रेजेंटेशन एंग्जायटी बिल्कुल नहीं रहेगी।
वर्कप्लेस पर आपको अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए।
टीम मैनेजमेंट और लीडरशिप में आज आप स्टार परफॉर्मर रहेंगे, जो डिसीजन लेंगे वो सही साबित होंगे, स्ट्रैटेजिक रोल में जो लोग हैं, उन्हें ऊपर से एप्रीसिएशन मिलेगा, कॉन्फिडेंस बनाए रखिए।
आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जो स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम या प्रोजेक्ट सबमिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज बहुत बेहतरीन दिन है, प्रेजेंटेशन स्किल्स आज बहुत शार्प रहेंगी, टीचर से गाइडेंस लीजिए, अच्छे मार्क्स आएँगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
बिजनेस में टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो आज रिसर्च करिए, नया सॉफ्टवेयर या टूल इम्प्लीमेंट करने से ऑपरेशनल एफिशिएंसी बहुत बढ़ेगी, ऑटोमेशन से मैनुअल वर्क कम होगा और प्रॉफिट मार्जिन इम्प्रूव होगा।
वज्र योग के बनने से बिजनेस ठीक चलेगा जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में आपको किसी भी प्रकार के जोखिम से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी, आत्मनिरीक्षण के लिए एकांत उपयोगी होगा।
नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, उधारी से दूरियां बनाकर रखने में ही आपके लिए फायदा रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फ्रेंड्स से विडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ सकेंगे।
हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी, मेंटल हेल्थ भी पॉजिटिव रहेगी, स्ट्रेस कम रहेगा। आज मेडिटेशन या माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करिए, अंदर से शांति महसूस होगी, खानपान बैलेंस रखिए, ताजे फल और सलाद खाइए।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
व्यापारियों के लिए आज फंडिंग या लोन अप्रूवल के बहुत अच्छे संकेत हैं, जो बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया था, उसका रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है, इन्वेस्टर मीटिंग है तो पूरी तैयारी करके जाए, फंडिंग मिलने के चांसेस स्ट्रॉन्ग हैं।
बिजनेस मध्यम चलेगा, कुछ खर्च भी सामने आएंगे, लेकिन आप बेझिझक उन खर्चों का सामना करते हुए आगे बढे़ंगे।
अगर आप न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सूचना एकत्र करने के बाद ही न्यू बिजनेस स्टार्ट करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
जो लोग अपस्किलिंग या नया कोर्स शुरू करना चाह रहे थे, आज एनरोल करिए, ए.आई. या डिजिटल स्किल्स सीखने का ये सही समय है, ग्रह स्थिति कह रही है कि आज शुरू किया हुआ कोर्स पूरा होगा और करियर में काम आएगा।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है जिसके लिए उन्हें डांट पड़ सकती है।
आपका ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है, प्रसन्नता में कुछ कमी होगी, थकान महसूस होगी।
पारिवारिक समस्याएं बनी तो रहेंगी, लेकिन फिर भी आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।
अपने कूल ड्रेसिंग सेंस से अपनी जील और कॉन्फिडेंस को एक्सप्रेस कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का अपने-अपने फील्ड की तरफ कॉन्संट्रेट होना उनके भविष्य की नींव रखेगा।
स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment