AAJ KA RASHIFAL 21 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

21 मार्च शनिवार, गणगौर तीज


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 11ः57 तक चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा अलसुबह 02ः28 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।              
ऐन्द्र योग के बनने से बिजनेसमैन के आज बिजनेस में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, मार्केट में आपकी वाहवाही होगी, कॉम्पिटिटर भी आपकी साख की बात करेंगे।
टैरिफ में मिलने वाली कुछ छूट आपके बिजनेस के लिए प्रॉफिटेबल होगी, विदेशी मुद्रा से बड़ा लाभ होगा।
सूझबूझ से लिए गए डिसीजन बिजनेस को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, अनुभवी लोगों के साथ मिलकर किया गया नया इन्वेस्टमेंट फ्यूचर में सुरक्षा प्रदान करेगा।
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, आपकी लीडरशिप क्वालिटी टीम को बड़ी सफलता दिलाने में मदद करेगी।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़ी कंपनी से बेहतर ऑफर मिल सकता है, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहने से आप समय से पहले अपने टारगेट को कंपलीट करेंगे, बॉस आपकी प्लानिंग एंड एडवाइस को गंभीरता से लेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा, परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनने से खुशियां आएंगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता के प्रबल योग हैं, कोई बड़ा सम्मान मिलने की पूरी संभावना है।
पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने से मन को बड़ी शांति और सुकून प्राप्त होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनचाहे खर्चों को कम करें।          
बिजनेसमैन को मार्केट कंपटीशन में टिके रहने के लिए भारी डिस्काउंट देना पड़ सकता है, जिससे आपके नेट प्रॉफिट पर असर पड़ेगा।
गवर्नमेंट रूल्स नए टैरिफ स्ट्रक्चर के कारण कच्चा माल महंगा हो सकता है, स्टॉक मैनेजमेंट में आज काफी मुश्किलें आने वाली हैं।
उधारी पर सामान देना भविष्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है, कैश फ्लो की कमी के कारण बिजनेस विस्तार की प्लानिंग स्टॉप हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आपके पॉलिटिक्स शिकार होने की संभावना है इसलिए गोशिप से दूर रहें, आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाने की कोशिश करेगा।
न्यू जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को आज इंटरव्यू में असफलता मिल सकती है, आत्मविश्वास की कमी के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं।
वर्कलोड बढ़ने से पर्सनल लाइफ के लिए समय नहीं निकाल  पाएंगे, टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते ऑफिस के इर्म्पोटेंट प्रोजेक्ट्स डीले हो सकते है।
फैमिली में पुराने विवाद दोबारा उभरने से माहौल खराब हो सकता है, लव लाइफ में 3 पर्सन की एंट्री क्लेश का कारण बनेगी।
स्टूडेंट्स कंसंट्रेशन की कमी महसूस करेंगे जिससे स्टडी का नुकसान होगा।
गले और छाती में संक्रमण होने की संभावना है इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नंबर 1, अनलक्की नं 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस डील में आज आपको बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, स्पेशली टेक्नीकल बिजनेसमैन  के लिए दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा।
मार्केट की सिचुएशन का सटीक आकलन आपको नुकसान से बचाएगा, नए टैरिफ नियमों को आप अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी भरोसा बढ़ेगा और बिजनेस का विस्तार होगा, छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर एंप्लॉयड पर्सन के नए रास्ते खुलेंगे, आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए आपको बड़ी टीम का नेतृत्व मिल सकता है।
जॉब चेंज करने की चाह रखने वाले एंप्लॉयड पर्सन को मनचाही जगह से बुलावा आ सकता है, स्किल डेवलपमेंट के लिए किया गया निवेश आज करियर में काम आएगा।
वर्क फ्रॉम होम कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे जिससे आय बढ़ेगी, ऑफिस के कार्यों में आपकी बुद्धिमानी की हर कोई तारीफ करेगा।
पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिक रिलेटेड स्टूडेंट्स को नई पहचान मिलेगी, स्पोर्ट्स पर्सन अपने कोच के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
नियमित योग और प्राणायाम से पुरानी जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
लक्की कलर डार्क ग्रीन, लक्की नंबर 3, अनलक्की नं. 6
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घरे के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।      
मार्केटिंग की नई स्ट्रेटजी बिजनेस में उछाल लाएंगी, आपके प्रॉडक्ट मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।
टैरिफ और टैक्स संबंधी जटिलताएं आज हल हो जाएंगी जिससे बिजनेस सुगम होगा, बड़े बिजनेमसमैन के साथ मेल-जोल बढ़ना लाभदायक साबित होगा।
रिटेल बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिकॉर्ड बिक्री वाला रहेगा, इन्वेंट्री मैनेजमेंट में सुधार से लागत कम होगी और मुनाफा दोगुना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत और लगन से ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप रोल मॉडल बनेंगे।
जो फॉरेन में जॉब की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज वीजा संबंधी अच्छी खबर मिलेगी, मल्टीनेशनल कंपनियों में करियर शुरू करने का सही समय है, लेकिन थोड़ा समय लग सकता है।
हार्ड प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर आपको ’एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ का प्राइज मिल सकता है, सीनियर का फुल सपोर्ट रहेगा।
पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और उनका सहयोग मिलेगा।
प्लेयर को आज किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए चुना जा सकता है, और स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से कठिन विषयों पर पकड़ बनाएंगे।
फिटनेस के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आप नया जिम या डाइट प्लान शुरू कर सकते हैं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नंबर 6, अनलक्की नं.3
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी।                  
बिजनेस में आज आपके प्रॉडक्ट की भारी मांग देखी जाएगी, कॉम्पिटिटर आपकी स्ट्रेटजी के सामने टिक नहीं पाएंगे।
टैरिफ दरों में स्थिरता आने से आपकी प्लानिंग सफल होंगी, मार्केट में आपका क्रेडिट स्कोर सुधरेगा जिससे लोन मिलना आसान हो जाएगा।
रियल एस्टेट में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन बड़ा सौदा करने का है, नए क्लाइंट्स के साथ नए कॉन्ट्रेक्ट हो सकते हैं।
मीडिया एंड ग्लैमर इंडस्ट्री रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को आज बड़ा ब्रेक मिल सकता है, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स क्लाइंट्स को काफी प्रभावित करेगी।
वर्कप्लेस पर आपका विनम्र स्वभाव कोवर्कर को प्रभावित करेगा जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा, सैलरी से कटे हुए पैसे वापस मिलने की पूरी संभावना है।
करियर में ग्रोथ के लिए किए गए प्रयास अब रंग लाने लगे हैं, सीनियर से आपको विशेष ट्रेनिंग के लिए किसी अन्य जगह पर भेजा जा सकता है।
घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी और उत्सव जैसा माहौल रहेगा, अनमैरिड को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
स्टूडेंट्स को आज इंटर्नशिप के अच्छे अवसर मिलेंगे, प्लेयर अपनी गति और स्टैमिना में सुधार महसूस करेंगे।
स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम में सुधार होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नंबर 7, अनलक्की नं.1
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण प्रॉफिट डाउन रहेगा, कॉम्पिटिटर की चालों पर पैनी नजर रखना आपके लिए अनिवार्य होगा।
नए टैरिफ नियमों और करों के बोझ से बिजनेस का बजट बिगड़ सकता है, सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में मतभेद उभर सकते हैं जिससे काम की गति धीमी होगी, किसी भी बड़े निवेश से पहले कानूनी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें।
ऑफिस में कोवर्कर का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा, अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना भारी पड़ सकता है।
रोजगार के नए अवसरों में देरी होने से मन में हताशा का भाव आ सकता है, टारगेट पूरा न होने पर सीनियर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
ऑफिस में बदलाव की कोशिशें फिलहाल असफल होती दिख रही हैं, जॉब में स्थिरता बनाए रखने के लिए आज अपने व्यवहार में लचीलापन रखें।
लाइफ पार्टनर के साथ संवाद की कमी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मंच नहीं मिल पाएगा।
बढ़ते मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है।
लक्की कलर मरून, लक्की नं- 8, अनलक्की नं- 5
 
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनेस में आज भारी उछाल आएगा, मार्केट में आपकी साख और विश्वास बढ़ेगा।
इंटरनेशनल टैरिफ दरों में कमी आने से आपकी एक्सपोर्ट क्वालिटी और बढ़ेगी, नए इन्वेस्टर के आने से बिजनेस विस्तार की प्लानिंग सफल होगी।
बिजनेसमैन को आज फॉरेन ऑर्डर्स मिल सकते हैं, बैंक से जुड़ा कोई पुराना लोन आज चुकता हो सकता है।
काउंसलिंग एंड साइकोलॉजी एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बहुत सफल रहेगा, आपकी एडवाइस किसी की लाइफ में चेंज ला सकती है।
क्रिएटिव राइटिंग एंड जर्नलिज्म रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को कोई बड़ा अवॉर्ड मिल सकता है, ऑफिस में आपकी सौम्यता सबको आकर्षित करेगी।
वर्कप्लेस पर आपके डिसीजन दूसरों की प्रॉब्लम को सॉल्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
घर में शांति और सुख का वातावरण रहेगा, माता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ बड़ा काम आज पूरा हो जाएगा।
स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा, आज का दिन रिकॉर्ड बनाने वाला है।
मानसिक शांति मिलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा, हर्बल टी और प्राकृतिक चिकित्सा से आप खुद को पुनर्जीवित महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नंबर 6, अनलक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकती है।  
बिजनेसमैन को हिडन एनिमी पर विजय प्राप्त होगी और मार्केट पर आपका धाक बनी रहेगी, दूसरों को मोनोपॉली को तोड़ने में आप सफल होंगे।
कस्टम और टैरिफ से जुड़ी पुरानी फाइलें आज क्लियर हो जाएंगी, आपकी बिजनेस को लेकर दूरदर्शिता आपको बड़े लोस से बचाकर प्रॉफिट की ओर ले जाएगी।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट टेंडर मिल सकते हैं, अपनी टीम को प्रोत्साहित करने से उत्पादकता में भारी इजाफा होगा।
सीक्रेट वर्क पर कार्य करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को विशेष सम्मान मिलेगा, आपकी रिसर्च और एनालिसिस की प्रशंसा होगी।
ऑफिस में चल रही गुटबाजी का दी एंड होगा और आपके पक्ष में माहौल बनेगा, न्यू टेक्नोलॉजी को अपनाने से आपका काम काफी आसान हो जाएगा।
जो लोग अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें आज इन्वेस्टर मिल सकते हैं, ऑफिस में आपकी एकाग्रता सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बहुत गहरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी, मार्शल आर्ट्स और जिमनास्टिक के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखरेगा।
बात करें सेहत की तो पुराने रोगों के उपचार में सफलता मिलेगी और आपकी इम्यूनिटी सिस्टम काफी मजबूत होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।  
बिजनेसमैन की मार्केट में गुडविल बढ़ेगी जिससे नए और बड़े ऑर्डर्स मिलने की संभावना है, कॉम्पिटिटर को पछाड़कर आप मार्केट में अपनी जगह बनाएंगे।
नए सरकारी टैरिफ आपके पक्ष में आने से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी, मशीनरी में किया गया निवेश उत्पादन बढ़ाएगा।
कानूनी बाधाएं स्वतः ही दूर होती चली जाएंगी, रियल एस्टेट के डेवलपर्स के लिए आज बड़े प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करने जा रहे है, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 के मध्य करें दिन आपके लिए शुभ है।
एंप्लॉयड पर्सन की मैनेजमेंट स्किल्स और धैर्य के कारण कोई बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, ऑफिस के अनुशासन को बनाए रखने में आपकी भूमिका रहेगी।
टेक्नोलॉजी रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को मल्टीनेशनल कंपनी से बड़ा पैकेज ऑफर हो सकता है, आपकी पुरानी मेहनत का फल अब प्रमोशन के रूप में मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन राहत भरा रहेगा, इंक्रीमेंट की फाइलें आगे बढ़ेंगी जिससे आर्थिक लाभ होगा।
संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद आज आपसी सहमति से हल हो जाएंगे।
प्लेयर का अनुशासन उन्हें पदक दिलाने में सहायक होगा।
सुबह की सैर और ताजी हवा आपको मानसिक रूप से मजबूत और शांत बनाए रखेगी।
लक्की कलर पर्पल, लककी नं. 4, अन लक्की नं.9
 
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।  
मार्केट की अनिश्चितता आपके व्यापारिक डिसीजन को गलत साबित कर सकती है, आज किसी भी तरह के सट्टे या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें।
आयातित माल पर बढ़े हुए टैरिफ की वजह से लागत मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, कस्टमर के साथ तालमेल बिठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
कॉम्पिटिटर कंपनियां आपके क्लाइंट्स को लुभाने की कोशिश करेंगी जिससे मार्केट शेयर कम होगा, विज्ञापन पर खर्च बढ़ेगा लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिलेंगे।
बॉस के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा।
ऑफिस में कोवर्कर की ईर्ष्या आपके काम में बाधाएं उत्पन्न करेगी, शिफ्ट चेंज होने की संभावना है जो आपकी सुविधा के अनुसार नहीं होगा।
फ्रीलांसिंग करने वालों को पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है, नई स्किल्स सीखने में आ रही रुकावटें आपको करियर में पीछे धकेल सकती हैं।
रिश्तेदारों के साथ धन को लेकर विवाद होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स नई सोच की कमी के कारण पिछड़ सकते हैं।
आँखों में जलन या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 1
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए दिन निवेश प्राप्त करने का है, बिजनेसमैन की दूरगामी सोच मार्केट में नई क्रांति लेकर आएगी।
टैरिफ में बदलाव के कारण बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा होगा, ऑनलाइन मार्केटिंग से आपकी सेल्स कई गुना बढ़ जाएगी।
सोशल वर्क से जुड़कर किया गया बिजनेस आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया स्टॉक मैनेजमेंट लाभदायक होगा।
रिसर्च एंड डेवलेपमेंट एंप्लॉयड पर्सन को किसी बड़ी रिसर्च का क्रेडिट मिलेगा, जो ऑफिस में सबको चकित कर देगी।
डेटा साइंस एंड एआई रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को किसी बड़े सेमिनार में बोलने का मौका मिलेगा।
ऑफिस में आपकी स्वतंत्र विचारधारा को पहचान मिलेगी, आपकी प्लानिंग एंड एडवाइस कंपनी को बड़े लोस से बचा सकती है, जिससे आपकी वैल्यू बढ़ेगी।
मित्रों के साथ मिलकर किसी सामाजिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे।
स्टूडेंट्स को आज प्रैक्टिकल परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिलेगी।
पैरों के दर्द में आराम मिलेगा, मेडिटेशन से आपकी मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी और आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
 
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।              
ऐन्द्र योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए धन वर्षा का योग है, आपके अनुभव और प्रॉडक्ट की मार्केट में भारी मांग रहेगी।
फॉरेन बिजनेस में टैरिफ संबंधी अनुकूलता रहने से मुनाफे की दर बढ़ेगी, लंबी दूरी की व्यापारिक यात्राएं नए निवेश के रास्ते खोलेंगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन ऐतिहासिक लाभ का हो सकता है, आपके द्वारा की गई पुरानी बचत अब बड़े काम आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की सलाह को मैनेजमेंट पत्थर की लकीर मानेगा।
न्यू जॉब ज्वाइन करने वालों के लिए दिन बहुत ही सुखद रहेगा, आपको अपनी पसंद का प्रोजेक्ट और टीम मिलेगी जिससे उत्साह बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का सम्मान बढ़ेगा, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको सफलता के शिखर पर ले जाने में मदद करेगी।
धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं जो मानसिक शांति देगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी।
योग और सात्विक आहार के कारण आपकी ऊर्जा का स्तर पूरा दिन ऊंचा बना रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नंबर 5, अनलक्की नंबर 8

Comments