AAJ KA RASHIFAL 15 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 मार्च रविवार, पापमोचनी एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः17 तक चैत्र कृष्ण पापमोचनी एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्र रच सकता है।
किसी कॉन्ट्रैक्ट में कुछ प्रॉब्लम चल रही है, तो मीडिएशन या सेटलमेंट की कोशिश करिए, कोर्ट जाने से पहले बातचीत से समझाइए जिससे आप दोनों का टाइम और पैसा बचेंगे।
डेली नीड्स बिजनेस के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी चिंताएं धन के आगमन से दूर हो जाएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, परंतु अपने पार्टनर व कर्मचारियों की हर गतिविधि और क्रियाकलाप को नजरअंदाज न करें।
वर्कस्पेस पर आप मूर्खों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय और कार्य बर्बाद कर सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का ध्यान कहीं और रहेगा।
आप संडे की शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
प्रेमी से लाइफ आगे बढ़ाने को लेकर वार्तालाप होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
आज किसी वैवाहिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।
आपको स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है, आपको परहेजी खाना, खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से पुण्य दायक काम करने से चमकेगा भाग्य।
व्यापारियों के लिए आज पेंडिंग पेमेंट कलेक्ट करने का बेस्ट दिन है, जो क्लाइंट्स पैसा नहीं दे रहे, उनसे रिक्वेस्ट करें, लीगल नोटिस की बात करिए, ज़्यादातर लोग तुरंत पे करेंगे।
बिजनेस में अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा से आप अपने बिजनेस को कम समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बना सकते है।
परिध योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको अपने जीवन में काफी ले जाएगा।
आप अपनी कार्यशैली से सभी को कायल करने में सफल होंगे, लेकिन आप फिर भी विरोधियों से सतर्क रहें।
करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, आपके माता-पिता या ससुराल वाले आपके लिए आशीर्वचन कहेंगे।
प्रेम जीवन में गिफ्ट का आदान-प्रदान हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
आपके स्वास्थ्य सितारे दुर्बलता और बीमारी का संकेत देते हैं।
आप आज मार्केट में शॉपिंग के समय प्रेम संबंधों में पड़ सकते है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिज़नेस में इनसाइडर थ्रेट हो सकता है, एम्प्लॉइज़ के रॉन्ग एक्शंस डेटा लीक, फ्रॉड, थेफ्ट आज कोई संकेत मिल सकता है, सभी का एक्सेस कंट्रोल रिव्यू करिए।
बिजनेस में आपके काम सामान्य गति से भी आगे नहीं बढ़ेंगे, कुछ कार्यां में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
ग्रह स्थिति सही नहीं है पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
वर्कस्पेस पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए दिन सामान्य नहीं होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अलर्ट रहें विरोधी आपके लिए झाल बुन रहें है।
आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता व जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है, पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पसर्न स्टेमीना बढ़ाने के चक्कर में किसी गलत संगत में पड़ सकते है।
सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं।
प्रेमी से किसी गिफ्ट को लेकर बहस बाजी हो सकती है।
करियर को लेकर फैमिली द्वारा आपको कुछ कहा जा सकता है जो उस समय आपको बुरा लगेगा लेकिन वो आपकी लाइफ की नई दिशा देगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास से अपने बिजनेस को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में प्रॉफिट में कुछ और धन जोड़कर बिजनेस में लगाने की प्लानिंग आप दोनों की बन सकती है।
आज ऑफिस में आपका वर्क एक्सीलेंस रहेगा, कोई डीप-डाइव एनालिसिस, रूट की नेचुरल स्ट्रेंथ आज शाइन करेगी जिससे आपकी चिंता में कमी आएगी।
आपके करियर की उन्नति बनी हुई रहेगी, सभी प्रकार की खुशहाली के संकेत हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
आपकी कोई एक मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है, अपना सामान सावधानी से रखें, संतान के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगें।
परिध योग के बनने से स्टूडेंट्स चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
प्रेमी की बातें याद कर आप रोमांटिक हो जाएंगे।
आपको करियर को लेकर सचेत हो जाना चाहिए, भविष्य में पास्ट को लेकर पछताए नहीं।
आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन आज इंटरनेशनल मार्केट पर रिसर्च करें, एक्सपोर्ट ऑपोर्चुनिटीज़, क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स बिज़नेस ग्रोथ में काम आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप एक ऑनलाइन परियोजना पर अपना पैसा और समय लगा सकते हैं।
बिजनेस में अगर आप किसी भी प्रकार के निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
आप अपने वर्कस्पेस पर सहकर्मियों और उच्च स्तर अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल होंगे।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करते हुए अपने फील्ड में बेहतर करने में जुटे रहेंगे, क्योंकि
मौसम परिवर्तन को लेकर सेहत के मामले में सतर्क रहें।
किसी पार्टी में किसी के साथ आपके नयन मटके हो सकते है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का दिन है, नए आइडियाज़, नए कनेक्शन्स, फंडिंग की ओपोर्चुनिटीज़ आपको मिल सकती है।
परिध योग के बनने से बिजनेस में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।
व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी, भाग्य का साथ रहेगा।
ऑफिस में आज कोई ट्रैवल अपॉर्चुनिटी मिल सकती है क्लाइंट विज़िट, कॉन्फ्रेंस, ट्रेनिंग प्रोग्राम हो रहा है तो हाँ बोलिए, आपका नेटवर्क एक्सपैंड होगा।
नौकरी में अनुकूलता रहेगी, प्रसन्नता रहेगी, भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी, किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा प्रसन्नता रहेगी, दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज (ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू) की तैयारी करें, करंट अफेयर्स पढ़ें, मिरर प्रैक्टिस करें।
परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
अपनी माँ का भावनात्मक साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे।
प्रेमी के संग शॉपिंग या मूवी देखने जाने की प्लानिंग बन सकती है।
आपको घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर उनसे ज्ञान लेना चाहिए, पता नहीं कौन सी बात कब आपके काम आ जाएं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेस में ग्रहस्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।
फैमिली बिजनेस में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
आज ऑफिस में ओवरटाइम का मुद्दा बहुत सताएगा, एक्स्ट्रा काम का पैसा नहीं मिलेगा, आपको अपनी बाउंड्री सेट करनी होगी, “ना“ बोलना सीखना होगा क्योंकि इसका असर आपकी हेल्थ पर दिखेगा, हेल्थ से ज़्यादा ज़रूरी कोई नहीं।
करियर में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी।
वर्कस्पेस किसी प्रोजेक्ट के डिले होने से आप कुछ परेशान रह सकते हैं।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है, आप जो खाते हैं और जिस स्वास्थ्य कार्यक्रम का पालन करते हैं, उसके बारे में आपको दिमाग में रखने की जरूरत है।
घर में अप्रिय बातों से निपटना पड़ेगा, जीवनसाथी पर चिल्लाएं नहीं।
लव लाइफ के चक्कर में न पड़ें आप अपने भविष्य को संवारने में लग जाएं यहीं आपके व आपकी फैमिली के लिए सही है।
स्टूडेंट्स को सेहत को लेकर योग और प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए तब ही वो बेहतर स्टडी कर अपने भविष्य को संवार पाएंगें।
प्रेम जीवन में र्थड पर्सन की एंट्री हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
रविवार को तांबे से निर्मित चीजों को बेचने से बचना चाहिए, तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी ना बेचें।
व्यापारियों के लिए आज कस्टमर एक्सपीरियंस पर्सनलाइज़ेशन का शानदार दिन है, हर कस्टमर को स्पेशल फील कराइए जैसे उन्हें बर्थडे डिस्काउंट दें इत्यादि से उन्हें अपनी और अट्रेक्ट करें।
बिजनेस को टॉप पर लाने के लिए ज्यादा समय निकालेंगे साथ ही आप अपने व्यवहार में भी बदलाव करते हुए नए प्रॉफेशनल स्टॉफ भी हायर कर सकते है।
पेरेंट्ल बिजनेस में आपके हाथ प्रॉफिट लग सकता है।
जो लोग डिजिटल युग में स्वयं को ढालना चाहते है उन्हें सबसे पहले टेक्नोलॉजी के बारे में स्वयं को अपडेट करना होगा तब ही आप आगे बढ़ पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने बॉस या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
एंप्लॉयड पसर्न को प्रमोशन के लिए अभी और पापड़ बेलने होंगे।
परिवार में दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे, आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
बात करें प्रेम जीवन की तो रोमांटिक मौसम बन सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जो दूर दराज में रहते है उन्हें ऑनलाइन स्टडी में आ रही कई जटिल समस्याओं को निपटा में समय लगेगा लेकिन वो उन्हें निपटा ही लेंगे।
आपकी माँ का स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन के लिए सोशल मीडिया पर यूज़र को जनरेट करने और नए कंटेंट प्रमोट करने का दिन है, बेहतर होने से कस्टमर्स आपके रिव्यू, फ़ोटोज़, वीडियोज़ शेयर करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस को चमकाने के लिए पहले से अधिक सचेत रहेंगे, अपनी गलतियों को सुधारने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
बिजनेसमैन के मार्केटिंग टीम को मजबूत करने से धन लाभ होगा।
वर्कस्पेस पर आप किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बचे, आप अपने कार्य पर ध्यान दें फालतू की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर दिन की स्टार्टिंग करेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपको कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है, आपको उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
परिध योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।
फैमिली के साथ किसी अन्य फालतू मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
आपको सिरदर्द या मतली हो सकती है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
बिजनेस में पार्टनर से सकारात्मक खबर मिलेगी, शाम को कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है जिससे तनाव की स्थितियां दूर होगी।
बिजनेसमैन आने वाले दिन की आज ही तैयारी कर लें कि कल क्या प्लानिंग बनानी है।
करियर निखारने के सपने सच करने के प्रयास रहेंगे, आप अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने शेड्यूल को टाइट करना पड़ेगा।
आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन का शिष्ट रवैया आपको संतुष्ट करेगा, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।
यंग जनरेशन को अपना फ्यूचर संवारने में जुट जाना चाहिए।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में चुस्त और जोश में रहेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।
अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है, पुराना प्यार आपके पास आ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस के क्षेत्रों में चिंता व विवाद देने वाला दिन रहेगा, उधारी न मिलने से आपके कष्ट बढ़े हुए रहेगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमी के चलते बोलचाल बंद हो सकती है।
जो लोग करियर में या जॉब में पूरी तरह पहचान नहीं बना पा रहे है, उन्हें शांत मन से सोचिए कि आप कहां गलती कर रहें हैं उसमें सुधार करें।
रोजगार के लिहाज से ये दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा, कमजोर और थके हुए रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर क्रोध न करें अन्यथा आपके बने बनाए रिलेशन खराब हो सकते है।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर प्रैक्ट्सि में अपनी जी लान लगा देंगे उसके बादवजुद भी अपना पिछला रिकॉड नहीं तोड़ पाएंगे, जिससे वो निराश होंगे।
बात करें सेहत की तो कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है, आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी चिकित्सकीय निर्देशों का पालन करना चाहिए।
लव लाइफ में आपको धोखा मिल सकता है।
आपकी किसी गलत संगत का फैमिली में पता चल सकता हैं, जो उनके लिए ही नहीं आपके लिए भी नुकसानदायक रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
परिध योग के बनने से बिजनेस में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी, जिससे आपकी टेंशन में कमी आएगी, और आप आगे के बारे में कुछ नई प्लानिंग बना सकते है।
फैमिली बिजनेस में आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
वर्कस्पेस पर स्किल्स को संवारने के कई मौके बनते नजर आएंगे जिन्हे आप भुनाने में सफलता हासिल करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे।
एंप्लॉयड पसर्न सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
आज फैमिली के साथ कोई सोशल इश्यू पर डिस्कशन करिए एनवायरनमेंट, एजुकेशन, हेल्थकेयर, बच्चों को सोशल अवेयरनेस सिखाइए, उन्हें रेस्पॉन्सिबल सिटिज़न बनाने की शुरुआत घर से होती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एंड आज क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन पर काम करिए, कोई प्रॉब्लम लीजिए और 10 अलग-अलग सॉल्यूशंस सोचिए।
सिरदर्द से परेशान रहेंगे।
आपको अपनी इच्छाओं के बारे में फैमिली से बात कर लेनी चाहिए, तब आपको पता चलेगा कि क्या सही है और क्या सही नहीं है।
बात करें प्रेम जीवन की तो कोई नया चैप्टर ओपन हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment