AAJ KA RASHIFAL 2 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 मार्च सोमवार, होलिका दहन
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः56 तक फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः52 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, पराक्रम योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः52 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं सुबह 07ः52 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
आप होलिका दहन में गुड़ और लाल पुष्प अर्पित करें।
फेस्टिवल सीजन और ग्रहो का साथ मिलने से बिजनेस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
व्यवसाय में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पर पॉजिटिव थिंकिंग रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपना 100 प्रतिशत देने में सफल होंगे।
अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है, उनके रिश्ता तय होने की संभावना है।
फैमिली के साथ नजदीकि धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
आप होलिका दहन में सफेद अक्षत और इत्र अर्पित करें।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालने की कशमकश की कोशिश में लगे रहेंगे।
बिजनेसमैन को सफलता हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी, तय मान लें कि बिना परिश्रम कोई भी सफलता हाथ नहीं लगने वाली है।
व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर और बॉस के द्वारा किसी प्रॉजेक्ट्स में डीले करने पर सुनना पड़ सकता है।
आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे, संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।
आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
आप होलिका के पास ग्रीन रंग से रंगोली बनाएं।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों को कुछ क्रिएटिव काम करने होंगे, तभी करियर के फील्ड में उन्नती मिलेगी।
बिजनेसमैन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को एंप्लॉयड और अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग करने जा रहे है, तो आप प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य जाएं।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
आप दूध से होलिका की परिक्रमा करें।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा, जीवन में यह सब तो चलता ही रहता है इसे देखकर बिलकुल भी परेशान न हो।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, सडनली ही आपको धन लाभ हो सकता है।
बिजनेसमैन परिश्रम से ज्यादा प्लानिंग के साथ काम करें, तो यह उनके और उनके बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
कोई नया प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते है तो आप प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा यह आपके लिए एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
लक्की कलर सफेद, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
आप गुड़ और गेहूं होलिका की अग्नि में डालें।
स्टूडेंट्स स्टडी में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है, तो कर्ज देर से चुकता हो सकता है।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब है, मुंह के छालों के संकेत हैं।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
आप होलिका में हल्दी और मूंग अर्पित करें।
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपकी मां आपको बाहर निकाल सकती है।
बिजनेस में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
बिजनेसमैन को कोई भी सौदा करते समय अलर्ट रहना होगा होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन जो प्रमोशन एंड सैलरी की उम्मीद लगाए बैठे है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
स्टूडेंट्स स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
आप होलिका के पास गुलाबी गुलाल से रंगोली बनाएं।
जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। बिजनेस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभफलदायक रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर के साथ रिलेशन अच्छा बनाकर रखें, तब ही आप बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे।
अतिगंड योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
जे एंप्लॉयड पर्सन जॉब के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं, वह अपनों से मिलने की योजना बना सकते हैं।
स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे।
युवा पीढ़ी नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
आप काली तिल होलिका दहन की अग्नि में डालें।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की प्लानिंग बनाएंगे, पेरेंट्स के सपोर्ट से आ रही जटिल समस्या हल होगी जिससे आप लाभ प्राप्त करेंगे।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
ऑफिस में आप अपनी बुद्धि का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
स्टूडेंट्स नेगेटिव थॉट्स से दूरी बनाकर रखें।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं।
घर और ऑफिस के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चले, दोनों जगह का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
आप होलिका में पीला चन्दन अर्पित करें।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे।
बिजनेसमैन को कानूनी दांवपेच में जीत हासिल हो सकती है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बेहतर ट्यूनिंग बनाकर रखें, यदि वह आपसे किसी तरह की सहायता की उम्मीद रखती है तो उस पर खरा उतरे।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
पैरों में चोट के संकेत मिल रहे हैं।
आपको दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
आप सरसों के दाने होलिका की अग्नि में डालें।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में जॉब को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, ऑफिशियली वर्क को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भी बढ़ेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को स्टडी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आपके अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, ऐसे में खुद तो उनका ध्यान रखें साथ ही उन्हें भी अपना ध्यान रखने की सलाह दें।
लक्की कलर डार्क येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।
आप होलिका में पीले पुष्प अर्पित करें।
स्टूडेंट्स स्टडी में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
बिजनेस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
समय की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक काम करें इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य की प्लानिंग बना रहे हैं तो प्रातः प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य न करें तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा, आसान दिन बिताएंगे, आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
आप होलिका में केसर और दूध अर्पित करें।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
बिजनेसमैन न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो उनके लिए समय उत्तम है, उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे जिससे सीनियर के बीच उनकी तारीफ होगी।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा।
सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।
आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। आप अच्छे संगीत का आनंद ले सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment