AAJ KA RASHIFAL 28 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 मार्च शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः46 तक चैत्र शुक्ल दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः50 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
मार्केट में चल रहे अप्स-डाउन के चलते आपका ध्यान बिजनेस से हट सकता है, जिसका कॉम्पिटिटर फायदा उठा सकते है।
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बढ़ते तनाव के कारण आपके कच्चे माल की शिपमेंट बीच समुद्र में अटक सकती है।
लाइफ में पहली बार बिजनेस के अनुमान और अनुभव का गलत जाना उनके लिए बड़े लोस को तैयार करेगा।
ऑफिस की राजनीति में आज एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर की न्यू स्किल्स आपके लिए गले की फांस बन सकता है, इसलिए आपको स्वयं को टेक्निकल अपडेट करना ही होगा, अगर आपको जॉब बनाए रखनी है, तो।
आपकी डेटा एनालिसिस गलत होने से क्लाइंट्स की तरफ से मानहानि का दावा किया जा सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसके चलते धार्मिक या दार्शनिक यात्रा की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
स्टूडेंट्स का आलस्य ही उन्हें कैम्पस प्लेसमेंट से दूर करेगा, स्पोर्ट्स अनैतिक कार्यां से स्वयं को दूर रखें।
बात करें सेहत की तो कोई पुरानी बीमारी पुनः आपको परेशान कर सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं 5, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेसमैन को ऐसे प्रीमियम क्लाइंट्स मिलेंगे जो लंबे समय तक आपके साथ जुड़ेंगे।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों या ऑनलाइन मीटिंग्स के जरिए बिजनेसमैन के हाथ कोई फॉरेन फ्रेंचाइजी या बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क लग सकता है।
आपकी कूटनीतिक मध्यस्थता आज दो बड़े बिजनेस घरानों के बीच समझौता कराएगी।
किसी विवादित प्रोजेक्ट को सुलझाने का पूरा क्रेडिट आज आपको और आपकी टीम को मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का क्रिएटिव माइंड क्लाइंट्स को बिना किसी सवाल के डील साइन करने के लिए प्रेरित करेगा।
आपको आज किसी नई ब्रांच या नई टीम का नेतृत्व करने का आधिकारिक प्रस्ताव मिल सकता है।
लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा और आप पार्टनर के साथ किसी लग्जरी डेट पर जा सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन का रणनीतिक खेल टीम को बड़ी जीत दिलाएगा।
आज आपकी त्वचा और आँखों में विशेष चमक रहेगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे नए तकनीकी समझौतों से आपके बिजनेस को बैकडोर एंट्री मिलने के प्रबल संकेत हैं, आपकी हिडन स्ट्रेटजी कॉम्पिटिटर्स को चारों खाने चित कर देंगी।
नए टैरिफ स्ट्रक्चर में आपके सेक्टर को मिलने वाली राहत से आपके उत्पादों की कीमत बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धी होगी।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए जो स्टॉक बोझ लग रहा था सडनली ही उसकी मार्केट में डिमांड बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन का कार्य के प्रति सचेत रहना किसी बहुत बड़ी गड़बड़ी को पकड़ सकता है जिससे आप मैनेजमेंट की नजर में आ जाएंगे।
आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे लाइफस्टाइल बेहतर होगी।
कोवर्कर आपकी गाइडेंस में अपने प्रोडक्ट को फाइनल टच देने में सफल होंगे, जिससे ऑफिस में आपकी एक ’गुरु’ जैसी छवि बनेगी।
लव लाइफ में गहरा आकर्षण और ’सोलमेट’ जैसा जुड़ाव महसूस होगा, शादी की बात पक्की हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन का आक्रामक प्रदर्शन प्रतिद्वंद्वी टीम के हौसले पस्त कर देगा।
पुरानी चोट से राहत महसूस होगी जिससे आपकी मानसिक दृढ़ता बनी रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन का डेटा एंड लॉजिक के आधार पर लिया गया हर डिसीजन सटीक बैठेगा और कॉम्पिटिटर को पीछे छोड़ देगा, मार्केट में आपका ही सिक्का रहेगा।
बिजनेसमैन की चातुर्यता के चलते नए व्यापारिक गलियारे आपकी सप्लाई चेन को और भी मजबूत और तेज बना देंगे।
सरकारी ऑडिट में आज आपकी कंपनी की पारदर्शिता की जमकर प्रशंसा होगी, जिससे भविष्य के बड़े टेंडर मिलना तय है।
आपकी रिपोर्ट में एक भी गलती न होना आपके लिए आगे के रास्ते ऑपन करेगा, कठिन कार्यों को व्यवस्थित तरीके से निपटाने की आपकी कला सबको प्रभावित करेगी।
आज आपको किसी ऐसी हाई-प्रोफाइल वर्कशॉप का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा जो जिसे आपको गंवाना नहीं चाहिए।
ऑफिस में चल रही राजनीति से उल्टा आपका वर्क-लाइफ बैलेंस इतना शानदार रहेगा कि आप परिवार को भी पूरा समय दे पाएंगे।
लाईफ पार्टनर के साथ निवेश की नई योजनाओं पर चर्चा होगी जो भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।
स्टूडेंट्स की डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के कारण आपकी ’डीप वर्क’ की क्षमता प्रभावित होगी।
पाचन तंत्र बहुत मजबूत रहेगा और आप खुद को काफी हल्का और एक्टिव महसूस करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
वीकेंड पर कॉम्पिटिटर के द्वारा आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी की कॉपी करने से आपकी सेल अचानक गिर सकती है।
डेटा प्राइवेसी के नए नियमों के उल्लंघन के कारण आपके ग्लोबल ऑपरेशन पर अस्थायी रोक लगने की संभावना है।
मार्केट में आपकी कंपनी के खिलाफ नेगेटिव पेड़ रिव्यूज फैला कर आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन कंपनी के मर्ज या छंटनी की खबरें आज आपको भारी मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मीटिंग्स में आज आपकी आवाज को दबाने की कोशिश होगी, अपनी बॉडी लैंग्वेज और शब्दों पर आज कड़ा नियंत्रण रखें, वरना विकेंड आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा।
विकेंड पर पेंडिंग फाइलों का अंबार आज आपको लंच ब्रेक भी नहीं लेने देगा जिसका असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी पैतृक संपत्ति को लेकर कड़वाहट बढ़ सकती है।
कंसंट्रेशन की कमी के चलते स्टूडेंट्स मॉक टेस्ट में खराब प्रदर्शन कर सकते हैं।
मानसिक तनाव के कारण माइग्रेन का तेज दर्द उठ सकता है, आँखों में सूखापन और स्क्रीन-टाइम बढ़ने से जलन की समस्या परेशान करेगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन की बड़ी सोच के चलते वो लॉन्ग-टर्म निवेश में बहुत बड़ी बाजी मारेंगे, जिस रिस्क को दूसरे टाल रहे थे, वहां से आपको छप्पर फाड़ मुनाफा होगा।
फॉरेन कंपनियों के साथ जॉइंट वेंचर या नई मास्टर फ्रेंचाइजी मिलने से आपका टर्नओवर डबल हो सकता है।
बिजनेसमैन आज कानूनी सलाहकार की मदद से आप पुराने टैरिफ विवादों मे जीत हासिल कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन का नॉलेज बैंक की तरह काम करना कंपनी को करोड़ों का फायदा कराएगा।
यदि आप अपना स्टार्टअप या कंसल्टेंसी करने की सोच रहे है, तो आपको कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है।
कंपनी के द्वारा आपको किसी मल्टीनेशनल मीटिंग में कंपनी को प्रेजेंट करने के लिए भेजा जा सकता है, जिसमें आप अपनी कंपनी को टॉप में लाने में सफल होंगे।
फैमिली के साथ किसी दार्शनिक या धार्मिक यात्रा की योजना सफल होगी।
फॉरेन में स्टडी करने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, प्लेयर को कोच से जीत का ’गुरुमंत्र’ मिलेगा।
लंबी पैदल सैर या मॉर्निंग वॉक आपको दिन भर तरोताजा रखेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लककी नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
विकेंड पर मार्केट को लेकर आपकी स्ट्रेटजी आपको मंदी में भी सबसे सही सौदे दिलाएगी, आप मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे।
वैश्विक संघर्षों के बीच आपके स्थानीय व्यापार को ’मेक इन इंडिया’ का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
कॉर्पोरेट टैक्स में मिलने वाली नई छूट आपकी बैलेंस शीट को और भी आकर्षक बना देगी, आज आप किसी बहुत पुराने कर्ज या देनदारी को पूरी तरह चुकता करने में सफल रहेंगे।
आज ऑफिस में आज आपकी मैनेजमेंट स्किल की परीक्षा होगी, जिसमें आप रिकॉर्ड अंकों के साथ पुनः अवल दर्जा प्राप्त करेंगे, जो आपके लेवल को और बढ़ाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के हार्ड वर्क एंड डेडिकेशन को देखते हुए वो ऑफिस में अपनी स्थिति को और स्ट्रांग करने में सफल होंगे।
पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में लाइफ पार्टनर का कंधा से कंधा मिलाकर साथ मिलेगा।
आर्टिस्ट के लिए आज का दिन ’मास्टरपीस’ बनने का रहेगा, उन्हें उनके फील्ड में सफलता मिलेगी।
घुटनों और जोड़ों के पुराने दर्द में आज चमत्कारिक सुधार महसूस होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य है, बस काम पर फोकस करें।
बिजनेसमैन को दीर्घकालिक और बड़े लाभ की लालच में छोटे निवेश और लाभ को इग्नोर करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आय के साथ साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें।
फैमिली मेंबर आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनके समस्या को सांझा जरूर करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स मन की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ साथ कोई धार्मिक बुक भी पढ़ सकते हैं जिससे की मन को शांति मिलेगी।
सेहत के मामले में जो लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं का सेवन करते हैं वह दवाओं को समय से लेना न भूलें।
न्यू जनरेशन अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करें, न्यू जनरेशन जो एन्सेस्ट्रल बिजनेस में शामिल होने जा रहे हैं वह इनोवेटिव होकर कार्य करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से मतभेद हो सकता है।
ग्रह की वक्री दृष्टि आपके व्यापारिक साहस को ओवर-कॉन्फिडेंस में बदल सकती है, जिससे आप गलत दांव लगा बैठेंगे।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते आपके पुराने विदेशी लेन-देन आज अटक सकते हैं जिसका असर आपके बिजनेस पर दिखेगा।
बिजनेसमैन जिस क्लाइंट पर आप आंख मूंदकर भरोसा कर रहे थे, वह आज डील से पीछे हट सकता है।
आपकी किसी निजी चैट या मजाक को आज वर्कप्लेस पॉलिटिक्स के तहत गलत तरीके से पेश करने की साजिश होगी।
आज छुट्टी के मूड में होने के कारण आप किसी महत्वपूर्ण क्लाइंट मीटिंग का समय भूल सकते हैं जो आपके लिए बड़ी भूल हो सकती है।
सडनली ही डे एंडिंग अर्जेंट वर्क के कारण आपको आधी रात तक ऑफिस के केबिन में रुकना पड़ सकता है, काम का बोझ मानसिक चिड़चिड़ापन लाएगा।
विवाहित जातकों के बीच ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से विवाद होगा।
छात्र आज सोशल मीडिया की लत में अपना कीमती वक्त बर्बाद करेंगे, स्पोर्ट्स पर्सन को मांसपेशियों में खिंचाव परेशान कर सकता है।
बात करें सेहत की तो आज आप घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर, पर्पल, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
आपकी कंपनी का शेयर भाव आज रिकॉर्ड स्तर को छू सकते है, विज्ञापन और मार्केटिंग की आपकी नई रणनीति मार्केट का पूरा रुख आपकी ओर मोड़ देगी।
वॉर जैसी स्थितियों के बीच आपके प्रॉडक्ट प्रीमियम कैटेगरी में अपनी जगह बनाएंगे, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपकी साख एक लीडर की तरह उभरेगी।
सुकर्मा योग के बनने से गनवर्मनमेंट से मिलने वाला कोई बड़ा टेंडर आज आपके नाम हो सकता है, जिससे व्यापार विस्तार का रास्ता साफ होगा।
मैनेजमेंट आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का डिसीजन मेकर नियुक्त कर सकता है, आपके विरोधी भी आज आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की वजह से ही उनकी कंपनी को ग्लोबल पहचान दिला सकती है, उनके साथ कोई बड़ी डील फायनल हो सकती है।
करियर में स्थिरता और ग्रोथ का बेहतरीन तालमेल आज देखने को मिलेगा, यदि नौकरी बदलने का मन है, तो आज का दिन बेहतरीन ऑफर्स लेकर आएगा।
फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की प्लानिंग बन सकती हैं।
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, जिम या एक्सरसाइज से आप खुद को और भी फिट और आकर्षक महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
लाइफ पार्टनर के नाम से किया गया कोई भी निवेश आज बहुत बड़ा रिटर्न और व्यापार में प्रॉफिट लेकर आएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की आहट से आपके समुद्री व्यापार या लॉजिस्टिक बिजनेस को बहुत बड़ी संजीवनी मिलेगी।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेस में आज ग्राहकों की भारी भीड़ रहेगी और ब्रांड नेम चमकेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की एक सटीक सलाह उनको बॉस का सबसे भरोसेमंद राइट हैंड बना सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की स्क्रिप्ट या आइडिया को नेशनल लेवल की पहचान मिल सकती है जिससे आपको अन्य कंपनी से भी ऑफर आ सकते है।
कार्यस्थल पर आज आपको बहुत ही शांत, सकारात्मक और सुखद वातावरण मिलेगा, कोवर्कर आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और काम का प्रेशर भी न के बराबर होगा।
घर में आध्यात्मिक शांति का वास होगा और माता का आशीर्वाद आपके बिगड़े काम बना देगा, लव लाइफ में रूहानी जुड़ाव महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
बेहतर नींद आएगी, जिससे सारी पुरानी थकान मिटेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
टेक और स्टार्टअप बिजनेसमैन को आज कोई बहुत बड़ी फंडिंग मिल सकती है, भविष्य की एआई तकनीक पर किया गया निवेश आपकी नेटवर्थ को कई गुना बढ़ा देगा।
इंटरनेशनल लेवल पर आपकी नेटवर्किंग आज आपको किसी बड़े रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ग्लोबल हेड बना सकती है।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट के द्वारा विशेष सरकारी ग्रांट मिल सकती है, जिससे उन्हें कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
ऑफिस में आज आपको अपने तरीके से काम करने की 100 परसेंट फ्रीडम मिलेगी क्योंकि आपके रिजल्ट जादुई होंगे जिससे कंपनी को फायदा होगा।
आपकी नेटवर्किंग आज आपको करियर के उस मुकाम पर ले जाएगी जहां से आप सीधे टॉप लेवल मैनेजमेंट से जुड़ सकेंगे, ऑफिस में आपकी नैतिकता की मिसाल दी जाएगी।
आज किसी राइवल कंपनी से भी आपको बहुत आकर्षक ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी मौजूदा कंपनी में आपकी वैल्यू और सैलरी बढ़ जाएगी।
लव लाइफ में दोस्ती और रोमांस का जबरदस्त बैलेंस रहेगा।
डिजिटल आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन उनके करियर की सबसे बड़ी डील दिलाने वाला है।
नसों और ब्लड सर्कुलेशन में आज गजब की स्फूर्ति महसूस होगी, मानसिक रूप से आप खुद को बहुत स्वतंत्र और हल्का महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 8, अन लककी नं. 7

Comments
Post a Comment