AAJ KA RASHIFAL 6 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 मार्च शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः54 तक चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः30 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, गण्ड योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः19 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से बिजनेस में आप अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम करते हुए उसे टीम मेनेजमेंट के सहयोग से आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
ब्रांड स्टोरीटेलिंग और इमोशनल कनेक्ट बिल्ड करने का बेस्ट दिन है, कस्टमर्स आपके ब्रांड से इमोशनली कनेक्ट हों इसके लिए अपनी ब्रांड की जर्नी शेयर करिए, सोशल मीडिया पर ऑर्गेनिक रीच बढ़ेगी।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है।
जो लोग लॉयल्टी ग्रोथ की दुविधा में हैं पुरानी कंपनी छोड़ें या रहें आज क्लैरिटी मिलेगी, अपने करियर गोल्स को प्रायोरिटी दीजिए, इमोशनल गिल्ट में न फंसे।
नौकरी में कोई योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा।
वर्कस्पेस पर अधिक एकाग्रता के साथ कार्य करते हुए आप उत्साहित रहेंगे।
आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, दोपहर बाद पारिवारिक मोर्चे पर अव्यवस्था को सुधारने के प्रयास में सफलता हासिल होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने लेखन को सुधारना होगा साथ ही अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाना होगा तब ही वो अपने सपनों को साकार कर पाएंगे।
आपके धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन आपको विवादों से दूरी बनाए रखनी होगी।
सेहत के मामले में मौसम का ध्यान रखें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
व्यापारियों के लिए आज लीडरशिप और विज़न सेटिंग का शानदार दिन है, आप बिज़नेस में कोई बोल्ड डिसीज़न ले सकते है, नया प्रोडक्ट लॉन्च करना हो, नई मार्केट एक्सप्लोर करनी हो तो प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना अनुकूल रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे और बिजनेस की ग्रोथ को भी बढ़ाएंगे।
बिजनेस में व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के मौके खोने ना दे।
आज ऑफिस में कॉन्फिडेंस टॉप पर रहेगा, कोई प्रेज़ेंटेशन देनी हो, सीनियर्स के सामने बोलना हो आज बेस्ट दिन है, पेरेंट्स और भगवान का आशीर्वाद है, पब्लिक स्पीकिंग में शाइन करेंगे।
वर्कस्पेस पर आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहें।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
नौकरी में थकान और बोरियत महसूस रहेगी।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने ओल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक करने के प्रयास में सफल होने से उत्साही महसूस करेंगे।
आपको कुछ सिरदर्द हो सकता है।
आपको अपने कार्यों आज सफलता मिलेगी, बस आप जल्दबाजी से बचें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ऑनलाइन बिज़नेस में कन्वर्ज़न रेट ड्रॉप जा सकता है, वेबसाइट पर विज़िटर्स आ रहे हैं लेकिन खरीद नहीं रहे, चेकआउट प्रोसेस में कोई इश्यू हो सकता है, यूज़र एक्सपीरियंस रिव्यू करिए।
बिजनेस में आप चल रही परेशानियों के चलते सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो पाएंगे जिससे आपका काम सामान्य गति से भी आगे नहीं बढ़ेगा।
व्यावसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब भी होगा।
ऑफिस में मीटिंग ओवरलोड से परेशान होंगे, पूरा दिन मीटिंग्स में बीत जाएगा, असली काम पेंडिंग रह जाएगा, डीप वर्क का टाइम नहीं मिलेगा, जिससे क्वालिटी सफर करेगी, ज़रूरी मीटिंग्स ही अटेंड करिए, बाकी डिक्लाइन करिए।
नौकरी या वर्कस्पेस में किसी विवाद में फंसने की संभावना है।
अगर आप नौकरी बदलने की मंशा बना रहें है, तो पहले जॉब कंर्फम करें उसके बाद ही कदम बढ़ाएं।
भगवान की भक्ति की तरफ ज्यादा झुकाव हो सकता है, लव-लाइफ का मैटर घर में उजागर हो सकता है, अलर्ट रहे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम के बाद पेपर लिक होने के चलते एग्जाम केंसल होने से सब किए कराए पर पानी फिर जाएगा, दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी।
आप किसी कार्य के जा रहे हैं, तो पेरेंट्स का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाएं, जीवन में स्थिरता आएगी।
सेहत के मामले में सतर्क रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
व्यापारियों के लिए आज कम्युनिटी बिल्डिंग और यूज़र जनरेटेड कंटेंट पर काम करने का बेस्ट दिन हैं, कस्टमर्स से टेस्टिमोनियल्स कलेक्ट करिए, सोशल प्रूफ बिल्ड करिए, लोग दूसरे लोगों की बात ज़्यादा मानते हैं।
बिजनेस में माल समय पर तैयार होने से पैंकेजिंग समय पर होगी और माल अगली पार्टी तक समय पर पहुंच जाएगा जिससे मार्केट में आपका नाम होगा।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से एवं पार्टनर के साथ सामंजस्य से पार्टनरशिप बिजनेस में उन्नति होगी।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस की बातों को न काटे तो दिन आपके फेवर में रहेगा।
नौकरी में साधारण और संतोषजनक दिन बीता पाएंगे।
प्रेमी के साथ कई दिनों के बाद साथ समय स्पेंड करेंगे।
आपके माता-पिता या ससुराल वाले आपके लिए आशीर्वचन कहेंगे, आपकी कोई खोई हुई एक अमूल्य वस्तु पुनः प्राप्त हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा जिसे भुनाने में वो सफल होंगे।
आंख में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
आपको किसी बेहतर कार्य के लिए परिवार और समाज से सम्मान मिलेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
व्यापारियों के लिए आज कस्टमर फीडबैक एनालिसिस का शानदार दिन है, सर्वे भेजिए, रिव्यूज़ पढ़िए, और जो कॉमन कंप्लेंट्स हैं उन पर एक्शन प्लान बनाइए, कस्टमर की आवाज़ सुनना बिज़नेस ग्रोथ की कुंजी है।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से बिजनेस में स्टाफ के निरंतर प्रयास से आप अपने बिजनेस को टॉप लिस्ट में लाने के प्रयास में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में वित्त के बारे में असुरक्षित और अस्थिर महसूस कर सकते हैं।
जो लोग इंडस्ट्री स्विच का सोच रहे थे, आज कोई वैल्यूएबल कनेक्शन बन सकता है, नेटवर्किंग इवेंट, लिंक्डइन पर कोई मैसेज एक कन्वर्सेशन से नई दिशा मिल सकती है।
वर्कस्पेस पर आपकी प्रोग्रेस को देखते हुए दूसरों के द्वारा आपकी बैकबाइटिंग की जाएगी सतर्क रहे।
आपके इस व्यवहार से ऑफिस के अन्य स्टाफ को अपनी आकर्षित करने में सफल होंगे।
प्रेमी भविष्य में किसी बड़ी समस्यां में फंस सकते है।
आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी की प्लानिंग बना सकते है, आप अपने जीवन साथी के कारण लाभ कमाएंगे।
आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अच्छी संगती में रहना होगा।
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
बिजनेसमैन को आज डबल ब्लेसिंग मिलेगी, बिज़नेस में आज जो भी बड़ा कदम उठाना है, उठाइए, पार्टनरशिप साइन करनी हो, डील क्लोज़ करनी हो आज शुभ है।
परिवार की सलाह से बिजनेस में किसी नए आउटलेट के ऑपन के बारे में प्लानिंग बन सकती है, आप अपनी कुण्डली का विश्लेषण करवाकर अपनी प्लानिंग को धरातल पर लाएं। क्योंकि ग्रहों का खेल कहीं आपका खेल न बिगाड़ दें।
आज ऑफिस में आपके लिए किंग या जैसी फीलिंग आपके मन में आएगी, सीनियर्स से सराहना, जूनियर्स से रेस्पेक्ट आज लीडरशिप इमेज बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी, इस पॉज़िटिव एनर्जी का यूज़ करिए, टीम को इंस्पायर करिए।
वर्कस्पेस पर आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी जिससे सफलता मिलने के रास्ते खुलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज आश्चर्य हो सकता है, विरोधी उनके कार्यों की प्रशंसा करेंगे, क्योंकि भितरघात हो सकता है, आप अलर्ट हो जाएं।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, रोमांस बना रहेगा।
फॉरेन स्टडी के लिए कर प्रयास कर रहे स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करें ताकि आप अपने सपने को सफल बना पाएं।
आपके स्वास्थ्य सितारे बेहतर रहेंगे।
आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, साथ ही आप विवादों से दूर रहें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
कैश फ्लो में सडनली गड़बड़ हो सकती है, क्लाइंट्स पेमेंट डिले कर सकते हैं, कोई बड़ा चेक बाउंस हो सकता है, वर्किंग कैपिटल पर प्रेशर बढ़ेगा, तुरंत फॉलो-अप करिए और बैकअप फंड तैयार रखिए, अन्यथा आप पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण बिजनस में स्थिरता लाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें अन्यथा बाद में कहीं आपको पछताना नहीं पड़े।
जो लोग रिमोट जॉब स्कैम में फंसने से डर रहे हैं फेक ऑफर्स, एडवांस पेमेंट माँगने वाली कंपनियां आज कोई सस्पीशियस ऑफर आ सकता है, वेरिफाई करिए, किसी को एडवांस पैसा न दें।
किसी परिस्थिति के चलते आपको वर्क फ्रॉम होम कार्य करना पड़ेगा जिससे आप परेशान रहेंगे क्योंकि जो कार्य आप ऑफिस में रहकर करते है उसके मुकाबले घर से किए गए कार्य में गलतियां ज्यादा रहेगी, परेशानियां आती रहेंगी फिर भी बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी।
आपके लिए ऑफिस में विरोधियों के द्वारा प्रॉब्लम क्रिएट की जा सकती है।
घर में आपकी सिक्रेट ऑपन होने से अप्रिय बातों से निपटना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने आलस्य को दूर करना होगा।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।
आपके अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर में वृद्धि हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
व्यापारियों के लिए आज कॉम्पिटिटर एनालिसिस और मार्केट इंटेलिजेंस का बेस्ट दिन है, कॉम्पिटिटर्स क्या कर रहे हैं, उनकी स्ट्रेटेजी क्या है, आज डीप डाइव करिए, गैप्स ढूंढिए और स्वयं को स्ट्रांग कीजिए।
बिजनेस में बिजनेस पार्टनर से तालमेल शानदार रहेगा, प्रॉफिट बढ़ेगा, आपकी ऊर्जा का लेवल हाई लेवल पर रहेगा।
बिजनेस में आप किसी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना अनुकूल रहेगा।
ईमेल मार्केटिंग में आज बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिलेंगे, ओपन रेट और क्लिक रेट दोनों ऊँचे रहेंगे, एक वैल्यू-ड्रिवन न्यूज़लेटर भेजिए, सेल्स पुश नहीं, आप पर कस्टमर्स का ट्रस्ट बढ़ेगा।
वर्कप्लेस पर अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
न्यू जॉब को लेकर लालायित एंप्लॉयड पर्सन को न्यू जॉब की मेल प्राप्त हो सकती है।
करियर निखारने के सपने सच करने के प्रयास पूरे हो सकते हैं।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा, शाम को प्रेम संबंध में कुछ तनाव होने की संभावना है, संतान के कुछ पुराने पिक्चर सामने से आने से आपके चेहरे के हाव-भाव बदल जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में चुस्त और जोश के साथ लगे रहेंगे।
सेहत को लेकर सतर्क रहें।
आपको नए अवसर मिलने की संभावना है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव आएगा।
अफिलिएट मार्केटिंग या रेफरल पार्टनरशिप सेट करने का सही दिन है, कमीशन-बेस्ड सेल्स चैनल बनाइए, ट्रैकिंग सिस्टम लगाइए, ऑर्गेनिक ग्रोथ के साथ-साथ पार्टनर-ड्रिवन ग्रोथ भी बढ़ेगी।
बिजनेस को चमकाने के लिए पहले से अधिक सचेत रहते हुए आगे बढ़ेंगे प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ेगा।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से मार्केट में उधारी उगाही में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली टै्रवलिंग करनी पड़ेगी जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
वर्कस्पेस पर आपके ऊंचाइयों को देखते हुए विरोधी जाल बुनना र्स्टाट कर सकते है, साथ ही कुछ आपत्तिजनक बातें कह सकते है।
फैमिली के साथ किसी मूवी को देखने की प्लानिंग बन सकती है, बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगे।
लवर के साथ डिनर की प्लानिंग बनने से आपके चेहरे की खुशी छुपाए नहीं छुपेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी संतुलित डाइट और नियमित प्रैक्टिस से अपने फील्ड में नए कीर्तिमान बनाएंगे।
परिश्रम का फल आज अवश्य मिलेगा।
पुराने दर्द से राहत मिलेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
व्यापारियों के लिए आज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी अपडेट का बेस्ट दिन है, जो सॉफ्टवेयर अपग्रेड पेंडिंग थे, जो ऑटोमेशन लगाना था आज इम्प्लीमेंट करिए, एफिशिएंसी बढ़ेगी, कॉस्ट कम होगी।
ग्रहों की स्थितियां आपके पक्ष में होने से कानूनी दांवपेच में आपको सफलता हाथ लगेगी।
गण्ड, वृद्धि योग के बनने से आप योजनाबद्ध तरीके से व्यावसायिक व्यवस्था रखेंगे, मार्केट में आपका आपका दबदबा भी रहेगा।
जो लोग काउंटर ऑफर कन्फ्यूज़न में फंसे हैं रिज़ाइन किया और कंपनी ने ज़्यादा पैसे ऑफर किए आज क्लैरिटी मिलेगी, पैसे से ज़्यादा ग्रोथ देखिए, शॉर्ट-टर्म गेन लॉन्ग-टर्म रिग्रेट बन सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर का पूर्ण सहयोग बना रहेगा।
अधिकारियों के साथ रखें मधुर संबंध के कारण नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर मिलने की संभावना है।
परिवार में बढ़े हुए खर्च के कारण आप कुछ चिंतित हो सकते हैं, किसी भी व्यक्ति का खर्च हमेशा उसकी कमाई से कम ही रहना चाहिए, इसके लिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी, उसे अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों में अंतर समझना होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर में सफलता का सफर जारी रखने मे सक्षम रहेंगे।
जीवनसाथी के शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में चाचा से बहस हो सकती है।
करेंसी फ्लक्चुएशन या इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ने से मार्जिन पर भारी प्रेशर आ सकता है, डॉलर रेट चेंज से प्रोडक्ट प्राइसिंग बिगड़ सकती है, हेजिंग स्ट्रैटेजी पर विचार करिए, सप्लायर्स से रीनेगोशिएट करिए।
पार्टनरशिप बिजनेस में एकाउंट रिलेटेड कुछ वाद-विवाद और लड़ाई झगड़े की स्थितियां खड़ी कर सकती है, जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे।
व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
आपके ब्रेकअप की सिचुएशन बन सकती है।
आज ऑफिस में पॉलिटिक्स बहुत चलेगी, रूमर्स फैल सकती हैं, आपकी इमेज खराब करने की कोशिश हो सकती है, गॉसिप में न पड़े, अपना काम बोलने दीजिए, ईमानदारी सबसे बड़ा हथियार है।
रोजगार के लिहाज से ये दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा।
वर्कस्पेस पर कार्य की अधिकता के कारण आप कमजोर और थके हुए रहेंगे।
आज रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप बहुत खलेगा, पार्टनर अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं कर रहा, या आप इमोशनली अनअवेलेबल हो रहे हैं, साइलेंट ट्रीटमेंट से बचिए, बैठकर बात करिए, प्रॉब्लम तभी सॉल्व होगी जब बोलेंगे।
विदेश से मेडिकल की स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स स्वयं को चिंताओं से घिरे हुए पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
व्यापारियों के लिए आज लॉन्ग-टर्म बिज़नेस प्लानिंग का शानदार दिन है, नेक्स्ट विज़न बनाइए, रेवेन्यू टारगेट, मार्केट एक्सपैंशन, टीम साइज़, शांत माहौल में सोचिए और लिखिए।
व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए ज्यादा समय देने पड़ेगा जिससे की गई कोशिश में आपको सफलता कम मिलेगी लेकिन आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।
जो लोग फ्रीलांसिंग या गिग वर्क में ग्रोथ चाहते हैं, आज नया क्लाइंट मिल सकता है, पोर्टफोलियो अपडेट करिए, प्रोपोज़ल भेजिए, एक अच्छा प्रोजेक्ट करियर चेंज कर सकता है।
ऑनलाइन कार्य की कई जटिल समस्याओं को निपटा लेंगे, हालांकि दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको दूसरों के दोषों को सुधारने में लगे रहेंगे जिससे आप अपने कार्य में पिछड़ जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स चाहेंगे कि अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे किया जाए, हेल्दी कंपिटीशन सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है।
परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के चलते खुशी का माहौल बना रहेगा, सुखद दाम्पत्य से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो आज सरप्राइज गिफ्ट का आदान प्रदान हो सकता है।
आज बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का बेस्ट दिन है, वेट लिफ्टिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज़, रेज़िस्टेंस बैंड्स मसल्स बिल्डिंग पर फोकस करिए, प्रोटीन इनटेक बढ़ाइए अंडे, पनीर, दालें, रिकवरी के लिए स्ट्रेचिंग भी करिए।
घर में किसी खास के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment