AAJ KA RASHIFAL 7 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 मार्च शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः18 तक चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः16 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन बिज़नेस प्रैक्टिसेज़ पर काम करिए, इको-फ्रेंडली पैकेजिंग, कार्बन फुटप्रिंट कम करना ये आज के ट्रेंड हैं, इनिशिएटिव प्लान करिए, ब्रांड इमेज स्ट्रॉन्ग होगी।
बिजनेस में सडनली से सफलता हाथ लगेगी जिससे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे।
ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लंबित कार्य कंप्लीट होंगे।
आज ऑफिस में इनोवेटिव आइडियाज़ की भरमार रहेगी, कुछ ऐसा सोचिए जो पहले किसी ने नहीं सोचा प्रोसेस इम्प्रूवमेंट, कॉस्ट सेविंग हैक, क्लाइंट एंगेजमेंट आइडिया, मैनेजमेंट इम्प्रेस होगा।
पूर्व में किए गए हार्ड वर्क का परिणाम वर्कस्पेस पर आपको शुभ समाचार के रूप में मिल सकता है।
नौकरी में आ रही समस्या दूर होगी।
आज फैमिली के साथ कोई सोशल कॉज़ में पार्टिसिपेट करिए, ब्लड डोनेशन कैंप, ट्री प्लांटेशन, किसी एन.जी.ओ. को सपोर्ट साथ मिलकर कुछ अच्छा करने से रिश्ते मज़बूत होते हैं और सेटिस्फिकेशन मिलती है।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह औसत दिन होगा।
आप फैमिली के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
सोशल इम्पैक्ट या पर्पज़-ड्रिवन बिज़नेस मॉडल पर आज ब्रेनस्टॉर्म करिए, बिज़नेस और सोसाइटी दोनों को फायदा पहुँचाने वाला मॉडल सोचिए।
धु्रव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में कुछ नई कंपनी के ऑफर आपको मिल सकते है, जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई महत्त्वपूर्ण डील आपके हक में हो सकती है जिससे पार्टनरशिप बिजनेस की ग्रोथ होगी।
नया हफ्ता, नई ऊर्जा, आज ऑफिस में वीकली प्लानिंग करिए टॉप 3 प्रायोरिटीज़ सेट करिए, मीटिंग शेड्यूल ब्लॉक करिए, जो लोग प्रोएक्टिव अप्रोच दिखाएँगे, मैनेजमेंट नोटिस करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर लगन से अपने काम को अंजाम देंगे।
जॉब के मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकती हैं।
आपको अपनी माता और संतान के कारण लाभ होगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा, जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा।
एग्जाम से पूर्व स्टूडेंट्स रिवीजन करने में सफल होंगे।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, कुछ लोगों को मांसपेशियों में कुछ दर्द परेशान कर सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
ऐड कैंपेन में आज बहुत अच्छा रिज़ल्ट मिलेगा, फेसबुक और गूगल ऐड्स पर पॉज़िटिव दिखेगा, ऑडियंस टारगेटिंग रिफाइन करिए, सर्विस बेहतर और एक्सपेंडिचर कम करने पर फोकस रखिए।
बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है जिससे बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, कोई बिजनेस संबंधी यात्रा की योजनाएं भी बन सकती हैं।
बिजनेस के लिए भूमि अथवा वाहन की खरीद फरोख्त संबंधी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे।
वर्कप्लेस में आज अप्रेज़ल रिलेटेड कोई पॉज़िटिव अपडेट मिल सकता है, इंक्रीमेंट या रेटिंग से जुड़ी गुड न्यूज़ आ सकती है, अगर अभी तक नहीं आई तो एच. आर. से पॉलाइटली फॉलो-अप करिए।
वर्कस्पेस पर आप आपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सीनियर से तारीफ सुनने को मिल सकती है।
घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा, आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो आप लवर से जो बात सुनना चाहते थे वो आपको आज सुनने को मिल सकती है।
विकेंड स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।
आपको फैमिली द्वारा दी गई रेस्पोंसिबिलिटी पूरी करनी होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
पेमेंट गेटवे में इश्यू आ सकता है ऑनलाइन पेमेंट फेल होंगी, कस्टमर्स इरिटेट होंगे, सेल्स लॉस होगा, बैकअप पेमेंट ऑप्शन तैयार रखिए यूपीआई, बैंक ट्रांसफर, कैश ऑन डिलीवरी।
बिजनेस में मार्केट में आपसे कम रेट में कोई दूसरा ऑर्डर ले लेगा, जिससे आपका मन बिजनेस में नहीं लगेगा, गलत तरीकों से फायदा पाने से बचे रहेंगे तो ठीक रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर ले।
आज ऑफिस में जॉब इनसिक्योरिटी का डर बहुत सताएगा, लेऑफ की अफ़वाहें फैल सकती हैं, डाउनसाइज़िंग की बातें सुनाई दे सकती हैं, पैनिक मत करिए, अपनी वैल्यू प्रूव करते रहिए, रेज़्यूमे अपडेट रखना बुरा नहीं है।
जो लोग बेंच पीरियड पर हैं और कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा, आज लेऑफ का डर और बढ़ सकता है, एंग्ज़ायटी पीक पर रहेगी, लेकिन इस टाइम को वेस्ट न करें, सर्टिफिकेशन करिए, स्किल्स बढ़ाइए।
जॉब में किसी से झड़प हो सकती है, आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, सावधानी बरतें,
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
भौतिक सुख में गिरावट आएगी। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा।
गृह क्लेश के चलते स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे जिससे वो अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
आपको अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
व्यापारियों के लिए आज कंटेंट मार्केटिंग और ब्लॉगिंग में बहुत अच्छे आइडियाज़ आएंगे, कंटेंट आइडियाज़ खत्म हो रहे थे, आज फ्रेश इंस्पिरेशन मिलेगा, ऑडियंस क्या जानना चाहती है उस पर कंटेंट बनाइए।
बिजनेस में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद कुछ बाधा आएगी।
इम्पोट-एक्सपोट बिजनेस में विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार करने या फिर विदेशी उत्पादों की बिक्री करने वाले बिजनेसमैन को लाभ मिलेगा।
आज ऑफिस में नेटवर्किंग बहुत फायदेमंद रहेगी, लंच ब्रेक में किसी नए कलीग से बात करिए, दूसरे डिपार्टमेंट को समझिए, इंटरनल नेटवर्क बिल्ड करना करियर ग्रोथ की कुंजी है।
वर्कप्लेस पर दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं, दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
ऑफिस में फाइल और दस्तावेज बहुत संभाल कर रखें।
जीवन की सार्थकता हरेक परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में है, इस विकेंड पर आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे, विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
अपने कर्म के साथ कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का ध्यान फिटनेस पर रहेगा।
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश की प्लानिंग करें।
व्हाट्सएप बिज़नेस या कस्टमर कम्युनिकेशन चैनल ऑप्टिमाइज़ करने का बेस्ट दिन है, ऑटो-रिप्लाई सेट करिए, कैटलॉग अपडेट करिए, क्विक रिप्लाई टेम्पलेट बनाइए, कस्टमर एक्सपीरियंस स्मूथ होगा।
बिजनेस में मेहनत के दम पर नाम रोशन करेंगे साथ ही बिजनेस से रिलेटेड कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके और पार्टनर के प्रयासों से बिजनेसमैन के धन की स्थिति में सुधार दिखेगा।
जो लोग अलमनाई सपोर्ट या मेंटर नहीं ढूँढ पा रहे, आज लिंक्डइन पर सर्च करिए, पुराने कॉलेज सीनियर्स, एक्स-कलीग्स किसी को मैसेज करिए, एक कनेक्शन से दरवाज़े खुल सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं आपको एक्स्ट्रा वर्क सौंपा जा सकता है।
नौकरी में अचानक धन लाभ की सूचना प्राप्त करेंगे।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे, आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा, इस विकेंड कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।
आपको सडनली ही कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
व्यापारियों के लिए आज ब्रांड अवेयरनेस और विज़िबिलिटी बढ़ाने का शानदार दिन है, पी.आर. कवरेज, मीडिया आउटरीच, इन्फ़्लुएंसर कोलैबोरेशन आज इनिशिएट करिए, ब्रांड की पहचान मज़बूत होगी।
मार्केट में आपके प्रोडक्ट की सराहना होगी, आप अपने प्रॉडक्ट्स और सर्विस को और बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं तो आपके लिए और बेहतर होगा।
फॉरेन बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे उनकी चेहरे की रौनक लौट आएगी।
आज ऑफिस में लीडरशिप विज़िबिलिटी बहुत अच्छी रहेगी, सीनियर मैनेजमेंट आपकी बात सुनेगा, प्रेज़ेंटेशन इम्पैक्टफुल होगी, बोर्ड एक्सपोज़र या एक्ज़ीक्यूटिव कम्युनिकेशन का मौका मिल सकता है।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, दिन समझदारी से बिताएं, व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा जिससे वो प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट करेंगी।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन आप पुराने जख्म न कुरेदे तो दिन और अच्छा निकलेगा, जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।
मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में समस्या हो सकती है।
बिज़नेस में सेल्स अनप्रेडिक्टेबल रहेंगी, एक दिन अच्छी बिक्री, अगले दिन ज़ीरो ये पैटर्न बहुत स्ट्रेसफुल होगा, कैश रिज़र्व बनाकर रखिए।
व्यापारियों को आज फ्रॉड ट्रांज़ैक्शन या फेक ऑर्डर्स की दिक्कत आ सकती है, ऑनलाइन फ्रॉड कस्टमर्स फेक सी. ओ.डी. ऑर्डर करेंगे, डिलीवरी और पैकेजिंग कॉस्ट वेस्ट होगी, सी.ओ.डी वेरिफिकेशन स्ट्रिक्ट करिए, प्रीपेड को इंसेंटिवाइज़ करिए।
बिजनेस में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
फेस्टिवल सीजन के बाद सडनली पार्टनरशिप बिजनेस में मंदी का सामना करना पड़ेगा।
जो लोग ग़लत कंपनी जॉइन कर चुके हैं कल्चर मैच नहीं कर रहा, हर रोज़ ऑफिस जाने का मन नहीं करता आज ये फीलिंग और तीव्र होगी, जल्दबाज़ी में डिसीज़न न लें, 6 महीने टाइम दीजिए फिर सोचिए।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
वर्कप्लेस पर किसी से किसी बात को लेकर किसी से मनमुटाव होगा बात हाथापाई तक आ सकती है।
पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, आपका जीवन साथी अनैतिक कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकता है।
आज पेरेंटल प्रेशर बहुत सताएगा, माँ-बाप अपने सपने थोप रहे हैं, आपकी इंटरेस्ट कोई नहीं पूछ रहा, स्ट्रेस और एंग्ज़ायटी बढ़ेगी, शांति से बैठकर पेरेंट्स से बात करिए, अपनी बात रखिए लेकिन रेस्पेक्ट से।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। सावधानी बरतें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
डिसीज़न मेकिंग जो स्लो हो रही थी अप्रूवल्स में टाइम लग रहा था, ऑपोर्चुनिटीज़ मिस हो रही थीं आज स्पीड बढ़ेगी, क्विक डिसीज़न लीजिए, परफेक्शन का इंतज़ार न करें।
बिजनेस में कामकाज से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको खुश करेगी, दिन अच्छा रहेगा।
धु्रव, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आपके हाथ किसी रिलेटिव से कोई बड़ा ऑडर प्राप्त हो सकता है।
जो लोग मिड-कैरियर क्राइसिस फील कर रहे थे 15-20 साल हो गए एक ही फील्ड में, अब बोर हो रहे हैं आज एक नई पर्सपेक्टिव मिलेगी, करियर चेंज ज़रूरी नहीं, रोल में इनोवेशन भी रिफ्रेशिंग हो सकता है।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी, प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने अनुकूल ढाल लेने के बाद खुशी मिलना लाजमी है।
घर परिवार को समय देंगे सभी में प्रेम देखने को मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, अपने ससुराल वालों के कारण लाभ कमाने की संभावना रहेगी।
संतान की किसी उपलब्धि से आप फूले नहीं समाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे जो उनके भविष्य को बेहतर बनाएगी।
आपकी सेहत ठीक रहेगी।
आप अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
व्यापारियों के लिए आज इन्वेंटरी ऑडिट और स्टॉक मैनेजमेंट सुधारने का बेस्ट दिन है, डेड स्टॉक पहचानिए, ओवरस्टॉक कम करिए, ऑर्डर लेवल ऑप्टिमाइज़ करिए, कैश फ्री होगा।
बिजनेस-इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी, इससे आपका मन खुश होगा।
धु्रव, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से पेरेंटल बिजनेस की बागदौड़ आपके हाथ में सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी टूर्नामेंट में सफलता के झण्डें गाड़ने में सफल होंगे।
आज डिटेल-ओरिएंटेड टास्क में एक्सीलेंस दिखेंगी, ऑडिट रिपोर्ट, डेटा क्लीनिंग, प्रोसेस डॉक्यूमेंटेशन इस तरह का काम आज बहुत एफिशिएंटली होगा, एक्यूरेसी सो प्रतिशत रहेगी।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
कार्यक्षेत्र के मोर्चे पर हालात सामान्य और साधारण रहेंगे।
शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी, इस विकेंड पर परिवार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी, भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं।
जो स्टूडेंट्स ग़लत स्ट्रीम में फंसे हुए हैं इंटरेस्ट मैच नहीं करता, पढ़ाई बोझ लग रही है आज किसी काउंसलर से बात करिए, स्ट्रीम चेंज करना कोई शर्म की बात नहीं है, सही दिशा में जाना ज़रूरी है।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
आपके विवाह की बात घरवालों के द्वारा चलाई जा सकती है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
यू.एक्स., यू.आई. सुधारने पर आज काम करिए, वेबसाइट पर नेविगेशन कन्फ़्यूज़िंग है, चेकआउट प्रोसेस लंबा है ये सब आज फिक्स करिए, कन्वर्ज़न रेट बढ़ेगा, कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
बिजनेस में पार्टनर से और बिजनेस मीटिंग में दूसरों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे।
इस समय अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
जो लोग पी.एफ. मिसमैच या टैक्स डिडक्शन कन्फ्यूज़न से परेशान हैं, आज एच.आर. से बात करिए, पे-स्लिप चेक करिए, फॉर्म 16 का स्टेटस पूछिए, फाइनेंशियल क्लैरिटी बहुत ज़रूरी है।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी शांति और विनम्रता पूर्ण व्यवहार सभी को आपकी और आकर्षित करेगा।
घर में भौतिक सुखों का आनंद लेंगे, खुशी का माहौल रहेगा, सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, वीकेंड पर फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर करने की प्लानिंग बन सकती है।
प्रेमी से भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए फ्रेंड्स के साथ दिल लगाकर पढ़ सकेंगे।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
आपका ध्यान सोशल वर्क की तरफ हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामले में समस्या आएगी।
बिज़नेस वैल्यूएशन लो आ सकती है, अगर फंडिंग राउंड या इन्वेस्टर मीटिंग चल रही है तो आज मनचाही डील नहीं मिलेगी, डाइल्यूशन ज़्यादा होगा, शर्तें कड़ी होंगी, जल्दबाज़ी मत करिए, बेहतर टर्म्स का इंतज़ार करिए।
बिजनेस में आपकी लेट लतिफी और आलस्य के कारण ऑर्डर हाथ से निकल सकते है, अनहोनी होने का डर रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में खर्चे बढ़ने से चिंता हो सकती है, इस समय धैर्य रखना चाहिए, भविष्य की योजनाओं को सीक्रेट रखें, इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
वर्कप्लेस पर व्यर्थ की बातों में ध्यान देने से इसका असर आपकी विचार शैली पर भी पड़ेगा, जिससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं, अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें।
नौकरी में खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, साथ ही प्रमोशन और रोजगार संबंधित बाधाएं आएगी।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन एनर्जी पॉवर बढ़ाने के लिए गलत संगत में पड़ सकते है, जो उनका भविष्य बिगाड़ सकता है।
आप प्यार के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर सकते है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment