AAJ KA RASHIFAL 8 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 मार्च रविवार, श्री रंगपंचमी, विश्व महिला दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः12 तक चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः32 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेस में आप अपनी मैनेजिंग टीम और वकर्स से उचित तालमेल बिठाने में सफल होंगे बिजनेस में की गई मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।
जो लोग फ्रीलांसिंग या साइड इनकम कर रहे हैं, आज नया क्लाइंट मिल सकता है, पोर्टफोलियो अपडेट करिए और लिंक्डइन पर एक्टिव रहिए, एक्स्ट्रा इनकम के अच्छे रास्ते खुलेंगे।
फेस्टिवल सीजन के बाद अब मार्केटिंग की बजाए कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय दें, लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
ऑफिस में टेंशन के माहौल में भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे, संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा उनका स्टडी में मन लगेगा।
दांतों के दर्द से आराम मिलेगा।
आपकी बुजुर्गों के साथ ट्रैवलिंग हो सकती है जिसमें आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज लेने से पहले उसको चुकाने की प्लानिंग करें।
मैन्युफैक्चरिंग या प्रोडक्शन में मशीनें सही चलेंगी, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ेगी, क्वालिटी कंट्रोल पर भी ध्यान रखिए, आज के प्रोडक्शन में डिफेक्ट्स कम रहेंगे।
बिजनेसमैन के व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे, दोपहर तक स्थितियां और ज्यादा आपके हक में हो जाएगी, आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें।
रिमोट वर्क करने वालों के लिए आज प्रोडक्टिविटी हाई रहेगी, किसी कारण वश वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे उनकी डिस्ट्रैक्शन में कमी होगी, आप पहले टास्क लिस्ट बनाइए और एक-एक करके क्लियर करिए, बॉस खुश होंगे।
वर्कस्पेस पर किसी तकनीकी काम में सीनियर्स सहकर्मी और बॉस से आपकी कार्य की प्रशंसा की जा सकती है।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
प्रेमजीवन में खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने कर्म-क्षेत्र सम्बन्धित किसी भी उपकरण को सावधानी से उपयोग में लेना चाहिए।
सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
घर में आपके विवाह की बात चल सकती है, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
धु्रव योग के बनने से बिजनेस में पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे आप दोनों मिलकर बिजनेस की कमजोरी कड़ी को मजबुत करने के प्रयास में लग जाएंगे, कुछ नए एमओयु हो सकते है।
मार्केट में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहकर कर कार्य करेंगे, आपकी कार्यशैली को देखकर सहकर्मी के मन में भी कार्य के प्रति जागृति बढ़ेगी, अपने कामकाज को बखूबी अंजाम दे पाएंगे।
अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, शाम के समय प्रेमी के साथ प्यार भरी बातें हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम को क्लियर करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए दिल लगाकर मेहनत कर सकेंगे।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
पॉलिटिक्स की खबरें सुनकर आपका पॉलिटिक्स की तरफ झुकाव हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
यापारियों को आज सप्लाई चेन में गड़बड़ी का सामना करना पड सकता है, डिलीवरी में देरी होगी, ट्रांसपोर्टेशन स्ट्राइक या फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से लॉजिस्टिक्स एक्सपेंस शूट-अप हो सकता है, बैकअप वेंडर्स तैयार रखिए।
सितारों का साथ न मिलने से पार्टनरशिप बिजनेस में काम में आपका मन नहीं लगेगा, या स्वयं का बिजनेस है, तो आप किसी के भरोसे ना रहें, दिल से काम करें।
फेस्टिवल सिजन के बाद अगर आप किसी प्रॉडक्ट पर इनवेस्टमेंट करते है, तो अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही करें अन्यथा लॉस का सामना करना पड़ेगा।
जिन लोगों का नाइट शिफ्ट है या इररेग्युलर स्लीप साइकल चल रहा है, आज बहुत थकान महसूस होगी, एनर्जी बहुत लो रहेगी, चिड़चिड़ापन आ सकता है, कैफीन पर ज्यादा डिपेंड मत करिए, उसकी जगह शॉर्ट झपकी लीजिए लेकिन मशिनरी आइटम से दूर रहकर।
जॉब में किसी कलीग से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
संडे के दिन आपका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा, समय की बर्बादी से बचें।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट गलत तरीकों से फायदा पाने से बचे रहेंगे तो ठीक रहेगा।
प्रेमी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर आपके साथ बात किसी विवाद में बदल सकती है।
शॉटकर्ट अपनाना आपका भविष्य बिगाड़ सकता है, इसलिए इससे दूर रहें।
आपकी सेहत में गिरावट आएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
व्यापारियों के लिए आज नई डील्स और पार्टनरशिप के बहुत स्ट्रॉन्ग योग बन रहे हैं, जो इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में हैं, उनके लिए विदेश से कोई अच्छी इंक्वायरी आ सकती है, नेगोशिएशन में अपना बेस्ट दीजिए।
मार्केट में सडनली ही आपके प्रॉडक्ट की डिमांड बढ़ने से बिजनेस की ग्रॉथ में बढ़ोतरी होगी, दिन अच्छा रहेगा।
विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे, जब तक वो गति न पकडे़ तब देश में ही व्यवसाय को बढ़ाने पर जोर दें।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
नौकरी में अच्छा काम कर सकेंगे।
दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, घर परिवार को समय देंगे, संतान से सुख मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एकेडमिक एक्टिविटी में सफल होने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देंगे, साथ ही आपका अपने फील्ड पर पूरा ध्यान रहेगा।
आपकी सेहत ठीक रहेगी।
आप प्यार के चक्कर में पड़ सकते हैं, जिससे आपको कुछ परेशानियां का सामना भी करना पड़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
अगर ई-कॉमर्स या ऑनलाइन बिजनेस है, तो आज ऑर्डर्स की बाढ़ आ सकती है, वेबसाइट और ऐप पर ट्रैफिक बढ़ेगा, सर्वर कैपेसिटी चेक करवाइए, ताकि वेबसाइट डाउन ना हो, कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस रखिए।
धु्रव योग के बनने से बिजनेस में कोई बड़ी सक्सेस मिल सकती है, ऑनलाइन काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
पेरेंटल बिजनेस में आपको अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त हो सकता है।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगने से आपके अनकम्पलिट कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ेंगे, लेकिन विरोधियों के कारण कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा।
आपको सीनियर एंड बॉस का सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा पाएंगी।
अगर किसी शुभ कार्य के लिए घर से काम पर निकल रहे है, तो माँ के हाथ से थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें।
परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार बैटर रहेगा, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए ये एक औसत दिन होगा, मन में एक डर सा रहेगा।
डाइजेशन की समस्या से परेशान रहेंगे, खान-पान पर ध्यान दें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
धु्रव योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा, शाम होते होते उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है।
बिजनेसमैन मार्केट की नस को पहचान लेंगे जिससे उन्हें बिजनेस करने में दिक्कत कम आएगी।
इस संडे पर पारिवारिक सहयोग भी आपको मिलेगा।
आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके करियर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छी होगी, स्ट्रैटेजिक रोल या बिजनेस डिसीजन मेकिंग में इनवॉल्वमेंट बढ़ेगा, इसे अपॉर्चुनिटी की तरह लीजिए।
जॉब में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे और दिन में जो काम नहीं कर सकेंगे, वो अपने ऑफिस को एक्स्ट्रा टाइम दें करके भी पूरा करेंगे, सहयोग और लाभ मिलेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपके कार्य से अत्यधिक प्रभावित होंगे।
परिवार में आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा, जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर प्रॉपर तैयारी में जुट जाएंगे, तब ही आप अपने कर्म में सफल होंगे।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
आपको किसी कार्य में घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
स्टाफ टर्नओवर आज परेशान कर सकता है, कोई इम्पोर्टेंट एम्प्लॉयी रिजाइन कर सकता है, जिससे काम पर असर पड़ेगा, रिटेंशन पर ध्यान दीजिए, टीम से खुलकर बात करिए और उनकी समस्याएं सुनिए।
बिजनेस में विपरीत परिस्थितियां और लेबर से तालमेल नहीं बैठाना आपको कड़ी चुनौती दे सकती हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप पर आलस्य हावी हो सकता है।
आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें।
वर्कस्पेस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
आज ओ.एम.आर. शीट भरने जैसी गलती या सिली मिस्टेक्स होने के चांसेज हैं, एग्जाम में जल्दबाजी मत करिए, हर क्वेश्चन ध्यान से पढ़िए, टाइम मैनेजमेंट पर फोकस रखिए, लास्ट में सारे आंसर रिचेक करिए।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं।
आपको फालतू के विवादों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा।
प्रेमी से किया गया कोई प्रॉमिस आप कर नहीं कर पाएंगे जिससे बोलचाल बंद हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
व्यापारियों के लिए आज एक्सपोर्ट या इंटरनेशनल बिजनेस में शानदार मौके हैं, विदेशी क्लाइंट से बात बन सकती है, करेंसी एक्सचेंज रेट भी आज फेवरेबल रहेगा, इंटरनेशनल ट्रेड में कदम बढ़ाइए, मुनाफा होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में एमओयू से रिलेटेड डॉक्यूमेंट पूरी तरह से जांच-परखने के बाद ही आगे की कार्यवाही करें।
बिजनेस में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना बन रही है।
वर्कस्पेस पर एनर्जेटिक रहेंगे और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा कर ही लेंगे।
आपको जॉब में कुछ बाधाएं आएंगी उन्हें लेकिन आप उन्हें आसानी से हल कर लेंगे।
जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है, आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी स्ट्रीम्स में किसी दिग्गज से मिलने की संभावना है।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
फेस्टिवल सीजन के बाद अब कहीं जाकर आपको घर के कार्यों से कुछ राहत मिलेगी।
आपको सडनली ही कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे वो फूले नहीं समाएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
ध्रुव योग के बनने से मसालों का बिजनेस करने वालों को सराहना मिलेगी, मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की वाहवाही होगी, आपका प्रॉडक्ट नेशनल लेवल पर आपकी पहचान बनाएंगा।
बिजनेसमैन अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को बेहतर बनाकर बिजनेस की ग्रोथ को आगे बढ़ाएंगे।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल होने से ऑफिस में फेस्टिवल सीजन के बाद कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जो आपकी मेहनत का ही नतीजा रहेगा।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, आप अपने जीवन साथी को लेकर किसी असमंजस में फँस सकते हैं।
लव पार्टनर के साथ मूवी या शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, आप सफलता का स्वाद चखेंगे।
मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टीव रहेगे।
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर आप किसी नई जगह आउटलेट ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
करियर के किसी मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है और आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
ज्ञान और कौशल के लिए वर्कप्लेस पर तारीफ सुनने को मिल सकती है।
परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन रहेगा, होगा।
सेहत को लेकर खान-पान का ध्यान रखें।
आप अपने करियर को लेकर सजग हो जाएंगे अन्यथा बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा आप लवर के साथ बेहतर समय स्पेंड करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस में आप समय-समय पर ऑर्डर को कम्पलीट नहीं कर पाएंगे, बिज़नेस में कुछ खास नहीं कर पाएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी नहीं करें, हां उसके बारे में एक बार रिर्सच अवश्य कर लें, समय उपयुक्त नहीं चल रहा है।
आज नोटिफिकेशन ओवरलोड से दिमाग थक सकता है, स्लैक, ईमेल, व्हाट्सएप सब तरफ से पिंग आएंगे, कॉन्टेक्स्ट स्विचिंग फटीग होगी, तो नोटिफिकेशन्स म्यूट करके एक-एक काम करिए, मल्टीटास्किंग से बचिए।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे, कार्य के प्रति लापरवाही और आलस्य आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अलर्ट हो जाएं विरोधी आपके लिए झाल बुनने में लगे हुए है।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के एग्जाम सर होने के बाद भी लव अफेयर में अपना समय बर्बाद करेंगे, जिससे आप अपने फील्ड में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे।
ब्लड प्रेशर हाई लो हो सकता है, सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं।
आप बुरी संगत से स्वयं को दूर रखें, क्योंकि इससे किसी को भी कुछ फायदा नहीं हुआ।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment