AAJ KA RASHIFAL 13 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 मार्च शुक्रवार, दशामाता व्रत
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन चैत्र कृष्ण दशमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में इन्वेस्ट करने का सही समय है, नया प्रोडक्ट लॉन्च प्लान कर रहे हैं, तो उस पर काम स्टार्ट कर दीजिए उसके सक्सेसफुल होने के 75 परसेंट चासेंज बनेंगे।
बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगें।
पार्टनरशिप बिजनेस को बढ़ाने के प्रयास में आप के हाथ सफलता लगेगी।
आपका अपोजिट जेंडर की तरफ ध्यान जा सकता है।
आज ऑफिस में मेंटरशिप का मौका मिलेगा, कोई सीनियर आपको गाइड करेगा, उनकी बातें ध्यान से सुनिए, ये गाइडेंस आपके करियर पाथ को क्लियर करेगी, ओपन माइंड रखिए और सीखने को तैयार रहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर आपको नई नई चीजें सीखने को मिलेगी।
सीनियर्स का पूरा-पूरा सर्पोट आपको मिलेगा जिससे आपके अधुरे कार्य पूर्णता की और बढ़ेंगे। लाइफ पार्टनर को लेकर यदि आपके मन में कोई गलतफहमी थी तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है, यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी अच्छी फिटनेस से दूसरों को आकर्षित करेंगे।
सेहत के मामले में सर दर्द की शिकायत रह सकती है।
प्रेमी की कोई बात आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
सोशल प्लेटफार्म पर सडनली किसी के द्वारा किया गया नेगेटिव कमेंट या किसी का गलत रिव्यू वायरल हो सकता है, जिसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी प्रकार का नोटिस का मिल सकता है, जो आपकी टेंशन बढ़ा सकता है, आप अपने लीगल एडवाजर से उचित सलाह लें।
ग्रह स्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से बिजनेस में प्राप्त धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।
एंप्लॉयड पर्सन करियर को लेकर परेशान रहेंगे कि गलत फील्ड सलेक्ट कर लिया करियर बर्बाद कर दिया, लेकिन याद रखिए, किसी भी कार्य का एक्सपीरियंस बेकार नहीं होता वह कभी न कभी काम जरूर आता है।
फालतू की गॉसिप से दूरियां बनाते हुए आप वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।
आज ऑफिस में अचानक टर्मिनेशन का नोटिस पीरियड जैसा शॉक आपको लग सकता है, जॉब से निकाले जाने का डर बढ़ेगा, शांत रहकर धैर्य के साथ मैनेजमेंट से बात करें, और इमरजेंसी फंड तैयार रखिए।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने में सार्थक सिद्ध होंगे।
दांपत्य जीवन में मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है, दांपत्य जीवन का तनाव दूर करने के बारे में विचार करना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में आज नए ऑडर्र मिल सकते हैं, कस्टमर रिटेंशन भी अच्छा रहेगा, अपने यूजर्स को वैल्यू ऐड प्रॉपर सर्विसेज दीजिए, जिससे आपकी मार्केट में लॉयल्टी बढ़ेगी।
बिजनेस में विरोधियों की चालों को लेकर परेशान और भय में कार्य करेंगे, आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में जूटे जाएं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप द्वारा किए गए अथक प्रयासों से आप दानों को कुछ लाभ हासिल करेंगे।
जो लोग स्वयं का ब्रांड बनाने में जुटे हुए है, वह सोशल मीडिया का सहारा लें, अपनी थॉट शेयर करें, सही लोग आपको नोटिस करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
कार्यस्थल पर दिए गए वर्क पर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें ताकि बॉस आपके कार्य पर गौर करें।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स घर में ही अपनी स्ट्रीम्स में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे। आप अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं। जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है।
आपको स्वयं पर आलस हावी नहीं होने देना है अन्यथा कार्यों में लापरवाही के शिकार हो सकते है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन आज अपने एम्प्लॉई के कार्यों से खुश होंगे आप जिस भी कार्य को देखेंगे उसमें आपको कोई गलती नहीं मिलेगी आप मैनेजमेंट से खुश होंगे।
बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में किसी नई कम्पनी के साथ आपका टाई अप हो सकता है, अगर आप उसके साथ आगे बढ़ने वाले है, तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना बेहतर रहेगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में दिन आपके लिए मुनाफा साबित होगा, व्यावसायिक यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
जो लोग फर्स्ट-टाइम मैनेजर बने हैं, वो अपनी टीम को आसानी से हैंडल कर पाएंगे, टीम मेंबर्स आपको फुल सपोर्ट करेंगे यह सब आपके व्यवहार का नतीजा रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप कुछ शानदार काम करने का प्रयास ही कर सकते है, पर कार्य करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के फाइनल होने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं, आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आप अपने निमयों को बनाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अगर अपना करियर संवारना है, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं आईने में स्वयं को देख ले, आप स्वयं का करियर संवार सकते है।
आपको सडनली ही धन की प्राप्ति हो सकती है।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेसमैन कुछ नया करना चाह रहे है, तो आज परफेक्ट दिन है, इको-फ्रेंडली पैकेजिंग से मार्केट में आपकी ब्रांड और इमेज स्ट्रांग होगी, कस्टमर्स की तरफ से आपको अप्रिशिएट किया जाएगा।
बिजनेस में आप अपने खर्चों पर काबू रखने में कामयाब होंगे, जिसके कारण आप अच्छी खासी मात्रा में धन की बचत करने में कामयाब होंगे जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए वरदान साबित होगा।
पार्टनशिप बिजनेस में किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो पहले उस पर रिसर्च अवश्य करें उसके बाद कदम आगे बढ़ाना आपके लिए सोने पे सुहागा रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
किसी प्रकार के सरकारी नोटिस से आपको राहत मिलने की संभावना बन सकती है।
परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा, आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, यह समय परिवार को समर्पित करने का है, भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।
सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दिन आपके लिए बेहतर रहेगा लव लाइफ का कोई नया चेप्टर ओपन हो सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
आज के दिन बिजनेस में सडनली ही किसी एंप्लॉइड के जॉब स्वीच करना और ट्रेनिंग और हायरिंग का एक्सपेंडिचर आपके लिए समस्यां खड़ी कर सकता है।
बिजनेस में कुछ पिछड़े हुए रहेंगे, इस समय किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है, धैर्य धारण करते हुए उचित समय का इंतजार करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में सरकारी नोटिस का सामना करना पड़ेगा।
जिनकी सैलरी नहीं बढ़ रही, वर्कलोड ज्यादा है आज बहुत फ्रस्ट्रेशन होगा, जूनियर्स आगे निकल रहे हैं, सेल्फ-डाउट बढ़ेगा, भावुक नहीं होवे अपनी स्किल को अपग्रेड करने पर फोकस करें।
ग्रह गोचर आपके फेवर में न होने से वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
आपको वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि वो आपके कार्यों में खलल डाल सकते है।
परिवार के साथ आंशिक संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है।
जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद न करें। इस दिन पति-पत्नी को आपस में वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
सेहत को लेकर नियमित योग और मेडिसिन पर ध्यान दें।
आपकी फाइनेंशियल कंडीशन डगमगा सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
व्यापारियों के लिए आज पार्टनरशिप मर्ज करने की बात बन सकती है, चर्चा अच्छी दिशा में आगे बढ़ेगी।
बुधादित्य योग के बनने से बिजनेसमैन को इंटरनेशनल मार्केट में उम्मीद से ज्यादा उनके प्रोडक्ट्स के दाम मिलेंगे।
आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होने से धन लाभ होगा, जिससे बिजनेस लोन को समय पर चुकाने में आप सफल होंगे, आपका सिविल बेहतर होगा।
जिन लोगों को ऑफिस में अलग-थलग महसूस हो रहा था, बेहतर परिस्थितियां आपके लिए बनेगी जिससे आपको अच्छा फील होगा।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
विरोधी भी आपकी कार्यशैली के कायल हो जाएंगे।
घर में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा, आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ और उनसे उचित मार्गदर्शन ले।
सेहत में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।
आपको फैमिली और बाहर दोनों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
बिज़नेस वैल्यूएशन बढ़ने के संकेत हैं, अगर इन्वेस्टर के साथ कोई प्लानिंग बनाने की प्लानिंग बना रहे है, तो तैयार हो जाइए।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती है, आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयास में आप लगें रहेंगे।
फॉरेन बिजनेसमैन कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी नहीं करें, हां उसके बारे में एक बार रिर्सच अवश्य कर लें, समय उपयुक्त चल रहा है।
आज आप ओवरट्रेनिंग से बचिए, जो लोग जिम में बहुत ज़्यादा पुश कर रहे हैं, आज इंजरी का रिस्क है, रेस्ट डे लीजिए, स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज़ करिए, बॉडी को रिकवर होने का टाइम दीजिए।
वर्कस्पेस पर आप किसी भी विवाद में हस्तक्षेप करने से बचे।
वर्किंग वुमन ऑफिस में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं, घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आपकी फैमिली के साथ किसी कार्यक्रम को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
लव लाइफ में शॉपिंग ज्यादा हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अगर दूसरो से अलग दिखना हो या अलग बनना हो तो हमें रिजल्ट भी अलग देना होता है, कुछ अलग करना होता है जो दूसरे लोग नहीं करते है।
माता के स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको चिंता हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा, आप किसी प्रकार का लाइसेंस लेने की प्लानिंग बना रहे है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
बिजनेस में आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनका सामना करते हुए अपने खर्चों पर लगाम लगाने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको अपनी मार्केटिंग की तरफ ध्यान देना होगा, वहीं से आप धन अर्जित कर पाएंगे।
वर्कप्लेस में आज आपका मैनेजमेंट बहुत स्मूथ रहेगा, क्लाइंट्स, सीनियर्स, जूनियर्स सबके साथ कम्युनिकेशन बैलेंस्ड रहेगा, डिप्लोमैटिक अप्रोच से हर मीटिंग सक्सेसफुल होगी।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें, आप अकेले ही कुछ भी करने में सक्षम बन जाओगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन वो अपनी क्षमता से उसे हेंडल कर लेंगे।
बुधादित्य योग के बनने से सोशियल मीडिया पर आप किसी स्पेशल व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी।
आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है, ध्यान परिवार की ओर रहेगा।
एक बेहतर स्पोर्ट्स पर्सन आपको बनना है तो
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
सेल्स टीम टारगेट अचीव नहीं कर पाएगी जिससे बिजनेसमैन परेशान आप टीम मीटिंग बुलाइए, उनकी प्रॉब्लम सुनने के बाद उनके टारगेट को सेट करें।
बिजनेस में किसी कारण के चलते कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेबर से उचित तालमेल बनाए रखना होगा, उनकी बातों को सुनना होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है, जो बिजनेस के अच्छे नहीं रहेंगे।
अन एंप्लॉयड पर्सन दिए गए इंटरव्यू की कॉल न आने से टेंशन में रहेंगे, लेकिन आप हार न माने इस बीच स्किल बिल्ड करिए।
वर्कस्पेस पर आप अपना शत प्रतिशत देने में विफल रहेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली ही ऑफिशियली टै्रवलिंग हो सकती है, उसके लिए उन्हें कोई फैमिली कार्यक्रम छोड़ना पड़ सकता है।
पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकता हैं।
सेहत गड़बड़ा जाने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
व्यापारियों के लिए आज पार्टनरशिप करने का बेस्ट दिन है, जॉइंट मार्केटिंग, को-ब्रांडिंग, पार्टनरशिप हो सकती है।
बिजनेसमैन आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
लोन अप्रूवल होने से नए बिजनेस की नींव रखने के लिए उचित समय प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
वर्कस्पेस पर दूसरों के सहयोग से आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे, साथ ही आप अपने अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके इस समय आप अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में सफल होंगे।
आपको ऑफिस में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा तब ही वो सफल हो पाएंगी।
जीवनसाथी आपके प्यार को समझेगा।
बुधादित्य योग के बनने से पुश्तैनी विवाद सुलझने से परिवार में शांति बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने स्पष्ट विचारों से अपने गुरुवर और पेरेंट्स को प्रभावित करने में सफल होंगे।
सेहत में मामले में डॉक्टर और दी गई गाइडलाइन का पालन करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बुजुर्गों की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में आप द्वारा किए गए प्रयासों से अटके हुए पेमेंट क्लियर होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में वृद्धि होगी, निवेश शुभ रहेगा, आय में वृद्धि भी होगी।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब के लिए सालों से तैयारी कर रहे, रिज़ल्ट बेहतर नहीं आ रहा एक ब्रेक ले, मेंटल हेल्थ पहले, एग्ज़ाम बाद में, रीचार्ज होकर लौटेंगे तो बेहतर पढ़ पाएंगे।
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी, जल्दबाजी न करें, प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी, लाभ होगा, पराक्रम वृद्धि होगी।
ग्रहगोचर मार्केटिंग एंप्लॉयड पसर्न के फेवर में रहेगा वो अपनी मेहतन के बलबूते पर पुनः एक बार फिर से एंप्लॉयड ऑफ द मंथ का खिताब जीतने में सफल होंगे।
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, मान-सम्मान मिलेगा।
यदि आप काम के चलते घर से दूर रहते हैं तो इस समय आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का समय मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स काफी दिनों के बाद परिवार के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे।
सेहत के मामले में दिन शांतिपूर्वक बीतेगा।
अविवाहितों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, किस्मत की चाबी खुलने वाली है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment