AAJ KA RASHIFAL 29 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
29 मार्च रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः47 तक चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः38 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, धृति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 02ः38 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 02ः38 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
संडे होने पर मार्केट की अनिश्चितता आपको मानसिक चैन नहीं लेने देगी, किसी बड़े निवेशक के हाथ खींचने की खबर आज आपकी नींद उड़ा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बढ़ते तनाव के कारण आपके शिपमेंट का इंश्योरेंस प्रीमियम सडनली बढ़ सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से आज व्यापार विस्तार की कोई भी प्लानिंग बनाना केवल समय और पैसे की बर्बादी साबित होगी।
दोपहर 02ः38 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से कंपनी के री-स्ट्रक्चर रिंग की खबरें आज आपको बेचैन कर सकती है, आपको अपनी पोजीशन का डर सताएगा।
रविवार होने के बावजूद आज ऑफिस के काम का दबाव आपको अपनी फैमिली से दूर रखेगा।
आपकी पिछली मेहनत का क्रेडिट आज कोई चालाक सहकर्मी चुराने की कोशिश करेगा।
घर के नैऋत्य कोण में आज किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान का खराब होना क्लेश बढ़ाएगा।,
स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से पूरी तरह भटक सकता है, वो पढ़ाई से उब जाएंगे।
अधिक तनाव के कारण सिरदर्द और एसिडिटी की गंभीर समस्या हो सकती है, आज आंखों में भारीपन और अनिद्रा आपको परेशान करेगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन की काफी दिनों की गई रिसर्च का आज उन्हें फायदा होगा आपके डिसीजन आपको प्रॉफिट दिलाएंगे।
इंटरनेशनल लेवल पर पर बन रहे नए गलियारे आपकी सप्लाई चेन को बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार देंगे, फॉरेन क्लाइंट्स आपसे जुड़ने के लिए खुद मेल करेंगे।
बिजनेसमैन के मार्केट में अटका हुआ फंड आज क्लियर होगा, जिससे इस विकट परिस्थिति में वो अपने बिजनेस को चलाने में सफल होंगे।
कठिन कार्यों को व्यवस्थित तरीके से निपटाने की एंप्लॉयड पर्सन की कला सबको प्रभावित करेगी यह सब उनके परफेक्शन के चलते होगा।
न्यू टेक्नोलॉजी में महारत हासिल होने से आप अपनी टीम को संकटमोचन की तरह समस्या से बाहर निकालने में सफल होंगे।
वर्क-लाइफ बैलेंस आज इतना शानदार रहेगा कि एंप्लॉयड पर्सन स्वयं के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
फैमिली के साथ फ्यूचर की प्लानिंग पर ठोस चर्चा होगी।
स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी, आर्टिस्ट की कोई पेंटिंग आज चर्चा का केंद्र बनेगी।
पाचन तंत्र बहुत मजबूत रहेगा जिससे आपका काम में मन लगेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
पुराने ऑडिट और कानूनी पेचीदगियों से आज बिजनेसमैन को राहत मिलेगी, जिसकी वजह होगी सही कानूनी सलाहकार।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के जरिए आज आपके हाथ कोई बड़ी विदेशी फ्रेंचाइजी लग सकती है, कूटनीतिक बातचीत व्यापारिक बाधाओं को हमेशा के लिए दूर कर देगी।
मार्केट में हो रहे अप्स-डाउन के मध्य आप अपने बिजनेस को बैलेंस बनाए रखने में सफल होंगे आप अन्य से बेहतर सेल करेंगे।
आपकी लीडरशिप में किसी बिगड़ी हुई डील को पुनः प्राप्त करना आपको बॉस का ध्यान आपकी और खिचेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज नई टीम का लीड करने का ऑफर मिल सकता है जिसके लिए उन्हें प्रेशराइज नहीं बल्कि प्यार से कहा जाएगा।
लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, फैमिली के साथ कुछ जरूरी बात हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच की सलाह मान लेनी चाहिए वह उनके भविष्य को नई दिशा देगी।
त्वचा और आँखों में विशेष चमक रहेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
कॉर्पोरेट टैक्स में मिलने वाली नई रियायतें आपकी बैलेंस शीट को और भी दमदार बना देंगी, गवर्नमेंट से मिलने वाला कोई बड़ा टेंडर आज फाइनल हो सकता है, जिससे आपके व्यापार का साम्राज्य और बढ़ेगा।
बिजनेसमैन की ब्रांड वैल्यू आज आसमान छूएगी और पुराने घाटे वाले सौदे अचानक मुनाफे के सौदे में बदल जाएंगे।
धृति योग के बनने से आज मार्केट में आपकी ’रॉयल एंट्री’ होगी, निवेशक आपके विजन पर आंख मूंदकर दांव लगाएंगे।
छुट्टी के दिन भी एंप्लॉयड पर्सन की मैनेजमेंट स्किल्स एक्टिव रहेंगी, आप नेक्स्ट डे की ऐसी स्ट्रेटेजी बनाएंगे कि पूरी टीम आपकी मुरीद हो जाएगी।
यदि आप जॉब स्विच करने का सोच रहे हैं, तो आज किसी कंपनी से ड्रीम ऑफर आ सकता है, आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज सबको प्रेरित करेगी।
लव लाइफ में रोमांस का गोल्डन पीरियड रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, आर्टिस्ट को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलेगा।
बात करें सेहत की तो स्वास्थ्य में गजब की स्फूर्ति और तेज रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
आज बाजार की सुस्ती आपके रिटेल और रीयल एस्टेट के सपनों पर पानी फेर सकती है, कैश-फ्लो की भारी कमी आज आपके भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स को अधर में लटका देगी।
विदेशी बाजारों में आई अचानक गिरावट आपके एक्सपोर्ट ऑर्डर को कैंसिल करा सकती है, अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स आज आपसे किनारा कर सकते हैं।
किसी पुराने कानूनी एग्रीमेंट में लूपहोल मिलने से कॉम्पिटिटर आपको नेक्स्ट डे कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसाने की प्लानिंग बना सकता है।
कोवर्कर आज आपकी सैलरी या इंसेंटिव को लेकर मैनेजमेंट के कान भर सकते हैं, ऑफिस के ’इंटरनल ग्रुप्स’ में आज आपकी बुराई होने से आप अपमानित महसूस करेंगे।
टेक्नीकल फॉल्ट के चलते आपकी मेहनत से तैयार की गई फाइल डिलीट हो सकती है, बिना बैकअप के काम करना आज आपको बहुत महंगा पड़ेगा।
संडे के दिन फील्ड वर्क या एक्स्ट्रा ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है, जिससे शारीरिक थकान चरम पर होगी, करियर में ग्रोथ रुकती हुई महसूस होगी।
दोपहर 02ः38 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से लाइफ पार्टनर के साथ संवाद की कमी आज अलगाव जैसी स्थिति पैदा कर सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आज याद किया हुआ भूल सकते हैं।
गर्दन और पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, वायरल फीवर या इंफेक्शन का खतरा है।
लककी कलर येलो, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
आज मार्केट में आपकी छवि एक दूरदर्शी व्यापारी के रूप में उभरेगी, जिससे नए इन्वेस्टर्स आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे।
एक्सपोर्ट ड्यूटी में मिलने वाली रियायतें आपके मुनाफे के मार्जिन को 20 परसेंट तक बढ़ा सकती हैं।
बिजनेसमैन आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
किसी बड़ी कॉन्फ्रेंस में आज आपको सम्मान मिल सकता है, आपकी नेटवर्किंग आज आपको करियर के सर्वोच्च मुकाम पर ले जाने वाली है।
एंप्लॉयड पर्सन की प्रेजेंटेशन इतनी प्रभावशाली होगी कि क्लाइंट्स तुरंत डील साइन कर देंगे।
एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर विभाग से आपको विशेष सहयोग मिलेगा, आपकी किसी पुरानी शिकायत पर आज सकारात्मक कार्रवाई होगी।
फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा की प्लानिंग सफल होगी, लवर को फैमिली से मिलाने की सोच सकते है।
आर्टिस्ट आज समाज को जो संदेश देना चाहेंगे उसमें वो सफल होंगे।
पाचन तंत्र में सुधार होगा और आप हल्का महसूस करेंगे, सुबह की सैर आपको दिनभर तरोताजा रखेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
बिजनेसमैन की एक्यूरेशी उन्हें मार्केट में भेड़ चाल से बचाएगी जिससे वो लोस से दूर रहकर प्रॉफिट की तरफ जाएंगे।
आपकी अनूठी बिजनेस स्ट्रैटेजी आज कॉम्पिटिटर को सोचने पर मजबूर कर देगी, मार्केट में आपकी साख और ऑर्डर बुक दोनों बढ़ेंगे।
ऑफिस में आज मैनेजमेंट आपको किसी कार्य को पुनः स्वयं के हिसाब से करने के लिए कह सकता है आपको कुछ पॉवर्स भी मिल सकते है।
लास्ट मंथ की आपकी मेहनत आज बड़े इंक्रीमेंट के रूप में सामने आएगी, बॉस सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा करेंगे।
आज आप किसी बड़ी मशीनरी समस्या को हल कर देंगे, जिससे कंपनी का बड़ा नुकसान होने से बच जाएगा।
पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलना चाहिए इससे आपके काम सिद्ध होंगे, लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज सीनियर का फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपना बेस्ट देने में लग जाएंगे।
आपको पुराने जोड़ों के दर्द से कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
वैश्विक तनाव के बीच बिजनेसमैन के द्वारा किए गए पुराने निवेश आज जैकपॉट साबित होंगे, उससे उन्हें अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त हो सकता है।
धृति योग के बनने से अंतरराष्ट्रीय तकनीकी समझौतों से आपके बिजनेस को नई ऊर्जा मिलेगी जिससे आपको इस दौरान कुछ राहत महसूस होगी।
एंप्लॉयड पर्सन की आज सतर्कता की वजह से किसी पार्टी को गलत ऑर्डर जाने से पूर्व ही आप उसे होल्ड कर सही ऑडर भेजेंगे जिससे कंपनी की लापरवाही बाहर आने से बच जाएगी।
जो काम आज असंभव लग रहा था उसे आप हंसी-मजाक में संभव कर देंगे सब आपको आश्चर्य से देखेंगे, कि आपने यह कैसे कर लिया।
आज आप अपने ऊपर आ रहे मेंटल प्रेशर को किसी पेंडिंग रिपोर्ट को समय पर कंप्लीट कर दूर करेंगे।
संडे के दिन लव लाइफ में गहरा आकर्षण और जुड़ाव महसूस होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, स्पोर्ट्स पर्सन का अग्रेसिव प्रदर्शन टीम को जीत दिलाएगा।
बात करें सेहत की तो घर में किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य में गजब की रिकवरी होगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
कॉम्पिटिटर के द्वारा आपके प्रॉडक्ट की कॉपी निकालने से आपके प्रॉडक्ट की सेल डाउन रहेगी, आज बिना गारंटी के किसी को उधार देना आपके डूबते पैसे की गारंटी बन जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय संधियों के टूटने से बिजनेस पर ग्रहण लग सकता है, सप्लाई चेन मैनेजमेंट पूरी तरह फेल होता दिखेगा।
ट्रांसपोर्टर्स की सडनली हड़ताल या रास्तों के बंद होने से आपका माल पोर्ट पर ही अटक सकता है, वेयरहाउस में माल के डैमेज होने का खतरा है।
दोपहर 02ः38 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से वॉर के चलते आपको अपनी जॉब के जाने की चिंता सताएगी, आज नया रिज्यूमे अपडेट करने की चिंता आपको दिन भर सताएगी।
आपके व पार्टी द्वारा भेजे गए किसी मैसेज का गलत अर्थ निकालकर आपको मीटिंग में अनर्गल सुनाया जा सकता है।
पेंडिंग फाइलों का बोझ आज आपका रविवार निगल जाएगा, शाम को बॉस की तरफ से आने वाला फीडबैक आपके आत्मविश्वास को शून्य कर सकता है।
भाई-बहनों के साथ संपत्ति विवाद बढ़ सकता है, लव लाइफ में अविश्वास की दीवार खड़ी होगी।
एकाग्रता की कमी के कारण छात्र आज टेस्ट में पिछड़ सकते हैं।
मानसिक तनाव के कारण माइग्रेन का तेज दर्द और आंखों में जलन की समस्या रहेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
वार के बावजूद आपके सॉफ्टवेयर बिजनेस की मांग दुनिया भर में बढ़ेगी, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग आज आपको किसी बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट का हेड बना सकती है।
बिजनेसमैन की फ्यूचरिस्टिक सोच नया ट्रेंड सेट करेगी, स्टार्टअप से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा एंजेल इन्वेस्टर मिल सकता है।
ऑफिस में आपको किसी सीक्रेट प्रोजेक्ट को हेड बनाया जा सकता है, व कुछ पॉवर भी आपको दी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर आपकी ऑनलाइन प्रेजेंस आज करियर के नए अवसर देगी, आपकी यूनिक अप्रोच के लिए आपको विशेष बोनस मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए नई स्किल्स जैसे ब्लॉकचेन या एआई सीखने के लिए आज का दिन शुभ है, कार्यस्थल का माहौल बहुत ही मॉडर्न और सपोर्टिव रहेगा।
लव लाइफ में दोस्ती और रोमांस का तालमेल रहेगा, लेकिन रिश्तेदारों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर आज बड़ी कहासुनी संभव है।
स्टूडेंट्स को कॉलेज में आज विशेष अवॉर्ड मिल सकता है, डिजिटल आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन रिकॉर्ड डील दिलाने वाला है।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ब्ल, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
क्लाइंट की पहचान तो कोई आपसे करना सीखें आपके तरिके से बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी कस्टमर की भीड़ रहेगी।
गवर्नमेंट की न्यू एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत आपको सीमा शुल्क में 20 परसेंट तक की बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं, मुनाफे का मार्जिन आज रिकॉर्ड स्तर पर होगा।
वेलनेस डिमांडः भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आपकी आयुर्वेदिक और नेचुरल सेवाओं की मांग विदेशों में अचानक बढ़ जाएगी। विदेशी क्लाइंट्स खुद पहल करेंगे।
वॉर और संघर्ष के बीच आपके प्रॉडक्ट एक संजीवन बूटी बन के उभरेंगे आपके कूटनीतिक समझौते का फायदा आपको नए विदेशी गलियारे दिलाने में मदद करेगा।
ऑफिस में आप आपके कार्य बोलेंगे और विरोधियों को बोलती बंद करेंगे, कंपनी के द्वारा आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
आपकी क्रिएटिव आपको नेशनल लेवल तक ले जाएगी, अन्य कंपनियों से भी आपको जॉब के लिए ऑफर मिल सकते है।
माता के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा, लव लाइफ में रूहानी जुड़ाव महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स को फेलोशिप मिल चुके स्टूडेंट्स से आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
सेहत में सुधार आने से नींद बहुत सुकून वाली आएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
जिस स्टॉक में आपने लंबे समय से भरोसा जताया था, वहां से आज जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग के संकेत मिलेंगे, बाजार की चाल आज आपके पुराने हर घाटे को मुनाफे में बदल देगी।
बिजनेसमैन के इंटरनेशनल लेवल पर बनाएं गए लॉजिस्टिक संपर्क आपको सबसे सुरक्षित और सस्ता रास्ता दिलाने में सफल रहेंगे, ग्लोबल मार्केट में आपकी साख बनेगी।
पुराने टैरिफ विवादों में आज फैसला आपके हक में आने से बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी, अटका हुआ सरकारी रिफंड आज आपके बैंक खाते की शोभा बढ़ाएगा।
ऑफिस में आज आपका डिसीजन लास्ट डिसीजन होगा मानो पत्थर की लकीर सीनियर मैनेजमेंट भी आपका साथ देगा।
यदि आप जॉब स्विच करने का सोच रहे हैं, तो आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ’ड्रीम ऑफर’ आ सकता है।
रविवार को आप अपने काम और परिवार के बीच ऐसा तालमेल बिठाएंगे कि सब खुश रहेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में रूहानी जुड़ाव महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स को आज बड़ी सफलता मिलेगी, स्पोर्ट्स पर्सनव आज पुरानी चोट से उबरकर शानदार वापसी करेंगे।
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को कल से बेहतर पाएंगे, योग और ध्यान से आपका तेज और बढ़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment