AAJ KA RASHIFAL 20 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 मार्च शुक्रवार, ज्योतिष दिवस, चेटीचंड, झूलेलाल जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन को पेपर वर्क करते समय सजगता बरतनी होगी, अन्यथा आपके किसी बड़ी मुश्बित में फंस सकते है, हानि के आसार बन सकते है।
होलसेल बिजनेसमैन को भी अधिक से अधिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर फोकस करना होगा।
वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
एंप्लॉयड पर्सन कामकाज में एकाग्रता बनाए रहें, कई बार मन का भटकाव कार्यों में बड़ी गलतियां करा सकता है।
आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से संतान की तबीयत खराब होने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा अन्यथा इसका प्रभाव आपके करियर को किसी ओर दिशा में ला जा सकता है।
आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा।
दाम्पत्य जीवन से प्यार गायब नजर आ रहा है, क्योंकि छोटी छोटी बातों को लेकर आप दोनों के बीच कहा सुनी हो सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेस में किसी भी जगह की यात्रा आपको फिलहाल अवॉइड करनी होगी, आय में वृद्धि होगी, जो बिजनेसमैन के रुके हुए कार्यों को गति देगी।
बिजनेसमैन को लेनदेन में थोड़ा उदार बनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपका बिहेव्यिर कस्टमर का आपके प्रति आप पर भरोसा बढ़ाने में मदद करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को चल रहा समय कर्मठ बनने के लिए प्रेरित करेगा, जिसके चलते व्यस्तता होने के बाद भी अपने काम कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन काम अधिक होने पर पैनिक न हो, धैर्य के साथ काम करेंगे तो काम पूरे भी होंगे और उसके अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, कुछ ओल्ड फ्रेंड से भी मुलाकात होने की संभावना है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
यदि बिजनेस को लेकर परेशान थे, तो आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार होता दिखाई दे रहा है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहने वाला है, अपेक्षित लाभ के आंकड़े को पार करने में सफल होंगे, साथ ही बिजनस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभफलदायक रहेगी।
वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन गलती पर बहस करने के बजाय इसे स्वीकार करके सुधारने का प्रयास करें।
कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
अननोन सोर्स से धन प्राप्ति की संभावना है, धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए अलग कर दें।
लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे जिसे भुनाने में सफल भी होंगे।
नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे, एक्टिविटी एंड र्स्पोट्स में शामिल होकर उनके एंटेंटमेंट और साहस को दोगुना करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टीव रहेगे।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे, साथ ही मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, वो अपना टारगेट अचीव करने के करीब पहुंचेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर एंड कोवर्कर के प्रेरणा के स्त्रोत बन सकते है।
व्यापारिक दृष्टि से बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है, बिजनेस के लिए के लिए की गई प्लानिंग सुचारू रूप से अपनी गति से आगे बढ़ेगी अचानक धन लाभ होगा।
बिजनेसमैन किसी पुराने कार्य को पुनः प्रारंभ करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 8.15 से 10.15 लाभ, अमृत, दोपहर 1.15 से 2.15 आपके लिए शुभ रहेगा साथ ही एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
इंपोर्टेंट डिसीजन लेने में फैमिली मेंबर का सहयोग मिलेगा, एक ही मुद्दे पर घर के सभी सदस्यों की आम राय बनते हुए नजर आएगी।
फिजूल के खर्चों को अवॉइड करते हुए सेविंग कर पाने में आप सक्षम होंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है।
बिजनेस में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, बिजनेसमैन को व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो अकाउंट को लेकर ट्रांसपेरेंसी बनाएं रखें, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ चाले चल रहे है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से एंप्लॉयड पर्सन की कमियों पर बॉस नजर रख रहे हैं, वर्तमान समय में छोटी गलती भी जॉब पर भारी पड़ सकती है, इसलिए पहले से सतर्क रहे।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है, आपकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।
मार्गदर्शन की जरूरत महसूस होगी, ऐसे में बड़े भाई से परामर्श भी ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं के कॉन्फिडेंस में कमी न आने दे, अन्यथा काम पूरे हो पाने में कुछ संदेह रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा, जिससे कारोबार में बेहतरी आएगी।
यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते है, तो पार्टनर की राय और सुझाव को भी महत्व दें, जिससे सांझेदारी से आगे भी बरकरार रहे।
एंप्लॉयड पर्सन यदि किसी कंपनी में अभी तक टेंपरेरी है, तो उन्हें जल्द ही परमानेंट होने की गुड न्यूज मिल सकती है।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे, लेकिन कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है।
आपको अपने संपर्कों को और मजबूत करना होगा ताकि आपके लिंक और बढ़ सके।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे, प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब है, मुंह के छालों के संकेत हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
सुबह जल्दी उठकर ध्यान लगाएं, क्योंकि मन की एकाग्रता के लिए ध्यान लगाना बेहद जरूरी है अन्यथा आपका मन लक्ष्य के मार्ग से भटक सकता है।
बिजनेसमैन को बदलते मौसम का फायदा होगा, उनकों बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होगा साथ ही बिजनेसमैन को मार्केट में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
ऐसे व्यापारी जो फाइनेंस का काम करते हैं, उनको बढ़िया कम्यूनिकेशन के साथ कई कलाइंट मिल सकते हैं जो बिजनेस के इकॉनोमी ग्रॉफ को ऊंचा करने में मदद करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियली सिचुएशन की बात करें तो टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह समझिए आपके लिए यह एक अपॉर्च्यूनिटी है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में पेंडिंग चल रहे कार्यों को कम्पलीट करने में जी-जान लगानी पड़ सकती है, इसमें कोवर्कर भी आपका साथ देंगे।
वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
आप कॉम्पिटिशन पर भी ध्यान दें, कठोर तप को करते हुए विजय का पताका फहरा पाएंगे।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
स्टूडेंट्स स्टडी में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छे स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे, बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
बिजनेसमैन अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना डिसीजन लेने से परहेज करें, जानकारी एकत्र करने के बाद ही डिसीजन लें।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों को पूरा होने में समय लग रहा था, वह समय पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, आप अपनी माँ और बहन के कारण रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे, वे एक जटिल समस्या को हल कर सकते हैं।
ब्रह्म, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स को अगर अपनी लाइफ में सफल होना है, तो उन्हें एक बात ध्यान रखनी होगी कि उन्हें स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखना होगा।
आपको किसी के द्वारा कही गई बातों को दिल पर नहीं लेना है, आप अपना काम ईमानदारी से करते रहिए दुनिया का तो काम ही है कहना।
लाइफ स्टाइल में आ रहे बदलाव की वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है, इसके लिए आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव लाने चाहिए जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आनके अनुकूल नहीं है, व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।
बिजनेसमैन के कस्टमर टूटने की आशंका है, इसलिए कस्टमर को लेकर नई रणनीति बनानी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रॉजेक्ट में किसी और को भी जोड़ने की आवश्यकता महसूस हो सकती है, क्योंकि वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे इन दिनों सीखना होगा और आने वाली त्रुटियों को कम करना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कोई डिसीजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे जिससे उनका डिसीजन उनके लिए गलत साबित हो सकता है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से आपको वाणी में संयम बना कर रखना है, दूसरों की बातों का पूरा सुने बिना न काटें।
लाइफ पार्टनर के साथ कुछ तीखी झड़प होने की आशंका है, समय रहते ही अपनी गलती पर माफी मांग लें अन्यथा बात बढ़ सकती है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में भी सहायक है।
एंप्लॉयड पर्सन के लक एंड करियर आपकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं इसी ओर ध्यान देते हुए, कार्य की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे
व्यापार के विस्तार के लिए बिजनेसमैन को मेहनत करने के लिए अपने साथ एंप्लॉयड पर्सन को भी प्रेरित करना होगा, मेहनत के आधार पर ही व्यापार का विस्तार संभव है।
जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, उनका आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, आपके परिवार की एकता, प्यार अन्य लोगों के एक बढ़िया उदाहरण साबित होगी।
पैरों में चोट के संकेत मिल रहे हैं।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी रखें।
ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
बिजनेसमैन यदि लोन लेने का विचार बना रहे हैं, तो लोन के लिए अप्लाई कर सकते है, दिन शुभ है, संभावना है कि लोन पास हो जाएगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है।
परिवार और समाज दोनों का तालमेल बनाकर चलें, छोटे भाई-बहन की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को न्यू ऑफर मिलने पर उसे हाथ से जाने न दें, हो सकता है यहां से कोई नया मार्ग मिलेगा।
सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
एक सच्चे दोस्त की पहचान मुश्किल समय में होती है, बुरे वक्त में आपका जो साथ दे उससे अच्छा हमदर्द कोई नहीं और आप इसकी परख कर पाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
होलसेलर एंड रिटेलर बिजनेसमैन को परिचित लोगों को ही उधार देना है, बाकी लोगों के साथ उधारी पर बिजनेस करने से बचना है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ रहेगा, इसके साथ ही बिजनेसमैन को अपने स्टॉक पर नजर बनाए रखनी होगी।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, जिससे आपकी सर्वत्र प्रशंसा हो सके।
ऑफिस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट यदि समय का सदुपयोग करेंगे तो भविष्य में इसके अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकेंगे, इस ओर अलर्ट रहें।
लाइफ पार्टनर यदि अपने स्वास्थ्य को लेकर आपसे कुछ शेयर करती है तो उस पर तुरंत एक्शन लें, और उनकी सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment