AAJ KA RASHIFAL 10 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 मार्च मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन चैत्र कृष्ण सप्तमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः05 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से बहस हो सकती है।
व्यापारियों को आज लीडरशिप सक्सेशन क्राइसिस या फाउंडर डिपेंडेंसी की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है, हर डिसीज़न फाउंडर पर अटका है, स्केलिंग रुक रही है, डेलीगेशन शुरू करिए, सेकंड-इन-कमांड तैयार करिए।
पार्टनरशिप बिजनेस में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित हो सकते है, आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे।
बिजनेस में इनकम के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।
कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार पर ताले मिल सकते हैं।
करियर के मोर्चे पर भी आपको मेहनत का फल कम ही मिलेगा।
परिवार में अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए, जीवनसाथी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है, उनकी अनदेखी ना करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को गाइडेंस की आवश्यकता होगी पर वह समय पर उन्हें नही मिल पाएंगी।
सेहत के मामले में सतर्क रहें।
परीवार में किसी बात को लेकर आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
व्यापारियों के लिए आज ऑटोमेशन और ए.आई. टूल्स इम्प्लीमेंट करने का बेस्ट दिन है, रिपीटिटिव टास्क इनवॉइस, ईमेल रिस्पॉन्स, डाटा एंट्री ऑटोमेट करिए, टीम क्रिएटिव वर्क पर फोकस करेगी।
हर्षण योग के बनने से पार्टनरशिप बिजेनस में किसी प्लानिंग के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है।
बिजनेस में किसी नए कार्य की र्स्टाटिंग करने जा रहे हैं, तो आपके लिए दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
जो लोग मिड-करियर क्राइसिस से गुज़र रहे हैं, आज एक नई दिशा दिखेगी, करियर काउंसलर या मेंटर से बात करिए, कुछ सालों बाद भी करियर चेंज पॉसिबल है, सिर्फ सही गाइडेंस चाहिए।
नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से अप्रिशिएसन मिल सकता है, आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें।
आपको अपोजिट जेंडर से सहयोग मिल सकता है।
परिवार में सभी की खुले दिल से मदद करें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स कभी भी एग्जाम का डर मन में नहीं रखकर रिविजन और सभी प्रश्नों पर फोकस करें और जो ज्यादा इंपोर्टेंट क्वेश्चन हो उन्हें नोटबुक में नोट कर ले।
पुरानी बीमारी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
फैमिली के साथ किसी प्रकार की ट्रैवलिंग का हिस्सा बन सकते है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
व्यापारियों के लिए आज इवेंट मार्केटिंग और ट्रेड फेयर प्लानिंग का बेस्ट दिन है, अगला एक्स्पो, बिज़नेस इवेंट बुकिंग करिए, स्टॉल डिज़ाइन प्लान करिए, फेस-टू-फेस इंटरैक्शन से बड़ी डील्स क्लोज़ होती हैं।
बिजनेस में दिन आपके लिए अपनी किसी इम्पोर्टेंट प्लानिंग को कंप्लीट करने के लिए प्रयास र्स्टाट करने का है।
बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें, सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें।
नौकरीपेशा लोगों पर कोई नया कार्यभार आ सकता है, लेकिन अधिकारियों से मदद भी मिलती रहेगी, काम करने का बढ़िया टाइम टेबल और काम करने की प्रॉपर वे आपके काम को डेडलाइन से पहले पूरा करवा सकता है।
हर्षण योग के बनने से परिवार में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं जो उनके भविष्य को संवार सकती है।
संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योग जैसी बातों पर भी ध्यान दें, इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
अगर कोई पुराना लीगल केस या कोर्ट मैटर चल रहा था, आज फेवरेबल जजमेंट या सेटलमेंट के चांसेज हैं, लॉयर से बात करिए, कॉम्प्रोमाइज़ का रास्ता भी निकल सकता है।
बिजनेस में आपकी मेहनत और आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो हो सकता है पार्टनर की मेहनत और उसका भाग्य काम कर दे, एक अच्छा पार्टनर बनाइए, आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है।
वर्कप्लेस में आज लीडरशिप रोल में बहुत शाइन करेंगे, स्ट्रैटेजिक डिसीज़न्स सही साबित होंगे, ऊपर से अप्रीसिएशन मिलेगा, लॉन्ग-टर्म विज़न रखिए, क्विक फिक्सेस नहीं।
वर्कप्लेस पर सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें।
हर्षण योग के बनने से नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रह सकेंगे।
अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा, प्यार की कमी न होने दें, परिवार में बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा।
सेहत को लेकर दिन मध्यम रहेगा।
पैसों से जुड़ी समस्यां आपके दूर होगी जिससे आपकी टेंशन में कमी आएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेस में एम्प्लॉयी टर्नओवर आज बहुत परेशान करेगा, कोई इम्पोर्टेंट स्टाफ मेम्बर रिज़ाइन कर सकता है, नॉलेज ट्रांसफर नहीं होगा, रिटेंशन पर ध्यान दीजिए, एक्ज़िट इंटरव्यू करिए और समझिए कि लोग क्यों जा रहे हैं।
बिजनेस में आप स्वयं को कमजोर देश की तरह टेंशन से घिरे पाएंगे, दिन कुछ उथल-पुथल वाला रह सकता है।
बिजनेस में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है, आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं और रिज़ल्ट नहीं आ रहा, आज बहुत डीमोटिवेशन हो सकता है, साल बीत रहे हैं, फ्रेंड्स सेटल हो गए ये कम्पैरिज़न बहुत सताएगा, हिम्मत न हारें, अपने पाथ पर भरोसा रखिए।
नौकरी में कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है।
वर्कस्पेस पर क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी लेना और काम करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
परिवार में किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही सुफल लाएगी, जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी पर फोकस नहीं बना पाएंगे।
नींद न आने की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे जो सही है लेकिन ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
व्यापारियों के लिए आज मीडिया और पी.आर. स्ट्रैटेजी बनाने का शानदार दिन है, ब्रांड की पॉज़िटिव स्टोरी मीडिया में आ सकती है, सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट वायरल हो सकता है, रेपुटेशन बिल्ड होगी।
बिजनेस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है।
हर्षण योग के बनने से न्यू बिजनेसमैन धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।
आज ऑफिस में कोई सर्टिफिकेशन या अवार्ड मिल सकता है, प्रोफेशनल डेवलपमेंट में जो एफर्ट लगाया था, उसका रिकॉग्निशन आज होगा, लिंक्डइन पर अपडेट करिए, प्रोफेशनल ब्रांड बूस्ट होगा।
वर्कस्पेस पर नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है।
नौकरी में आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे, कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन में पुरानी परिस्थितियां छूट सकती हैं, मन में उदासी महसूस होगी।
जो स्टूडेंट्स रिसर्च पेपर या थीसिस पर काम कर रहे हैं, आज जर्नल सबमिशन का अच्छा दिन है, प्रोफेसर का सपोर्ट मिलेगा, फीडबैक कंस्ट्रक्टिव होगा, एकेडमिक राइटिंग स्किल्स आज शार्प रहेंगी।
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
काउंटरफीट प्रोडक्ट्स या ब्रांड कॉपी की समस्या अगर चल रही थी, तो आज उसका सॉल्यूशन मिलेगा, ट्रेडमार्क एनफोर्समेंट पर काम करिए, ब्रांड प्रोटेक्शन मज़बूत होगा।
हर्षण योग के बनने से बिजनेस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय वाला रहेगा।
बिजनेस में आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी, हालांकि राशि मामूली होगी पर धन की आमद संभव है।
वर्कस्पेस पर आपके आइडिया और प्लान जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
नौकरी के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है, इनोवेशन, प्रायोरिटी और चेंजेस को खुशी से अपनाएं, आपकी ग्रोथ निश्चित रूप से होगी।
परिवार में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें, आप अपने माता-पिता और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के प्रयास सार्थक रहेंगे।
किसी कार्य में परिवार का आपको सपोर्ट मिलेगा जिससे आप कुछ राहत महसूस करेंगे।
परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
व्यापारियों के लिए आज वर्कप्लेस सेफ्टी और इमरजेंसी प्रिपेयर्ड पर काम करने का दिन है, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड किट, इवैक्यूएशन प्लान इन सबको रिव्यू करिए।
पार्टनरशिप बिजनेस में इम्पोटेंट डिसीजन लेने के लिए दिन अच्छा है, आपके लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है।
बिजनेस में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा।
आज ऑफिस में कॉलैबोरेशन और टीमवर्क चरम पर रहेगा, क्रॉस-फंक्शनल प्रोजेक्ट में इनवॉल्व होंगे, अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के लोगों से सीखने को मिलेगा, बिज़नेस अंडरस्टैंडिंग बहुत बढ़ेगी।
वर्कस्पेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे।
परिवारजनों के साथ खुशियों से भरा दिन रहेगा, दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचेंगे जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो।
जीन स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई के लिए वीज़ा प्रोसेस में हैं, आज बहुत अच्छी प्रोग्रेस होगी, डॉक्यूमेंट्स सही समय पर तैयार होंगे, एजुकेशन कंसल्टेंट से मीटिंग करिए, गाइडेंस मिलेगी।
सेहत को लेकर हल्का फिवर आपकी परेशानियों का बढ़ा सकता है।
आपके लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से लॉस हो सकता है।
व्यापारियों को आज थर्ड-पार्टी टूल या इंटीग्रेशन में प्रॉब्लम आ सकती है, सॉफ्टवेयर क्रैश या वेंडर लॉक-इन से ऑपरेशन्स डिस्टर्ब होंगे, आईटी टीम को स्टैंडबाय रखिए और मैनुअल बैकअप तैयार रखिए।
बिजनेस में दिन आपको कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है, अपनी कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ना चाहेंगे पर यह संभव नहीं हो पाएगा।
बिजनेसमैन के मार्केट से पेंमेंट वगैरह अभी रुक सकती हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
जो लोग बेंच पीरियड पर हैं या प्रोजेक्ट अचानक खत्म हो गया, आज एंग्ज़ायटी बढ़ सकती है, लेऑफ का डर सता सकता है, घबराइए नहीं, अपनी स्किल्स शार्प रखिए, नए प्रोजेक्ट अलोकेशन जल्दी होगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर के द्वारा वर्कलोड बढ़ाया जा सकता है।
नौकरी में काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है।
परिवार की किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें जिससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत रहेगी उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
सेहत में सुधार मुश्किल लग रहा है।
आपकी वित्तीय स्थिति डामाडोल हो सकती है जिसका असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
व्यापारियों के लिए आज फोरकास्ट और डिमांड प्लानिंग बहुत एक्युरेट रहेगी, सेल्स प्रिडिक्शन सही होगी, इन्वेंटरी एक्सेस या शॉर्टेज नहीं होगी, डेटा-ड्रिवन डिसीज़न लीजिए, प्रॉफिट बढ़ेगा।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है।
पार्टनरशिप बिजनेस में दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
आज ऑफिस में डिसीज़न मेकिंग अथॉरिटी मिलने के चांसेज़ हैं, कोई इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट पूरी तरह आपके कंट्रोल में आ सकता है, इसे ओनरशिप की तरह लीजिए और बेस्ट रिज़ल्ट दीजिए।
नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य से सभी को अपनी और आकर्षित करने में सफल होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
संतान के भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा, परिवार में अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है।
जो स्टूडेंट्स कोडिंग सीख रहे हैं या ऑनलाइन कोर्सेज़ कर रहे हैं, आज कंसिस्टेंसी बनाइए, एक फिक्स्ड टाइम पर रोज़ प्रैक्टिस करिए, आज शुरू की गई स्टडी रूटीन लॉन्ग टर्म टिकेगी।
सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
इ.एम.आई. प्रेशर या वर्किंग कैपिटल की जो टेंशन थी, उसमें राहत मिलेगी, बैंक से बेहतर टर्म्स पर लोन रीस्ट्रक्चरिंग हो सकती है, फाइनेंशियल एडवाइज़र से मिलिए, कैश फ्लो इम्प्रूव होगा।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों, जब तक आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो, तब तक डिसीजन लेना गलत सिद्ध हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
लॉयल्टी अ ग्रोथ का डाइलेमा जो चल रहा था, उसमें आज क्लैरिटी आएगी, कंपनी से एक ईमानदार बातचीत करिए अपने फ्यूचर के बारे में, सही डिसीज़न का रास्ता खुलेगा।
नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता होगी।
हर्षण योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है।
रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करेंगे तभी कोई मसला हल होगा, आप किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
आज होस्टल में रूममेट से झगड़ा हो सकता है, नॉइज़ या साफ-सफाई के मुद्दे पर बहस होगी, कूल माइंड रखिए, बैठकर बात करिए, अगर बहुत दिक्कत हो तो रूम चेंज के लिए अप्लाई करिए।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल में कॉस्ट सडनली बढ़ सकती है, ए.एम.सी. डिस्प्यूट या सर्विस लेवल एग्रीमेंट मिस होने पर पेनल्टी लग सकती है, हर एग्रीमेंट ध्यान से पढ़िए, फाइन प्रिंट चेक करिए।
हर्षण योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में आपकी पकड़ बेहतर होने से से आप नए ऑडर लेने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे।
ऑफिस में आज इन्फ्लुएंस बिल्डिंग का बेस्ट दिन है, लोग आपकी बात सीरियसली लेंगे, प्रपोज़ल अप्रूव होंगे, स्टेकहोल्डर बाय-इन आसानी से मिलेगा, कॉर्पोरेट डिप्लोमेसी स्किल्स यूज़ करिए।
नौकरी में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है।
वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी द्वारा की गई गलती को माफ कर दें।
परिवार से सम्बन्धित व्यर्थ चिंता न करें, दाम्पत्य जीवन में परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे।
आपको बिजनेस से जुड़ने के लिए कहा जा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment