AAJ KA RASHIFAL 25 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 मार्च बुधवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 01ः51 तक चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः33 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा सुबह 06ः17 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
सौभाग्य, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से जो क्लाइंट्स आपको छोड़ कर गए थे, वे आपकी सर्विस क्वालिटी को याद कर वापस लौट सकते हैं।
बिजनेस ऑपरेशन्स में फिजूलखर्ची रोक कर आप नेट प्रॉफिट मार्जिन को 10-15 परशेंट तक बढ़ा पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के काम में ’परफेक्शन’ को सराहा जाएगा, बॉस आपके द्वारा बनाए गए प्रेजेंटेशन को मॉडल के रूप में इस्तेमाल करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को फॉरेन क्लाइंट से सीधे बात करने का मौका मिलेगा, साथ ही अगर प्रमोशन ड्यू था, तो आज ईमेल इनबॉक्स में कोई अच्छी खबर आ सकती है।
मामा या ननिहाल पक्ष से धन लाभ के योग हैं, घर में किसी नए गैजेट या मशीनरी की खरीदारी हो सकती है।
लाइब्रेरी या शांत जगह बैठकर की गई पढ़ाई आज दिमाग में छप जाएगी।
डाइजेशन में सुधार होगा, लेकिन रात को हल्का भोजन ही करें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।              
आज आप एक नया प्रयोग कर सकते है, अपने बिजनेस को मैनेजमेंट पर डालने का फैसला ले सकते, ताकि कभी आप व्यस्त हो तो वो हैंडल कर सकते है या नहीं।
बिजनेसमैन किसी बड़ी कॉन्फ्रेंस या मीटिंग में ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपके स्टार्टअप में फंडिंग कर सकता है।
बिजनेसमैन मार्केट में कोई ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च करने का विचार आएगा जो फिलहाल किसी के पास नहीं है आपके लिए सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य का समय शुभ रहेगा।
आपकी टीम एक नामुमकिन टारगेट को छू लेने में सफल होंगे, जिसका पूरा श्रेय आपको मिलेगा।
कंपनी के किसी एप में आज का दिन कोई बड़ा ’बग’(एरर) फिक्स करने वाला और रिवॉर्ड वाला होगा।
पुराने बिछड़े दोस्तों से सडनली मुलाकात होगी, सोशल सर्कल में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स को फ्रीलांस काम मिलेगा, खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हो सकता है।
नींद की समस्या दूर होगी, खुद को काफी ’लाइट’ और रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।                
बिजनेसमैन एक ऐसी डील फाइनल करेंगे जिसमें दोनों पक्षों का फायदा होगा, मार्केट में आपकी ’ईमानदार व्यापारी’ की छवि बनेगी।
सौभाग्य, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन का टर्नओवर उनकी उम्मीदों से परे होगा।
एक्सपोर्ट बिजनेस में टैरिफ और ड्यूटीज में राहत मिलने से एक्सपोर्ट ऑर्डर की लाइन लग जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन पर काम का प्रेशर कम रहेगा, जिससे आप पेंडिंग पर्सनल काम भी ऑफिस के साथ मैनेज कर लेंगे।
आपकी मीठी वाणी आज क्लाइंट को इम्प्रेस कर देगी, जिससे कंपनी को बड़ा रेवेन्यू मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का आज ’आउट ऑफ द बॉक्स’ आइडिया से आप मार्केट में छा जाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक गेट-टुगेदर का प्लान बनेगा, पुराने आपसी विवाद सुलझ जाएंगे।
स्टूडेंट्स को बड़ी इंटर्नशिप मिल सकती है, खिलाड़ियों को नए जूते या किट मिल सकती है।
चेहरे पर ग्लो बढ़ेगा, लेकिन यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए पानी ज्यादा पिएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।          
बिजनेसमैन की कोई पुरानी व्यावसायिक गलती सार्वजनिक हो सकती है, जिससे मार्केट में आपकी गुडविल पर असर पड़ेगा।
बिजनेस में सप्लाई चेन में दिक्कत आने से कच्चे माल की आवक रुक जाएगी, जिससे प्रोडक्शन यूनिट में सन्नाटा रह सकता है।
बिजनेसमैन को लाइसेंस रिन्यूअल या किसी लीगल नोटीस को लेकर कानूनी सलाह लेनी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस मीटिंग में नजरअंदाज किया जा सकता है, जिससे आप अकेलापन महसूस करेंगे।
आपका वर्क सिस्टम या सॉफ्टवेयर क्रैश होने से पूरे दिन की मेहनत पानी में जा सकती है।
अगर आप टारगेट बेस्ड जॉब में हैं, तो आज का दिन काफी निराशाजनक रह सकता है।
अविवाहितों की शादी की बात आज बनते-बनते बिगड़ सकती है, वाणी पर संयम रखें वरना भाई-बहनों से विवाद होगा।
स्टूडेंट्स की एकाग्रता शून्य रहेगी, आज किसी भी बड़े प्रोजेक्ट या प्रैक्टिस की शुरुआत न करें।
पेट में गैस या जलन की समस्या रहेगी, बाहर के तीखे भोजन से परहेज करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।                    
बिजनेसमैन का अंतर्मन जो कहेगा वही सही होगा; शेयर मार्केट से जुड़े पर्सन को सडनली धन लाभ होगा।
लोकर फोर वोकल बिजनेसमैन को आज किसी बड़ी वेबसाइट पर प्रॉडक्ट सेल करने का मौका मिलेगा।
ऑफिस में काम का बोझ होते हुए भी आप विचलित नहीं होंगे, आपकी कार्यक्षमता 20 परसेंट  बढ़ जाएगी।
आपको अपने सीनियर से ऐसी गुप्त जानकारी मिल सकती है जो आपके करियर के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।
डॉक्टर और नर्स के लिए आज का दिन बहुत ही संतोषजनक और सम्मानजनक रहेगा।
आध्यात्मिक चर्चाओं में परिवार के साथ समय बीतेगा, लव लाइफ में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स को किसी संस्था से गोल्ड मेडल मिल सकता है, आर्टिस्ट्स की प्रदर्शनी सफल होगी।
मानसिक शांति बनी रहेगी, पैरों की मालिश आज आपको बहुत राहत देगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 4
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।      
बिजनेसमैन को आज आपको ऐसे सॉर्स से धन मिलेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी, गुप्त निवेश से फायदा होगा।
बिजनेसमैन अपने कॉम्पिटिटर की स्ट्रेटजी को पहले ही भांप लेंगे और अपनी चाल बदलकर मार्केट कब्जा लेंगे।
ऑफिस में आपको किसी बड़ी जांच या विशेष प्रोजेक्ट का इंचार्ज बनाया जा सकता है, आपका प्रभाव बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत ने आपकी जगह कंपनी में पक्की कर दी है, आज आपको कोई बोनस या इंसेंटिव मिल सकता है।
सौभाग्य, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से टेक्निकल फील्ड वालों को कोडिंग या बग फिक्सिंग में बड़ी सफलता मिलेगी।
पिता का मार्गदर्शन करियर में संजीवनी का काम करेगा, लव लाइफ में इमोशनल गहराई बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन ज्ञानवर्धक है, खिलाड़ी स्टैमिना ट्रेनिंग करेंगे।
पुरानी हड्डियों के दर्द में राहत मिलेगी, मानसिक रूप से बहुत फोकस्ड महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन को आज मार्केट से डूबा हुआ पैसा सडनली वापस आएगा, जिससे आपकी वर्किंग कैपिटल में मजबूती आएगी।
किसी महिला मित्र या पार्टनर के सहयोग से व्यापार में नया मोड़ आएगा, जो लंबे समय तक लाभ देगा।
आपकी सर्विस की डिमांड छोटे शहरों तक पहुंचेगी, ऑनलाइन ऑर्डर मिलने की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी।
ऑफिस में आपके द्वारा किए गए ’बैक-एंड’ वर्क को सीनियर एंड बॉस नोटिस करेंगे, जिससे आपके आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर दूसरी कंपनी के हेड की नजर रहेगी वो आपको कंपनी चेंज का ऑफर दे सकते है।
वर्कप्लेस पर आपके टीम मेंबर्स आपकी राय को पत्थर की लकीर मानेंगे, जिससे आपका दबदबा बढ़ेगा।
घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की आहट से खुशी का माहौल रहेगा, लव पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे।
प्लेयर अपनी स्टैमिना में सुधार देखेंगे।
पुरानी खांसी या जुकाम से पूरी तरह राहत मिलेगी, मानसिक रूप से बहुत हल्का महसूस करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 5
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
मार्केट की स्थिति आपके विपरीत हो सकती हैं, ज्यादा माल स्टॉक करने से बचें वरना पैसा ब्लॉक होने का डर है।
पुराने जीएसटी या इनकम टैक्स के किसी कागजी फेरबदल के कारण बिजनेसमैन को आज दफ्तर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, मानसिक बोझ बढ़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके पार्टनर की चुप्पी किसी बड़े तूफान का संकेत हो सकती है, आज जॉइंट अकाउंट से बड़ा लेन-देन न करें।
ऑफिस में आपकी पीठ पीछे कुछ खिचड़ी पक सकती है, आपको अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है, जो भी कार्य करें बहुत सोच-समझकर करें।
न्यू जॉइनिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज काम समझने में दिक्कत आएगी, जिससे कॉन्फिडेंस थोड़ा डगमगा सकता है।
ऑफिस में टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है, जिससे ओवर-टाइम करना पड़ेगा।
लाइफ पार्टनर की तबीयत अचानक बिगड़ने से घर का माहौल थोड़ा उदास रह सकता है, बच्चों की जिद्द आज तनाव का कारण बनेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण प्रैक्टिस मिस कर सकते हैं।
माइग्रेन या आंखों में भारीपन महसूस होगा, आज ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
अगर बिजनेसमैन का काम ऑनलाइन है, तो आज इंटरनेशनल क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा, पेमेंट डॉलर में आ सकता है।
न्यू बिजनेस ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके लिए दिन सबसे शानदार है।
बिजनेसमैन के द्वारा किया गया इन्वेस्टमेंट आने वाले सालों लिए आपकी आर्थिक नींव मजबूत कर देगा।
आपकी सलाह से कंपनी का कोई बड़ा नुकसान टल जाएगा, बॉस आपको अपना राइट-हैंड मानेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में छोटी लेकिन बहुत ही लाभदायक यात्रा के योग हैं।
घर में धार्मिक वातावरण रहेगा, किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपकी पर्सनल प्रॉब्लम को सॉल्व कर देंगे।
खिलाड़ी कोच की सराहना पाएंगे।
कमर के दर्द में आराम मिलेगा, स्पिरिचुअलिटी की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
 
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।  
अगर कोई सरकारी फाइल अटकी थी, तो आज हायर पोस्ट या किसी ऊंचे रसूख वाले व्यक्ति की मदद से वो क्लियर हो जाएगी।
आज शाम तक कैश काउंटर पर अच्छी खासी रौनक रहेगी, पुराने स्टॉक को ऊंचे दामों पर निकालने में सफल रहेंगे।
सौभाग्य, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन की मार्केट वैल्यू में सडनली उछाल आएगा, लोग आपके नाम पर भरोसा करके बड़े ऑर्डर्स देंगे।
मीटिंग में आपके प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग विरोधियों का मुंह बंद करेगी, मैनेजमेंट आपको किसी नई टीम का ’मेंटर’ नियुक्त कर सकता है।
सैलरी रिव्यु की चर्चा आज आपके पक्ष में मुड़ सकती है, एक्स्ट्रा इंसेंटिव्स का रास्ता खुलेगा।
जूनियर स्टाफ आपसे प्रेरणा लेकर काम की रफ्तार बढ़ाएगा, जिससे प्रोजेक्ट समय से पहले खत्म होगा।
संतान की उपलब्धि से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी खटास खत्म होगी।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का मौका मिलेगा।
पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहेगी, सुबह की धूप लेना आपके लिए ’एनर्जी बूस्टर’ का काम करेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 1
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।  
आज आप अपने बिजनेस के ढांचे में बदलाव करेंगे जो भविष्य में लेबर कॉस्ट को कम करेगा।
मार्केट में आपका उधार कम होगा और आपकी क्रेडिट लिमिट बैंक में बढ़ जाएगी।
आपके समय की पाबंदी आज सबके लिए मिसाल बनेगी, आपको ’एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ का खिताब मिल सकता है।
पुराने सिस्टम को नया करने की आपकी जिम्मेदारी आज सफलतापूर्वक पूरी होगी।
अगर इंटरव्यू दिया था, तो आज पक्के तौर पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स आने वाला है।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार होगा, प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा।
इंजीनियरिंग के छात्रों को कॉलेज से प्लेसमेंट मिल सकती है, खिलाड़ी अपनी वेट ट्रेनिंग पर ध्यान देंगे।
घुटनों और जोड़ों के दर्द में फिजियोथेरेपी से आराम मिलेगा, डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 8, अन लककी नं. 5
 
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।  
ग्रह दशा आपके विपरीत होने से आज हाथ में आया हुआ पेमेंट आखिरी वक्त पर अटक सकता है, जिसका असर आपके बिजनेस में साफ-साफ दिखेगा।
कोई नया वेंडर आपको लुभावने ऑफर दे सकता है, लेकिन गहराई से जांच करने पर वह डील घाटे का सौदा निकलेगी।
रिलायबल एंड रेस्पोंसिबल एंप्लॉयड की सडनली छुट्टी या नौकरी छोड़ने से आज ऑपरेशनल काम ठप पड़ सकते हैं।
बॉस से आज आपको कठोर फीडबैक मिल सकता है, इसे दिल पर लगाने के बजाय सुधार की दिशा में सोचें।
अनचाही जगह पर ट्रांसफर या शिफ्ट चेंज होने की खबर से मन अशांत रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी पुरानी गलती का खामियाजा आज सैलरी कटने के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, लव लाइफ में ’थर्ड पर्सन’ का हस्तक्षेप तनाव पैदा करेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज लगेगा कि उनकी मेहनत दिशाहीन है।
गर्दन की नसों में खिंचाव या कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 9

Comments