AAJ KA RASHIFAL 26 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

26 मार्च गुरुवार, रामनवमी


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 11ः49 तक चैत्र शुक्ल दुर्गा अष्टमी तिथि फिर रामनवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः19 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेंगे।
बिजनेसमैन के माउथ पब्लिसिंग से हो रही मार्केटिंग इतनी तगड़ी होगी कि नए क्लाइंट्स खुद आपको ढूंढते हुए आएंगे।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से आज मार्केट में फंसा हुआ आपका पुराना धन किसी ’चमत्कार’ की तरह वापस आएगा, जिससे आपकी वर्किंग कैपिटल की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
नए टैरिफ और इम्पोर्ट नियमों का आपको पहले ही आभास हो जाएगा, जिससे आप सही समय पर स्टॉक डंप करके मोटा मुनाफा कमाएंगे।
आपकी प्लानिंग बोर्ड मीटिंग में सबको हैरान कर देगी, बॉस आपको किसी बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट को लिड करने के लिए कह सकते हैं।
ऑफिस में आप व्यवहार को लेकर हर कोई आपसे सलाह लेता नजर आएगा और आप उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव की चर्चा आज सकारात्मक दिशा में मुड़ेगी।
घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रोशनी रखने से मानसिक क्लेश दूर होगा।
प्लेयर अपनी तकनीक में बड़ा सुधार करेंगे।
पुरानी खांसी या छाती के भारीपन से मुक्ति मिलेगी, प्राणायाम से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियली स्ट्रांग रहेंगे।
बिजनेसमैन की मार्केट में धाक जमेगी कॉम्पिटिटर्स आपकी प्राइसिंग स्ट्रेटजी को कॉपी करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनसे दो कदम आगे रहेंगे।
लाइसेंस रिन्यूअल या सब्सिडी से जुड़े कागजात आज फाइनल हो जाएंगे, पॉलिटिक्स टच से बड़ा टेंडर मिलने के योग हैं।
आज आप अपने बिजनेस को बड़े लेवल पर लाने के लिए सही इन्वेस्टर से हाथ मिला सकते हैं।
आपकी लीडरशिप और टेक्निकल नॉलेज का कॉम्बिनेशन आज आपको ऑफिस का ’मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ बना देगा।
एंप्लॉयड पर्सन की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स हाथ लग सकते है, मुख्य सैलरी के बराबर कमाई होने की संभावना है।
संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका सीना गर्व से चौड़ा होगा, घर में मांगलिक चर्चा होगी।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को आज किसी प्रतिष्ठित जूरी द्वारा सराहा जाएगा, खिलाड़ी अपनी स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
रीढ़ की हड्डी और आंखों की रोशनी के लिए दिन अच्छा है, सूर्य नमस्कार से नई ऊर्जा मिलेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आज आपके काम आत्म-विश्वास झलकेगा।  
आपकी पैनी नजर आज बिजनेस के किसी ऐसी कमजोरी को पकड़ लेंगे जो सालों से पैसा खा रहा था, इससे प्रॉफिट मार्जिन अचानक बढ़ जाएगा।
आज आप कोई ऐसा सॉफ्टवेयर या टूल अपनाएंगे जो लेबर वर्क को 50 परसेंट तक कम कर देगा।
वेंडर्स के साथ आपके संबंध आज इतने बेहतर होंगे कि आपको माल ’क्रेडिट’ पर और कम दाम में मिल जाएगा।
आपके द्वारा बनाए गए डेटा-चार्ट्स और रिपोर्ट्स को देखकर कंपनी आपके कार्य की प्रशंसा किए बगैर नहीं रह पाएंगी।
आज आप एक साथ तीन प्रोजेक्ट्स को हैंडल करेंगे और वो भी बिना किसी गलती के।
ननिहाल पक्ष से कोई सुखद संदेश या संपत्ति का हिस्सा मिल सकता है।
लाइब्रेरी में किया गया समय निवेश आज रंग लाएगा, खिलाड़ी अपनी सहनशक्ति में सुधार देखेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्च को कम करें।
बिजनेसमैन को कोई कॉम्पिटिटर गलत मार्केट इनपुट दे सकता है, जिससे आप गलत निर्णय ले सकते हैं, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।
माल की छंटनी या पैकिंग में बड़ी लापरवाही हो सकती है, जिससे शिपमेंट वापस आने का खतरा है।
बिजनेस में पार्टनर की कोई सीक्रेट एक्टिविटी आज सामने आ सकती है, जिससे भरोसे की नींव डगमगा जाएगी।
यदि आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या इंटरव्यू है, तो शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें; आपका अति-आत्मविश्वास भारी पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अलर्ट मोड पर रहना होगा, क्योंकि कोवर्कर आपकी सफलता से जलकर आज कोई छोटा षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें।
लव लाइफ में आज पार्टनर को ’स्पेस’ दें, ज्यादा पूछताछ दूरियां बढ़ाएगी।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान कॉन्संट्रेशन की कमी से गिर सकते हैं।
बात करें सेहत की तो घर में किसी बुजुर्ग की सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 1
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मजबुती आएगी।
बिजनेसमैन की सोशल मीडिया पहुंच आज सीमाओं को पार करेगी, जिससे विदेशी इन्क्वायरी बढ़ेंगी।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से आज आप एक ऐसी पार्टनरशिप साइन करेंगे जो आपको रॉयल्टी या फिक्स इनकम दिलाएगी।
ऑफिस के दो गुटों के बीच सुलह कराने में आपकी भूमिका अहम होगी, जिससे आपकी इमेज में बढ़ोतरी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रोजेक्ट्स में प्रयोग करने की पूरी छूट मिलेगी, जिससे आपका आउटपुट निखर कर आएगा।
बेडरूम के वायव्य कोण में बदलाव करने से लव लाइफ में नई ताजगी आएगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को स्पॉन्सरशिप मिल सकती है।
सेहत को लेकर अभी से अलर्ट हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।  
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन उनको उनके फील्ड में ’ब्रेकथ्रू’ दिलाने वाला साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मीटिंग में बोलने का अंदाज आज इतना प्रभावशाली होगा कि विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे।
किसी पुरानी फाइल के दोबारा खुलने से आपको ऑफिस में कोई विशेष अधिकार मिल सकता है।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से किसी पुरानी भूली हुई स्कीम या प्रॉपर्टी से आज अप्रत्याशित लाभ होगा, मार्केट की गिरावट में भी आप मुनाफे का रास्ता निकाल लेंगे।
बिजनेसमैन की एक चाल उनको कॉम्पिटिटर से आगे रखेगी, वो समझ ही नहीं पाएंगे कि आपने क्या गेम खेला है।
बिजनेसमैन के द्वारा किया गया रिसर्च आज मार्केट में आपको नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए प्रेरित करेगा आपके लिए सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 का समय शुभ समय रहेगा।
घर में किसी पुरानी पहेली या विवाद का अंत होगा, पिता के साथ संबंधों में गहराई आएगी।
आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्टूडेंट्स को गुरु का सानिध्य मिलेगा, प्लेयर अपनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में नया लेवल पार करेंगे।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में रहेंगे जिससे शरीर में हीलिंग की शक्ति तेज रहेगी, चोट लगी हो तो रिकवरी फास्ट होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
 
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
आज आप अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने के लिए किसी बड़े एक्सपर्ट से जुड़ेंगे, विदेशी मुद्रा में आय होने के संकेत हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज आपके लिए दिन गोल्डन टाइम लेकर आएगा अगर आप कोई प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले है, तो सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 के मध्य का समय आपके लिए शुभ मुहूर्त है।
बॉस किसी गंभीर मुद्दे को सॉल्व करने की रेस्पोंसिबिलिटी सौंप सकते है, आपकी सलाह कंपनी की किस्मत बदल सकती है।
परिवार के साथ किसी दार्शनिक या धार्मिक स्थल की यात्रा की प्लानिंग बनेगी, अविवाहितों के लिए उच्च प्रतिष्ठित परिवार से प्रस्ताव आएगा।
हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप के द्वार खुलेंगे, स्पोर्ट्स पर्सन कोच की एक ’शॉर्ट ट्रिक’ से मैच जीत सकते हैं।
बेहतर सेहत के लिए जूस और फलों पर ज्यादा ध्यान दें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेसमैन आज बाजार का सेंटीमेंट आपके कैलकुलेशन के खिलाफ जा सकता है, जिस स्टॉक या इन्वेंट्री पर आप भरोसा कर रहे थे, वहां से अचानक डिमांड गायब होने की संभावना है।
सप्लाई चेन में सडनली आए व्यवधान के कारण डिलीवरी की लागत 20 परसेंट तक बढ़ सकती है, जो आपके नेट प्रॉफिट को सीधा चोट पहुँचाएगी।
नए क्लाइंट्स के साथ एग्रीमेंट करते समय डॉक्युमेंट को ध्यान से पढ़े, वरना भविष्य में कानूनी दांव-पेंच में फंस सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की कैंटीन या गॉसिप ग्रुप से आज दूरी बनाएं, किसी से बेवजह ही विवाद हो सकता है।
आज आपका मन काम में कम और भविष्य की चिंताओं में ज्यादा रहेगा, जिससे कोई गलती हो सकती है।
ऑफिस में सडनली ही किसी पेंडिंग वर्क को कंपलीट करने के लिए आप पर प्रेशर बनाया जा सकता है, जिसके चलते ऑवर टाइम करनी पड़ सकती है।
घर के नैऋत्य कोण में रखा कोई भारी सामान आज मानसिक भारीपन दे सकता है, पार्टनर के साथ ’ईगो’ की लड़ाई होने के प्रबल संकेत हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान टखने की चोट से सावधान रहें।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन आज आप अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट या ऑफिस का ले-आउट बदलेंगे, जिससे काम की गति 30 परसेंट बढ़ जाएगी।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से प्रॉपर्टी के पुराने कागजात आज आपके हक में फैसला सुनाएंगे, रियल एस्टेट में बड़ा मुनाफा संभव है।
मार्केट में आपकी साख इतनी मजबूत होगी कि आपको किसी गारंटर की जरूरत नहीं रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस के प्रति ’डेडिकेशन’ को देखते हुए मैनेजमेंट आपको बड़ी टीम का हेड बना सकता है।
आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी जो आपकी जॉब को सिक्योर कर देगी।
लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी आर्थिक योजना बनाएंगे, ससुराल पक्ष से कोई कीमती चीज भेंट मिल सकती है।
केंपस प्लेसमेंट से स्टूडेंट्स को बड़े फर्म में प्लेसमेंट मिल सकता है।
बुजुर्गों को घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी, कैल्शियम युक्त आहार लेना फायदेमंद होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
 
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेसमैन आज आप अपने बिजनेस में ’ब्लॉकचेन’ या ’एआई’ जैसे टूल्स को इंटीग्रेट करने का फैसला लेंगे, जो मार्केट में तहलका मचा देगा।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से सडनली ही बिजनेसमैन का मार्केट में पड़ा स्टॉक सेल हो सकता है जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेसमैन के द्वारा किया गया एक पोस्ट या ट्वीट वायरल हो सकता है, जिससे आपके ब्रांड को वैश्विक पहचान मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की ’आउट ऑफ द बॉक्स’ थिंकिंग कंपनी को किसी बड़े संकट से बचा लेगी।
लिंकडइन पर किसी बड़े इन्वेस्टर या मेंटर से डायरेक्ट बातचीत शुरू होगी।
पॉलिटिशियन की सोशल सर्कल में इज्जत बढ़ेगी, लव लाइफ में कुछ नया और रोमांचक होगा।
स्टूडेंट्स को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, स्पोर्ट्स पर्सन अपनी साइकोलॉजिकल स्ट्रेंथ पर काम करेंगे।
डीप ब्रीदिंग और एरोबिक्स से दिन शानदार रहेगा, नर्वस सिस्टम में ताजगी महसूस होगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 5
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स में निखार आएगा।
आज ग्रह गोचर बिजनेसमैन के साथ रहेंगे जिससे आपकी ’सिक्स्थ सेंस’ इतनी तेज होगी कि आप गलत क्लाइंट को देखते ही पहचान लेंगे, मार्केट की चाल को आप समय से पहले भांप लेंगे।
शोभन, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को आज इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
बिजनेसमैन आज आप अपनी सेविंग्स को किसी सुरक्षित और उच्च रिटर्न वाली स्कीम में डालेंगे।
ऑफिस के शोर-शराबे के बीच भी आप अपना काम इतनी खामोशी से करेंगे कि रिजल्ट्स सबको चौंका देंगे।
मल्टीनेशनल कंपनी के एंप्लॉयड पर्सन को विदेश जाने का मौका मिल सकता है, डॉक्यूमेंट कंप्लीट रखें।
माता के सानिध्य में समय बिताना आपको मानसिक मजबूती देगा, लव लाइफ में एक-दूसरे के प्रति ’गहरा समर्पण’ रहेगा।
स्टूडेंट्स को कोई बड़ा फेलोशिप ऑफर मिल सकता है, स्पोर्ट्स पर्सन अपनी एकाग्रता से मैच जीतेंगे।
पैरों की मालिश से थकान मिटेगी, नींद बहुत गहरी और सुकून वाली आएगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6
 
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
डे स्टार्टिंग से ही बिजनेसमैन के लिए दिन खराब रहेगा, मार्केट में आपकी उधारी का पैसा ’बैड डेट्स’ में बदल सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में स्किल्ड लेबर की कमी महसूस होगी, जिससे प्रॉडक्शन में गिरावट आएगी और गति धीमी हो जाएगी और डेली टारगेट मिस हो सकते हैं।
सस्ते माल के चक्कर में आज आप अपनी क्वालिटी से समझौता कर सकते हैं, जो लॉन्ग-टर्म में ब्रांड इमेज खराब करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज अपनी जुबान पर लॉक लगा देना चाहिए, बॉस का मिजाज गरम रहेगा, किसी भी मुद्दे पर अपनी सफाई देने के लिए समय सही नहीं है, बस ’सुनो और सहो’ की नीति अपनाएं।
ऑफिस में आज आपको महसूस होगा कि आप एक ही तरह के काम में फंस गए हैं, नया सीखने का दबाव आप पर मानसिक बोझ डालेगा।
घर में पुरानी बातों का पिटारा फिर से खुल सकता है, अनमैरिड लोग आज किसी के प्रति जरूरत से ज्यादा इमोशनल होकर गलत फैसला ले सकते हैं।
आर्टिस्ट को आज ’रिजेक्शन’ का सामना करना पड़ सकता है, इसे सीखने का अवसर मानें, स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स का संतुलन बिगाड़ सकते हैं।
थायराइड या गले से जुड़ी समस्या उभर सकती है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 8

Comments