AAJ KA RASHIFAL 31 March 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
31 मार्च मंगलवार, महावीर स्वामी जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 06ः56 तक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः21 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09ः33 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 09ः33 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
गण्ड योग बनने से आपकी दूरदर्शी सोच आज मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट करेगी, नए उद्यमी आपसे फ्रेंचाइजी लेने की इच्छा जताएंगे।
आज किसी अंतरराष्ट्रीय जूम मीटिंग में आपकी प्रेजेंटेशन से बड़े विदेशी क्लाइंट्स प्रभावित होंगे।
पुश्तैनी व्यापार में बदलाव लाने से आपकी सेल में 40 परसेंट तक का उछाल आ सकता है, दोपहर 12.15 से 2.00 बजे बड़े निवेश या प्रॉपर्टी डील करने के लिए आपके लिए श्रेष्ठ समय है।
आज ऑफिस मीटिंग में मैनेजमेंट द्वारा आपके नाम की विशेष घोषणा हो सकती है, साथ ही पुराना रुका हुआ बोनस या इंसेंटिव आज आपके खाते में क्रेडिट होगा।
आज आपको अपनी टीम चुनने और काम का तरीका तय करने की पूरी आजादी मिलेगी।
कोवर्कर के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे, जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा।
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी, बच्चों का आत्म-विश्वास आपको गर्व महसूस कराएगा।
हायर एजुकेशन के लिए टॉप यूनिवर्सिटी से ऑफर आ सकता है।
बदलते मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में संतरा या नींबू का जूस पीना आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
आपके शोरूम या ऑफिस के पास ही कोई बड़ा ब्रांड ऑपन होने से आपके कस्टमर की संख्या अचानक घट सकती है।
स्ट्राइक या टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते आपका कच्चा माल समय पर फैक्ट्री नहीं पहुँचेगा, जिससे उत्पादन ठप हो सकता है।
आज एक्सपेंशन की योजना बनाना आपके लिए भारी आर्थिक बोझ बन सकता है, बैंक से लोन रिजेक्ट होने की संभावना है।
रात्रि 09ः33 तक चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से आज आपको अपने काम के लिए पब्लिकली क्रिटिसाइज किया जा सकता है, जिससे आपका करियर ग्राफ गिर सकता है।
आपके ईमेल का गलत अर्थ निकालकर आपको फंसाने की कोशिश की जाएगी, टेक्निकल प्रॉब्लम, ऑफिस में लैपटॉप या सर्वर डाउन होने से आपका पूरा दिन बेकार जा सकता है।
लव लाइफ में ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है, बच्चों का जिद्दी व्यवहार घर की शांति भंग करेगा।
कंसंट्रेशन की कमी के कारण छात्र आज याद किया हुआ भूल सकते हैं, स्पोर्ट्स पर्सन हार के डर से अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे।
माइग्रेन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, ज्यादा स्क्रीन टाइम और शोर-शराबे से दूर रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेसमैन की कूटनीतिक सोच आज मार्केट में चल रहे अप्स-डाउन को खत्म करने में सफल होगी, आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपकी सलाह मानेंगे।
सरकार की नई एक्सपोर्ट पॉलिसी से आपके बिजनेस को बड़ा फायदा मिलेगा, अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलेंगे।
आपके निष्पक्ष व्यवहार के कारण ऑफिस का तनाव कम होगा, आपको कोई नया प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिलेगा।
काम के साथ-साथ आप परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे, जिससे घर में शांति रहेगी।
आपकी बातचीत करने का तरीका आज क्लाइंट्स को मंत्रमुग्ध कर देगा, जिससे बड़े प्रोजेक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।
अविवाहितों के लिए आज शादी का कोई शानदार प्रस्ताव आ सकता है, विवाहित जोड़े घर के डेकोरेशन पर चर्चा करेंगे।
गण्ड योग बनने से स्टूडेंट्स को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, स्पोर्ट्स पर्सन अपनी तकनीक में सुधार करेंगे और कोच से विशेष ट्रेनिंग पाएंगे।
आज आप सेहत को लेकर खुद को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की किसी डीलिंग में सही समय पर सही डिसीजन आपको घाटे से बचाएंगे।
यदि आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, या बिजनेस मीटिंग करने जा रहे है, तो दोपहर 12.15 से 2.00 बजे बजे के बीच की गई बिजनेस मीटिंग आपके पक्ष में रहेंगी।
आज आप जो भी टास्क हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले और बिना किसी गलती के पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश रहेंगे।
दूसरी कंपनी से आपको बेहतर पैकेज और पोजीशन के साथ कॉल आ सकता है।
बेरोजगारों को आज रोजगार के शानदार अवसर मिलेंगे; आज आपकी बॉडी लैंग्वेज काफी प्रभावशाली रहेगी।
बच्चे पढ़ाई में आपका नाम रोशन करेंगे।
आर्टिस्ट को आज मंच मिल सकता है, प्लेयर अपनी फुर्ती से सबको हैरान करेंगे।
सुबह हल्का व्यायाम और प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ’संजीवनी’ जैसा काम करेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
नई सरकारी सब्सिडी से आपके मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस को आर्थिक लाभ मिलेगा।
आज किसी विदेशी निवेशक के साथ पार्टनरशिप की चर्चा सफल होगी, जो आपके ब्रांड को ग्लोबल ले जाएगी।
गण्ड योग बनने से आपकी अनूठी बिजनेस स्ट्रैटेजी आज कॉम्पिटिटर को सोचने पर मजबूर कर देगी, मार्केट में आपकी साख और ऑर्डर बुक दोनों बढ़ेंगे।
आपके शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए आज आपको नया केबिन मिल सकता है, आपकी लीडरशिप की तारीफ करेंगे और हर प्रोजेक्ट में आपका साथ देंगे।
आज आप कोई ऐसा शॉर्ट टर्म कोर्स जॉइन करेंगे जो आपके भविष्य के लिए ’गेम चेंजर’ साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज विदेश से काम करने का शानदार ऑफर मिल सकता है।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज शादी का रिश्ता पक्का होने की प्रबल संभावना है।
स्टूडेंट्स को आज स्कॉलरशिप या अवार्ड मिलने की खुशी मिलेगी, स्पोर्ट्समैन आज ट्रायल में सिलेक्ट हो सकते हैं, नई स्किल्स सीखने के लिए दिन सर्वोत्तम है।
आज आप शारीरिक रूप से बहुत फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि हो सकती है।
आज आपके बिजनेस मॉडल की कमजोरियों का फायदा उठाकर कॉम्पिटिर आपको मार्केट से बाहर करने की साजिश रच सकते हैं, आपकी किसी पुरानी गलती को उछाल कर आपकी ब्रांड वैल्यू गिराने की कोशिश होगी।
सरकार के अचानक आए नए एक्सपोर्ट-इंपोर्ट नियमों के कारण आपका भारी माल बंदरगाह पर अटक सकता है, जिससे पेनल्टी का डर है।
आज पार्टनर के साथ पैसों को लेकर तीखी बहस हो सकती है, नया एग्रीमेंट साइन करना आपकी आजादी छीन सकता है।
ऑफिस में नई वर्क-पॉलिसी लागू होने से आपकी पदोन्नति रुक सकती है, आज अपनी पोजीशन को लेकर मन में भारी असुरक्षा रहेगी।
डेडलाइन प्रेशर काम का बोझ इतना अधिक होगा कि आप लंच ब्रेक भी नहीं ले पाएंगे, जिससे शाम तक मानसिक थकान चरम पर होगी।
विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को स्थानीय नियमों की अनदेखी के कारण कानूनी नोटिस मिल सकता है।
रात्रि 09ः33 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से अन मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, मैरिडपर्सन में किसी पुरानी बात को लेकर कड़वाहट आ सकती है।
स्टूडेंट्स आज पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करेंगे, सीखने की गति धीमी रहेगी।
एसिडिटी और अनिद्रा से परेशान रह सकते है, देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल आपकी सेहत बिगाड़ देगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी इनकम किसी में है उस पर काम करें।
टैक्स संबंधी सभी पुराने विवाद आज आपके पक्ष में हल हो जाएंगे, जिससे फंड की कमी दूर होगी।
किसी बड़े ग्रुप के साथ डील फाइनल होगी, नए व्यापार के लिए बैंक लोन मिलने के प्रबल योग हैं।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन ग्लोबल पहचान बनाने का है, दोपहर 12.15 से 2.00 के बीच को नया वेंचर लॉन्च करना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
आज आपकी सलाह से ऑफिस में कोई बड़ी समस्या सुलझ जाएगी, जिससे मैनेजमेंट की नजर में आपकी वैल्यू बढ़ेगी।
यदि आप विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं, तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
फ्रीलांसरों को आज बड़े बजट का क्लाइंट मिलेगा जो लंबे समय तक साथ चलेगा।
घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन विशेष उपलब्धियों वाला है, स्पोर्ट्स पर्सन को किसी बड़ी एकेडमी से बुलावा आ सकता है।
स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, सात्विक भोजन और ध्यान से आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
आपके गुप्त शत्रुओं की चालें आज फेल हो जाएंगी, आपकी गहरी रिसर्च विरोधियों के बिजनेस प्लान को मात दे देगी।
वेयरहाउसिंग और स्टॉक की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम आज बड़े नुकसान को टाल देंगे।
पूर्व में प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में किया गया पुराना निवेश आज भारी मुनाफा दे सकता है।
काफी समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट आज आपकी बुद्धिमानी से सफलतापूर्वक पूरा होगा, आपको उस काम के लिए विशेष सम्मान या मेडल मिल सकता है।
आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आपकी अथॉरिटी और पावर दोनों बढ़ेंगे, आपके जूनियर आपके प्रति वफादार रहेंगे और एक्स्ट्रा काम में आपकी पूरी मदद करेंगे।
गण्ड योग बनने से प्रेम संबंधों में गहराई आएगी; पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत शानदार रहेगा।
प्लेयर अपनी स्ट्रेंथ और स्टैमिना से कोच को प्रभावित करेंगे।
आज आपकी शारीरिक ऊर्जा बहुत हाई रहेगी, भारी एक्सरसाइज या स्पोर्ट्स के लिए दिन बहुत अच्छा है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
गण्ड योग बनने से बिजनेसमैन का बिजनेस में अनुशासन बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन होगा।
सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और आप नए डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर खोलने पर विचार करेंगे।
निवेश में आज बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के बीच की गई डील्स लंबे समय तक लाभ देंगी।
आपकी लंबे समय की मेहनत को देखते हुए ऑफिस में कोई बड़ा प्रशासनिक पद या डिसीजन मेकिंग पावर मिल सकती है।
सीनियर मैनेजमेंट आपकी सलाह को पत्थर की लकीर मानेगा, जॉब में बहुत शांति और स्थिरता महसूस करेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत गहरी होगी, बच्चे आज अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है, स्पोर्ट्स पर्सन तकनीक और स्टेमिना के दम पर मैच जीतेंगे।
जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी, कैल्शियम युक्त डाइट लें और शाम को पैदल चलें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
ग्रह स्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से आज मार्केट में आपकी सप्लाई चेन टूटने से ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं, कॉम्पिटिटर के द्वारा फैलाया गया नकारात्मक प्रचार आपकी सेल कम कर देगा।
लॉजिस्टिक खर्च में 20 परसेंट की अचानक वृद्धि आपके प्रॉफिट को पूरी तरह खत्म कर सकती है।
रात्रि 09ः33 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से पारिवारिक व्यवसाय में आज बड़े बुजुर्गों का हस्तक्षेप काम में देरी और आपसी मनमुटाव पैदा करेगा।
ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले लोग ही आपके खिलाफ गुटबाजी कर सकते हैं, आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
न्यू टेक्नोलॉजी के आने से आपको अपनी जॉब प्रोफाइल बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
मीटिंग के दौरान आपकी बात को अनसुना किया जाएगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी।
लव लाइफ में अविश्वास बढ़ेगा, पार्टनर का फोन चेक करना विवाद का कारण बनेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मॉक टेस्ट का रिजल्ट आज खराब आ सकता है।
जंक फूड के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
आपके परोपकारी स्वभाव के कारण समाज में आपकी धाक जमेगी, जिससे बिजनेस भी बढ़ेगा।
पर्टिकुलर प्रोडक्ट्स के बिजनेस में आज भारी उछाल देखने को मिलेगा, दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के बीच मंदिर दर्शन के बाद किसी प्रोडक्ट को लॉन्च करना आपके लिए शुभ रहेगा।
ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा और आप अपनी पूरी क्षमता से काम कर पाएंगे, आपका कोई कार्य ऑफिस में धूम मचा सकता है।
आपके सीनियर आज आपके प्रति बहुत दयालु रहेंगे और आपकी छुट्टी की अर्जी मंजूर कर सकते हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से बहुत करीब महसूस करेंगे, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों वाला है, प्लेयर को अपनी एकाग्रता के कारण सफलता मिलेगी।
आप बहुत शांत और तनाव मुक्त रहेंगे, पैरों की मालिश और संगीत सुनना बहुत सुकून देगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन की मार्केट से कुछ हटकर सोचने की सोच बिजनेस में एक नई क्रांति लाएगी, लोग आपकी नकल करने की कोशिश करेंगे।
किसी हाई-प्रोफाइल इवेंट में आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस का रुख मोड़ देगा।
बिजनेसमैन अगर न्यू आउटलेट ओपन करने जा रहे है, तो दोपहर 12.15 से 2.00 बजे का समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी है।
समाज सेवा से जुड़े आपके कार्यों को सरकार द्वारा मान्यता मिल सकती है।
न्यू टेक्नोलॉजी से आप कोई भी नई स्किल इजिली सीख लेंगे, कोवर्कर भी आपसे सीखने लगेंगे।
कोवर्कर के साथ मिलकर किया गया ’ब्रेनस्टॉर्मिंग’ सेशन बहुत सफल रहेगा।
किसी बड़े विदेशी क्लाइंट का सीधा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
गण्ड योग बनने से पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च का दिन है, प्लेयर अपनी अनोखी स्टाइल से मैच जीतेंगे।
मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, प्राणायाम करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment