AAJ KA RASHIFAL 10 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 अक्टूबर शुक्रवार, करवा चौथ
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः39 तक कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः31 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
ऑफिस में वर्किंग वुमन की की योग्यता व प्रतिभा की सराहना होगी।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेस में यदि कोई बडी व्यापारिक डील करना चाहते हैं और सभी ट्रमर्स एण्ड कण्डिशन को अच्छी तरह से पढ़ लेने के बाद डील को फाइनल करने में देरी नहीं करें।
पार्टनरशिप बिजनेस संबंधी किया गया नया प्रयोग सफल रहेगा, जल्दी ही उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे, ज्यादा मेहनत की जरूरत है, इसलिए उम्मीद न हारे।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर अपना व्यवहार न बिगाड़े।
यंग जनरेशन स्वयं को व्यर्थ की बातचीत से दूर रखें तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
वेतनभोगी लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
सिद्धि योग के बनने से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट का बिजनेस करने वालों को फोन कॉल्स या ईमेल के जरिये कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक सूचना मिल सकती है।
व्यावसायिक नजरिये से समय अनुकूल है, मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को कब्ज से संबंधित दिक्कत को सामना करना पड़ सकता है, आप फाइबर युक्त भोजन लें, मोटे अनाज को भोजन का हिस्सा बनाएं, पोष्टिक आहार ले और अपने फील्ड में सफलता और यश प्राप्त कर सकते हैं।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे, लंबित कार्यों को पूरा करने के प्रयासों में आप सफल होंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेगी, हालांकि प्रयासों द्वारा समस्या के हल भी मिलते जाएंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए पार्टनरशिप बिजनेस में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
वर्किंग वुमन के कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर काम करते समय उसकी समीक्षा भी करते रहना चाहिए, इससे उन्हें उसी समय गलतियां भी पता लगती रहेंगी।
शारीरिक और भावनात्मक दुर्बलता और अशांति का सामना करना पड़ेगा, किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा।
आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स किसी अन्य से अपनी तुलना करके परेशान रहेंगे।
बदलते मौसम के चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं, सावधानी बरतें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए कारोबारियों का मार्केट में काफी समय से अटका हुआ धन मिल सकता है, उन्हें लिस्ट निकाल कर उस पर लग जाना चाहिए।
व्यवसायिक काम समय पर पूरे होते जाएंगे, कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर भरोसा रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और बढ़ाएगा।
कार्य में परिवर्तन की संभावना दिख रही है, सोच समझ कर नौकरी में परिवर्तन करें।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा।
बात करें सेहत की तो दांत दर्द से आप परेशान रहेंगे। ष्
यंग जनरेशन का धार्मिक कार्यक्रमों की तरफ रूझान बढ़ सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सनव की ऊर्जा में कुछ बढ़ोतरी होगी आपको उस ऊर्जा को सफलता की ओर बढ़ाना है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है, ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति ही कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है।
सिद्धि योग के बनने से सडनली बिजनेसमैन बिजनेस में धन लाभ प्राप्त करेंगे।
कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, टेंशन के माहौल मे भी मस्त रहने वाले आपके के लिए प्रेरणा बनेंगे। लेकिन करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में वर्किंग वुमन को कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा, दोपहर बाद समय आपके पक्ष में होगा।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे।
संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा, पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा उन्हें गुड न्यूज मिल सकती है।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में नहीं रहेगा आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
अपने व्यवसाय को योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें, कोई इनका फायदा उठा सकता है।
बिजनेस में दोपहर तक कार्य में विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं किंतु इसको लेकर बहुत चिंतित नहीं होना चाहिए।
ऑफिस के कार्य को पूर्ण करने के लिए अपनी टीम की मदद लेना चाहिए, साथ ही जब भी अवसर आए तो पुनः अपनी टीम का सहयोग करें।
ऑफिस में वर्किंग वुमन रोज की समस्याओं को लेकर पैनिक न हों, समस्याएं तो जीवन में आती और जाती ही रहती हैं।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए यंग जनरेशन पर घर के कार्य का लोड बढ़ सकता है।
स्टूडेंट्स आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते है लेकिन उसका ढ़िढोरा न पिटे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी।
विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
गेजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों का दिन अधिक मुनाफे का नहीं रहने वाला नहीं रहेगा, साथ ही युवा उद्यमी असफलता के लिए किसी और पर ठीकरा फोड़ सकते है, इसलिए आप अलर्ट रहने की जरूरत है।
व्यावसायिक कामों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है, हालांकि किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा, कानूनी दांवपेच उन्हें झंझट में डाल सकता है।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा, मानसिक तनाव रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
परिवार में मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप नाराज हो सकते हैं, आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
यंग जनरेशन को बड़े-बुजुर्गों का आदर रखना चाहिए, उनकी बातों को आराम से सुनना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
खान-पान पर विशेष ध्यान दें, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेसमैन सोशल मीडिया के जिन प्लेटफार्म पर आप एक्टिव हैं वहां पर आपका बोलबाला रहेगा, फेस्टिव सीजन को देखते हुए युजर्स आपकी पोस्ट पर अच्छी प्रतिक्रिया देंगे।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें, ये संबंध भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।
सिद्धि योग के बनने से कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ के बीच सामंजस्य रहेगा।
वर्कस्पेस पर अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा, अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, लेकिन लवर पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर के लिए जो कुछ भी सोच रखा है, उस मार्ग पर आगे बढ़ते जाएं, रुकने की जरूरत नहीं है।
यंग जनरेशन हर किसी की बातों में न आएं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक जानकारी मिलेगी, इनकम के नए सोर्स बनेंगे।
वर्कस्पेस पर जो कार्य दिन में पूर्ण नहीं हो पाएंगा उसे रात को करना पड़ेगा, ऑवर टाइम करनी पड़ सकती है, पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने कार्य के कारण पूरे परिवार का ध्यान अपनी और केन्द्रित करने में सफल होंगे।
आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का मौका मिल सकता है, धार्मिक स्थल न जा सके तो किसी टूरिस्ट प्लेस का प्रोग्राम भी बन सकता है।
यंग जनरेशन लगन से अपने काम को अंजाम देंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
फेस्टिवल सीजन के चलते पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेसमैन को कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
बिजनेस में बदलाव लाने की जरूरत है, इन गतिविधियों में आपका समय भी व्यतीत होगा, आपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है।
ऑफिस में इस वक्त बहुत ज्यादा काम और किसी नई जिम्मेदारी की वजह से व्यस्तता रहेगी, यह समय उपलब्धियों वाला है, आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
सिद्धि योग के बनने से ज्ञान और कौशल के लिए कार्यालय में तारीफ सुनने को मिल सकती है, और आपके कंधों का कार्यभार कम होगा।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, लवर के साथ काफी दिनों के बाद कुछ रोमांस भरी बातें हो सकती है।
यंग जनरेशन पर वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन किसी बातों में आकर भावना में बह सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेसमैन को किसी कर्मचारी की जॉब छोड़ने की धमकी और अनैतिक जिद्द के आगे आपको मजबूरी में झुकना पड़ेगा, और उसकी मांगों को मानना पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में अधिक लाभ कमाने के लिए आप गलत रास्ते को न चुनें, तो आप और आपके बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, संघर्ष की संभावना रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी राह में आ रही कठिनाइयों को हल करने के लिए मन लगाकर हर काम में लगे रहेंगे तब ही उन्हें सफलता मिलेगी।
कानूनी दांवपेच से बचकर रहें तो अच्छा है, युवाओं को रोजगार के नए अवसर हाथ से निकलेंगी जिससे उनका आत्मविश्वास डाउन होगा।
अपनी सेहत का ध्यान रखिए, बासी भोजन से बचाव करने के साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेस से रिलेटेड किसी नए एग्रीमेंट को करने जा रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा, इसका लाभ उठाना चाहिए और मार्केट के कामों को करने में जुट जाएं।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में मेहनत के साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा, हार्ड वर्क नहीं र्स्माट वर्क के साथ क्वालिटी विद वर्किंग को अपनाएं।
ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे, और संबंध मधुर हो जाएंगे।
किसी शुभ संस्कार समारोह में जाने के लिए सपरिवार निमंत्रण मिलेगा तो आपको सपरिवार जाना चाहिए।
यंग जनरेशन का घर के कार्यां में मन लगेगा पर साथ ही कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उत्कृष्ट होगा उन्हें किसी से अपने फील्ड में सफलता पाने का गुरु मंत्र मिल सकता है।
बात करें सेहत की तो आपकी सेहत ठीक रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment