AAJ KA RASHIFAL 22 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 अक्टूबर बुधवार, गोवर्धन पूजा
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः17 तक कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, लक्ष्मी योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
प्रीति, लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेस में ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी।
बिजनेस में बिजनेसमैन के द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा, आप अपनी प्रभावशाली और मधुर वाणी द्वारा अपना कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे।
युवाओं को अपनी आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में किए गए प्रयास का उचित परिणाम मिलेगा, आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी आपकी रुचि बनी रहेगी।
आपके जॉब प्रोफाइल में ग्रोथ के लिए आप अपने वर्कप्लेस पर टैनिंग या सेमिनार का आयोजन कर सकेंगे।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों और बॉस के साथ आपके तालमेल बेहतर होंगे, लेकिन किसी बात को लेकर आपकी चिंताएं भी बढ़ेंगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते शिक्षा और करियर में आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी।
दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की समझदारी आपको पसंद आएगी, परिवार में एकता का भाव देखने को मिलेगा।
बदलते मौसम को देखते हुए आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
आपके बिजनेस असेस्ट्स में इजाफा होगा व आप प्रॉपर प्लानिंग करके हर काम को करें।
बिजनेस में किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंचने से पहले वरिष्ठ लोगों से परामर्श जरूर करें।
काम से जुड़ी अपनी कमजोरी को समझने की कोशिश करें और उसे दूर करने के लिए प्रयास करने होंगे।
वर्कस्पेस पर नए व्यक्ति के साथ हुआ परिचय मित्रता में बदल सकता है, लेकिन इस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप के बारे में सोच-विचार बिल्कुल न करें।
यंग जनरेशन प्रेम के चक्कर में पड़ सकते है।
परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें।
सेहत के मामले में खानपान का ध्यान रखें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छे स्टूडेंट्स बनकर कुछ नया सीखने की कोशिश करें।
बिजनेस में आपके वर्तमान कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे, आपको अपने संपर्क सूत्रों तथा मार्केटिंग द्वारा उचित आर्डर मिलेंगे।
बिजनेसमैन का मार्केट में मान-सम्मान व रुतबा बना रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कोवर्कर के सहयोग से अपने कार्य को समय से पूर्व कंप्लीट करने में सफल होंगे।
प्रीति, लक्ष्मी योग के बनने से वर्कस्पेस पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी, आपके कार्यां में तेजी आएगी।
दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को पेरेंट्स की बात सुननी पड़ेंगी, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
अपने स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी।
बिजनेस में दिन अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है, आपकी इनकम बढ़ाने में भाग्य साथ नहीं देगा।
वर्कस्पेस पर आपका बर्ताव बुरा रह सकता है, जो सहकर्मियों को आपसे दूर करेगा।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में अलर्ट रहना होगा, अपोजिट जेंडर के द्वारा परेशान किया जा सकता है।
परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद में न पड़ें, इससे संबंधों में खटास आ सकती है।
यंग जनरेशन को किसी से भी बातचीत करते समय अनुचित भाषा का प्रयोग न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
अपने स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान रखना जरूरी है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेस आप रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या से हटकर अधिकतर समय स्वयं के लिए व्यतीत करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप अपनी चतुराई और व्यवहार कुशलता द्वारा किसी समस्या का भी हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
वर्कप्लेस पर अपनी रुचि पूर्ण कार्यों को करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे।
परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में बहस से दूरी बनाए रखनी होगी उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी प्रैक्टिस पर फोकस करना है।
यंग जनरेशन के विवाह की बात हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
आपके बिजनेस कैपिटल में इजाफा होगा, जो आपके ग्रोथ में सहायक होगा।
बिजनेस में सितारों की चाल आपके पक्ष में रहेगी लेकिन साथ ही न के बराबर कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा, आप काफी मेहनत करेंगे।
नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
प्रीति, लक्ष्मी योग के बनने से परिवार में चला आ रहा तनाव कम होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
यंग जनरेशन आप किसी चिंता में मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपकी ऊर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी।
सेहत में सुधार नजर आएगा, फिर भी अपने प्रयत्न जारी रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
ग्रहों का साथ मिलने से व्यापारी वर्ग को लाभ होगा, खर्चे कम रहेंगे और इनकम बढ़ेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट में आप कुछ शानदार काम कर सकते हैं, धन की बचत करने में कामयाब होंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी।
प्रीति, लक्ष्मी योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन पर अगर कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही आने की संभावना है।
यंग जनरेशन शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
दाम्पत्य जीवन में हो रहा तनाव दूर होगा, प्यार बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपना करियर बेहतर बनाना हैं, तो संघर्षों से डटकर सामना करना होगा।
बात करें सेहत की तो आपकी सेहत बेहतर रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांव पेचों को सिखें।
बिजनेस में ध्यान रखें कि पैतृक व्यवसाय में विवाद बढ़ सकते हैं, शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें, ज्यादा गुस्सा और आवेश में आना उचित नहीं है, समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएं।
नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से अभी भी व्यवसाय गतिविधियां सामान्य ही रहेगी, इसलिए वर्तमान में जैसा चल रहा है, अभी उसी पर ध्यान केंद्रित रखें तो उचित रहेगा।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
वर्कस्पेस पर वर्कलोड ज्यादा होने से आप चिंतित तथा नेगेटिव हो सकते है, चिंता चिता के समान है, इसलिए चिंता और नकारात्मक संगत से बचना चाहिए, तभी वह आगे बढ़ सकेंगे।
जीवनसाथी को लेकर यदि आपके मन में कोई गलतफहमी थी तो वह भी इस दौरान दूर होने में समय लगेगा।
दूसरों की फिटनेस स्पोर्ट्स पर्सन को तनाव में रखेगी।
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है, योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
आप बिजनेस में इनोवेटिव आइडियाज को जरूर आजमाए क्योंकि फ्यूचर इनोवेशन का है।
बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से सकारात्मक बने रहने के लिए आप लोगों के साथ बातचीत के माध्यम से संपर्क में रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर कामों में सफलता मिलेगी जिससे उनका आत्मविश्वास बढे़गा।
नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन समय के साथ-साथ चलें और स्वयं के लिए समय निकालेंगे और दिल से हल्का महसूस करेंगे।
बात करें सेहत की तो सेहत का पाया मजबूत रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेस में आपको अपने प्रयासों से अधिक सतर्कता रखनी जरूरी है।
बिजनेस में किसी नए प्रॉजेक्ट को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
करियर अपने काम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अनुभवी व्यक्ति मदद करेंगे।
वर्कप्लेस पर आपका डेडीकेशन परिस्थिति को बदल सकता है, साथ में जो परिस्थिति नकारात्मक बन रही है, उसे भी अपने पक्ष में कर पाना आपके लिए संभव होगा।
रिलेशनशिप से संबंधित हर एक बात के बारे में ठीक से सोच-विचार करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
प्रीति, लक्ष्मी योग के बनने से दाम्पत्य जीवन तनाव मुक्त रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने डेली रूटीन के साथ न्यू लर्निंग पर ध्यान दे तो मजा आ जाएगा।
सेहत में कुछ बदलाव हो सकते है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में किसी नए काम को र्स्टाट कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में वर्तमान कार्यों में आ रहे कुछ विघ्न दूर होंगे, साथ ही आप बेहतर निर्णय लेने के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
वर्किंग वुमन के लिए वर्कप्लेस पर परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर का पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
आपकी परेशानी में जीवन साथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी, मानसिक तनाव रहेगा, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर की भी समस्या बढ़ सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज लेते है या ऑनलाइन स्टडी के ज्यादा करने से आंखों की मांसपेशियों पर भी तनाव पड़ सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में कभी-कभी आपका जल्दी गुस्सा करना और आवेश में आ जाना नुकसान भी दे सकता है।
फेस्टिव सीजन के बाद पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ मंदी का सामना करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर व्यर्थ के वाद-विवाद और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।
परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा, जीवनसाथी काम बढ़ाने में आपका योगदान करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में कुछ नया करना चाहेंगे लेकिन ग्रह स्थिति विपरीत होने से उनके हाथ असफलता लगेगी।
यंग जनरेशन को सुख-सुविधाओं से संबंधित गतिविधियों में अनावश्यक खर्च न करें, इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य सम्बधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment