AAJ KA RASHIFAL 20 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 अक्टूबर सोमवार, दीपावली
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः45 तक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः17 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि मे रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयायम हासिल कर सकेंगे।
बिजनेस में आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुलने वाला है, साथ ही आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी।
यंग जनरेशन स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
दीपावली में मिलकर पूजन करने के साथ ही त्यौहार के खुशनुमा माहौल का रंग जमेगा, फैमिली के साथ अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ हद तक प्रगतिशील रहेगा।
सेहत को लेकर किसी डिज़िज का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
नए बिजनेस के लिए भूमि आदि की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, तो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
दीपावली के अवसर पर नए र्स्टाटअप में किसी पार्टनर का जुड़ना ठीक रह सकता है, सितारे आपके पक्ष में होने से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है, इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की योग्यता और कार्यशैली को देखकर विरोधी भी प्रशंसा करने के लिए विवश हो जाएंगे।
वर्कस्पेस पर बॉस और सहकर्मियों का सहयोग आपके कार्य को गति देने में सहायक होंगे।
दीपावली पर कुछ लोग गांव जाकर महालक्ष्मी पूजन करना चाहेंगे, ये ट्रेवल आपके कुटुंब में कई रिश्ते संवारने वाला हो सकता है।
स्टूडेंट्स की किसी पुरानी बात को लेकर फ्रेंड्स के साथ मनमुटाव की संभावना रहेगी।
जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढाव आ सकते है, आप अपने एंप्लॉयी को इस कठिन समय मे मोटिवेट करते रहें।
व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में अथवा किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है, कर्मचारियों की वजह से कोई नुकसान होने की आशंका है।
वर्कस्पेस पर काम में बोरियत महसूस होती रहेगी।
दीपावली पर कुछ चिंताओं से घिर सकते हैं, अभी भी पर्सनल प्रॉब्लम का सॉल्यूशन ढूंढने में लग जाइए।
स्टूडेंट्स को धैर्य से अपने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रहना होगा, जो आसान नहीं होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से मदद मिलेगी।
फेस्टिव सीजन में आप अपनी दमदार स्ट्रेटजी में बिजनेस और जिन्दगी में खुशियों की दिवाली लाकर बता ही देंगे।
बिजनेस में समय की गति आपके पक्ष में है, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करने से आपको बिजनेस में सफलता के साथ अच्छा फायदा होगा, लेकिन आप अपनी सफलता का ढिंढोरा न पिटे।
इस दीपावली पर पूरे ऑफिस का खास रोशनी और डेकोरेशन करवाने की आपकी कोशिश रहेगी।
वर्किंग वुमन पर घर और ऑफिस दोनों का लोड रहेगा।
दीपावली का असली मजा तो फैमिली के साथ ही है, गृहस्थ जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी, आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी।
सेहत को लेकर सचेत हो जाएं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
दीपावली पर मार्केटिंग के साथ ही बड़े स्तर पर अपने वर्कप्लेस पर महालक्ष्मी पूजन का प्लान सफल रह सकता है।
इस दिवाली में आपको अपने बॉस की तरफ से गिफ्ट के रूप में तरक्की दी जा सकती है।
बिजनेसमैन के लिए फाइनेंशियली यह समय अच्छा कहा जा सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है।
दीपावली पर आपके कुछ बढ़िया डिसीजन आपको औरों से आगे और अलग रखेंगे, आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छापूर्ति होने की प्रबल संभावना है।
जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करेंगे, तथा यह परिवर्तन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलतादायक रहेगा।
सेहत के लिए योग-प्राणायाम का सहारा ले।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन दिवाली फेस्टिवल सीजन में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से व्यस्त रहेंगे।
कोई पारिवारिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
किसी काम को पूरी हिम्मत व लगन से अंजाम देने से अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। सामूहिक गतिविधियों में भी योगदान देने से पहचान बढ़ेगी।
पराक्रम योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके सारे काम ईजिली बनते चले जाएंगे।
दीपावली फेस्टिव सीजन पर आप पास और दूर, छोटे बड़े हर तरह के टै्रवल प्लान को टालना चाहेंगे।
दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में लगन से लगे रहेंगे।
स्वास्थ्य के सितारे अनुकूल लग रहे हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने का प्रयास करें।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल न होने से व्यवसायिक परेशानियां अभी बनी रहेंगी, हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय टीमवर्क बनाकर रखना जरूरी है, इससे आपका कार्य भार हल्का होगा।
वर्कप्लेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, जल्दबाजी में कोई काम ना करें।
युवाओं को अपने करियर में उन्नति के उचित अवसर मेहनत करने पर ही प्राप्त हो सकते है।
आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम, स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
दीपावली पर बिजनेस स्ट्रेटजी फेस्टिव सीजन वाली रखते हुए आप भरपूर प्रॉफिट पा सकते हैं, आप अपने लक्ष्य को भी हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
दीपावली का त्यौहार आपके जॉब के थु्र कोई बड़ी खुशी लाएगा, काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे।
दीपावली पर फैमिली का लव एंड अफेक्शन बढ़ेगा, शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का साथ और भरोसा महसूस होगा और आप साथ में घूमने जाएंगे, लेकिन बाहर के खान-पान से दूरी बनाएं रखें।
यंग जनरेशन पर घर के सारे कार्यों का लोड रहेगा।
डाइजेशन की समस्या परेशान कर सकती है।
स्टूडेंट्स वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
पराक्रम योग के बनने से व्यवसाय में अधिक लाभ कमाने के संयोग है साथ ही साझेदारों के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
फेस्टिव सीजन रिलेटेड मार्केटिंग पर कंसंट्रेशन जरूरी है, जॉब में कोई खास खबर या ऑफर आपको मिल सकता है।
ऑफिस या वर्कप्लेस पर अधिकतर लोग दीपावली रिलेटेड बोनस या गिफ्ट पा सकते हैं।
यंग जनरेशन की किसी समान विचारधारा के व्यक्ति से मुलाकात होगी, जोकि आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक रहेगी।
फैमिली में प्यार बना रहेगा आपका रूटीन कहीं आड़े आ सकता है, समय मैनेंज करने का प्रयास करना ही पड़ेगा जनाब।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने कामों में लगे रहेंगे, हालांकि उनको ऐसा कई बार लग सकता है की मंजिल अभी उनसे काफी दूर है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
बिग या स्माल किसी भी लेवल पर, दीपावली पर आपकी न्यू बिजनेस वेंचर लॉन्च होने की उम्मीद पूरी हो सकती है।
पराक्रम योग के बनने से बिजनेस में परिस्थिति अनुकूल है। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी।
किसी शुभ समाचार के मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा, आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे।
वर्कप्लेस पर टीम वर्क में आपका उचित प्रदर्शन रहेगा, तथा आप की कार्य क्षमता की भी सराहना होगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
अपने नेटिव प्लेस पर दीपावली को पूरे कुटुंब के साथ मनाने की आपकी इच्छा इस बार पूरी हो सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी में रूचि ले पाएंगे जो की उनके सुखद भविष्य की नींव है।
शरीर में जकड़न की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा संभलकर करें।
इस समय बिजनेस में आवेश और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रह सकता है, इसलिए बहुत ही ठंडे दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर आप कार्य विस्तार संबंधी कोई प्लानिंग बनाएंगे तो उसमें बिजनेस पार्टनर का सपोर्ट आपको नहीं मिलेगा, जिससे आप उसे मूर्त रूप नहीं दे पाएंगे।
नौकरी में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
वर्कस्पेस पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।
दीपावली के अवसर पर अपने गांव की यात्रा के योग बनते-बनते रह जाएंगे।
स्टूडेंट्स को कुछ नहीं सूझेगा कि वो क्या करें और क्या न करें, तनाव की स्थितियां बनेंगी जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
दीपावली पर अपनी शॉर्प सोच और नपे-तुले नजरिए से फेस्टिव सीजन मार्केटिंग को बेस्ट वे में प्रजेंट करेंगे।
बिजनेस से रिलेटेड प्रॉपर्टी अथवा इन्वेस्टमेंट संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस करने वालों को ऑनलाइन बिजनेस से सुखद नतीजे प्राप्त होंगे।
कामों में सफलता मिलेगी, नौकरी में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी, आप खुद के लिए समय निकालेंगे और दिल से हल्का महसूस करेंगे।
दीपावली पर जीवनसाथी की इच्छा से कुछ धमाकेदार करने में आप पूरा सपोर्ट करेंगे।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स को फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे।
वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment