AAJ KA RASHIFAL 23 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 अक्टूबर गुरुवार, भाई दूज
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः47 तक कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, लक्ष्मी योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः06 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
वर्कस्पेस पर आपकी सतर्कता के कारण चारों ओर कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे, जिसे देखकर अन्य सहकर्मियों का आत्मविश्वास जागृत होगा और वे प्रोत्साहित होंगे।
ऑफिस में काम में मन लगेगा पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें, व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे, पार्टनरशिप में आपको कुछ ज्यादा मुनाफा हाथ लगेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे, परिवार में बुजुर्गो के साथ आप अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन पक्ष में रहेगा।
यंग जनरेशन के लिए दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
सेहत की बात करें तो योग-प्राणायाम से सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में खास लोगों के बीच किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी, इससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
बिजनेस में कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें, आपको समाधान मिल सकते हैं।
यंग जनरेशन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
फेस्टिवल सीजन पर आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन या सैलरी हाइक के रूप में मिलेगा।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या का हल मिल जाने से डिप्रेशन कम होगा।
पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता पूर्ण तरीके से पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर गजब की फुर्ती दिखाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
व्यावसायिक कार्य को लेकर किसी के साथ भी बातचीत अथवा मीटिंग करते समय पहले उसके बारे में रूपरेखा बना लें, इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में आसानी होगी, लेकिन ये समय सहज बने रहने का है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी विवाद व गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं।
नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को अधिक सावधानी से करें।
कामकाज से जुड़ी खुशखबरी आपको खुश करेगी।
अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और हास-परिहास में भी जरूर व्यतीत करें।
अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को एग्जाम को लेकर पहले से ही प्लानिंग बनानी पड़ेगी।
सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में दिन परेशानियों से भरा रहेगा, वो एक अजीब ही कंफ्यूजन में रहेंगे कि क्या करें क्या न करें।
डे स्टार्टिंग पार्टनरशिप बिजनेस में बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे, काम में रुकावट आने से मन दुखी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, ऐसा लगेगा कि आपकी भावनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा रहा है, लेकिन यहां सिर्फ आपका भ्रम ही है, अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है।
आपके परिवार वाले आपका साथ देंगे, खर्चों में तेजी बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा।
बदलते मौसम का ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस करने वालों की इनकम तो अच्छी रहने से जरूरत की चीजों पर खर्चे भी ज्यादा होंगे।
व्यापार में आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। लाभ हाथ लगने से मन हर्षित होगा।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर किसी मीटिंग में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे, इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है।
अपने करियर में जो नकारात्मकता महसूस हो रही है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्न शुरू करें।
रिलेशनशिप से संबंधित बातों में स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपको अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करने पर ध्यान देना है, घरेलू मोर्चे पर खर्चे ज्यादा हो सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी लेकिन घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को आप पहचानते हैं, आपके अंदर इच्छा-शक्ति की कमी नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा और उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी परिवार के साथ व्यतीत होगा, बच्चों की भी परेशानियों को समझने और समझाने का प्रयास करें।
किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य सुधार संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हाथ लगेगा, अपने सिंचित धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लान बनाएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर से आपको नए अनुबंध मिलने की संभावना है।
घर से दूर रह रहे स्टूडेंट्स को फेस्टिवल सीजन के बाद अपने परिजनों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान दें, इस समय आपका पूरा ध्यान आपके बिजनेस पर रहेगा।
आप अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करते हुए बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त करेंगे।
नौकरी में अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने से अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी से हुए मनमुटाव को दूर करते हुए सुलह हो सकती है।
यंग जनरेशन को रिलेटिव के यहां से किसी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पर ग्रहों की कृपा रहेगी।
पैरों में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी, प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
बिजनेस में दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें, इसकी वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके स्वभाव में इगो और जल्दबाजी जैसी स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से किसी के साथ मनमुटाव भी संभव है, घाटा हाथ लगेगा, आप कुछ विचलित हो सकते है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होने से एंप्लॉयड पर्सन विरोधियों के जाल में फंस सकते है।
वर्कस्पेस पर चली आ रही समस्याओं के चलते आप कुछ डिप्रेशन में रहेंगे।
परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे, आपको अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
यंग जनरेशन कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेस में हर एक काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी।
काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए खुद को साबित करने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में न रहें।
गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी, आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकता हैं, तो वो कोई और आप स्वयं ही है।
शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे।
यंग जनरेशन लव लाइफ के चक्कर में पड़ सकते है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
कार्यस्थल पर आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में किए गए प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के लिए ध्यान केंद्रित रखें।
व्यापार में दिन काफी फायदेमंद रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई बड़ी डील या आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें।
अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका प्रयास रहेगा, किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, किसी भी गतिविधि में ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आने की स्थिति बन रही है।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी बात में सतर्कता न रखने की वजह से आपको अपेक्षा के अनुसार प्रगति नजर नहीं आ रही है, इस कारण मन पर नाराजगी रह सकती है।
पति-पत्नी का एक-दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
यंग जनरेशन अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है।
सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में परेशान होने की बजाय हल ढूंढना जरूरी है।
व्यावसायिक दृष्टिकोण से अभी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है।
यंग जनरेशन को किसी मित्र की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे जिससे उसमें कुछ गलतियां हो सकती है।
कार्यस्थल पर विरोधी हावी होने से दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, आपको शांति धारण करनी होगी।
परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सजग हो जाए अन्यथा परिणाम विपरित प्राप्त होगा, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा बार-बार रिवीजन करें जिससे परिणाम आपके पक्ष में आ सके।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment